बड़ा हादसा : कार नाले में गिरने से मां-बेटी सहित 5 की मौत,जानें क्या है हादसे की असली वजह…

बड़ा हादसा : कार नाले में गिरने से मां-बेटी सहित 5 की मौत,जानें क्या है हादसे की असली वजह…

 

सिरोही  : कार के हाईवे से नाले (car fell into drain) में गिरने के कारण उसमें सवार मां-बेटी सहित 5  (5 died) लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-62) पर आज सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने (Tyre burst) के कारण हुआ। कार सवार दाहोद (गुजरात) से फलोदी (राजस्थान) आ रहे थे।

5 including mother and daughter died after car fell into drain : हादसे की सूचना पर सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार और डीएसपी मुकेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर सिरोही हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जानकारी देते हुए डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा NH-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया। स्विफ्ट कार डिवाइडर को तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *