Author: Sumesh Sharma

  • हरियाणा में नई सरकार का गठन: जानें किसने कहां से जीतकर बनाई मंत्रिमंडल में अपनी जगह..

    हरियाणा में नई सरकार का गठन: जानें किसने कहां से जीतकर बनाई मंत्रिमंडल में अपनी जगह..

     

    पंचकूला : पंचकूला में आज नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए इतिहास रच दिया है। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है। मनोहर पार्ट वन में स्वास्थ्य और स्थानीय निकाय मंत्री रहे। पार्ट-2 में गृह और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग विज ने संभाले। विज लगातार तीसरी बार हरियाणा सरकार में मंत्री बने हैं। कृष्ण लाल पंवार दूसरी बार मंत्री बने हैं। असंध से कई बार इनेलो से विधायक रहे। परिसीमन 2009 के बाद उन्होंने इसराना से इनेलो के टिकट पर चुना लड़ा और कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया।

    2014 में इनेलो छोडक़र भाजपा से चुनाव लड़ा और फिर कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया। मनोहर लाल सरकार में परिवहन, आवास, जेल मंत्री की जिम्मेदारी मिली। 2019 में कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि से हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश में एससी वर्ग से बड़ा चेहरा होने पर भाजपा ने राज्यसभा भेज दिया। 2024 के चुनाव में विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की, तो भाजपा ने फिर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा। पंवार ने 2019 में मिली हार का बदला लेते हुए कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को 13,895 वोट से हराया। अब नायब सरकार में मंत्री बनाया गया है।
    प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह चौथी बार मंत्री बने हैं। बादशाहपुर से दूसरी बार विधायक बने हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने ही बादशाहपुर में पहली बार कमल खिलाया था। वह पहली बार 1987 में 26 साल की उम्र में जाटूसाना से राव इंद्रजीत सिंह को हराकर विधायक बनने के साथ ही देवीलाल सरकार में गृह राज्यमंत्री बने थे। 1996 में सोहना से विधायक बनने के साथ ही बंसीलाल सरकार में परिवहन एवं सहकारिता मंत्री बने। 2014 में बादशाहपुर से विधायक चुने जाने के बाद मनोहर लाल सरकार में लोक निर्माण एवं वन मंत्री बने। अब 2024 में चौथी बार विधायक बनने के साथ ही नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बने हैं।

  • चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर को मिला  मुख्यमंत्री, उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ

    चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर को मिला  मुख्यमंत्री, उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ

     

     
     0 

    श्रीनगर (उत्तम हिन्दू न्यूज) : नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar abdullah) ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर (jammu-kashmir) के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में शपथ ले ली है। अब्दुल्ला 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद तत्कालीन राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था।

    Omar Abdullah takes oath as CM of jammu-kashmir : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में अब्दुल्ला का यह दूसरा कार्यकाल होगा। पहले कार्यकाल में वह 5 जनवरी, 2009 और 8 जनवरी, 2015 के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे। उमर अब्दुल्ला को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई। कहा जा रहा है उपराज्यपाल सिर्फ 4 चुने हुए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

  • Jalandhar में चलते Motorcycle को लगी आग, जिंदा जला चला, हालत Critical

    You are currently viewing Jalandhar में चलते Motorcycle को लगी आग, जिंदा जला चला, हालत Critical

    Motorcycle caught fire in Jalandhar, burnt alive, condition critical

    Jalandhar में चलते Motorcycle को लगी आग, जिंदा जला चला, हालत Critical

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते बाबू जगजीवन राम चौक पर उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब एक चलते मोटरसाइकिल को आग लग गई। जिस कारण मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति झुलस गया। जिसके लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। हालांकि आग से झुलसने वाले युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जालंधर जालंधर के बाबू जगजीवन राम चौक में मोटरसाइकिल को चलते चलते अचानक आग लग गई, इस आग में मोटरसाइकिल पर बैठा चालक भी ज़िंदा जल गया, हालाँकि कि मौके पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल चालक को लोगों ने तुरंत नीचे उतारा ओर आग पर पानी डाला और चालक जो कि आग की लपेट में आ गया जिसे तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया।

  • SC ने सख्त रविया अपनाते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार को लगाई फटकार- मुख्य सचिव को किया तलब

     SC ने सख्त रविया अपनाते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार को लगाई फटकार- मुख्य सचिव को किया तलब

     

     

    नई दिल्ली : वायु प्रदूषण (Air Pollution) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) लगातार सख्त है। शीर्ष अदालत (Supreme Court) ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) को पिछले आदेश (Order) का पालन नहीं करने पर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी (Warning) दी कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो वह हरियाणा (Haryana) के मुख्य सचिव (Chief Secretary) के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज करेगी।

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पराली जलाने के दोषी पाए गए अधिकारियों पर मुकदमा नहीं चलाने पर बुधवार को हरियाणा (Haryana) और पंजाब सरकारों (Punjab Government) को फटकार लगाई। साथ ही राज्य के मुख्य सचिवों (Chief Secretary) को 23 अक्तूबर को पेश होने और स्पष्टीकरण देने को कहा।

    तीन जजों की पीठ ने लिया फैसला
    न्यायमूर्ति अभय एस ओका, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्ला और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहने पर हरियाणा और पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

  • जानें किस सरकार ने दिया  कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी; इस दिन से मिलेगा लाभ

    जानें किस सरकार ने दिया  कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी; इस दिन से मिलेगा लाभ

     

     

    रायपुर : राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक से पहले बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने का ऐलान किया। अब तक राज्य के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था जो बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। राज्य के कर्मचारियों को यह लाभ 1 अक्टूबर से मिलेगा।

    राज्य के कर्मचारी बीते कुछ समय से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग करते आ रहे थे। अब राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता कर दिया है। दीपावली के मौके पर विष्णु देव सरकार ने कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है। सरकार के फैसले से राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

    ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने मार्च माह में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत का इजाफा किया था, जिससे उनका भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत किया था। जिसे एक मार्च से लागू किया गया था। उस दौरान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की बकाया अंतिम किस्त दिए जाने का भी ऐलान किया था।

    लगभग सात माह बाद एक बार फिर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है और अब उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। रक्षाबंधन के समय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि राज्य सरकार उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करेगी मगर तब ऐसा नहीं हुआ था और अब राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर उन्हें यह तोहफा दिया है।

    राज्य सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान किए जाने पर कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। कर्मचारी सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में लिया गया फैसला करार दे रहे है।

  • Sarpanch के घर पर Firing के मामले में Police को मिली कामयाबी, एक आरोपी को किया गिरफ्तार..

    You are currently viewing Sarpanch के घर पर Firing के मामले में Police ने किया Goldie Brar गैंग का शूटर Arrested

    Police arrested the shooter of Goldie Brar gang in the case of firing at Sarpanch’s house.

    Sarpanch के घर पर Firing के मामले में Police को मिली कामयाबी, एक आरोपी को किया गिरफ्तार..

     

    • कपूरथलाः जिला पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी लगी, जब पुलिस ने गांव फत्तूढिंगा के नजदीक नाकाबंदी के दौरान फिरौती मांगने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा कि पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर गोली बराड़ के साथ-साथ कई अपराधियों से पैसे लेकर उनके लिए काम करता है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी हरशा छीना राजासांसी अमृतसर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बलविंदर सिंह जोकि लांडा ग्रुप और अन्य कई ऐसे ग्रुप के लिए पैसे लेकर लूटपाट फायरिंग करने का काम करता है। साथ ही वॉट्सऐप के द्वारा लोगों को धमकी देकर फिरौती की मांग करता था। पुलिस ने उसे संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 7.65 MM पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद बरामद किए है। उन्होने बताया कि आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

    एसएसपी ने जानकारी देते बताया कि इससे पहले भी कपूरथला पुलिस लांडा ग्रुप के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। बता दें कि गत वर्ष 29 दिसंबर को कपूरथला के गांव कोकलपुर में भी आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला ने साथियों के साथ मिलकर सरपंच के घर में फिरौती के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा किया था। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी और टेक्निकल टीमों के साथ ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस को सूचना के बाद टेक्निकल टीम की मदद से गांव फत्तू ढिंगा के नजदीक नाकाबंदी कर काबू किया है।

    एसएसपी ने यह भी बताया कि ऐसे कई आरोपियों ने मिलकर एक ग्रुप बनाया हुआ है। जो सोशल मीडिया से आपस में सम्पर्क रखते है, और विदेश में बैठे कई गैंगस्टरों के लिए लोगों को धमकी देकर फिरौती मांगने वाले ग्रुप से पैसे लेकर फायरिंग करते है। आरोपी लंडा ग्रुप और गोल्डी बराड़ ग्रुप के साथ जुड़ा हुआ है। इनके दो साथियों को हाल ही में तरन तारण पुलिस ने काबू किया है। जिन्हें कपूरथला पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

  • Subhash Sohu हत्याकांड में AGTF की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, America से जुड़े आरोपियों के तार

    You are currently viewing Subhash Sohu हत्याकांड में AGTF की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, America से जुड़े आरोपियों के तार

    Major action by AGTF in Subhash Sohu murder case, 4 accused arrested, strings of accused linked to America

    Subhash Sohu हत्याकांड में AGTF की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, America से जुड़े आरोपियों के तार

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने एसएएस नगर मोहाली पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चला राजस्थान में हुई सुभाष सोहू की हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि 8 अक्टूबर को राजस्थान के जोधपुर में दिनदहाड़े सुभाष सोहू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

    इस संबंधी जानकारी पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पवित्र USA और मनजींदर फ्रांस से जुड़े हुए हैं। DGP ने बताया कि आरोपी इस समय डेराबस्सी पुलिस के पास रिमांड पर चल रहे हैं और पूछताछ दौरान कई और खुलासे होने की संभावना है।

    पुलिस मुताबिक इस मामले के मास्टरमाइंड भानु सिसोदिया ने पूछताछ में माना है कि फरवरी 2024 में उसके साथी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए सुभाष की हत्या की योजना बनाई थी। वहीं, वारदात को अंजाम देने के लिए मोहम्मद असीफ और अनिल कुमार गोदारा ने अहम मुख्य भूमिका निभाई है।

    गौरतलब है कि सुभाष उर्फ ​​साहू की आठ अक्टूबर को संगरिया जोधपुर राजस्थान में दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और आरोपी पैदल ही आए थे। आरोपियों ने पहले सुभाष से बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने सुभाष के सिर पर पांच गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

  • जानें किस जगह सरकार ने आज से 1 जनवरी तक पटाखों पर लगाया बैन

    जानें किस जगह सरकार ने आज से 1 जनवरी तक पटाखों पर लगाया बैन

     

     

    नई दिल्ली- दिल्ली सरकार ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए 1 जनवरी तक पटाखे के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा यह पत्र जारी किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी गोपाल राय ने पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा है कि “सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन ,भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लागू। प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया निर्देश। सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध।”

    दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31 (ए) के तहत दिल्ली के एनसीटी में विनिर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और सभी प्रकार के “पटाखों” को फोड़ने पर प्रतिबंध लगाए जा रहा है।

    दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2025 तक सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और उन्हें फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। दिल्ली पुलिस को निर्देशों को लागू करने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली सरकार ने इस पत्र की कॉपी सभी विभाग और दिल्ली के उपराज्यपाल दफ्तर को भी भेजी है।

    गौरतलब है कि लगातार अब वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और एक्यूआई खतरनाक स्थिति में पहुंचने लगा है। दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा और गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में एक्यूआई खतरनाक लाल निशान के पार पहुंच गया है। आने वाले समय में यह प्रदूषण और भी ज्यादा बढ़ेगा और इससे आम जनता को सांस लेने संबंधी समस्याएं भी शुरू हो जाएंगी।

  • त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही पंजाब में आंतकी संघठन हुए एक्टिव, बार्डर से असलहों और ड्रग्स की बढ़ी सप्लाई

    त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही पंजाब में आंतकी संघठन हुए एक्टिव, बार्डर से असलहों और ड्रग्स की बढ़ी सप्लाई

     

     

    अमृतसर- भारत में त्योहारों को लेकर बाजारों में चहलपहल बढ़ गई है। वहीं, इसी बीच त्योहारों के मौके पंजाब पर आतंकी साएं का खतरा मंडरा रहा है। जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रही है।

    जानकारी में ये भी सामने आया है कि पाक में बैठे खालिस्तान समर्थक आतंकियों व पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों का सहारा ले रही है। पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के माध्यम से पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हथियार और नशे की सप्लाई की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के इस इनपुट के बाद सीमा पर सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी का नतीजा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सीमा पार से भेजे गए हथियारों को बरामद करने के साथ ही आरोपितों की भी गिरफ्तारी की गई है।

    पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, आईएसआई त्योहारों में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ले रही है। पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों को इसके लिए विदेश से फंडिंग भी हो रही है। पाकिस्तान में छिपा आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठा कुख्यात आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब में अपने गुर्गों के माध्यम से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार पहुंचा रहा है। इन हथियारों को गैंगस्टर तक पहुंचाने के लिए सीमा पर सक्रिय नशा तस्करों का सहारा लिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पाकिस्तान के सीमा से सटे तरनतारन, अमृतसर, पठानकोट, फाजिल्का व फिरोजपुर जिले में पुलिस और अन्य एजेंसियां नजर रखे हुए हैं। लगातार आतंकी, तस्कर और गैंगस्टरों की धरपकड़ भी जारी है।

  • पंजाब में पंचायती चुनाव ;  HC ने 700 याचिकों को किया रद्द, रोक भी हटाई

    पंजाब में पंचायती चुनाव ;  HC ने 700 याचिकों को किया रद्द, रोक भी हटाई

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब में पंचायती चुनावों को लेकर आ रही अड़चने अब थमने लगी है। इस मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने करीब 700 याचिकाओं की सुनवाई करते हुए उन्हें रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ हाईकोर्ट ने 250 के करीब जिन पंचायतों की चुनावी प्रक्रिया पर 14 तक रोक लगा दी थी, उसे भी अदालत ने हटा दिया है।

    कोर्ट के इस फैसले के को लेकर अब साफ है कि 15 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से मतदान होगा। पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह ने बताया कि यह आम लोगों को बड़ी राहत है। चुनाव को लेकर पहले काफी बादल मंडरा रहे थे। लेकिन अब साफ हो गया कि चुनाव होगा। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में आज सुबह से ही सुनवाई शुरू हो गई थी। इस दौरान प्रत्येक याचिका पर अलग ग्राउंड पर चुनौती दी गई थी। पंजाब के एडवोकेट जनरल अपनी टीम के साथ अदालत में मौजूद थे। इस दौरान पहले जिन पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई गई थी।

    राज्य में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। इस बार पार्टी सिंबल पर भी चुनाव नहीं हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद विपक्षी दलों का आरोप है कि उनसे जुड़े लोगों और उम्मीदवारों के नामांकन जबरन रद्द किए गए हैं। किसी को भी एनओसी जारी नहीं की गई है।