Author: Sumesh Sharma

  • Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Bus और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर, 2 की Death

    You are currently viewing Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Bus और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर, 2 की Death

    Tragic road accident in Jalandhar, massive collision between bus and scooter, 2 dead

    Jalandhar में दर्दनाक सड़क हादसा, Bus और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर, 2 की Death

     

    • नकोदर: नकोदर-जालंधर रोड पर गांव मुद्धा के पास उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां पंजाब रोडवेज बस और स्कूटरी के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में स्कूटरी सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान संतोख सिंह और सुखदेव सिंह निवासी वासियान गांव शमशाबाद, नूरमहल के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते नछतर सिंह निवासी गांव शमशाबाद ने सदर पुलिस को दिए बयानों में बताया कि संतोख सिंह और सुखदेव सिंह अपनी स्कूटरी पर सवार होकर दवा लेने के लिए जालंधर जा रहे थे। इस दौरान जब वे नकोदर-जालंधर रोड पर गांव मुद्धा से थोड़ा आगे मुख्य सड़क पर बने कट के पास पहुंचे तो नकोदर की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    उधर, हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाने में तैनात ASI कुलविंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Big News: किसानों ने किया National Highway जाम, दरियां बिछाकर रोड पर बैठे, यातायात बुरी तरह से प्रभावित, लोग परेशान

    You are currently viewing Big News: किसानों ने किया National Highway जाम, दरियां बिछाकर रोड पर बैठे, यातायात बुरी तरह से प्रभावित, लोग परेशान

    Big News: Farmers blocked the National Highway, spread mats and sat on the road, traffic badly affected, people upset

    Big News: किसानों ने किया National Highway जाम, दरियां बिछाकर रोड पर बैठे, यातायात बुरी तरह से प्रभावित, लोग परेशान

     

    • जालंधरः संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से रविवार दोपहर 12 बजे के करीब जालंधर लुधियाना हाईवे धन्नोवाली फाटक के पास से नेशनल हाईवे दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। जिससे लुधियाना, अंबाला, दिल्ली और दूसरी तरह अमृतसर, पठानकोट, जम्मू सहित अन्य जगहों पर जाने का रास्ता बाधित कर दिया है। बता दें कि नेशनल हाईवे काम होने से पूरी सड़क पर लंबा जाम लगना शुरू हो गया है। वहीं, सड़क जाम को लेकर जालंधर सिटी और ग्रामीण पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं।

    इस संबंधी प्रमुख किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में यह फैसला लिया था कि रविवार दोपहर 12 से 3 बजे तक सड़कों पर किसान चक्का जाम करेंगे और 14 अक्तूबर को किसान जत्थेबंदियां अपनी अगली रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगी। राजेवाल ने आरोप लगाया कि राज्य व केंद्र दोनों सरकारें लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से अग्रिम माफी मांगते हुए कहा कि किसान जत्थेबंदियों को यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ रहा है क्योंकि किसानों द्वारा अपनी मांगों के लिए कई बार राज्य सरकार तक पहुंच की जा चुकी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने राज्य निवासियों से अपील की है कि वह इस संघर्ष में उनका साथ दें।

    किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा धान की खरीद में देरी की जा रही है और किसानों के खातों में पैसा नहीं आ रहा है। ऐसे में आज हमें सड़कों पर उतरना पड़ा। यूनियन द्वारा जो भी आगे फैसला लिया जाएगा, उस पर अमल होगा। दुकानों पर आज खाद का बोरा इतना महंगा बिक रहा है कि किसान परेशान हैं। ऐसे में किसान की कोई मदद नहीं कर रहा।

    हालांकि, सरकार का दावा है कि उसने राज्य भर में लगभग 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है और ज्यादातर किसानों के खातों में रुपए भेजे जा चुके हैं और जल्द बाकियों के खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे। अब तक सरकार ने करीब 39,400 करोड़ सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए है। वहीं, कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए धान के एक-एक दाने को खरीदने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसे लेकर राज्य सरकार ने सुचारु व्यवस्था बनाई थी जिसमें राज्य सरकार कामयाब रही।

  • पंजाब; सिंगर के शो में दिखी बाउंसरों की गुंडागर्दी, स्टेज से लोगों को धक्के मारकर नीचे गिराया, शो छोड़कर भागा गायक

    पंजाब; सिंगर के शो में दिखी बाउंसरों की गुंडागर्दी, स्टेज से लोगों को धक्के मारकर नीचे गिराया, शो छोड़कर भागा गायक

     

    खन्ना- पंजाब के खन्ना के ललहेड़ी रोड़ पर आयोजित एक प्रोग्राम में उस समय हंगामा हो गया जब बाउंसरों ने लोगों को उठा-उठाकर पटका।

    दरअसल, यहां पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू स्टेज पर गा रहे थे। तभी हंगामा हो गया। स्टेज पर बाउंसरों ने गुंडागर्दी करते हुए किसान की पगड़ी उतार दी। किसान और उसके बेटे को धक्के मार स्टेज से गिराया गया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, किसान और उसके बेटे को ही गायक की स्टेज पर जाने से रोका गया। जब उन्होंने कहा कि वे जमीन के मालिक हैं तो बाउंसरों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी। बुजुर्ग किसान को धक्के मारे। बेटे ने विरोध किया तो उसे भी धक्के मारे गए। किसान की पगड़ी उतारने के बाद उसे बेटे समेत धक्के मार जमीन से गिरा दिया गया। इस घटना के बाद किसान के साथी लोगों की भीड़ के बीच ट्रैक्टर लेकर स्टेज के पास पहुंच गए। जिसके बाद गुलाब सिद्धू को शो रोकना पड़ा। हालात बिगड़ते देख गुलाब सिद्धू शो छोड़कर भाग गए। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अश्विनी गोत्याल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान और उसके परिवार के लोग मांग कर रहे हैं कि बाउंसरों खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

  • पाकिस्तान में आदिवासी 2 गुटों में हुई हिंसक झड़प में 11 की मौत-8 गंभीर घायल, गाड़ियाें को रोककर किए गए हमले

    पाकिस्तान में आदिवासी 2 गुटों में हुई हिंसक झड़प में 11 की मौत-8 गंभीर घायल, गाड़ियाें को रोककर किए गए हमले

     

     

    इस्लामाबाद  : पाकिस्तान में शनिवार को दो आदिवासी गुटों की आपसी लड़ाई में 11 लोगों की मौत हो गई। घटना खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के कुर्रम जिले की बताई जा रही है। एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक, घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि, विवाद की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

    Violent clash between 2 tribal groups in Pakistan, 11 dead : कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर जाविदुल्लाह महसूद ने बताया कि, पाक-अफगान बॉर्डर के पास कुंज अलिजाई पहाड़ों के पास गोलीबारी में दो लोग घायल हुए थे, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। इसके बाद गाड़ियों को रोककर उन पर हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    पूर्व सांसद और ट्राइबल काउंसिल के सदस्य पिर हैदर अली शाह ने कहा कि, समाज के बुजुर्ग नेता कुर्रम में मामला शांत करने पहुंचे हैं। दोनों ही ट्राइबल गुटों के बीच समझौता करवाने की कोशिश की जा रही है। बता दें इससे पहले कुर्रम जिले में 20 सितंबर को शिया और सुन्नी मुसलमानों के दो गुटों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इस घटना में 46 लोगों की मौत और 91 लोग घायल हो गए थे।

     

  • सड़क हादसे में Army के जवान की Death, छुट्टी लेकर घर आ रहा था सैनिक

     

    You are currently viewing Road हादसे में Army के जवान की Death, छुट्टी लेकर घर आ रहा था सैनिक

    Army soldier dies in road accident, soldier was coming home after taking leave

    सड़क हादसे में Army के जवान की Death, छुट्टी लेकर घर आ रहा था सैनिक

     

    • फाजिल्का: फाजिल्का के अंतर्गत आते गांव ढाब खुशहाल जोहिया में उस वक्त मातम छा गया, जब गांव के एक सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है सैनिक जलालाबाद से छुट्टी लेकर अपने घर आ रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि सैनिक की मोटरसाइकिल दीवार के साथ टकराकर एक घर में जा गिरी, वहीं सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गय़ा, जिसे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सुनील सिंह निवासी गांव ढाब खुशहाल जोहिया के रूप में हुई है, सिपाही सुनील चार साल से भारतीय सेना में तैनात थे। वहीं इस हादसे की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जलालाबाद के गांव ढाब खुशहाल जोहिया में सुनील सिंह नामक नौजवान बीते चार वर्षों से भारतीय सेना में तैनात था। रात के समय जब वह बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जलालाबाद से अपने घर लौट रहा था तो गांव के मोड़ पर अचानक बुलेट मोटरसाइकिल हादसा ग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बुलेट सवार फौजी जवान करीब 20 फुट दूर जाकर गिरा और गंभीर जख्मी हो गया, जबकि उसकी बाइक हवा में उछलते हुए दीवार फांदकर पास के घर में जा गिरी। इसी बीच उसे इलाज के लिए श्री मुक्तसर साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे पारिवारिक सदस्यों द्वारा तुरंत जख्मी जवान को श्री मुक्तसर साहिब के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि फौजी जवान शादीशुदा था और उसके पास 10 महीने का बच्चा था , फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है । घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।

  • Chemical Factory में जोरदार धमाका से लगी आग, कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

    You are currently viewing Chemical Factory में जोरदार धमाका से लगी आग, कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

    Fire broke out due to massive explosion in chemical factory, glasses of many houses broken; Fire brigade brought it under control

    Chemical Factory में जोरदार धमाका से लगी आग, कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

     लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते सुंदर नगर इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई, जब इलाके में स्थित एक केमिकल के गोदाम में अचानक धमाका हो गया और आग लग गई। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमका इतना जोरदार था कि पड़ोसियों के घरों के शीशे टूट गए। वहीं लोगों ने धमाके की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    केमिकल के गोदाम में ब्लास्ट होता हुआ। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहल्ला निवासियों ने बताया कि सरदार नगर में साहिल केमिकल के गोदाम में अचानक धमका हो गया था। उन्होंने बताया कि धमाके के कारण चला कि पड़ोसियों का काफी नुकसान हो गया है और उनके घरों की कई जगह छत्त की POP गिर गई। घर के कई शीशे तक टूट गए हैं। घर की वायरिंग तक जल गई है। धमाका होने से इलाके के लोगों में डर बन गया है।

    लोगों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद ही लोगों ने कंट्रोल रुम को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। करीब ढ़ाई घंटे तक आग लगी रही। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    इस संबंध में पड़ोसियों ने कहा कि कई बार केमिकल की फैक्ट्री बंद करवाने के लिए मालिकों से कह चुके हैं लेकिन वह किसी की सुनते नहीं है। पिछले 2 साल से ये फैक्ट्री चल रही है। केमिकल फैक्ट्री मालिकों का ही गोदाम है। उन्होंने गोदाम में धमाका होने के बाद इलाका भी दहल गया है। प्रशासन से मांग है कि रिहायशी इलाके में केमिकल की फैक्ट्रियां या गोदामों को हटवाया जाए।

  • आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में एनसी को दिया समर्थन, उपराज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र..

    आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में एनसी को दिया समर्थन, उपराज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र..

     

     

    नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को गया कि इसे लेकर समर्थन पत्र उपराज्यपाल को सौंप दिया है। मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आप का एक विधायक जीता है। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की। साथ ही, गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने 6 सीट हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी ने 29, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 3 और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट जीती। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की। नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल ने अपने उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर में एनसी के विधायक दल का नेता चुना है।

    वहीं, कांग्रेस विधायक दल अपना नेता चुनने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर में बैठक करेगी। पार्टी प्रवक्ता ने कहा, ‘कांग्रेस के विधायक, कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा की अध्यक्षता में मीटिंग करेंगे।’ उन्होंने कहा कि बैठक में चुने गए नेता का नाम पार्टी आलाकमान की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 7 में से 4 निर्दलीय विधायकों ने पार्टी को को समर्थन दे दिया है, जिससे पार्टी का विधानसभा में आंकड़ा बढ़कर 46 हो गया है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘कांग्रेस के साथ बातचीत की जा रही है। उन्हें फैसला करने के लिए एक दिन का वक्त दिया गया है। जैसे ही वे हमें समर्थन पत्र देंगे। मैं सरकार बनाने का दावा पेश करूंगा।’ जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को तीन चरणों में हुए थे। मतों की गिनती 8 अक्टूबर को हुई थी।

  • PM मोदी ने आतंकवाद को बताया गंभीर खतरा, बोले ‘यह युद्ध का युग नहीं’

     PM मोदी ने आतंकवाद को बताया गंभीर खतरा, बोले ‘यह युद्ध का युग नहीं’

     

     

    लाओ पीडीआर : 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narindra Modi) ने आतंकवाद (Terrorist) को दुनिया के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद (Terrorist) वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है। इसका सामना करने के लिए मानवता में विश्वास रखने वाली ताकतों को मिलकर काम करना होगा। साथ ही साइबर, समुद्री और अंतरिक्ष के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को भी मजबूत करना होगा।’

    दक्षिण चीन सागर को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
    शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) में पीएम मोदी (Narindra Modi) ने कहा, ‘भारत ने हमेशा ASEAN की एकता और केंद्रीयता का समर्थन किया है। ASEAN भारत के इंडो-पैसिफिक विजन और क्वाड सहयोग के केंद्र में भी है। भारत (India) की “इंडो-पैसिफिक महासागरों की पहल” और ‘इंडो-पैसिफिक पर आसियान आउटलुक” के बीच गहरी समानताएं हैं। एक स्वतंत्र, खुला, समावेशी, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक पूरे क्षेत्र की शांति और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण चीन सागर की शांति, सुरक्षा और स्थिरता पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के हित में है।’

    पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narindra Modi) ने कहा, “दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे संघर्षों का सबसे ज्यादा नकारात्मक असर ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ रहा है। हर कोई चाहता है कि यूरेशिया हो या पश्चिम एशिया, जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल हो। मैं बुद्ध की धरती से आता हूं और मैंने बार-बार कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है। समस्याओं का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकल सकता। संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करना जरूरी है। मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देनी होगी। विश्वबधु का दायित्व निभाते हुए भारत इस दिशा में हरसंभव योगदान देता रहेगा।”

  • नोएल टाटा को बनाया गया Tata Trust का चेयरमैन, मीटिंग में लिया गया फैसला

     नोएल टाटा को बनाया गया Tata Trust का चेयरमैन, मीटिंग में लिया गया फैसला

     

    मुंबई- नोएल टाटा को शुक्रवार को टाटा संस की प्रवर्तक टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद उत्तराधिकारी चुनने के लिए हुई टाटा ट्रस्ट की बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया।

    बोर्ड की ओर से सर्वसम्मति से नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। फिलहाल वह टाटा स्टील और वोल्टास के साथ कई सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहली मिस्त्री को टाटा ट्रस्ट का स्थायी ट्रस्टी नियुक्त किया जा सकता है। मेहली टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत साइरस मिस्त्री के चचेरे भाई हैं। नोएल टाटा अपने लो-प्रोफाइल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, जो रतन टाटा की अधिक सार्वजनिक दिखने वाली भूमिका के बिल्कुल विपरीत है। वे पहली बार वर्ष 2000 में टाटा ग्रुप में शामिल हुए थे।

    इस साल की शुरुआत में नोएल टाटा के तीन बच्चों – लिआ, माया और नेविल – को सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट से जुड़े कई ट्रस्टों में ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया था। लिआ वर्तमान में ‘द इंडियन होटल्स’ में उपाध्यक्ष हैं। जबकि, माया ‘टाटा कैपिटल’ से जुड़ी हैं। नेविल ट्रेंट और स्टार बाजार की लीडरशिप टीम में शामिल हैं। टाटा ट्रस्ट एक प्रमुख निकाय है जो सभी 14 टाटा ट्रस्टों के कार्यों का प्रबंधन करता है। टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की 65.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह को मार्गदर्शन देने का काम करता है। टाटा संस का स्वामित्व बड़े पैमाने पर टाटा ट्रस्ट के तहत आने वाले दो प्रमुख ट्रस्टों सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास है, जिनके पास कुल मिलाकर टाटा संस में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। रतन टाटा के निधन पर गुरुवार को शीर्ष राजनीतिक नेताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, मशहूर हस्तियों और आम लोगों सहित हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  • Kapurthala में इकट्ठे बैठे गांव के लोगों पर 6 नकाबपोश व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो 4 Injure

    You are currently viewing Kapurthala में इकट्ठे बैठे गांव के लोगों पर 6 नकाबपोश व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो 4 Injured

    6 masked persons fired indiscriminately at villagers sitting together in Kapurthala, 2 and 4 injured

    Kapurthala में इकट्ठे बैठे गांव के लोगों पर 6 नकाबपोश व्यक्तियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो 4 Injure

     कपूरथलाः कपूरथला जिले के अंतर्गत अआते गांव भबियाणा में बीती रात करीब 8 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ नाकबपोश लोगों ने एक जगह पर इकट्ठे बैठे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। इस फायरिंग में करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, वहीं अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर SP रुपिंदर कौर भट्टी अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी ली।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि रात के समय जब लोग गांव के में ही एक जगह पर इकट्ठे बैठे थे, तो दो बाइक पर करीब 6 युवकों जिन्होंने अपना मुंह ढका हुए था। आते ही लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें बूटा राम, सुरेंद्र पाल, बिट्टू व जशनप्रीत सिंह घायल हो गए। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव वासियों ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि पुलिस सूचना के बावजूद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि 4 घायलों में से दो घायल बिट्टू व जश्नप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल व आप नेता मान सिविल अस्पताल में पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।

    वहीं इस मामले पर SP रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीमें मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई हैं। DSP भारत भूषण के अनुसार फायरिंग मामले में 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।