पंचकूला के मोरनी हिल्स घूमने जा रहे स्कूली बच्चों की बस गहरी खाई में गिरी, 15 बच्चे घायल
मोरनी- शिवालिक की पहाड़ियों में मोरनी से रायपुर रानी मार्ग पर स्कूली बच्चों की एक बस गहरी खाई में गिर कर पलट गई। बस में सवार 15 बच्चों को गंभीर चोट आई है जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। यह बस पंजाब के मलेर कोटला से आई थी जिसमें प्राइवेट स्कूल के बच्चे सवार थे जिन्हें मोरनी के टूर पर लाया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार यह बस मलेरकोटला के नानकासहब प्राइवेट स्कूल के बच्चों को लेकर मोरनी से टिक्कर ताल की ओर जा रही थी, बस का संतुलन बिगड़ गया और बस लुढ़ककर करीब एक सौ फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आस पास के ग्रामीणों ने रस्सियों की सहायता से बस तक पहुंचकर घायल बच्चों को बाहर निकाला। बताया गया है कि घटना स्थल पर बस तक पहुंचने में भी ग्रामीणों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस के चालक का एक पैर कट जाने की सूचना है जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पंचकूला व मोरनी से प्रशासनिक अधिकारी व एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची व घायलों को सहायता उपलब्ध करवाई। घायल बच्चों को मोरनी व पंचकूला के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।









Leave a Reply