Author: Sumesh Sharma

  • संजौली मस्जिद का अवैध हिस्सा हटाने का काम शुरू, विवाद खत्म

     संजौली मस्जिद का अवैध हिस्सा हटाने का काम शुरू, विवाद खत्म

     

    शिमला : संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने के लिए वक्फ बोर्ड से इजाजत मांगी गई थी, जिसके बाद वक्फ बोर्ड ने एनओसी दे दी है। वक्फ से एनओसी मिलने के बाद मस्जिद कमेटी ने आज से अवैध हिस्से को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार दोपहर करीब 12:40 पर कमेटी ने मस्जिद की छत को उखाडऩे का काम शुरू किया। कमेटी ने बोर्ड को पत्र लिखकर अवैध निर्माण तोडऩे के लिए मंजूरी मांगी थी। सोमवार को यह मंजूरी मिल गई। इसके बाद ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने का काम शुरू कर दिया गया।

    संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण गिराने की प्रकिया शुरू होने का कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वागत किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है, कमेटी की ओर से पहले भी कमिश्नर कोर्ट में यह बात कही थी। प्रदेश में शांति और भाईचारा बना रहे। ऐसा कोई माहौल नहीं बनना चाहिए जिससे सौहार्द बिगड़े।

  • एअर इंडिया के विमानों में ना करें ; खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

     एअर इंडिया के विमानों में ना करें ; खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

     

    नई दिल्ली  : कुछ दिनों में भारतीय विमान कंपनियों को 100 से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं। अब खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू (pannu) ने प्लेन उड़ाने  की धमकी (Threat) दी है। पन्नू ने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर (Air india flights) एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है। पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1 से 19 नवंबर (1 to 9 november) तक एअर इंडिया उड़ान में सफर नहीं भरने का आग्रह किया है।

    Do not travel in Air India flights from 1st to 19th November, otherwise…; Khalistani terrorist Pannu threatened  : गुरपतवंत सिंह पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ कोई न कोई भड़काऊ बयान देता रहता है। खालिस्तान के नाम पर लोगों को भड़काने की वजह से पन्नू को भारत आतंकवादी मानता है। उसपर अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाने का आरोप है।

    बता दें साल 2020 में UAPA के तहत उसे आतंकी घोषित किया गया। चूंकि सिख फॉर जस्टिस की विचारधारा भी वही है इसलिए उसे भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इसी के साथ-साथ एसएफजे का कंटेंट बनाने-दिखाने वाले कई यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लग गया। पन्नू अब भगौड़ा है और अमेरिका में पनाह ली हुई है, साथ ही उसके पास कनाडा की भी नागरिकता है।

    गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी ले चुका है। जून 2023 में, 2 महीने में तीन अन्य प्रमुख खालिस्तानी नेताओं की मौत के बाद पन्नू छिप गया था। वह पंजाब और भारत के कई पड़ोसी क्षेत्रों से अलग एक धर्म-आधारित अलग राज्य की वकालत करता है और जिसे खालिस्तान के नाम से जाना जाता है।

  • पंचकूला के मोरनी हिल्स घूमने जा रहे स्कूली बच्चों की बस गहरी खाई में गिरी, 15 बच्चे घायल

    पंचकूला के मोरनी हिल्स घूमने जा रहे स्कूली बच्चों की बस गहरी खाई में गिरी, 15 बच्चे घायल

     

    मोरनी- शिवालिक की पहाड़ियों में मोरनी से रायपुर रानी मार्ग पर स्कूली बच्चों की एक बस गहरी खाई में गिर कर पलट गई। बस में सवार 15 बच्चों को गंभीर चोट आई है जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। यह बस पंजाब के मलेर कोटला से आई थी जिसमें प्राइवेट स्कूल के बच्चे सवार थे जिन्हें मोरनी के टूर पर लाया गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार यह बस मलेरकोटला के नानकासहब प्राइवेट स्कूल के बच्चों को लेकर मोरनी से टिक्कर ताल की ओर जा रही थी, बस का संतुलन बिगड़ गया और बस लुढ़ककर करीब एक सौ फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आस पास के ग्रामीणों ने रस्सियों की सहायता से बस तक पहुंचकर घायल बच्चों को बाहर निकाला। बताया गया है कि घटना स्थल पर बस तक पहुंचने में भी ग्रामीणों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस के चालक का एक पैर कट जाने की सूचना है जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पंचकूला व मोरनी से प्रशासनिक अधिकारी व एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची व घायलों को सहायता उपलब्ध करवाई। घायल बच्चों को मोरनी व पंचकूला के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

  • महंगाई की मार;अब इतने रुपए तक महंगी हो सकती है CNG

     महंगाई की मार;अब इतने रुपए तक महंगी हो सकती है CNG

     

    नई दिल्ली :पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत नहीं मिल रही है और अब सीएनजी चलाने वाले लोगों के लिए भी बुरी खबर है। सरकार द्वारा घरेलू प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में की गई 20 प्रतिशत की कटौती से सीएनजी के दामों में 4 से 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हो सकता है।

    देश में सीएनजी के लिए इस्तेमाल होने वाली अधिकांश गैस घरेलू उत्पादन से आती है, लेकिन उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। इस कमी को पूरा करने के लिए गैस कंपनियों को महंगी आयातित गैस खरीदनी होगी, जिससे सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी होगी।

    घरेलू प्राकृतिक गैस का उत्पादन पिछले कुछ वर्षों से लगातार कम हो रहा है। घरेलू उत्पादन की कमी को पूरा करने के लिए गैस कंपनियों को महंगी आयातित गैस खरीदनी होगी। अगर सरकार ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती नहीं करती है तो सीएनजी के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

    सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी से सीएनजी वाहनों के मालिकों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। इसके अलावा, उन लोगों पर भी असर पड़ेगा जो रोजमर्रा की जिंदगी में सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं।

    सरकार इस समस्या के समाधान के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ बातचीत कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सरकार जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो आने वाले दिनों में सीएनजी के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

  • दिल्ली में बदमाशों ने DRDO के पूर्व वैज्ञानिक को बंधक बनाकर दो करोड़ कैश और सोने के गहने लूटकर हुए फरार..

    दिल्ली में बदमाशों ने DRDO के पूर्व वैज्ञानिक को बंधक बनाकर दो करोड़ कैश और सोने के गहने लूटकर हुए फरार..

     

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में कूरियर ब्वॉय (Courier Boy) बनकर आए पांच बदमाशों (Five rogues) ने डीआरडीओ (DRDO) के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक (Retired Scientist) के घर दिनदहाड़े डकैती (Robbery) डाली। बदमाशों ने घर में घुस कर सेवानिवृत्त वैज्ञानिक व उनकी पत्नी के हाथ-पांव बांधे और दो करोड़ रुपये नकद व लाखों रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए।

    दंपती शोर न मचा पाएं, इसलिए दोनों के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। वारदात के समय घर पर बुजुर्ग दंपती के अलावा परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। लूट की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दंपती के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस अधिकारी ने जिला के स्पेशल स्टाफ सहित छह टीम गठित कर दी हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस फुटेज के जरिए वारदात में शामिल बदमाश की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई डकैती के बाद लोग सकते में हैं।

    डीआरडीओ (DRDO) से सेवानिवृत्त शिबू सिंह वर्मा अपनी पत्नी के साथ प्रशांत विहार क्षेत्र में रहते हैं। शिबू के दो बेटे हैं, दोनों बेटे दिल्ली में ही अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में शिबू ने बताया कि उनका एक बेटा रोहिणी सेक्टर-18 में रहता है, जो हर रोज उनके पास आता रहता है।

  • दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल की दीवार के पास हुआ तेज धमाका, मचा हड़कंप; ब्लास्ट से टूट गये आसपास के घरों के शीशे

    दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल की दीवार के पास हुआ तेज धमाका, मचा हड़कंप; ब्लास्ट से टूट गये आसपास के घरों के शीशे

     

     

    नई दिल्ली  : दिल्ली के रोहिणी (Delhi rohini) स्थित प्रशांत विहार इलाके में सोमवार को धमाके (Blast) की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल (School) की दीवार के पास हुआ। धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

    Loud explosion near CRPF school in Rohini : रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है। डीसीपी ने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

    दिल्ली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया है। एफएसएल की टीम धमाके के कारणों की जांच करेगी और यह स्पष्ट करेगी कि यह किसी प्रकार का हमला है या फिर कोई दुर्घटना।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच में सहयोग कर रही है। सूत्रों के अनुसार, धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। कुछ घरों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि धमाका कैसे हुआ इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग की आशंका के चलते फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और जांच जारी है।

  • आईडीएफ (IDF) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मारे गए हमास चीफ (Hamas Chief) याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) की फुटेज को किया जारी , सुरंग में परिवार संग दिखा हमास आतंकी

    आईडीएफ (IDF) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मारे गए हमास चीफ (Hamas Chief) याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) की फुटेज को किया जारी , सुरंग में परिवार संग दिखा हमास आतंकी
     

    नई दिल्ली : आईडीएफ (IDF) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मारे गए हमास चीफ (Hamas Chief) याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) का फुटेज जारी किया है। इसमें वो परिवार समेत सुरंग (Tunnel) से निकलता देखा जा सकता है। फुटेज 7 अक्टूबर 2023 का बताया जा रहा है जब इजरायल पर सरप्राइज अटैक (Surprise Attack) किया गया था। इस क्लिप में सिनवार 7 अक्टूबर की शाम एक सुरंग से गुजरता हुआ देखा जा सकता है। कथित तौर पर वो इस दौरान यहीं छिपा रहा। 6 अक्टूबर की फुटेज में उसे परिवार और जरूरी सामान के साथ भागते हुए दिखाया गया है।

    आईडीएफ (IDF) ने शनिवार शाम को जारी फुटेज में खान यूनिस में अपने घर के नीचे एक सुरंग परिसर से भागते हुए दिखाया गया है, जो 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले की पहली रात का था। आईडीएफ के मुताबिक सिनवार का ये कायराना एक्ट था। यह फुटेज दक्षिणी गाजा शहर राफा में सिनवार की मौत के बाद जारी किया गया। फुटेज में सिनवार, उसकी पत्नी और बच्चों को पानी, तकिए, गद्दे और एक टेलीविजन सेट ले जाते हुए दिखाया गया है।

    आईडीएफ (IDF) प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सुरंग खान यूनिस में परिवार के घर के नीचे स्थित थी। यह फुटेज कई महीने पहले एक ऑपरेशन के दौरान गाजा से बरामद की गई थी। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “क्रूर नरसंहार से पहले भी, सिनवार अपने और अपने परिवार के अस्तित्व को बचाने में व्यस्त था।”

    हगारी ने कहा “नरसंहार से कुछ घंटे पहले, सिनवार और उसका परिवार अकेले सुरंग में भाग गया…वे लंबे समय तक रहने के लिए भोजन, पानी, तकिए, एक प्लाज्मा टेलीविजन, गद्दे और अन्य जरूरी सामान लेकर आता जाता दिखा…नरसंहार से कुछ घंटे पहले, सिनवार को केवल अपने और अपने परिवार की परवाह थी, जबकि उसने इजरायली बच्चों, महिलाओं और पुरुषों पर जानलेवा हमले के लिए आतंकवादियों को भेजा था।”

    आईडीएफ (IDF) ने भूमिगत परिसर की तस्वीरें दिखाईं, जिसमें शौचालय, शॉवर, एक रसोई, बिस्तर, वर्दी, तिजोरियां, बहुत सारी नकदी, दस्तावेज और सुरंग में अन्य खुफिया जानकारी थी। प्रवक्ता ने कहा कि फरवरी में, आईडीएफ खान यूनिस में सिनवार द्वारा बनाए गए भूमिगत किले तक पहुंच गया था, लेकिन वह कुछ समय पहले ही भाग गया था। इस बीच, हमास ने सिनवार की मौत को शहादत का नाम दिया। महिमामंडित करते हुए कहा था कि लड़ते हुए वो वीरगति को प्राप्त हुआ। उन्होंने हगारी की टिप्पणी को “सरासर झूठ” करार दिया था। इस सप्ताह की शुरुआत में ड्रोन फुटेज में सिनवार को अपने अंतिम क्षणों में गंभीर रूप से घायल दिखाया गया था। सिनवार को ड्रोन पर कोई वस्तु फेंकते भी देखा गया था। पोस्टमार्टम में पाया गया कि सिनवार की हत्या सिर में गोली लगने से हुई थी।

  • 23 को प्रियंका गांधी दाखिल करेंगी अपना नामांकन, वायनाड से लड़ रहीं चुनाव

    23 को प्रियंका गांधी दाखिल करेंगी अपना नामांकन, वायनाड से लड़ रहीं चुनाव

     

    राहुल गांधी के केरल के वायनाड सीट से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई और अब वायनाड सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. कांग्रेस अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है. इसलिए उसने इस बार वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है, जिसके लिए प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल कर अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत करेंगी.

    प्रियंका गांधी 23 को दाखिल करेंगी नामांकन, वायनाड से लड़ रहीं चुनाव

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

    केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए हाल ही में तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है. इस सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होगा और 10 दिन बाद यानी 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. इस सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है, जिसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे.

    वायनाड सीट को कांग्रेस अपना गढ़ बनाने में जुटी है. यहां से इसलिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है. प्रियंका गांधी ने आज तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है और इस बार जब मैदान में उतरी हैं, तो सामने सीपीआई और बीजेपी टक्कर देने के लिए तैयार खड़ी है. बीजेपी और सीपीआई एकदम मजबूत उम्मीदवार इस सीट से प्रियंका के सामने खड़ा कर रहे हैं.

  • पूर्व MLA और वरिष्ठ Akali leader दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे का निधन, Delhi के अस्पताल में चल रहा था इलाज

    You are currently viewing पूर्व MLA और वरिष्ठ Akali leader दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे का निधन, Delhi  के अस्पताल में चल रहा था इलाज

    Son of former MLA and senior Akali leader Darshan Singh Shivalik passes away, undergoing treatment in Delhi hospital

    पूर्व MLA और वरिष्ठ Akali leader दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे का निधन, Delhi के अस्पताल में चल रहा था इलाज

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते बरेवाल रोड में उस वक्त शोक की लहर फैल गई, जब शहर के पूर्व विधायक तथा अकाली दल के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे हरप्रीत सिंह का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हरप्रीत लीवर की बीमारी से पीड़ित था तथा वह दिल्ली के एक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से उपचाराधीन था। हरप्रीत की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना के पूर्व विधायक और अकाली दल के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे हरप्रीत सिंह शिवालिक काआज दिल्ली में निधन हो गया है। हरप्रीत को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरप्रीत शिवालिक अपने पिता दर्शन सिंह शिवालिक के साथ लगातार राजनीति में भी सक्रिय थे। वह अक्सर अकाली दल की युवा गतिविधियों में सक्रिय तौर पर भाग लेते रहते थे।

    बताया जा रहा है कि हरप्रीत पिछले कुछ समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे तथा उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। हरप्रीत की मौत के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है, वहीं हलका गिल के शिअद समर्थकों में भी शोक की लहर है। हरप्रीत का पार्थिव शरीर आज लुधियाना के बरेवाल रोड स्थित उनके घर लाया जाएगा। उम्मीद है कि कल हरप्रीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरप्रीत की मौत पर शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने परिवार के साथ गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • Golden Temple के सरोबर ने बुजुर्ग ने लगाई छलांग, Task, Force ने बुजुर्ग को बचाकर करवाया Hospital में भर्ती

    You are currently viewing Golden Temple के सरोबर ने बुजुर्ग ने लगाई छलांग, Task, Force ने बुजुर्ग को बचाकर करवाया Hospital में भर्ती

    An elderly man jumped off the lake of the Golden Temple, the task force saved the elderly man and got him admitted to the hospital.

    Golden Temple के सरोबर ने बुजुर्ग ने लगाई छलांग, Task, Force ने बुजुर्ग को बचाकर करवाया Hospital में भर्ती

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते श्री दरबार साहिब के सरोवर में छलांग लगाकर एक बुजुर्ग श्रद्धालु द्वारा आत्महत्या की कोशिश की गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद टास्क फोर्स और एसजीपीसी कर्मचारियों ने तुरंत सरोवर में छलांग लगाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बतायाजा रहा है कि उक्त बुजुर्ग की अभी तक पहचान नहीं हुई है। वहीं उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के संस्थापक श्री गुरु राम दास जी के प्रकाश पर्व पर गोल्डन टेंपल में उस वक्त वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक बुजुर्ग ने सरोवर में छलांग लगा दी। बुजुर्ग ने आत्महत्या के विचार के साथ छलांग लगाई। लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और टास्क फोर्स की टीम ने मिलकर तत्परता दिखाई और उसी समय उसे सरोवर से निकाल लिया। जिसके बाद बुजुर्ग को फर्स्ट एड दी गई और उसे होश में लाया गया, फिर पुलिस प्रशासन को सौंप दिया।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका अभी इलाज चल रहा है। बुजुर्ग ने छलांग क्यों मारी इसका पता उसके पूरी तरह से होश में आने के बाद ही चलेगा। वहीं बुजुर्ग कहां का रहने वाला था इसका भी अभी पता नहीं है। मौके पर मौजूद एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बुजुर्ग अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है इसीलिए उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया है। उसका नाम पता और घरवालों का पता उसके होश में आने के बाद ही चल पाएगा।