Author: Sumesh Sharma

  • चौथी बार SGPC के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी 107 वोट लेकर एकतरफा हासिल की जीत;  बीबी जागीर कौर को मिले सिर्फ 33 वोट…

     चौथी बार SGPC के प्रधान बने हरजिंदर सिंह धामी 107 वोट लेकर एकतरफा हासिल की जीत;  बीबी जागीर कौर को मिले सिर्फ 33 वोट…

     

    अमृतसर- अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का नया प्रधान चुन लिया गया है। हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार एसजीपीसी के प्रधान चुने गए है। धामी ने 107 वोट लेकर एकतरफा जीत हासिल की है। वहीं बागी गुट की तरफ से बीबी जागीर कौर को सिर्फ 33 वोट मिले है।

    हरजिंदर सिंह धामी अपनी पिछली उपलब्धियों के आधार पर फिर वोट की मांग कर रहे थे। जिसकी बदौलत उन्होंने 107 वोट लेकर एक बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में गोल्डन टेंपल में केंद्रीय सिख संग्रहालय में सिख शहीदों के चित्रों को जोड़ने जैसी पहल की थी। वहीं, वोटिंग की काउंटिंग के बाद बीबी जागीर को केवल 33 वोट मिले हैं। बीबी जागीर कौर SGPC सदस्यों से पांच तख्तों के जत्थेदारों जैसे सिख संस्थानों और नेताओं के स्वतंत्र अधिकार को बहाल करने और बाहरी राजनीतिक प्रभाव को रोकने के लिए सुधारों का वादा कर रही थीं।

    बता दें कि ये वोटिंग दरबार साहिब स्थित तेज सिंह समुंद्री हॉल में हुई। हरजिंदर सिंह धामी की जीत के बाद शेर सिंह मंड को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके साथ ही 11 एग्जीक्यूटिव सदस्य भी बना दिए गए हैं जिनमें बीबी हरजिंदर कौर, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह खालसा, सरदार सुरजीत सिंह गड़ी, बलदेव सिंह कैमपुर, दलजीत सिंह भिंडर, सुखप्रीत सिंह रोडे, रविंदर सिंह खालसा, जसवंत सिंह और परमजीत सिंह रायपुर शामिल हैं।

  • जानें किस जगह पेट्रोल पंप संचालक से लूटे 8 लाख, विरोध करने पर 2 कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर को मारी गोली…

    जानें किस जगह पेट्रोल पंप संचालक से लूटे 8 लाख, विरोध करने पर 2 कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर को मारी गोली…

     

    सोनीपत  : हरियाणा के सोनीपत में रविवार रात बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए लूट लिए। इस दौरान हुई झड़प में बदमाशों ने पेट्रोल पंप के 2 कर्मचारियों समेत ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। लूट का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लुटेरे कर्मचारियों को गोली मारते और लूट करते दिख रहे हैं।

    8 lakhs looted from petrol pump operator in Sonipat : जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-पानीपत नेशनल हाईवे 44 पर टीडीआई के सामने गर्व पेट्रोल पंप है। यहां बीती रात करीब 9 बजे बाइक सवार होकर 4 युवक पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद वे हाथों में पिस्तौल लेकर सीधे पेट्रोल पंप के केबिन में पहुंच गए। बदमाशों ने केबिन में बैठे संचालक से पिस्तौल के बल पर पैसे लूटने की कोशिश की। उसने विरोध किया। इस पर उसकी पिटाई कर दी।

    पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 2 कर्मचारी नन्हा और संजीव केबिन के अंदर आ गए। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। दोनों के पैर में गोली लगी। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखी नकदी एक बैग में भरी और भागने लगे। इसी दौरान पेट्रोल भराने आए एक ट्रक चालक ने बदमाशों का विरोध किया तो उसके पैर में गोली लग गई।

    पुलिस अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर लूट हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बाइक पर 3 से 4 लोग आए थे। कितने पैसे लूटे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • देश में जनगणना को लेकर आई बड़ी खबर, 2025 में हो सकती है शुरू, जानें कब तक मिलेगी रिपोर्ट

    देश में जनगणना को लेकर आई बड़ी खबर, 2025 में हो सकती है शुरू, जानें कब तक मिलेगी रिपोर्ट

     

    नई दिल्ली : कोविड-19 के कारण लंबे समय तक टली भारत की जनगणना (Census) दोबारा शुरू होने जा रही है। खबरें हैं कि 2025 (Start 2025) में जनगणना का आगाज हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें इससे पहले जनगणना 2011 में हुई थी। कहा जा रहा है कि ताजा जनगणना पूरी होने के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन हो सकता है।

    A big update has come regarding the census, it may start in 2025 : एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि देश की जनसंख्या का आधकारिक सर्वे 2025 में शुरू हो सकता है, जो साल 2026 तक जारी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, जनगणना के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन शुरू होगा। यह प्रक्रिया 2028 तक चल सकती है।

    भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के रूप में कार्यरत मृत्युंजय कुमार नारायण की सेंट्रल डेप्युटेशन को अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। इससे उनके लंबे अरसे से लंबित दशकीय जनगणना की कवायद को पूरा करने के लिए टीम का नेतृत्व करने का मार्ग तैयार हो गया है। नारायण 1995 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वह 2020 से केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन प्रमुख पद (महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त) पर कार्यरत हैं।

    देश में पहली बार जनगणना के आंकड़े डिजिटल तरीके से जुटाए और संकलित किए जाएंगे। इसके लिए विशेष पोर्टल तैयार किया गया है।  इस पोर्टल में जातिवार जनगणना के आंकड़ों के लिए भी प्रावधान किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जातिवार जनगणना होने की स्थिति में पहली बार देश में मुसलमानों और अन्य मतों के अनुयायियों की भी जातियां गिनी जाएंगी। सांख्यिकी और विधि मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिवार जनगणना कराने को लेकर फिलहाल औपचारिक फैसला नहीं किया है। लेकिन पूरे आसार हैं कि भविष्य के मद्देनजर अभी जनगणना को बहुआयामी, भविष्योन्मुखी और सर्व समावेशी बनाया जाए। सूत्रों के मुताबिक कोरोना महामारी और फिर लोकसभा चुनाव के कारण अटकी हुई 2021 की जनगणना 2025 में हो सकेगी।

  • दिल्ली में दिवाली से पहले कई इलाकों में खतरनाक स्तर तक पहुंचा AQI

    दिल्ली में दिवाली से पहले कई इलाकों में खतरनाक स्तर तक पहुंचा AQI

     

    नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi pollution) की हवा दिवाली से पहले बेहद जहरीली (AQI at ganger level) हो चुकी है। आज सुबह 6 बजे 24 घंटे का औसत AQI 264 रहा। यह रविवार की तुलना में 90 अंक कम है, लेकिन सेहत के लिए यह भी बेहद खराब है। पिछले सप्ताह हवा की गति धीमी होने के कारण दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई थी। अब तेज हवा के कारण इसमें सुधार आया है, लेकिन अभी भी यहां हवा का स्तर बेहद चिंताजनक बना हुआ है।

    GRAP-3 may be implemented in Delhi : दिल्ली में हवा की स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। हालांकि, दिल्ली से सटे गुरुग्राम से बड़ी संख्या में पटाखे दिल्ली के अंदर लाए जा रहे हैं। इसके अलावा चोरी-छिपे भी बड़ी मात्रा में पटाखे बेचे जा रहे हैं। ऐसे में दिवाली पर दिल्ली की हवा और खराब होने का डर है। ऐसा होने पर (GRAP-3 may be apply) ग्रैप-3 लागू हो सकता है। GRAP के जरिए सरकार दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने की कोशिश करती है। इसमें कई तरह के प्रतिबंध शामिल होते हैं।

    दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति के आधार पर ग्रैप के अलग-अलग चरण लागू किए जाते हैं। AQI का स्तर 200 के पार जाने पर ग्रैप का पहला चरण लागू होता है। वहीं, इसके 300 के पार जाने पर दूसरा और 400 के पार जाने पर तीसरा चरण लागू होता है। AQI 450 के पार जाने पर ग्रैप का चौथा चरण लागू हो जाता है।

  • भारत आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे: मुंबई में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

    भारत आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे: मुंबई में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

     

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को आंतकवाद से लड़ने में सबसे आगे बताया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के बारे में भी बात की और और कहा कि विकसित भारत हमारा लक्ष्य है लेकिन विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र भी जरूरी है.

    भारत आतंकवाद से लड़ने में सबसे आगे...मुंबई में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद मुंबई पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई. इसके साथ ही विकसित भारत को लेकर बात की और कहा कि विकसित भारत हमारा लक्ष्य है लेकिन विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र भी जरूरी है. क्योंकि महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जो हर क्षेत्र में सबसे आगे रहा है.

    इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि कि मुंबई भारत और दुनिया के लिए काउंटर टेररिज्म का सिंबल है. जब हम UNSC के मेंबर थे, तो हम काउंटर टेररिज्म कमेटी के अध्यक्ष थे. सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग हमने पहली बार भारत में मुंबई के उस होटल में की थी, जहां एक आतंकवादी हमला हुआ था. अब दुनिया देखती है कि आतंकवाद की इस चुनौती के सामने कौन खड़ा है.

  • पंजाब की मंडियों में पड़ा अनाज खरीदेगी मोदी सरकार, किसानों को दिया भरोसा

    पंजाब की मंडियों में पड़ा अनाज खरीदेगी मोदी सरकार, किसानों को दिया भरोसा

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब के हर अनाज मंडी में इन दिनों धान के बड़े-बड़े ढेर देखे जा सकते हैं। मंडी से धान की धीमी उठान और खरीद की सुस्त रफ्तार को लेकर किसान परेशान है। हालांकि पंजाब में धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी धान की उठान और खरीद की प्रक्रिया में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस बीच मोदी सरकार का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है और मंडियों के अनाज खरीदा जाएगा।

    केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “मोदी सरकार में किसान सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम आपसे अनाज खरीदेंगे और जितनी जगह की जरूरत होगी, हम बना रहे हैं। हमने निकासी के लिए पंजाब को सर्वोच्च स्तर पर प्राथमिकता दी है। जब पंजाब के सीएम भगवंत मान मेरे पास आए थे, तो मैंने एफसीआई को निर्देश दिए थे कि अगर उन्हें जो गोदाम आवंटित किया गया है, उसमें जगह नहीं है, तो एफसीआई को तुरंत ढुलाई का जिम्मा संभालना होगा। 2013-2014 में ए ग्रेड धान के लिए एमएसपी 1,345 रुपए थी, सामान्य ग्रेड के लिए यह 1,310 रुपए थी। आज हम कुल 2,300 रुपए दे रहे हैं। 10 साल में हमने इतनी बढ़ोतरी की है। मैं मुख्यमंत्री से भी अनुरोध करता हूं कि वे संबंधित लोगों से बात करें और खरीद बढ़ाएं। हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। मोदी सरकार पंजाब के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। हमने जो भी प्रतिबद्धता जताई है, हम उसे जरूर पूरा करेंगे।”

  • Jalandhar में Police ने खालिस्तानी सांसद के Gunman सहित 4 युवक किए Arrested, हथियार बरामद

    You are currently viewing Jalandhar में Police ने खालिस्तानी सांसद के Gunman सहित 4 युवक किए Arrested, हथियार बरामद

    In Jalandhar, police arrested 4 youths including Khalistani MP’s gunman, weapons recovered.

    Jalandhar में Police ने खालिस्तानी सांसद के Gunman सहित 4 युवक किए Arrested, हथियार बरामद

    जालंधरः महानगर में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उसवक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने वारिस पंजाब के प्रमुख और सांसद अमृतपाल सिंह के निजी गनमैन रहे गुरभेज सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकडे़ गए आरोपियों के पास से पुलिसने भारी मात्रा में हथियार तथा मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पुलिस ने अवैध हथियार रखने, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 12 बोर के 10 कारतूस, 315 बोर के आठ कारतूस, 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर जाते हुए पुलिस अधिकारी। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों का रैकेट राज्य में सक्रिय था और एक बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरभेज को जेल भेज दिया है। वहीं, बाकियों को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह निवासी गढ़शंकर, गुरभेज सिंह निवासी फिरोजपुर, सतिंदर सिंह , हरदेव सिंह निवासी होशियारपुर और भरत तरनतारन के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपी लखविंदर सिंह और हर्षदीप सिंह ड्रग्स और हथियारों का बड़ा नेटवर्क चलाते हैं और वह वारिस पंजाब के के करीबी सहयोगी गुरभेज सिंह से मिलता था जोकि अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला मामले में कपूरथला जेल में बंद था और इसी दौरान उसकी मुलाकात लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी से हुई। जो पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नवी बारादरी की पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।

  • केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम:भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के नियमों का पालन नहीं कर रहे हेलमेट बनाने वाली 162 कंपनियों के लाइसेंस रद्द, जानें इसके पीछे का कारण

    केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम:भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के नियमों का पालन नहीं कर रहे हेलमेट बनाने वाली 162 कंपनियों के लाइसेंस रद्द, जानें इसके पीछे का कारण

     

     

    नई दिल्ली : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसमें टू-व्हीलर्स के लिए हेलमेट के मानकों को सख्त किया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि अब तक 162 हेलमेट निर्माताओं के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं, जो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

    सरकारी अधिकारियों ने इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, खासकर बाजार में घटिया सुरक्षात्मक उपकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए। मंत्रालय के सचिव निधि खरे ने कहा, हेलमेट जीवन बचाते हैं, लेकिन केवल तब जब उनकी गुणवत्ता उच्च हो।

    जून 2021 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लागू किए गए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के तहत, सभी हेलमेट के लिए बीआईएस प्रमाणन अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश के तहत, अधिकारियों ने हाल ही में 27 छापे भी मारे हैं, जिनमें बिना प्रमाणिकता वाले हेलमेट बेचने वाले विक्रेताओं को विशेष रूप से निशाना बनाया गया है।

    उपभोक्ता अब बीआईएस केयर ऐप या वेबसाइट के माध्यम से हेलमेट निर्माताओं की साख की जांच कर सकते हैं। जिला अधिकारियों को पुलिस और बीआईएस अधिकारियों के साथ मिलकर उल्लंघनों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि यह अभियान मौजूदा सड़क सुरक्षा पहलों के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में और भी योजना बनाई जा रही है।

  • Big News: Gurugram के एक घर में आग लगने से 4 नौजवानों की जिंदा जलने से Death, मौके पर पुहंची Police

    You are currently viewing Big News: Gurugram के एक घर में आग लगने से 4 नौजवानों की जिंदा जलने से Death, मौके पर पुहंची Police

    Big News: 4 youth burnt to death in a fire in a house in Gurugram, police reached the spot.

    Big News: Gurugram के एक घर में आग लगने से 4 नौजवानों की जिंदा जलने से Death, मौके पर पुहंची Police

    • गुरुग्रामः दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिसके तहत एक मकान में भीषण आग लगने से चार नौजवानों की मौत हो गई है। इस दौरान चार लोग जिंदा जलकर मर गए। सभी मृतक बिहार के निवासी थे और एक गारमेंट कंपनी में टेलर के रूप में काम करते थे। यह चारों किराए पर रह रहे थे, और उनकी जली हुई लाशें घटनास्थल से बरामद की गईं है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में आग लगी। कमरे से भयंकर आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। दमकल कर्मियों की टीम पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। आग की लपटें और धुएं के गुबार देखकर आस-पड़ोस के घरों में रहने वाले लोगों ने भी अपने घर खाली कर दिए। दमकल कर्मियों की टीम ने काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया।

    लोगों ने जानकारी दी थी कि कमरे में चार लोग थे। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों की टीम ने जब कमरे की तलाशी ली तो चार लोगों की लाशें मिलीं। इस कमरे में बिहार के लोखान गांव के चार लोग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी युवक आपस में रिश्तेदार थे। मरने वालों में दसवीं कक्षा का छात्र अमन (17), मोहम्मद मुश्ताक (22), नूर आलम (27) और यहां घूमने आए साहिल (22) शामिल हैं। तीन सदस्य पिछले करीब 15 साल से इसी क्षेत्र में किराए के घर में रह रहे थे।

  • Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, Retired Headmaster से फिरौती मांगने वालों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, Retired Headmaster से फिरौती मांगने वालों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर…

    Jalandhar Police got a big success, arrested those who demanded ransom from the retired headmaster, read the full news…

    Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, Retired Headmaster से फिरौती मांगने वालों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर…

    • जालंधर : अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक सेवानिवृत्त हेडमास्टर से 20 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अमेरिका में बैठे हरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति के टच में थे और उसी के कहने पर उन्होंने उक्त घटना को अंजाम दिया था।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हरशरण सिंह निवासी अर्बन एस्टेट जालंधर ने शिकायत दी थी कि उससे 20 लाख रुपए फिरौती मांगने को लेकर एक कॉल आया है और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जांच में मुख्य आरोपी की पहचान जालंधर के खुरता किंगरा के रहने वाले हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो इस वक्त अमेरिका में है। उन्होंने बताया कि इसके बाद आधी रात को 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनके घर पर पथराव भी किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पीड़ित हरशरण सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन-7 जालंधर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि हरप्रीत ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए हथियारों की फोटो भेजकर फिरौती मांगी थी और 3 अज्ञात युवकों को उसके घर पर पथराव करने के लिए भेजा था और जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान करन थापर निवासी बस्ती दानिशमंदा जालंधर और जतिन सहदेव निवासी मखदूमपुरा, अभिमन्यु उर्फ ​​मनु निवासी गुजराल नगर निजाम नगर को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।