Tag: 1 की Death

  • Jalandhar-Pathankot हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी Tourist Bus को टक्कर, 1 की Death, कई घायल

    You are currently viewing Jalandhar-Pathankot हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी Tourist Bus को टक्कर, 1 की Death, कई घायल

    Unknown vehicle hits tourist bus on Jalandhar-Pathankot highway, 1 dead, many injured

    Jalandhar-Pathankot हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी Tourist Bus को टक्कर, 1 की Death, कई घायल

    जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर सुबह-सुबह उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब एक अज्ञात वाहन ने टूरिस्ट बस को भयंकर टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां दो लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक के श को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा पचरंगा-सद्धा चक्क के बीच सुबह करीब 6 बजे एक टूरिस्ट बस की अज्ञात भारी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में टूरिस्ट बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर था कि टूरिस्ट बस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादस में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन बस यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल है।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी पचरंगा के प्रभारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

  • 2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    You are currently viewing 2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    Fierce head-on collision between 2 vehicles, 1 dead, 1 seriously injured

    2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

     

    • नवांशहरः नवांशहर के अन्तर्गत आते कस्बा जाडला के राहों रोड पर बीती देर रात उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यहां स्विफ्ट कार और थार गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौत हो गई, जबकि थार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप े हुए गायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के पुलिसकर्मी ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बकाया कि स्विफ्ट कार को सतपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गांव राणेवाल बाग चला रहा था और थार कार को पलविंदर सिंह गांव गरचा का रहने वाला चला रहा था। पुलिस कर्मी ने बताया कि थार चालक बलाचौर के एक रेस्टोरेंट से अपने गांव गरचा के लिए जा रहा था तथा स्विफ्ट कार चालक अपने गांव से बलाचौर की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब दोनों वाहन राहों रोड पर पहुंचे तो स्विफ्ट कार चालक आगे जा रहे टिप्पर को ओवरटेक कर रहा था, कि बलाचौर की तरफ से आ रही थार के साथ टकरा गई।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एसएफएफ के इंचार्ज एएसआई ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित दो मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए नवांशहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जहां डॉक्टरों ने स्विफ्ट कार चालक सतपाल सिंह उर्फ पाला को मृत घोषित दिया जबकि थार कार चालक का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जाडला चौकी पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Mansa में घनी धुंध के कारण Bus और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर, 1 की Death, 5 गंभीर Injured

    You are currently viewing Mansa में घनी धुंध के कारण Bus और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर, 1 की Death, 5 गंभीर Injured

    Heavy collision between bus and tractor-trolley due to dense fog in Mansa, 1 dead, 5 seriously injured

    Mansa में घनी धुंध के कारण Bus और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर, 1 की Death, 5 गंभीर Injured

    मानसाः पंजाब में पड़ रही घनी धुंध के कारण सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच मानसा के अन्तर्गत आते सरदूलगढ़ में शनिवार सुबह घनी धुंध के कारण उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब जहां एक प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि सरदूलगढ़ में आज सुबह 9 बजे के करीब घना कोहरा होने के चलते आगे जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सुक्खू कीशू नामक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार मजदूर एक सेलर में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे कि इस दौरान जब वह सरदूलगढ़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं, इस संबंधी ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बताया कि घनी धुंध होने के चलते पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ है।

  • Diwali की रात पटाखे चलाने के चलते हुए विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की Death, 3 गंभीर Injured

    You are currently viewing Diwali की रात पटाखे चलाने के चलते हुए विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की Death, 3 गंभीर Injured

    Bullets fired in dispute over bursting of firecrackers on Diwali night, 1 dead, 3 seriously injured

    Diwali की रात पटाखे चलाने के चलते हुए विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की Death, 3 गंभीर Injured

    अमृतसरः दीपावली की रात महानगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 2 पक्षों में हुए विवाद ने खूनी रूप धार लिया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान कशमीर सिंह पुत्र काला सिंह के रूप में हुई है और घायलों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, मंगल राम और गुरमेज के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई बलदेव सिंह ने बताया कि दिवाली की रात राजासांसी के गांव कोटला डूम में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान 2 पक्षों में हुई बहसबाजी ने खूनी रूप ले लिया दोनों पक्षो की ओर से उनके साथी इकट्ठे हो गए। इसी दौरान छोटा भाई कशमीर सिंह दोनों पक्षों को समझाने व शांत करवा रहा था कि दर्जन के करीब हथियारबंद लोग साहिब सिंह पुत्र जागीर सिंह के घर की छत पर चढ़ गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान कशमीर सिंह की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान लेने के बाद सरपंच निशान सिंह कोटला सहित दर्जन के करीब लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

  • तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    You are currently viewing तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    तेज रफ्तार Car ने सुबह की सैर पर निकले व्यक्तियों को मारी टक्कर, 1 की Death, 1 गंभीर Injured

    फाजिल्काः फाजिल्का में बुधवार सुबह 5 बजे के करीब उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां अरनीवाला में सैर कर रहे दो व्यक्तियों में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में सैर कर रहे दोनों व्यक्ति करीब 20 से 25 फीट दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने कार चालक खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी बलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके चाचा सरदार कंवलजीत सिंह पन्नीवाला में बाइक एजंसी चलाते है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना कि तरह आज सुबह 5 बजे के करीब अपने साथी सुरिंदर कुमार के साथ सैर पर निकले थे और अरनीवाला के पास सैर कर रहे थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में उसके चाचा और उनके साथी 20 से 25 फुट दूर जाकर झाड़ियों में जा गिरे।

    बलजीत सिंह ने बताया कि वह भी उनके पीछे आ रहा था अंधेरा होने के कारण उन्होंने भाग कर मोबाइल की टॉर्च ऑन कर अपने चाचा को ढूंढा और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया जबकि साथी सुरिंदर कुमार का इलाज किया जा रहा है।

    उधर, मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे थाना अरनीवाला के एसएचओ लेख राज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Hoshiarpur में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी कार, 1 की Death, 2 घायल

    You are currently viewing Hoshiarpur में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी, 1 की Death, 2 घायल

    Horrific road accident in Hoshiarpur, went out of control and fell under the bridge, 1 dead, 2 injured

    Hoshiarpur में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी कार, 1 की Death, 2 घायल

    • होशियारपुर : होशियारपुर के टांडा रोड पर पड़ते भंगी चोल के पास उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब यहां मारुति स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारमों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की व्यक्ति की पहचान हरजीत सिंह (55) गांव हरदो खानपुर निवासी के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए अस्पताल में उपचाराधीन कार चला रहे ड्राइवर ने बताया कि वह होशियारपुर के एक निजी अस्पताल से किसी रिश्तेदार की खबर लेकर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान जब वह टांडा रोड पर स्थित लाजवंती पुल के पास पहुंचे तो अचानक से एक आवारा पशु कार के सामने आ गया जानवर को बचाने के चक्कर में उसने गाड़ी का स्टीयरिंग घुमाया तो कार बेकाबू होकर पुल के नीचे गहरी खाई जा गिरी।

    कार चालक ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए और कार सवार हरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।