Author: Sumesh Sharma

  • पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक का मुद्दा गर्माया SYL से पानी हम नहीं देंगे बोला पंजाब, हमें यमुना का पानी चाहिए’, पंजाब ने हरियाणा से कर दी बड़ी मांग

    पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक का मुद्दा गर्माया SYL से पानी हम नहीं देंगे बोला पंजाब, हमें यमुना का पानी चाहिए’, पंजाब ने हरियाणा से कर दी बड़ी मांग

     

    चंडीगढ़- पंजाब व हरियाणा के बीच एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक नहर सहित अन्य पानी के मुद्दे उठे है। नॉर्थ जोन काउंसिल स्टैंडिंग कमेटी की हुई मीटिंग में कई मुद्दों पर हुई बातचीत में कोई भी सहमति नहीं बनी है। पंजाब की ओर से मुख्य सचिव केएपी सिन्हा सहित संबंधित विभागों के सीनियर अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।

    पंजाब ने एक बार फिर से हरियाणा की एसवाइएल बनाने की मांग को सिरे से ठुकरा दिया और कहा कि पंजाब के पास किसी भी राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है, अलबत्ता राज्य सरकार ने यमुना के पानी से पंजाब के हिस्से की मांग की। इस पर हरियाणा ने आपत्ति जताई और कहा कि इससे पहले तो कभी भी इस हिस्से की पंजाब ने मांग नहीं की थी। नदी जल संबंधी हुए विभिन्न समझौतों को लेकर राजस्थान व हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने मांग की है कि हैडवर्क्स का अधिकार केवल पंजाब के पास ही नहीं होना चाहिए बल्कि राजस्थान व हरियाणा को भी अधिकार मिलना चाहिए जिस पर पंजाब ने आपत्ति जताई।

    इसी दौरान पंजाब ने भाखड़ा मेन लाइन पर 30 स्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन स्थानों पर दो-दो मेगावाट के जेनेरेशन प्लांट लगाए जा सकते हैं पर हरियाणा ने इस पर आपत्ति की कि इससे हमारे यहां पानी के फ्लो को नुकसान होगा। भारत सरकार के अधिकारियों ने सभी संबंधित राज्यों से बिजली के टीएंडडी लासेस को कम करने का सुझाव दिया। यही नहीं, भारत सरकार के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट के लिए ली जाने वाली जमीन को लेकर सीएलयू आदि का मुद्दा भी उठाया। वहीं हरियाणा विस के लिए चंडीगढ़ में भूमि देने पर बनेगी सहमति बैठक में बताया गया कि हरियाणा सरकार की ओर से नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन के मुद्दे पर जल्द फैसला ले लिया जाएगा।
    हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन के साथ विधानसभा के नए परिसर के लिए एक एकड़ जमीन का मामला लंबे समय से लटका होने का मुद्दा उठाया।

  • Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा

    You are currently viewing Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा

    Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा

    • जालंधर : पंजाब के DGP गौरव यादव आज अचानक जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना रामामंडी में पहुंच कर निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। DGP गौरव यादव के साथ इस मौके पर पर Jalandhar के तमाम बड़े सीनियर अधिकारी भी साथ पहुंचे।

    बताया जा रहा है कि आज सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से DGP गौरव यादव ने बातचीत की और उन्हें आदेश दिए कि कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा DCP आदित्य, ACP निर्मल, ज्वाइंट CP संदीप शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    बता दें कि DGP गौरव यादव ने जालंधर से पहले Ludhiana में निरीक्षण किया था। जहां पर उन्होंने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लिया था और भविष्य में क्राइम पर काबू पाने की बात कही थी। डीजीपी गौरव यादव ने था कहा कि पंजाब में जल्द ही 10 हजार पुलिस की नई भर्तियां होने जा रही है। लुधियाना में एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि 14 नई पीसीआर गाड़ियां रवाना की गई है और आने वाले समय में पंजाब के विभिन्न जिलों में गाड़ियां दी जाएंगी।

  • Amritsar में बड़ी वारदात, बुझे 3 घरों के चिराग, दो की सड़क पर मिली लाश, तीसरे ने Hospital में तोड़ा दम

    You are currently viewing Amritsar में बड़ी वारदात, बुझे 3 घरों के चिराग, दो की सड़क पर मिली लाश, तीसरे ने Hospital में तोड़ा दम

    Major incident in Amritsar, lamps of 3 houses extinguished, dead body of two found on the road, third died in hospital

    Amritsar में बड़ी वारदात, बुझे 3 घरों के चिराग, दो की सड़क पर मिली लाश, तीसरे ने Hospital में तोड़ा दम

    • अमृतसरः अमृतसर के अन्तर्गत आते फतेहगढ़ चूड़ियां रोड बाईपास पर बीती देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां रहस्यमय परिस्थितियों में तीन युवकों की एक साथ मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान साहिल, जतिंदर और तरलोचन सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक युवकों के परिजनों ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड बाईपास पर मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई है, जिसमें तीनों युवकों की मौत गई है। परिवार वालों का कहना है कि तीनों की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से युवकों को धमकियां भी मिल रही थीं, जिस कारण उन्हें शक है कि उनके युवकों की हत्या की गई है और उन्हें धमकी देने वाले लोगों ने ही उन्हें मार डाला है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए ताकि पता चल सके कि उनकी मौत की असलियत क्या है। परिवार का कहना है कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम सड़क जाम कर धरना देंगे।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि कल रात 11.15 मिन्ट पर उन्हें अंजान नंबर से फोन आया कि पेपर मिल के पास एक एक्सीडेंट हुआ है और तीन युवकों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही जब वह वहां पहुंचे तो साहिल और जतिंदर सिंह की वहां लाश पड़ी थी और तीसरे नौजवान तरलोचन सिंह को अस्पताल ले गए थे, जहां आज सुबह उसकी भी मौत हो गई।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी जो भी आरोपी होगा उस पर कार्रवाई अवश्य होगी।

  • किसानों का एक एक दाना खरीदने के लिए सरकार वचनबद्ध है : मोहिंदर भगत

    किसानों का एक एक दाना खरीदने के लिए सरकार वचनबद्ध है : मोहिंदर भगत

    MBD NEWS जालंधर, 25 अक्तूबर (सुमेश शर्मा )
    : पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर की अनाज मंडी का दौरा कर मंडी बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत कर किसानों की फसल खरीदने के सरकारी आदेशों का पालन करने के आदेश दिए। उन्होंने किसानों को बातचीत दौरान विश्वास दिलाया कि उनको मंडियों में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में धान की निर्बाध खरीद, समय पर भुगतान और साथ-साथ लिफ्टिंग के संबंध में दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की जा रही है।
    मोहिंदर भगत ने कहा कि अब तक किसानों को खरीदी गई धान का 609 करोड़ का भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हर रोज अनाज मंडी में जितने धान की आमद हो होती है , जिसमें से एक तिहाई अनाज की लिफ्टिंग हो रही है । उन्होंने कहा कि जिले भर की सभी दाना मंडियों में धान की तेजी से लिफ्टिंग सुनिश्चित की जा रही है और अब तक 50747 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धान की लिफ्टिंग में और तेजी लाई जाएगी, जिस संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है।
    मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि धान की खरीद प्रक्रिया में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की मंडियों में धान की उचित एवं प्रभावी लिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए।
    मोहिंदर भगत ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि जिला प्रशासन खरीद व्यवस्था को उचित ढंग से चलाने में कोई कमी नहीं आने देगा।
    इस अवसर पर उनके साथ आप नेता बोबी ढल,डीएफ एस ओ मुनीश शर्मा,फूड इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह तथा बहुत सारे किसान उपस्थित थे।

  • डिप्टी कमिश्नर द्वारा डी.ए.पी.खाद के साथ किसानों को अतिरिक्त सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायत पर गंभीर नोटिस

     

    डिप्टी कमिश्नर द्वारा डी.ए.पी.खाद के साथ किसानों को अतिरिक्त सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायत पर गंभीर नोटिस

    कहा, डी.ए.पी.खाद में कोई अन्य सामग्री लगाकर बेचने की अनुमति नहीं

    निजी विक्रेताओं एवं सहकारी समितियों को दुकानों के बाहर डी.ए.पी खाद के रेट लिख कर लगाने के निर्देश

    MBD NEWS(सुमेश शर्मा) जालंधर, 25 अक्तूबर:कुछ निजी विक्रेताओं और सहकारी समितियों द्वारा किसानों को डी.ए.पी. खाद के साथ अतिरिक्त सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आदेश जारी किए कि कोई भी निजी उर्वरक विक्रेता एवं सहकारी समितियां डी.ए.पी. खाद के साथ कोई अन्य सामग्री नहीं बेचेगी और किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक रेट नहीं लिया जाएगा।
    डा.अग्रवाल ने निजी विक्रेताओं एवं सहकारी समितियों को डी.ए.पी. दुकानों के बाहर रेट लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डी.ए.पी प्रत्येक किसान को उसकी खेती एवं डीएपी के अनुसार बेचा जाए। डी.ए.पी. स्टॉक की अनुपलब्धता की स्थिति में एन.पी.के. 12:32:16, 20:20:0:13:, 15:15:15:, 16:16:16:, सुपरफॉस्फेट (सिंगल), ट्रिपल फॉस्फेट आदि के प्रयोग के बारे में किसानों को जागरूक किया जाए ताकि समय पर गेहूं की बिजाई की जा सके।
    डिप्टी कमिश्नर ने सभी ब्लॉक कृषि पदाधिकारियों को खाद्य विक्रेताओं की लगातार जांच करने का निर्देश दिया ताकि किसानों को डीएपी खाद के लिए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले डीलरों के खिलाफ एफ.सी.ओ. 1985 के तहत उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

  • तिरुपति में कई होटलों को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप

    तिरुपति में कई होटलों को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप

    तिरुपति : फ्लाइट्स और स्कूल-कॉलेजों के बाद अब होटलों को बम (Bomb threats) की धमकी मिली है। तिरुपति (tirupati) के कई होटलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इन ईमेल में कथित ड्रग तस्करी (drug mafia) नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक के नाम का जिक्र है, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ईडी ने गिरफ्तार किया था। धमकियों के जवाब में, पुलिसकर्मियों गहन तलाशी ली, जिससे यह पता चला की यह धमकी एक अफवाह थी। पुलिस अब इन धमकियों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। तिरुपति में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आते हैं इसलिए यहां का होटल बिजनेस काफी अच्छा है।

    Many hotels in Tirupati received bomb threats : तिरुपति के लीलामहल, कपिलतीर्थम और अलीपिरी के पास तीन निजी होटलों को ईमेल के जरिए धमकियां मिली थीं। ईमेल में कथित तौर पर ड्रग माफिया जाफर सादिक का भी नाम लिया गया है। बता दें एक दिन पहले ही 85 विमानों को उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें एअर इंडिया के 20 विमान शामिल थे। जिन विमानों को धमकी मिली थी, उनमें 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 25 अकासा की उड़ानें शामिल थीं।

    दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की विभिन्न टीमें उड़ानों पर जारी खतरों को लेकर एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। एक हफ्ते से भी कम समय में 170 से अधिक उड़ानों को बम की धमकी मिली है। इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है।

  • सुप्रीम कोर्ट का आदेश-सरकार के पास रहेगा सोमनाथ गिर की जमीन का कब्जा

     सुप्रीम कोर्ट का आदेश-सरकार के पास रहेगा सोमनाथ गिर की जमीन का कब्जा

     

    नई दिल्ली; गुजरात के गिर सोमनाथ बुलडोजर एक्शन के मामले में शक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान शीर्ष अदालत ने कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह सरकारी जमीन है। गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह फिलहाल ज़मीन को अपने पास ही रखेगी। इसे अभी किसी तीसरे पक्ष को नहीं दिया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए कहा कि मामले में किसी अंतरिम आदेश की जरूरत नहीं है।

    Government will remain in possession of Somnath Gir land…  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो याचिकाएं गुजरात हाई कोर्ट में लंबित हैं, हाई कोर्ट उन पर सुनवाई जारी रखे। गिर सोमनाथ प्रशासन ने 28 सितंबर को मुस्लिमों के कुछ पूजा स्थलों, घरों और कब्रों पर बुलडोजर चला दिया था। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है।

    Government will remain in possession of Somnath Gir land…  न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने पाया कि अंतरिम आदेश पारित करना अनावश्यक था, क्योंकि गुजरात सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने न्यायालय को आश्वासन दिया था कि भूमि सरकार के पास रहेगी और अगले आदेश तक किसी तीसरे पक्ष को आवंटित नहीं की जाएगी। न्यायालय ने कहा, एसजी ने कहा है कि अगले आदेश तक भूमि का कब्जा सरकार के पास रहेगा और किसी तीसरे पक्ष को आवंटित नहीं किया जाएगा। इस प्रकाश में, हमें कोई अंतरिम आदेश पारित करना आवश्यक नहीं लगता। हम आगे स्पष्ट करते हैं कि वर्तमान एसएलपी के लंबित रहने को कार्यवाही पर रोक के रूप में नहीं माना जाना चाहिए और उच्च न्यायालय मामले को जारी रख सकता है।

  • CANADA में अब भारतीयों को PR मिलना हुआ मुश्किल, ट्रूडो के फैसले से लगेगा झटका

    CANADA में अब भारतीयों को PR मिलना हुआ मुश्किल, ट्रूडो के फैसले से लगेगा झटका

     

    नई दिल्ली- भारत और कनाडा (CANADA) के बीच पैदा हुआ तनाव थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। वहीं इसी बीत कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (justin trudeau) ने बड़ा फैसला लिया है। जिसका सीधा असर भारतीयों पर होने वाला है। पीएम ट्रूडो ने 2025 से विदेशी अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। उन्होंने इसे ‘कनाडा फर्स्ट’ (Canada First) का नाम दिया है।

    ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर बताया कि कंपनियों को नौकरी में अब कनाडाई नागरिकों को प्राथमिकता देनी होगी। कनाडा की कंपनियों को अब विदेशी कर्मचारियों को अस्थायी तौर पर नौकरी पर रखने से पहले ये बताना होगा कि उन्हें कनाडा का योग्य नागरिक नहीं मिला। ट्रूडो ने कहा कि यह निर्णय ‘अस्थाई’ है और कनाडा की आबादी में हो रहे इजाफे को रोकने के लिए लिया गया है। ट्रूडो सरकार के इस फैसले आ असर कनाडा में रहने वाले लोगों पर होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रूडो सरकार के इस फैसले से प्रवासी और युवाओं के बीच बेरोजगारी बढ़ सकती है। भारतीय छात्र शॉपिंग मॉल, फूड स्टोर और रेस्त्रां में काम कर रहे हैं। कनाडा में 2023 में भारतीय अस्थाई वर्करों की संख्या सबसे ज्यादा थी। कुल 1.83 लाख अस्थाई कर्मचारियों में से 27 हजार भारतीय थे।

    कनाडा के आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्री मार्क मिलर ने गुरुवार को कहा कि एक साल पहले हमने 2025 और 2026 में 5-5 लाख लोगों को नागरिकता देने का फैसला किया था, लेकिन हमें ये बदलना पड़ रहा है। कनाडा की जनसंख्या वृद्धि विकसित देशों में सबसे ज्यादा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी के मुताबिक, कनाडा की आबादी 2023 से 2024 तक 3.2% यानी 13 लाख बढ़ी। यह 1957 के बाद सबसे बड़ी सालाना वृद्धि है। कनाडा में पिछले एक साल में जनसंख्या में जितना इजाफा हुआ, उसका 97% अप्रवासियों को नागरिकता देने की वजह से हुआ है। कनाडा की 2021 की जनगणना के मुताबिक, 23% आबादी विदेश में जन्मी थी, जिन्हें बाद में कनाडा की नागरिकता मिली। 2021 तक ज्यादातर अप्रवासी एशिया और मिडिल ईस्ट के थे। कनाडा में हर पांच में एक अप्रवासी भारतीय है। मिल ने कहा- हम अगले 3 सालों में अपने यहां आने वाले प्रवासियों की संख्या में कमी लाएंगे।

  • Punjab उपचुनाव: AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, यहां देखें कौन-कौन हैं शामिल

    You are currently viewing Punjab उपचुनाव: AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, यहां देखें कौन-कौन हैं शामिल

    Punjab by-election: AAP releases list of 40 star campaigners, see who are included here

    Punjab उपचुनाव: AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, यहां देखें कौन-कौन हैं शामिल

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने पंजाब के चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि सूची में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एनडी गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम शामिल हैं।

    वहीं, लिस्ट में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और आप नेता पंकज गुप्ता को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। बता दें कि इस दौरान चार सीटों पर बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा में चुनाव होना है और पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। स्टार प्रचारकों की सूची निम्नलिखित हैंः-

    Punj

  • 26 अक्तूबर से पंजाब के इन शहरों में पक्के मोर्चे पर बैठेंगे किसान, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी

    26 अक्तूबर से पंजाब के इन शहरों में पक्के मोर्चे पर बैठेंगे किसान, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी

     

    चंडीगढ़ – चंडीगढ़ में किसान संगठनों की विशेष बैठक हुई। बैठक में किसान मजदूर मोर्चा के साथ संबंधित प्रमुख नेता शामिल हुए। किसानों के मुद्दों को लेकर बड़ा फैसला किया गया कि 26 अक्तूबर को बाद दोपहर 1 बजे के बाद फगवाड़ा, बटाला, मोगा के पास डाबरू एवं संगरूर के पास बडवर में पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे।

    किसान नेता सरवण सिंह पंधेर एवं मनजीत सिंह राय ने बताया कि इस अवसर पर इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। नेताओं ने पंजाब सरकार एवं केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि दोनों सरकारें मिलकर किसानों को लूटने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खुद केंद्र सरकार से मिलकर कृषि क्षेत्र को तबाह करने पर तुली हुई है और प्राइवेट क्षेत्र को उत्साहित करने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है।