Panchayat चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा, Sarpanch पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने आई महिला Candidate की फाइलें फाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing Panchayat चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा, Sarpanch पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने आई महिला Candidate की फाइलें फाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

Violence increased before Panchayat elections, files of female candidate who came to file nomination papers for the post of Sarpanch torn, police engaged in investigation.

Panchayat चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा, Sarpanch पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने आई महिला Candidate की फाइलें फाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

  •  फाजिल्काः पंजाब में पंचायत चुनावों का ऐलान होने के बाद जहां सभी दावेदार अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं, वहीं इसी दौरान हिंसक घटनाओं में भी इजाफा हो गया है। इसी के तहत शनिवार को जलालाबाद के पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सरपंच पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आई एक महिला उम्मीदवार की फाइलें फाड़ दी गईं। वहीं पुलिस ने पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला कैंडिडेट की फाइल फाड़ने पर विवाद।  - Dainik Bhaskar

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव मोहकम अराइयां से सरपंच पद की उम्मीदवार के लि अपना नामकांन पत्र दाखिल करने आई मोहकम अराइयां निवासी कुलविंदर कौर पत्नी चंद सिंह चुनाव के लिए फार्म भरने जलालाबाद स्थित कार्यालय में गई थी। जहां उक्त आरोपियों ने पीड़ित महिला के हाथ से फाइलें छीनकर फाड़ दी और इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी की और उसे बेइज्जत किया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमजीत पुत्र हंसराज, जोतप्रीत पत्नी प्रेमजीत, शिलोबाई पत्नी हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जलालाबाद के नामांकन केंद्र के बाहर हुई गुंडागर्दी के चलते पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग आपस में लड़ रहे थे। उनके पास धारदार हथियार, तलवारें, लाठी-डंडे थे। उन्होंने एक-दूसरे को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *