Tag: 2 गंभीर Injured

  • मातम में बदली खुशियां, Marriage वाले घर में हुआ सिलेंडर Blast, 3 की मौत, 2 गंभीर Injured

    You are currently viewing मातम में बदली खुशियां, Marriage वाले घर में हुआ सिलेंडर Blast, 3 की मौत, 2 गंभीर Injured

    Happiness turns into mourning, cylinder blast in wedding house, 3 dead, 2 seriously injured

    मातम में बदली खुशियां, Marriage वाले घर में हुआ सिलेंडर Blast, 3 की मौत, 2 गंभीर Injured

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के अंतर्गत आते बस्सी पठाना के गांव मुस्तफाबाद में बीती रात उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक घर में शादी के समारोह के दौरान सिलडेंर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में करीब 3 लोगों कि मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, वहीं मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बस्सी पठाना के गांव मुस्तफाबाद में बीती रात एक घर में शादी का समारोह चल रहा था इस दौरान घर में सिलैंडर फटने के कारण एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं 5 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया था,जहां इलाज के दौरान 2 और महिलाओं की मौत हो गई। जब दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं इस घटना के कारण पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। वहीं मृतक महिलाओं की पहचान गुरदीश कौर, राज रानी व मंजीत कौर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए लड़की की माता ने बताया कि यह घटना कल रात को हुई थी, जिसमें 6 लोग झुलस गए थे। इस घटना में गुरदीश कौर की कल रात को मौत हो गई थी जबकि 5 अन्य घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहीं लड़की के चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि उक्त हादसे के बाद आज विवाह समारोह को साधारण तरीके से सम्पन्न किया गया। गांव के पूर्व सरंपच व पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई कि मृतक लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और घायलों की उचित मदद की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 युवकों की Death, 2 गंभीर Injured

    You are currently viewing दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 युवकों की Death, 2 गंभीर Injured

    Fierce head-on collision between two motorcycles, 3 youths dead, 2 seriously injured

    दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 युवकों की Death, 2 गंभीर Injured

    लोहियां खासः महानगर के अन्तर्गत आते लोहियां खास में शनिवार देर रात उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यहां कपूरथला रोड पर पड़ते गांव ताशपुर के पास 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक लोहियां की ओर आ रहा थे तथा दूसरी ओर से मोटरसाइकिल सवार लोहियां से डडविंडी की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव ताशपुर के गेट के पास मोड़ पर पहुंचे तो दोनों मोटरसाइकिलें की आपस में भीषण टक्कर हो गईं,टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुल्तानपुर लोधी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से हुए घायल युवकों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया। लेकिन जहां मौजूद डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कपूरथला रैफर कर दिया। वहीं एक घायल युवक को लोहियां के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर रैफर कर दिया जहां उसने भी घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।

    थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान अर्शदीप सिंह, जस्सा निवासी गांव वाड़ा बुध सिंह और अर्शदीप सिंह निवासी गांव महमुवाल माला थाना लोहियां के रूप में हुई है, जबकि हरप्रीत सिंह गांव महमुवाल माला और  जयदेव निवासी गांव वाड़ा बुध सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।