Tag: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के पास बने नवनिर्मित सर्किट हाउस का किया उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सुभाष चंद्र बोस को नमन किया।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं ने भी संविधान सदन में नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत की और बच्चों ने ‘जय हिंद’ के नारे लगाए।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर, मैं भारत माता के महानतम सपूतों में से एक को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे दृढ़ निश्चय और प्रेरक व्यक्तियों में से एक हैं। स्वतंत्रता के लिए उनके आह्वान ने लाखों भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए नेताजी का अथक दृढ़ संकल्प और आज़ाद हिंद फ़ौज का उनका साहसी नेतृत्व भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

    वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अद्वितीय है। वे साहस और धैर्य के प्रतीक थे। उनका विजन हमें प्रेरित करता रहता है, क्योंकि हम उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

    23 जनवरी, 1897 को कटक ओडिशा में जन्मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस देशभक्ति और साहस के एक महान प्रतीक हैं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अमूल्य योगदान के सम्मान में भारत सरकार ने 2021 में उनके जन्मदिन को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में घोषित किया। यह दिन उनकी विरासत का सम्मान करने और नागरिकों, विशेषकर युवाओं को उनकी बहादुरी और राष्ट्रीय गौरव का अनुकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करता है।

    पहला पराक्रम दिवस 2021 में कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में मनाया गया, इसके बाद 2022 में इंडिया गेट पर नेताजी की एक होलोग्राफिक प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज जाने के मायने तलाशने में जुटे राजनीतिक गुरु..

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज जाने के मायने तलाशने में जुटे राजनीतिक गुरु..

     

     

    लखनऊ – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ में शिरकत कर सकते हैं। अपने एक दिवसीय दौरे में मोदी के त्रिवेणी में अमृत स्नान के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक मोदी के पांच फरवरी प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल होंगे। इस दौरान, उनके कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

    रणनीतिकारों ने उनके यात्रा की तारीख ऐसी चुनी है कि संगम में डुबकी का ‘राजनीतिक पुण्य’ भी प्राप्त किया जा सके। मोदी का प्रयाग दौरा 5 फरवरी को प्रस्तावित है। उसी दिन दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोट भी डाले जाएंगे, इसलिए प्रयाग से ‘इंद्रप्रस्थ’ साधने पर भी नजर होगी।

    पीएम हनुमान मंदिर और अक्षयवट कॉरिडोर भी जा सकते हैं। प्रशासन ने पीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब यह संयोग है या सियासी प्रयोग कि उसी दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उसकी सभी 70 सीटों पर मतदान होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज का दौरा कर सकते हैं। उनके इस संभावित दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

    प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय पर पूरा किया जाए।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांटे 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड…

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे। इसमें 12 राज्यों के 50,000 से ज्यादा गांव शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं।

    पीएम मोदी वर्चुअल मोड में इस इवेंट में शामिल हुए। जिन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह कार्ड बांटे गए, उनमें से 230 जिलों के 50 हजार से ज्यादा गांव शामिल हैं।

    लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज का दिन देश के गांवों के लिए, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। 5 साल पहले स्वामित्व योजना शुरू की गई थी ताकि गांवों में रहने वालों का उनका कानूनी प्रमाण दिया जा सके। बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं। आज इस कार्यक्रम में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को ये स्वामित्व कार्ड मिले हैं।

    इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने क्लाइमेंट चेंज संबंधी चुनौतियों का भी जिक्र किया। बोले, 21वीं सदी की दुनिया में क्लाइमेट चेंज, पानी की कमी, स्वास्थ्य का संकट, महामारी.. ऐसी कितनी भी चुनौतियां हैं, लेकिन विश्व के सामने एक और बड़ी चुनौती रही है और ये चुनौती है- प्रॉपर्टी राइट्स की।कई साल पहले संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के अनेक-अनेक देशों में भू-संपत्ति को लेकर एक स्टडी की थी। इस स्टडी में सामने आया कि दुनिया के अनेक देशों में लोगों के पास प्रॉपर्टी के पक्के कानूनी दस्तावेज है ही नहीं। संयुक्त राष्ट्र ने साफ कहा कि अगर गरीबी कम करनी है तो इसके लिए प्रॉपर्टी राइट्स होना बहुत जरूरी है।

    बता दें, स्वामित्व योजना अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी। जिसका पूरा नाम सर्वे ऑफ विलेजेस एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विलेजेस एरिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को संपत्तियों का मालिकाना हक दिलवाना है। अब तक 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस योजना में शामिल हो चुके हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किताब के प्रचार के लिए स्मृति ईरानी 4 देशों की यात्रा पर रवाना,जानें किन देशों में जा रही है..

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किताब के प्रचार के लिए स्मृति ईरानी 4 देशों की यात्रा पर रवाना,जानें किन देशों में जा रही है..

     

    डॉ. अश्विन फर्नांडिस द्वारा लिखित यह पुस्तक पीएम मोदी के शासन दर्शन पर प्रकाश डालती है और विकसित भारत के लिए उनके दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करती है। स्मृति ईरानी ने कहा, यह यात्रा सिर्फ एक किताब के बारे में नहीं है; यह कहानी, विरासत और आकांक्षाओं के बारे में है जो हमें एकजुट करती हैं।

    smriti irani - India TV Hindi

    पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक नवीनतम पुस्तक ‘मोडायलॉग – कन्वर्सेशन्स फॉर ए विकसित भारत’ के प्रचार के लिए चार देशों की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यह दौरा 20 नवंबर को शुरू हुआ और इसका उद्देश्य ईरानी को मध्य पूर्व, ओमान और ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से जोड़ना है।

    ईरानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एक बार फिर से यात्रा पर, चार देशों की रोमांचक पुस्तक यात्रा पर निकल रही हूं! जीवंत भारतीय प्रवासियों से जुड़ने, भारत की असीम क्षमता का जश्न मनाने और सार्थक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’’ ‘‘यह यात्रा सिर्फ एक किताब के बारे में नहीं है; यह कहानी, विरासत और आकांक्षाओं के बारे में है जो हमें एकजुट करती हैं।’’

    ईरानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे साथ बने रहिए, क्योंकि मैं इस अविश्वसनीय रोमांचक यात्रा की झलकियां आप सभी के साथ साझा करूंगी

     

    कुवैत, दुबई, ओमान और ब्रिटेन जाएंगी स्मृति ईरानी

    डॉ. अश्विन फर्नांडिस द्वारा लिखित यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन दर्शन पर प्रकाश डालती है तथा विकसित भारत के लिए उनके दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करती है। कार्यक्रम के अनुसार ईरानी अपनी यात्रा के पहले चरण में कुवैत, दुबई, फिर ओमान और अंत में ब्रिटेन जाएंगी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल में मनाई गांधी जयंती, छात्राओं से की मुलाकात, दिया ये संदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल में मनाई गांधी जयंती, छात्राओं से की मुलाकात, दिया ये संदेश

     

    पीएम नरेंद्र मोदी गांधी जयंती के मौके पर स्कूल पहुंचे. जहां उन्होंने छात्राओं के साथ लंबी बातचीत की. उन्होंने छात्राओं को महात्मा गांधी से जुड़ी कई बातें बताई और उनसे भी कई सवाल किए. पीएम मोदी ने छात्राओं को सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर योगा तक को लेकर कई जानकारी दी.

    PM मोदी ने स्कूल में मनाई गांधी जयंती, छात्राओं से की मुलाकात, दिया ये संदेश

    पीएम नरेंद्र मोदी

    पीएम मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर अपने एक्स पर स्कूल में साफ-सफाई करते हुए कई फोटोज शेयर कीं. इस दौरान उन्होंने छात्राओं से खूब बातचीत की. उन्होंने छात्राओं से पूछा कि स्वच्छता से क्या क्या फायदे होते हैं? तभी छात्राओं में से एक ने जवाब दिया कि इससे हमें बीमारी नहीं होती. इसके साथ ही पीएम मोदी ने जब छात्राओं से पूछा कि अगर शौचालय नहीं होगा तो क्या होगा? तब छात्राओं ने जवाब दिया कि इससे बीमारियां फैलती हैं. तब पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि पहले के समय में 100 में 60 प्रतिशत लोगों के घरों में टॉयलेट नहीं था, तब सारी बीमारियों का कारण यही बनता था और उसमें सबसे ज्याद कष्ट मताओं और बहनों को होता था.

    पीएम मोदी ने छात्राओं से बात करते हुए आगे बताया कि जब से स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, तो सबसे पहले स्कूलों में टॉयलेट बनाए गए, छात्राओं के लिए अलग बनाए. आज छात्राएं स्कूल में पढ़ रही हैं. फिर पीएम मोदी ने स्कूली छात्राओं से सवाल किया कि इसका फायदा हुआ की नहीं हुआ? जिसके जवाब में सभी लड़कियों ने खुश होकर हां में जवाब दिया.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिनों की यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया, इन मुद्दों पर होगी वार्ता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिनों की यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया, इन मुद्दों पर होगी वार्ता

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया गणराज्य की तीन दिनों की यात्रा पर जाएंगे. लगभग पांच वर्षों में पीएम मोदी पहली बार रूस यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम मोदी इसके पहले 2019 में रूस की यात्रा की थी. उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था.

     

    पीएम मोदी 3 दिनों की यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया, इन मुद्दों पर होगी बात

    राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री 8 से 9 जुलाई तक 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस की यात्रा करेंगे. इसमें दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा की जाएगी. रूस की यात्रा समाप्त करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे, जो 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की उस देश की पहली यात्रा होगी.

    लगभग पांच वर्षों में पीएम मोदी पहली बार रूस यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम मोदी इसके पहले 2019 में रूस की यात्रा की थी. उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था. अब तक रूस और भारत 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन के आयोजन किये जा चुके हैं.

    लगभग साढ़े तीन साल पहले पिछला शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था. शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों ने 28 सहमति पत्रों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए और साथ ही “शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत-रूस साझेदारी” शीर्षक से एक संयुक्त बयान भी जारी किया.

    पुतिन के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने पिछली बार 16 सितंबर, 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की थी. बैठक में मोदी ने पुतिन पर यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए दबाव डालते हुए कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है. रूस के साथ अपनी मजबूत दोस्ती को दर्शाते हुए भारत ने अभी तक यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण की निंदा नहीं की है और यह कहता रहा है कि संकट को कूटनीति और संवाद के माध्यम से हल किया जाना चाहिए.

    आस्ट्रिया का पीएम मोदी करेंगे दौरा

    रूस से पीएम मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे. वह 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया में रहेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत करेंगे. एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी मॉस्को के साथ-साथ वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 17 देशों के राजदूत रहे मौजूद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 17 देशों के राजदूत रहे मौजूद

     

    पटना  : पीएम मोदी ने आज बिहार को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी जब इसका उद्घाटन किया तो उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा 17 देशों के मिशन प्रमुख इस मौके के साक्षी बने। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों को बारीकी से निहारा है। 5वीं सदी की नालंदा यूनिवर्सिटी को आक्रांताओं ने भले ही नष्ट कर हिंदू और बौद्ध धर्म को खाक में मिलाने की कोशिश की हो। मगर, नालंदा यूनिवर्सिटी बीतती सदियों के साथ और भी ख्याति पाती गई और भी प्रख्यात होती चली गई

     पीएम मोदी ने अपने दौरे से पहले ट्वीट कर आज का दिन बेहद खास बताया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए यह बहुत खास दिन है। नालंदा का हमारे गौरवशाली हिस्से से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा। नालंदा यूनिवर्सिटी के नए परिसर में 2 शैक्षणिक ब्लॉक होंगे। 1900 छात्रों के बैठने की क्षमता है। 550 छात्र की क्षमता वाले हॉस्टल हैं। 2000 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर है। 3 लाख किताब की क्षमता वाली लाइब्रेरी है। नेट जीरो ग्रीन कैंपस है। विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है।

    नालंदा यूनिवर्सिटी का इतिहास काफी पुराना है। लगभग 1600 साल पहले नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना पांचवी सदी में हुई थी। जब देश में नालंदा यूनिवर्सिटी बनाई गई तो दुनियाभर के छात्रों के लिए यह आर्कषण का केंद्र था। विशेषज्ञों के मुताबिक 12वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों ने इस विश्वविद्यालयों को नष्ट कर दिया था। इससे पहले करीबन 800 सालों तक इन प्राचीन विद्यालय ने ना जाने कितने छात्रों को शिक्षा दी है।

    नालंदा विश्वविद्यालय की नींव गुप्त राजवंश के कुमार गुप्त प्रथम ने रखी थी। पांचवीं सदी में बने प्राचीन विश्वविद्यालय में करीब 10 हजार छात्र पढ़ते थे, जिनके लिए 1500 अध्यापक हुआ करते थे। छात्रों में अधिकांश एशियाई देशों चीन, कोरिया और जापान से आने वाले बौद्ध भिक्षु होते थे। इतिहासकारों के मुताबिक, चीनी भिक्षु ह्वेनसांग ने भी सातवीं सदी में नालंदा में शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने अपनी किताबों में नालंदा विश्वविद्यालय की भव्यता का जिक्र किया है। यह बौद्धों के दो सबसे अहम केंद्रों में से एक था।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैट्रिक के लिए सुशील रिंकू को भारी मतों से विजय बनाना जरूरी:सन्नी शर्मा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैट्रिक के लिए सुशील रिंकू को भारी मतों से विजय बनाना जरूरी:सन्नी शर्मा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैट्रिक के लिए सुशील रिंकू को भारी मतों से विजय बनाना जरूरी:सन्नी शर्मा

    मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनने का मतलब विकसित भारत की गारंटी:राकेश राठौर


    MBD NEWS जालंधर 21 मई (सुमेश शर्मा ) भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने जालंधर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में एक चुनावी सभा का आयोजन स्थानीय गुरु नानकपुरा (वेस्ट) में किया जिस पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल नंबर 6 के अध्यक्ष संदीप कुमार,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी (मंगा पहलवान), यजीत हुरिया,नितिन बहरोल, राजन शर्मा, हेमंत पाठक, मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक में स्थानीय गुरु नानक पुरा वेस्ट के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सुशील कुमार रिंकू को भारी समर्थन से जिताकर मोदी जी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया

    इस बैठक को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकू को भारी मतों से विजय बनाना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल में देश में ही नहीं विदेशों में भी अपना रुतबा काम किया हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनको स्वावलंबी एवं गरीबी की रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। युवाओं, गरीब किसानों, मजदूरों, महिलाओं के लिए ऐसी कल्याणकारी योजनाएं लागू की जिससे देश की जनता को लाभ मिला है। चाहे वह महिलाओं के लिए गैस कनेक्शन की योजना हो या आम गरीबों के लिए मुफ्त राशन वितरण की या फिर लोगों के लिए इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड की व्यवस्थाओं को माननीय मोदी जी ने गरीबों और जरूरतमंदों के हित में कार्य किए है।

    राठौर ने कहा कि तीसरी बार मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने का मतलब विकसित भारत की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार के मिशन में जालंधर लोकसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान होगा।

    भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने मोहल्ला निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए जालंधर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील को भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें ताकि जालंधर के विकास की रफ्तार को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर श्री गुरु नानक पुरा यूथ वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजन शर्मा,रुपिंदरजीत फूल, राजू नेगी, रनवीर ठाकुर, अमित भला, संजय लक्की, सतीश विरमानी ,ओम प्रकाश परमार, जगजीत सिंह जग्गू वे अन्य मोहल्ला निवासी भारी संख्या में उपस्थित थे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोका दुनिया में न्युक्लियर वॉर! जयशंकर ने किया ये बड़ा खुलासा, अमेरिका ने मांगी थी मदद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोका दुनिया में न्युक्लियर वॉर! जयशंकर ने किया ये बड़ा खुलासा, अमेरिका ने मांगी थी मदद

     

    विदेश मंत्री ने रूस यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए बताया कि खार्किव के उत्तर में सुमी में जंग के हालात और भी कठिन थे. हमने छात्रों को निकालने के लिए एक बस भेजी और जैसे ही वे बस में चढ़ने लगे, गोलीबारी फिर से शुरू हो गई. जाहिर है, छात्र डर गए और अपने हॉस्टल में वापस चले गए. वे डरे हुए थे और उनका आत्मविश्वास कम था.

    PM मोदी ने रोका दुनिया में न्युक्लियर वॉर! जयशंकर ने किया खुलासा, अमेरिका ने मांगी थी मदद

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस को यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकने के लिए भारत से मदद मांगी. साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि अमेरिका ने रूस को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकने के लिए भारत और चीन को फोन किया था.

    इंटरव्यू के दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुलासा किया कि अमेरिका ने रूस को संभावित परमाणु हमले से रोकने के लिए भारत जैसे गैर-सहयोगियों की मदद मांगी थी.

    यूक्रेन पर परमाणु हमला करने की तैयारी

    विदेश मंत्री ने बताया कि साल 2022 में, रूस ने संभावित रूप से यूक्रेन पर परमाणु हथियार से हमला करने की तैयारी शुरू कर दी थी, जो अमेरिका द्वारा हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने के बाद युद्ध में पहला परमाणु हमला होता. उन्होंने बताया कि बाइडेन प्रशासन चिंतित था कि रूस सामरिक या युद्धक्षेत्र परमाणु हथियार का उपयोग कर सकता है. अपनी किताब, द रिटर्न ऑफ ग्रेट पॉवर्स में, सीएनएन के जिम स्कुट्टो लिखते हैं कि अमेरिका ने रूस को इस तरह के हमले से हतोत्साहित करने के लिए गैर-सहयोगियों, विशेष रूप से चीन और भारत की मदद ली थी.

    संकट को टालने में की मदद

    अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आउटरीच और सार्वजनिक बयानों ने संकट को टालने में मदद की. दुनिया के कई देश इससे चिंतित थे. जयशंकर ने खुलासा किया कि कुछ देशों ने हमसे संपर्क किया और हमारी मदद मांगी क्योंकि ज्यादातर लोग नरेंद्र मोदी की बातों का सम्मान करते हैं. यहां तक कि एक अमेरिकी प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है कि संघर्ष में परमाणु हथियारों के संभावित उपयोग को रोकने के लिए कई देश एक साथ आए हैं.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी जोश,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

    भाजपा को मौका दे सारे तस्कर,गैंगस्टर,घोटालेबाज पंजाब छोड़ देगे-जीतू भाई


    जालंधर मे नरेंद्र मोदी की रैली से बदलेगी राजनीतिक हवाएं

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)19 मई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश लोकसभा दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 तारीख को जालंधर के पी,ए,पी परिसर में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर समीक्षा बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रंजीत पवार एवं मनीष धीर,की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित गुजरात के भावनगर (पश्चिम) से विधायक जितेंद्र भाई जीतू,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक शीतल अंगूराल, सरबजीत मक्कड़,अविनाश चंद्र, पुनीत शुक्ला, रमन पब्बी, सुभाष सूद,राजू मांगो, जालंधर लोकसभा के विस्तारक राजन शर्मा, डॉ अमरजीत सिंह थिंद, पूर्व एस,एस,पी, हरविंदर सिंह,डली,हितेश स्याल,जिला महामंत्री अशोक सरीन,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, दीवान अमित अरोड़ा, मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक का संचालन करते हुए

    जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एवं पूर्व सदस्य सचिव कृष्ण देव भंडारी ने भाजपा जालंधर शहरी भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ भाजपा देहाती साउथ के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर संख्या की दृष्टि से समीक्षा बैठक की जिसमें जालंधर लोकसभा में पढ़ते सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और संख्या की दृष्टि से अपना अपना योगदान देने का वादा किया कृष्ण देव भंडारी ने बताया कि इस रैली में जालंधर लोकसभा से कम से कम 50000 से ज्यादा की संख्या में जालंधर वासी और भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा जालंधर लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा बदल कर रख देगी और यह चुनाव भाजपा का एक तरफा चुनाव बन जाएगा।

    इस बैठक को संबोधित करते हुए गुजरात के भावनगर (पश्चिम) से विधायक जितेंद्र भाई ने तीनों जिलों के पदाधिकारीयो को इस रैली के लिए दिन रात एक करने के लिए कहा जितेंद्र भाई ने कहा कि पंजाब वासी भाजपा को मौका दे सारे पंजाब से गैंगस्टर,अराजकता फेलाने वाले घपलेबाज पंजाब छोड़ देंगे जैसे गुजरात उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारे बनने के बाद संभव हुआ है इस मौके पर उपस्थित भगवन्त प्रभाकर, राजीव ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, गुरविंदर सिंह, अश्विनी भंडारी, भूपेंद्र कुमार, अमित भाटिया,अजय चोपड़ा, अश्विनी अटवाल, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, सनी शर्मा, हिमांशु शर्मा, बृजेश शर्मा, दविंदर अरोड़ा, शमा चौहान, अजमेर सिंह बादल, अशोक चड्ढा,शैली खन्ना, संजीव शर्मा, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा ,अमित सिंह ,विश्व महेंद्रू ,राजीव दुग्गल, प्रमोद कश्यप, राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी, आशीष सहगल, कुणाल शर्मा ,संदीप कुमार, क्षतिज ढल्ल,राजेश अग्निहोत्री, मनीष सहगल, मनीष बल, राकेश राणा, गौरव जोशी, अमित विज,व अन्य उपस्थित थे