Author: Sumesh Sharma

  • Ludhiana के इस इलाके में जोरदार धमाका, गंभीर रूप से झुलसा युवक, दहशत में लोग

    Huge explosion in this area of ​​Ludhiana, young man seriously burnt, people in panic

    Ludhiana के इस इलाके में जोरदार धमाका, गंभीर रूप से झुलसा युवक, दहशत में लोग

    लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते गिल चौक इलाके के पास बीती देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब यहां स्थित पंसारी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं, धमाके के बाद दुकान में काम करने वाला एक युवक बुरी तरह से झुलस गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि यहां काफी लंबे समय से पंसारी की दुकान में अवैध तरीके से पटॉश बेची जाती थी, जिस कारण अचानक से पटॉश में भीषण आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में दुकान में काम करने वाला एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि अगर कोई अवैध तरीके से पटॉश बेचता पाया गया तो उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab में Police और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की Death, दूसरा फरार

    You are currently viewing Punjab में Police और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां,  एक की Death, दूसरा फरार

    Heavy firing between police and gangsters in Punjab, one dead, other absconding

    Punjab में Police और गैंगस्टरों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की Death, दूसरा फरार

    अमृतसर: अमृतसर के अन्तर्गत आते ब्यास के करीब पड़ते गांव भिंडर में बुधवार सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने एक गैंगस्टर को मार गिराया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ये आतंकी लखबीर लांडा गिरोह का हैं, जो विदेश में बैठकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। मारे गए गैंगस्टर की पहचान गुरशरण सिंह निवासी गांव हरिके के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए DIG  बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों ब्यास के पास सठयाला मंडी में एक आढ़तिए व पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था। DIG ने बताया कि पुलिस ने आतंकी लंडा हरिके के तीन शूटर गुरशरण, परवीन और पारस को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस बीच आज जब पुलिस गुरशरण और पारस को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए लेकर आई तो उन्होंने छिपे हुए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गुरशरण मारा गया जबकि दूसरा गैंगस्टर पारस नदी में कूदकर भागने में सफल हो गया।

    DIG ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और फरार आरोपी पारस की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ दौरान मृतक गुरशरण से 9 एमएम का ग्लॉक पिस्टल बरामद हुआ है, जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग की थी, जबकि फरार गैंगस्टर पारस के पास भी ग्लॉक है। उन्होंने कहा कि मृतक गैंगस्टर रंगदारी और अन्य आपराधिक मामलों के अलावा कई हत्या के मामलों में भी शामिल था।

    DIG बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टरों की इस आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • बेखौफ लुटेरों ने शहर के प्रसिद्ध मंदिर में बोला धावा, 45 से 50 हजार रूपए की नकदी चोरी कर हुए फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों ने शहर के प्रसिद्ध मंदिर में बोला धावा, 45 से 50 हजार रूपए की नकदी चोरी कर हुए फरार

    Fearless robbers raided the famous temple of the city, stole cash worth Rs 45 to 50 thousand and escaped

    बेखौफ लुटेरों ने शहर के प्रसिद्ध मंदिर में बोला धावा, 45 से 50 हजार रूपए की नकदी चोरी कर हुए फरार

    लुधियाना : पंजाब में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और चीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना में स्थित श्री माता नैना देवी के मंदिर से सामने आया है जहां 3 अज्ञात लुटेरों ने मंदिर में रखी गोलक सहित 45 हजार रूपए की नकदी चोरी पर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना शिमलापुरी की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी मोहल्ला न्यू शिमलापुरी निवासी डॉ. अविनाश सांवल ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि वह पिछले 3 साल से श्री नैना देवी मंदिर धर्मशाला, शिमलापुरी के चेयरमैन हैं और इस मंदिर के पुजारी सुरेंद्र प्रसाद रतूड़ी हैं, जो मंदिर की देखभाल करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के पुजारी के रिशतेदार ने फोन कर बताया कि माता नैना देवी के मंदिर का गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और मंदिर के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को बुलाया तो देखा कि मंदिर के अंदर से गोलकें चोरी हो चुकी थीं।

    जब उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो पता चला कि बीती रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच 3 लोग मंदिर का गेट तोड़ अंदर दाखिल हुए और लोगों द्वारा दिया गया दान (लगभग 45 से 50 हजार) सहित गोलक चोरी कर ले गए। जिसेक बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना शिमलापुरी की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जांच अधिकारी एएसआई हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • हिजबुल्लाह के नए नेता की नियुक्ति पर इजरायल ने दी खुली धमकी, ‘अस्थायी नियुक्ति, लंबे समय तक नहीं’

    हिजबुल्लाह के नए नेता की नियुक्ति पर इजरायल ने दी खुली धमकी, ‘अस्थायी नियुक्ति, लंबे समय तक नहीं’

     

     

     नईम कासिम (Naeem Qasim) के हिजबुल्लाह (Hezbollah) के नए नेता बनते ही इजरायल (Israel) का रिएक्शन भी सामने आया है। इजरायल (Israel) के रक्षा मंत्री योव गैलेंट (Yoav Galant) ने नईम कासिम (Naeem Qasim) को चेतावनी (Warning) दी और कहा कि उसकी नियुक्ति ‘लंबे समय तक नहीं है।’ कासिम (Qasim) की एक तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए गैलेंट (Yoav Galant) ने लिखा, ‘अस्थायी नियुक्ति। लंबे समय तक नहीं।’ बता दें कि हिजबुल्लाह (Hezbollah) ने नईम कासिम (Naeem Qasim)को संगठन का नया नेता चुना था। कासिम की नियुक्ति हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी के तौर पर की गई है।

    गौर हो कि इजरायल ने हिजबुल्लाह के शीर्ष नेतृत्व को लगभग खत्म कर दिया है। मारे गए नेताओं में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह, संस्थापक सदस्य फौद शुकर, शीर्ष कमांडर अली कराकी, केंद्रीय परिषद के उप प्रमुख नबील कौक, ड्रोन यूनिट प्रमुख मोहम्मद सरूर, मिसाइल यूनिट चीफ इब्राहिम कुबैसी, ऑपरेशन कमांडर इब्राहिम अकील और वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद नासिर शामिल हैं।

  • Digital Arrest और Cyber Fraud के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय ने गठित की हाई लेवल कमेटी

    Digital Arrest और Cyber Fraud के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय ने गठित की हाई लेवल कमेटी

    नई दिल्ली: देश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों को लेकर गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को एक हाई लेवल कमेटी गठित की है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा सचिव इस कमेटी को मॉनिटर कर रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में देशवासियों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ को लेकर सजग रहने की नसीहत दी थी। साथ ही उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ‘रुको-सोचो-एक्शन लो’ का मंत्र भी दिया था।

    पीएम मोदी की नसीहत के बाद गृह मंत्रालय ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया। डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की गई है। बताया जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर लगाम लगाने लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय के 14सी विंग ने सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क भी किया है। एमएचए का 14सी विंग डिजिटल अरेस्ट पर केस-टू-केस मॉनिटर करेगा।

    ज्ञात हो कि इस साल डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी 6,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई है। गृह मंत्रालय के साइबर विंग ने अब तक 6 लाख मोबाइल को ब्लॉक किया है। ये सभी फोन साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं में शामिल थे। इसके अलावा 14सी विंग ने अब तक 709 मोबाइल एप्लिकेशन को भी ब्लॉक किया है।

    इतना ही नहीं, साइबर फ्रॉड में शामिल 1 लाख 10 हजार आईएमईआई को ब्लॉक किया गया है। साथ ही साइबर फ्रॉड से जुड़े 3.25 लाख फेक बैंक को भी फ्रीज किया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मन की बात में डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड की घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल अरेस्ट का फरेब करने वालों के बारे में कहा कि उनका पहला दांव होता है कि ये आपकी सारी व्यक्तिगत जानकारी जुटा कर रखते हैं। उनका दूसरा दांव भय का माहौल पैदा करने का होता है। यह फोन कॉल पर इतना डरा देंगे कि आप कुछ सोच ही नहीं पाएंगे। इसके बाद फ्रॉड करने वाले समय का अभाव दिखाते हैं। ये इतना मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हैं कि इंसान डर जाता है और डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो जाता है।

  • AI की मदद से अखनूर में मारे गए 3 आतंकी, सेना ने बताया ऑपरेशन को कैसे दिया अंजाम

    AI की मदद से अखनूर में मारे गए 3 आतंकी, सेना ने बताया ऑपरेशन को कैसे दिया अंजाम

    जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकियों ने सोमवार को हमला किया था. केरी बट्टल इलाके में सेना की एक एंबुलेंस पर फायरिंग की थी. इसके बाद आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया गया. दो दिन चली मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. आतंकियों के खात्मे के लिए सेना ने एआई की भी मदद ली.

    AI की मदद से अखनूर में मारे गए 3 आतंकी, सेना ने बताया ऑपरेशन को कैसे दिया अंजाम

    सेना ने अखनूर में मार गिराए 3 आतंकी.

    जम्मू के अखनूर में सोमवार को हमला करने वाले 3 आतंकियों का सुरक्षाबलों ने खात्मा कर दिया है. हमले के तुरंत बाद सेना ने ऑपरेशन आसन शुरू किया था. इसमें एनएसजी कमांडो, हेलीकॉप्टर के साथ ही बीएमपी-II लड़ाकू वाहनों को भी उतारा. ये पहली बार था जब आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बीएमपी-II जैसे टैंक उतारे गए. इतना ही नहीं एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की भी मदद ली गई.

    आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म होने के बाद सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें सेना के मेजर जनरल, समीर श्रीवास्तव ने बताया, ऑपरेशन आसन में हमने मानव रहित वाहन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया. इसके हमें त्वरित और अच्छे परिणाम मिले. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में हमने एक आर्मी डॉग खो दिया.

    सेना ने बताया ऑपरेशन में क्यों उतारे गए टैंक

    मेजर जनरल ने बताया कि जब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी आतंकवादियों ने डॉग फैंटम पर गोलियां चलाईं. इस हमले में फैंटम ने देश के लिए बदिलान दिया. उसके बलिदान के कारण ही कई लोगों की जान बची. उन्होंने बीएमपी टैंक के इस्तेमाल पर भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि हमने बीएमपी का इस्तेमाल किया क्योंकि वो दुर्गम इलाका था. 30 डिग्री की ढलान और घने जंगल में आतंकवादियों का पता लगाने के बाद वहां पहुंचने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया था.

  • Punjab में बच्चों से भरी School Van का टायर फटने से बड़ा हादसा, 1 बच्चे की Death

    You are currently viewing Punjab में बच्चों से भरी School Van का टायर फटने से बड़ा हादसा,  1 बच्चे की Death

    Major accident in Punjab due to tire burst of school van full of children, 1 child died

    Punjab में बच्चों से भरी School Van का टायर फटने से बड़ा हादसा, 1 बच्चे की Death

    श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब के अधीन आते गांव मल्ला में बीते दिन उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां बच्चों से भरी एक स्कूल वैन का अचानक से टायर फट गया और स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। टायर फटने के बाद स्कूल वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में एक 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वहीं, दो शिक्षक और 4 बच्चों सहित वैन चालक घायल हो गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन न्यू मालवा पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरी वैन एक खेल कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बच्चों को वापस स्कूल ले जा रही थी। इस दौरान जब वैन गांव मल्ला के पास पहुंची तो वैन काअचानक से टायर फट गया और वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त स्कूल वैन में 30 से 35 बच्चे सवार थे, जिसमें ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वैन से बाहर निकाल तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन जहां इलाज के दौरान आज सुबह 9 वर्षीय जसकमल नामक छात्र की मौत हो गई। फिलहाल, कोटभाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar में Police और बदमाशों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ दौरान एक युवक Arrested

    You are currently viewing Jalandhar में Police और बदमाशों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ दौरान एक युवक Arrested

    Heavy bullets fired between police and miscreants in Jalandhar, a youth arrested during the encounter

    Jalandhar में Police और बदमाशों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ दौरान एक युवक Arrested

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते जमशेर खास एरिया में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली। वहीं, पुलिस को घटना स्थल से कुछ गोलियों के खोल बरामद हुए हैं और पुलिस ने एक बदमाश का पीछा कर उसे संसारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी उच्च अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि जालंधर कैंट के गांव कूक्कड़ पिंड का एक युवक था जिसके पीछे पिछले काफी समय से पुलिस पड़ी हुई थी। उसने बताया कि कुछ दिन पहले कुक्कड़ पिंड के पास ही पुलिस और उक्त युवक के बीच विवाद हुआ था, मगर आरोपी युवक उस वक्त मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था।

    आज सुबह युवक गाड़ी में सवार होकर जमशेर खास के पास आया था। उसके आने की सूचना पुलिस को लग गई इसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। जब आरोपी ने पुलिस को देखा तो वह अपनी गाड़ी भगाने लगा। इस दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई और फिर बिजली के खंभे से जा टकराई।

    वहीं, पुलिस ने घेरा बनाकर उक्त आरोपी को किसी तरह गिरफ्तार कर लिया इस दौरान पुलिस और युवक के बीच ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं। घटना स्थल पर गोलियों के खोल भी मौके पर बिखरे नजर आए। बताया जा रहा है कि थाना सदर सहित करीब तीन थानों की पुलिस आरोपी के पीछे लगी हुई थी।

  • Air India की 32 Flights में बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

    Air India की 32 Flights में बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

    नई दिल्ली : देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एयर इंडिया के 32 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हवाई अड्डों पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी विमानों की जांच की, लेकिन किसी में भी बम नहीं मिला।

    पिछले 15 दिनों में 400 से ज़्यादा विमानों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। ये धमकियां ज़्यादातर सोशल मीडिया के ज़रिए दी जा रही हैं। मंगलवार को एयर इंडिया के विमानों को निशाना बनाया गया। कुछ विमानों के टॉयलेट में धमकी भरे संदेश लिखे मिले, जबकि कुछ धमकियां ईमेल और सोशल मीडिया के ज़रिए भेजी गईं।

    धमकी मिलने के बाद एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जबकि बाकी विमानों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया गया। सभी विमानों की गहन जांच की गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सुरक्षा एजेंसियां इन झूठी धमकियों की जांच कर रही हैं।

  • धनतेरस पर PM मोदी ने बुजुर्गों को दी सौगात..

    धनतेरस पर PM मोदी ने बुजुर्गों को दी सौगात..

    पीएम मोदी भारत के पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे. इसमें एक पंचकर्म हॉस्पिटल, फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक आयुर्वेदिक फार्मेसी, एक स्पोर्ट मेडिसिन यूनिट, एक सेंट्रल लाइब्रेरी, एक आईटी और स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन सेंटर और 500 सीटों वाला एक ऑडिटोरियम शामिल है.

    29 अक्टूबर यानी आज धनतेरस का त्योहार है और इसी दिन आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाएगा. वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बुजुर्गों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. वह 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की शुरुआत करेंगे.

    इस बाबत पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज आयुर्वेद दिवस पर दोपहर करीब 12:30 बजे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत का भी विस्तार किया जाएगा. पीएम ने लिखा कि मैं स्वास्थ्य, फिटनेस और कल्याण के प्रति उत्साही सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करता हूं.

    12850 करोड़ रुपए की सौगात

    दरअसल धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के मौके पर पीएम मोदी स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही पीएम मोदी आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज के विस्तार का भी शुभारंभ करेंगे.