Author: Sumesh Sharma

  • CBSE बोर्ड ने की घोषणा; इस तारीख से शुरू होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम

    CBSE बोर्ड ने की घोषणा; इस तारीख से शुरू होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम

     

    नई दिल्ली  : सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम (Practical exams) की घोषणा कर (Date announced) दी है। सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट (IA) 1 जनवरी से आयोजित किए जाएंगे, और थ्योरी पेपर 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगे।

    CBSE practical exams of class 10th and 12th will start from this date : इन तारीखों का जिक्र सीबीएसई ने हाल ही में जारी एक सर्कुलर में किया गया है, जिसमें बोर्ड परीक्षा के पेपर के लिए नंबरों का सब्जेक्टवाइज डिटेल शेयर किया गया है। बोर्ड परीक्षा के अंकों के बारे में सीबीएसई का सर्कुलर cbse.gov.in पर देखा जा सकता है।

    गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों के लिए सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच होंगी। पिछले सर्कुलर में बोर्ड ने कहा था कि हालांकि परीक्षा नियमावली में जिक्र है कि प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से होंगी, लेकिन शीतकाल वाले स्कूलों के उस महीने बंद रहने की उम्मीद है।

    अब इसके बाद बोर्ड एग्जाम की डेटशीट का इंतजार है। पिछले रुझानों के मानें तो, थ्योरी पेपर के लिए सीबीएसई टाइमटेबल दिसंबर में जारी होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 में देश-विदेश के 8,000 स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 44 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

  • बड़ा हादसा : कार नाले में गिरने से मां-बेटी सहित 5 की मौत,जानें क्या है हादसे की असली वजह…

    बड़ा हादसा : कार नाले में गिरने से मां-बेटी सहित 5 की मौत,जानें क्या है हादसे की असली वजह…

     

    सिरोही  : कार के हाईवे से नाले (car fell into drain) में गिरने के कारण उसमें सवार मां-बेटी सहित 5  (5 died) लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-62) पर आज सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने (Tyre burst) के कारण हुआ। कार सवार दाहोद (गुजरात) से फलोदी (राजस्थान) आ रहे थे।

    5 including mother and daughter died after car fell into drain : हादसे की सूचना पर सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार और डीएसपी मुकेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर सिरोही हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जानकारी देते हुए डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा NH-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया। स्विफ्ट कार डिवाइडर को तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई।

  • पंजाब में रजिस्ट्री से NOC की शर्त खत्म , राज्यपाल ने सरकार के प्रस्ताव को दी मंजूरी

    पंजाब में रजिस्ट्री से NOC की शर्त खत्म , राज्यपाल ने सरकार के प्रस्ताव को दी मंजूरी

    चंडीगढ- पंजाब में रजिस्ट्ररी से नो ओबजेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) की शर्त को खत्म कर दिया गया है। इस प्रस्ताव को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दी है। पंजाब सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है

    इसका सबसे बड़ा फायदा प्रदेश में कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को होगा। कच्ची कॉलोनियों में सरकार की तरफ से सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इतना ही नहीं इस कानून के लागू से अवैध कालोनियां काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध कॉलोनियों को बसाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। पंजाब विधानसभा में तीन सितंबर में पंजाब अपार्टमेंट-प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट-2024′ विधानसभा में सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद यह बिल राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा गया था। हालांकि इसमें एक बात साफ है कि इस आदेश अवैध कालोनियां रैगुलर नहीं होगी, बल्कि केवल प्लॉट ही रैगुलर हो पाएंगे। इस मौके सीएम भगवंत ने कहा इस बिल से आम लोगों को फायदा होगा।

    पांच करोड़ तक होगा जुर्माना
    एनओसी की शर्त को खत्म करने पर भविष्य में अवैध कालोनियां न काटी जा सके, इसके लिए सरकार ने सख्त फैसला लिया है। ऐसे में नियम तोड़ने वालों पर सरकार कम से कम 25 लाख से लेकर पांच करोड़ तक जुर्माना लगाएगी। कम से कम पांच साल की सजा भी हेागी। जिसे बढ़ाकर दस साल तक भी किया जा सकता है।

  • राज्यपाल ने लड़कियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षा पर  दिया जोर

    राज्यपाल ने लड़कियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षा पर  दिया जोर

     

    राज्यपाल ने लड़कियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षा पर  दिया जोर

    कहा, महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित की

    एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

    MBD NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा) 23 अक्तूबर:पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज लड़कियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया और कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा माहौल बनाना चाहिए जिससे सभी महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में पूरी तरह से भाग ले सकें और योगदान दे सके।


    यहां प्रेम चंद मारकंडा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के स्वर्ण जयंती समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद राज्यपाल श्री कटारिया ने कहा कि लड़कियां समाज की नींव हैं, जिन्हें शिक्षित करने की जरूरत है और उनके सपनों को उड़ान देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों में अपार संभावनाएं है और अगर उन्हें सही दिशा दी जाए तो वे किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती है।


    उन्होंने कहा कि हमारे देश का इतिहास महिलाओं के योगदान के उदाहरणों से भरा पड़ा है और आधुनिक भारत में भी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति, सेना, पुलिस, खेल, कला सहित कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं को अपनी क्षमताओं पर भरोसा न हो।


    श्री कटारिया ने कहा कि एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित समाज के लिए हम सभी को शिक्षा और समग्र विकास के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने में योगदान देना चाहिए।
    राज्यपाल ने शिक्षण को एक पवित्र पेशा बताते हुए कहा कि शिक्षण सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि एक पवित्र कार्य है। उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है, इसलिए गुरु सदैव सर्वोच्च सम्मान के पात्र होते हैं। उन्होंने तकनीकी प्रगति और हमारी समृद्ध विरासत के संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
    उन्होंने संस्था द्वारा पिछले 50 वर्षों से लड़कियों की शिक्षा में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में कॉलेज को और अधिक सफलताएं प्राप्त करने की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान राज्यपाल ने स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर कॉलेज की सोविनार को रिलीज करने के साथ-साथ, स्वाबलंबी भारत के तहत युवा उद्यमियों को सम्मानित भी किया और छात्राओं द्वारा लगाये गए स्टॉल भी देखे।
    इससे पहले कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने गुलाब चंद कटारिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
    इस दौरान डा. हिमांशु अग्रवाल, एस.डी.एम. रणदीप सिंह, कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश बुधिया, उपाध्यक्ष विनोद कुमार दादा, सचिव नरेश मारकंडा और अन्य पदाधिकारी, स्वदेशी जागरण मंच से सतीश कुमार, प्रिं. डा.पूजा पराशर, संस्था के शिक्षक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

  • Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    Farmer shot dead due to land dispute in Kapurthala, police engaged in investigation

    Kapurthala में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी Police

    • कपूरथलाः कपूरथला के अन्तर्गत आते गांव झल्ल ठीकरीवाल में बीती देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां दो पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद को चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं इस गोलाबारी में एक किसान को गोली लगने से वह गंभीर रूप से गायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक किसान की पहचान जसपाल सिंह (60) के तौर पर हुई है। इसकी पु​ष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक जसपाल सिंह के बेटे गुरमुख सिंह वासी गांव सुखिया नंगल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले 8-9 वर्ष से गांव की टिकरी वालों में 25 एकड़ भूमि ठेके पर ली हुई है। जिसमे वह खेती करते है। 22 अक्टूबर को दोपहर बाद वह अपने पिता जसपाल सिंह के साथ अपनी वॉक्सवेगन गाड़ी पर सवार हो कर झल ठीकरीवाल में खेतो को देखने गए थे। तभी वहां जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे हुए रतन सिंह, तरसेम सिंह, बग्गा सिंह, उसका भाई तथा एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। अज्ञात ने उनकी गाड़ी के नजदीक आकर उसके पिता को गोली मार दी और सभी मौके से फरार हो गए।

    गुरमुख सिंह ने बताया कि गोली लगने से उसके पिता गंभीर रूप से घयाल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां डयूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के बेटे गुरमुख सिंह के बयानों के आधार पर इस मामले में रतन सिंह, तरसेम सिंह, बग्गा सिंह और उसके भाई के पुत्र के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को लेकर लोगों का सांस लेना मुश्किल ; दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हरियाणा-पंजाब की लगाई क्लास

    ‘किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को लेकर लोगों का सांस लेना मुश्किल ; दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हरियाणा-पंजाब की लगाई क्लास

     

     

    नई दिल्ली- किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को लेकर लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में धुए की चादर छाई हुई है। वहीं इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। इस दौरान कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा को फटकार लगाई है। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि पराली जलाने को लेकर आप सिर्फ कारण बताओ नोटिस कर रहे हैं। यह आपका रवैया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई करने में दोनों सरकारें पूरी तरह से नाकाम साबित हुई हैं। पराली जलाने के खिलाफ कदम उठाने को लेकर कोई गंभीरता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत में गलत बयानी की जा रही है। हम अवमानना नोटिस जारी करेंगे, अन्यथा हमें हकीकत बताएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 जीवन के अधिकार के तहत शुद्ध हवा हरेक नागरिक का मूल अधिकार है। ऐसे में सरकारों का नाकाम रहना सीधे तौर पर नागरिकों को प्रदत्त मूल अधिकार का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि राज्यों की ओर से जो प्रस्ताव दिया गया है उसपर दो सप्ताह में निर्णय लें, मुआवजे की राशि बढ़ाने को लेकर नियमों में बदलाव करें।

    पंजाब की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जैसे ही कुछ कहने की कोशिश की तो जज नाराज हो गए। उन्होंने कहा, आप हमें कुछ अघिर कहने के लिए मजबूर न करें। राज्य सरकार की गंभीरता दिख रही है। पहले एडवोकेट जनरल ने कहा कि किसी पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब आप बता रहे हैं कि इस साल 5 केस दर्ज हुए हैं। सिर्फ 5? क्या यह संभव है? कोर्ट ने पंजाब सरकार का पिछला हलफनामा दिखाया, जिसमें लिखा था कि किसी पर मुकदमा नहीं चल रहा है।

    जस्टिस ओका ने सुनवाई के दौरान कहा कि ISRO सैटेलाइट से रिपोर्ट देता है। आप उसे भी झुठला देते हैं। CAQM की वकील ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि अमृतसर में 400 से ज़्यादा घटनाएं हुई हैं। जज ने इस पर कहा कि हमें बताइए हाल में कितनी घटनाएं हुई हैं? इस सवाल के जवाब में सिंघवी ने कहा कि 1510 घटनाएं पराली जलाने की हुईं हैं, इनमें 1080 में FIR दर्ज हुई है। यह सुनकर जज ने कहा कि यानी करीब 400 को आपने छोड़ दिया? सिंघवी ने कहा कि कुछ रिपोर्ट गलत निकली थीं।

    सख्त आदेश किए जाएगे जारी
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि स्थितियों में सुधार नहीं आया और यह जारी रहा तो हम सख्त आदेश जारी करेंगे। कोर्ट ने कहा कि हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि राज्यों और आयोग के बीच समन्वय भी महत्वपूर्ण है। जहां तक ​​1986 अधिनियम की धारा 15 के तहत पर्यावरण मुआवजे का सवाल है, हमें केंद्र द्वारा सूचित किया गया है कि मुआवजे को पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय द्वारा बनाए गए नियमों के आधार पर बराबर किया जा रहा है। हम केंद्र सरकार को निर्धारित जुर्माना राशि पर पुनर्विचार करने का निर्देश देते हैं।

  • सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब नया स्पैम-ट्रैकिंग सिस्टम फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल को करेगा ब्लॉक

    सरकार ने उठाया बड़ा कदम; अब नया स्पैम-ट्रैकिंग सिस्टम फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल को करेगा ब्लॉक

     

     

    नई दिल्ली- भारत सरकार ने एक ऐसा स्पैम-ट्रैकिंग सिस्टम पेश किया है, जो भारतीय फोन नंबरों के रूप में आने वाली इनकमिंग इंटरनेशनल कॉल्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर सकता है। ‘इंटरनेशनल इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल्स प्रिवेंशन सिस्टम’ नामक इस सिस्टम को दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेश किया है।

    साइबर अपराधी ठगी के इस तरीके में इंटरनेशनल कॉल को भारत के स्थानीय नंबर (+91-xxxxxxxxx) से आने वाले कॉल के रूप में दर्शाते हैं। कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) के तहत फोन नंबर का डिस्प्ले किया जाना आवश्यक है। साइबर अपराधी कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी में हेर-फेर कर अपने फेक कॉल को भारत से आए कॉल के रूप में दिखाते हैं। जबकि, असल में साइबर अपराधी भारत के बाहर से कॉल कर रहे होते हैं।

    विक्टिम का विश्वास भारत के स्थानीय नंबर के साथ जीतने के बाद साइबर अपराधी मालवेयर से जुड़े उद्देश्यों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। साइबर अपराधी विक्टिम के कॉल उठाए जाने के बाद किसी तरह से उनकी संवेदनशील और वित्तीय जानकारियों को पाने की कोशिश करते हैं। वे सरकारी अधिकारी, कानून प्रवर्तन अधिकारी या विक्टिम के परिवार का सदस्य बनकर पैसा या व्यक्तिगत डेटा निकलवाने की कोशिश करते हैं।

    साइबर अपराधी विक्टिम को डराने के लिए कई बार उन पर किसी गैरकानूनी गतिविधी से जुड़े होने का इल्जाम लगाते हैं, जिसके बाद गिरफ्तारी के डर से विक्टिम, कॉलर को पैसे देने के दबाव में आ जाता है। फर्जी कॉल को लेकर सरकार का कहना है, “इन फर्जी कॉल का इस्तेमाल फाइनेंशियल फ्रॉड, सरकारी अधिकारियों के रूप में दहशत फैलाने के लिए किया गया है। दूरसंचार विभाग/ट्राई अधिकारियों द्वारा मोबाइल नंबर बंद करने, फर्जी डिजिटल अरेस्ट, कूरियर में ड्रग्स/नशीले पदार्थ मिलने, पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने, सेक्स रैकेट में गिरफ्तारी आदि की धमकी देने वाले साइबर अपराध के मामले भी सामने आए हैं।” नया सिस्टम इस तरह के फर्जी नंबरों की पहचान कर ब्लॉक कर देता है, इससे पहले कि साइबर अपराधी विक्टिम तक पहुंच सके। सरकार के अनुसार, नए सिस्टम ने पिछले 24 घंटों में लगभग 1.35 करोड़ कॉल को स्पूफ कॉल के रूप में पहचाना और ब्लॉक किया है, जो आने वाली सभी इंटरनेशनल कॉल का कुल 90% है। इस सिस्टम के साथ भारतीय दूरसंचार उपभोक्ताओं को +91-xxxxxxx नंबरों के साथ इस तरह की फर्जी कॉल में कमी देखने को मिलेगी।

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन, राहुल और सोनिया रहे मौजूद

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन, राहुल और सोनिया रहे मौजूद

     

    वायनाड- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वे पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसी के मद्देनजर यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। उन्होंने बुधवार को अपने नामांकन पत्रों के तीन सेट दाखिल किए।

    इस अवसर पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा भी मौजूद रहा। इसके अलावा उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दिखीं। प्रियंका के नामांकन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवार के साथ केवल पांच लोग ही नामांकन के समय मौजूद रह सकते हैं। इसी कारण थोड़ी देर बाद प्रियंका गांधी के पति और उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल चैंबर से बाहर आ गए। प्रियंका गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके भाई और लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। उन्होंने वायनाड की जिला कलेक्टर मेघश्री के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

    प्रियंका ने नामांकन से पहले अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड शो किया और इसके बाद रैली को संबोधित किया, जिसमें कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि राहुल गांधी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट को चुना और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। सीपीआई ने इस सीट से सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। वे साल 2014 के आम चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भाजपा ने यहां से नव्या हरिदास को टिकट दिया है। इससे पहले साल 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से 4.60 लाख के अंतर से जीत हासिल की थी। वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में तीन जिले आते हैं, जिनमें वायनाड, मलप्पुरम और कोझीकोड शामिल है।

  • जानें किस जगह पर सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दिया दीवाली गिफ्ट,; बोनस मिलेगा और डीए भी बढ़ा

    जानें किस जगह पर सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दिया दीवाली गिफ्ट,; बोनस मिलेगा और डीए भी बढ़ा

     

    नई दिल्ली : दीवाली से पहले राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए विभिन्न घोषणाएं कर रही हैं। जैसे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा देते हुए बोनस देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है।

    वहीं, हरियाणा सरकार ने 1 जुलाई, 2024 से हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों को देय महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को मूल वेतन के 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। आदेश के अनुसार, बढ़े हुए डीए और डीआर का भुगतान अक्टूबर के वेतन और पेंशन/पारिवारिक पेंशन के साथ किया जाएगा और जुलाई, 2024 से सितंबर, 2024 तक के एरियर का भुगतान दिसंबर, 2024 में किया जाएगा। डीए और डीआर के खाते पर 50 पैसे और उससे अधिक के अंश वाले भुगतान को अगले उच्च रुपये में पूर्णांकित किया जा सकता है और 50 पैसे से कम के अंशों को नजरअंदाज किया जा सकता है।

  • पटियाला की बेटी ने कनाडा में विधायक बनकर रचा इतिहास,जीतने वालों में इकलौती भारतीय होने के नाते मंत्री बनने की बड़ी दावेदार

    पटियाला की बेटी ने कनाडा में विधायक बनकर रचा इतिहास,जीतने वालों में इकलौती भारतीय होने के नाते मंत्री बनने की बड़ी दावेदार

    पटियाला की बेटी ने कनाडा में विधायक बनकर रचा इतिहास,जीतने वालों में इकलौती भारतीय होने के नाते मंत्री बनने की बड़ी दावेदार

     तानिया सोढ़ी को कनाडा में विधायक बनने MBD NEWS की तरफ पर बहुत बहुत शुभकामनाएं ..

    MBD NEWS : पटियाला में रहने वाले हरिंदरपाल शर्मा कौरजीवाला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण बोर्ड पंजाब (भाई डॉ दर्शन पॉल अध्यक्ष भारती किसान यूनियन क्रांतिकारी) बहू तानिया सोढ़ी धर्म पत्नी एडवोकेट नमन शर्मा कनाडा के मोंक्टन नॉर्थ वेस्ट (स्टेट ब्रंसविक) से लिबरल पार्टी की विधायक चुनी गई है, वहां 49 विधायक है विधानसभा में जीतने वाला एकमात्र भारतीय है। उन्होंने वित्त मंत्री एर्नी स्टीव्स (रूज़र्वेटिव पार्टी) को हरा दिया है, तानिया सोढ़ी को 47% वोट और विपक्ष को केवल 43% वोट मिले। जीतने वालों में इकलौता भारतीय होने के नाते मंत्री बनने के बड़े दावेदार भी हैं।