Jalandhar में Petrol Pump दिलवाने के नाम पर व्यक्ति से 5 Crore की ठगी, Police ने 7 लोगों पर किया मामला दर्ज

You are currently viewing Jalandhar में Petrol Pump  दिलवाने के नाम पर व्यक्ति से 5 Crore की ठगी, Police ने 7 लोगों पर किया मामला दर्ज

A person was cheated of Rs 5 crore in the name of getting a petrol pump in Jalandhar, police registered a case against 7 people.

Jalandhar में Petrol Pump दिलवाने के नाम पर व्यक्ति से 5 Crore की ठगी, Police ने 7 लोगों पर किया मामला दर्ज

  •  जालंधरः महानगर में एक व्यक्ति से पेट्रोल पंप के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आ रहा है, जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने एक परिवार के 7 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिल्हाल पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अमित जैन पुत्र सोम प्रकाश निवासी शंकर गार्डर न्यू रसीला नगर ने बताया कि आरोपियों ने उसे पेट्रोल पंप खरीद कर देने का वायदा कर करीब पांच करोड़ रुपए लिए और फिर न पेट्रोल पंप दिलवाया और ना ही पैसे वापस किए। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के बाद अमित जैन के बयानों पर न्यू शंकर गार्डन में रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पुलिस ने पीड़ित से सारे पैसे का हिसाब लेकर जांच के बाद ये केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस जल्द ही आरिपोयं के नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेंगे। फिल्हाल पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *