
दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 युवकों की Death, 2 गंभीर Injured
लोहियां खासः महानगर के अन्तर्गत आते लोहियां खास में शनिवार देर रात उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यहां कपूरथला रोड पर पड़ते गांव ताशपुर के पास 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक लोहियां की ओर आ रहा थे तथा दूसरी ओर से मोटरसाइकिल सवार लोहियां से डडविंडी की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव ताशपुर के गेट के पास मोड़ पर पहुंचे तो दोनों मोटरसाइकिलें की आपस में भीषण टक्कर हो गईं,टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुल्तानपुर लोधी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से हुए घायल युवकों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया। लेकिन जहां मौजूद डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कपूरथला रैफर कर दिया। वहीं एक घायल युवक को लोहियां के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर रैफर कर दिया जहां उसने भी घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान अर्शदीप सिंह, जस्सा निवासी गांव वाड़ा बुध सिंह और अर्शदीप सिंह निवासी गांव महमुवाल माला थाना लोहियां के रूप में हुई है, जबकि हरप्रीत सिंह गांव महमुवाल माला और जयदेव निवासी गांव वाड़ा बुध सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।








Leave a Reply