Author: Sumesh Sharma

  • पंजाब, यूपी और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की बदली गई तारीख, अब इस दिन होंगे चुनाव

    पंजाब, यूपी और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की बदली गई तारीख, अब इस दिन होंगे चुनाव

     

    नई दिल्ली- चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव की तारीखों को बदल दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया है। इन सभी राज्यों में झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा।

    चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, “बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी। विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद) समेत कुछ सामाजिक संगठनों ने 13 नवंबर को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने के लिए आयोग को आवेदन भेजा था। इसमें कहा गया था क‍ि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है। आयोग ने इन पर विचार करते हुए कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदलने का निर्णय लिया है।”

    चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है। इसके अलावा यूपी की 9 सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है।

    चुनाव आयोग ने अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ-साथ देश भर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था। इसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैं। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। इसके अलावा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।

  • Firozpur में पराली जलाने के मामले में Police की बड़ी कार्रवाई, 5 कर्मचारियों को किया Suspended

    You are currently viewing Firozpur में पराली जलाने के मामले में Police की बड़ी कार्रवाई, 5 कर्मचारियों को किया Suspended

    Police took major action in the case of stubble burning in Firozpur, 5 employees suspended

    Firozpur में पराली जलाने के मामले में Police की बड़ी कार्रवाई, 5 कर्मचारियों को किया Suspended

    •  फिरोजपुर: पंजाब में दीवाली के मौके पर जहां एक तरफ पराली जलाने के मामलों में बढ़ौतरी हुई है। वहीं पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में असफल रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 5 कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिले की डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर दीपशिखा शर्मा द्वारा सिविल और पुलिस प्रशासन की टीमों के सहयोग से फायर ब्रिगेड को साथ लेकर अपनी मौजूदगी में खेतों में लगी आग को बुझवाया गया।

    इस संबध में मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर दीपशिखा शर्मा द्वारा जिले के अलग-अलग गांवों का दौरा किया जा रहा है और रास्ते में गांव ईटा वाली तथा गांव कादा बोहड़ा में धान की पराली को जलते देखा जिसे तुरंत फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया है । वहीं पराली की घटनाओं को रोकने में असफल रहने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भी प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है और जिला फिरोजपुर में पांच कर्मचारियों को सस्पैंड किया गया है और उनके खिलाफ कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग की धारा 14 के तहत केस ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के पेश किया जा चुके हैं।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक 296 पराली जलाने के मामलों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किए गए हैं और पराली जलाने वाले 172 किसानों के माल रिकॉर्ड में लाल इंदराज दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन किसानों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। फिर भी किसान पराली को अगर आग लगाते हैं तो माननीय सुप्रीम कोर्ट और नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

    उन्होंने किसानों को वातावरण को साफ सुथरा रखने, धरती की उपजाऊ शक्ति को बरकरार रखने और मानवता की भलाई के लिए धान के नाड़ और पराली को आग न लगाने की अपील की और कहा कि अगर किसी भी किसान को कोई मुश्किल पेश आती है तो वह नजदीक के खेती बाड़ी विभाग के दफ्तर, ब्लॉक अफसर, एस.डी.एम. दफ्तर आदि में तथा हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।

  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

    श्री केदारनाथ धाम: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए।

    ऊं नम् शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। मंदिर को दीपावली के दिन से ही भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था ।

    श्री अजय की उपस्थिति में रविवार प्रातः पांच बजे कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बीकेटीसी के आचार्य, वेदपाठियों, पुजारीगणों ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की समाधि पूजा की। स्वयंभू शिवलिंग को भस्म, स्थानीय पुष्पों बेल पत्र आदि से समाधि रूप दिया गया। प्रातः 08:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर से बाहर लाया गया इसके बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

    कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने अपने पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया। हजारों श्रद्धालु बाबा की पंचमुखी डोली के साथ पैदल ही रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये थे। आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास बर्फ होने से सर्द बयारें भी चलती रही लेकिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।

    कपाट बंद होने के अवसर पर श्री अजय ने कहा कि इस यात्राकाल में रिकार्ड साढ़े 16 लाख से अधिक तीर्थ यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज भव्य और दिव्य केदारपुरी का पुनर्निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम यात्रा का सफल संचालन हुआ। उन्होंने सफल यात्रा संचालन के लिए बीकेटीसी के कार्मिकों, पुलिस – प्रशासन, यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ),भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( आईटीबीपी) आदि का आभार जताया।

    उल्लेखनीय है श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 17 नवंबर को बंद हो रहे है।श्री गंगोत्री धाम के कपाट बीते शनिवार 02 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो गये है।

    वहीं, पवित्र गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब तथा लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बीते 10 अक्टूबर को बंद हो गये। द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 20 नवंबर को बंद हो रहे है तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट कल सोमवार 04 नवंबर को बंद हो रहे है, जबकि चतुर्थ केदार रूद्रनाथ जी के कपाट 17 अक्टूबर को बंद हुए।

  • मुख्यमंत्री योगी को मिली जान से मारने की धमकी- प्रशासन में मचा हड़कंप

     

    मुंबई : यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को एक धमकी भरे मैसेज (Threatening Message) में कहा गया है कि अगर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) 10 दिनों में इस्तीफा (Resign) नहीं देते तो उन्हें एनसीपी के नेता (NCP Leader) बाबा सिद्दीकी (baba siddiqui) की तरह ही मार दिया जाएगा।

    मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक अज्ञात नंबर से यह संदेश मिला। पुलिस ने कहा कि धमकी भरा संदेश किसने भेजा, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। इस धमकी के बारे में जानकारी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सुरक्षा टीम को दे दी गई है और सुरक्षा को कड़ी कर दिया गया है।

    एनसीपी (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की कुछ दिन पहले गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। विजयादशमी के दिन हुई इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया था। बाबा को बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर मारा गया था।

    बाबा सिद्दीकी की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या की थी, जब चारों और पटाखे फोड़ने की आवाज गूंज रही थी। बाबा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग ने मैसेज में कहा था कि सलमान और दाउद इब्राहिम से जो भी जुड़ा होगा हम उसे नहीं छोड़ेंगे, उसका हिसाब किताब होगा।

  • Big News: Punjab में चलती Train में धमाका, 4 लोग गंभीर घायल, यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की तोड़ लगाई छलांग

    You are currently viewing Big News: Punjab में चलती Train में धमाका, 4 लोग गंभीर घायल, यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की तोड़ लगाई छलांग

    Big News: Explosion in a moving train in Punjab, 4 people seriously injured, passengers jumped out by breaking the emergency window.

    Big News: Punjab में चलती Train में धमाका, 4 लोग गंभीर घायल, यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की तोड़ लगाई छलांग

    • फतेहगढ़ साहिब: इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत फतेहगढ़ साहिब के अंतर्गत आते सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन ब्लास्ट हो गया, जिसमें 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धमाका गाड़ी की पिछली बोगी में हुआ। वहीं लोगों ने धमाके के बाद एमरजेंसी की खिड़की तोड़कर बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वहीं घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया है।

    सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में घायलों को कराया भर्ती।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी के डीएसपी जगमोहन सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रेन में एक बाल्टी थी, जिसमें पटाखे थे और अचानक से उसमें धमाका हो गया और कई लोग घायल हो गए। इस दौरान ट्रेन में चीख-पुकार मच गई और बोगी में धुआं ही धुआं हो गया। गाड़ी की रफ्तार धीमी थी, तो यात्री जान बचाने के लिए बाहर दौड़े। किसी ने छलांग लगाई तो कोई इमरजेंसी खिड़की से निकला। उन्होंने बताया कि उन्होंने बोगी का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि बोगी में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण पटाखों में आग लग गई और धमाका हो गया। घटना में दंपती समेत चार यात्री घायल हो गए। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

    धमाके सी सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस और विभाग अधिकारी भी आधी रात मौके पर पहुंचे। घटना के दौरान करीब आधा घंटा गाड़ी को सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। बताया जा रहा है है कि यह ट्रेन (13006 गाडी संख्या) अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। हादसे में ये यात्री हुए घायल हादसे में घायलों की पहचान आशुतोष पाल निवासी यूपी, सोनू कुमार निवासी नवादा बाजार बिहार और दंपती अजय कुमार, संगीता कुमारी निवासी भोजपुर पीरू बिहार के रूप में हुई है।

    वहीं फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कंवलदीप सिंह ने कहा कि घायलों की हालत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है। ट्रेन में बैठे यात्री राकेश पाल ने बताया कि ट्रेन में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

  • ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁੱਝ ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁੱਝ ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁੱਝ ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

     

    MBD NEWS; ਜਲੰਧਰ, 3 ਨਵੰਬਰ: ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਲਈ ਇੱਕ ਨਵਾਂ ਮਾਪਦੰਡ ਸਥਾਪਤ ਕਰਦਿਆਂ ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਜੁਰਮ ਦੇ 12 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

    ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਝਗੜੇ ਕਾਰਨ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਰਾਤ 8:15 ਵਜੇ ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਰਿਸ਼ਭ ਬਾਦਸ਼ਾਹ ਦੀ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਜਦਕਿ ਈਸ਼ੂ ਕੁਮਾਰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ 3 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 122 ਮਿਤੀ 03.11.2024 ਅਧੀਨ 103(1),109,190,191(3), 25/27-54-59 ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਬੀ.ਐਨ.ਐਸ. ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ।

    ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਹਿਲ ਕਪੂਰ ਉਰਫ ਮੰਨੂ ਕਪੂਰ ਢਿੱਲੂ ਪੁੱਤਰ ਰਾਕੇਸ਼ ਕਪੂਰ ਈ.ਡੀ.-74 ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ, ਸਾਜਨ ਸਹੋਤਾ ਵਾਸੀ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਜਲੰਧਰ, ਮਾਨਵ ਵਾਸੀ ਭਾਈ ਦਿੱਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ, ਨੰਨੂ ਕਪੂਰ ਪੁੱਤਰ ਰਾਕੇਸ਼ ਕਪੂਰ ਵਾਸੀ ਐੱਮ. ED-74 ਖਿੰਗਰਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ, ਡਾਕਟਰ ਕੋਹਲੀ ਵਾਸੀ ਖਿੰਗੜਾ ਗੇਟ ਜਲੰਧਰ, ਚਕਸ਼ਤ ਰੰਧਾਵਾ ਵਾਸੀ ਜਲੰਧਰ, ਗੱਗੀ ਵਾਸੀ ਜਲੰਧਰ, ਕਾਕਾ ਚਾਚਾ ਵਾਸੀ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਦੋਸ਼ੀ ਸਾਹਿਲ ਕਪੂਰ ਉਰਫ ਮੰਨੂ ਕਪੂਰ ਢਿੱਲੂ ਨੂੰ ਇਕ ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ ਦੋ ਖਾਲੀ ਖੋਲ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਪੰਜ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚਾਰ ਅਧੀਨ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਾਕੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਵੀ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप

    बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप

     

    उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन नंबर 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना मिली जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

    बीते कई दिनों से एयरलाइंस से लेकर स्कूल समेत विभिन्न स्थानों पर बम की खबर ने प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। बम की खबर से आम लोगों में भी डर बैठ जाता है। वहीं, अब धमकी देने वाले आपराधिक तत्वों ने रेलवे को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला आया है बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन से जुड़ा हुआ। इस ट्रेन में बम होने की सूचना मिली जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।

    कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

    उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन नंबर 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। बम की सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ ट्रेन की सघन चेकिंग की है। हालांकि, ट्रेन में चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ट्रेन डेढ़ घंटा विलंब के बाद के बाद रवाना हुई है।

  • अनंतनाग में मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकी किए ढेर, मुठभेड़ में सेना के 4 जवान घायल

     अनंतनाग में मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकी किए ढेर, मुठभेड़ में सेना के 4 जवान घायल

     

    श्रीनगर- जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गये। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में चार जवान भी घायल हुए है। फिलहाल अभी मुठभेड़ जारी है।

    आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग में कछवान के हलकान गली में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब संयुक्त बल जंगल क्षेत्र में तलाश अभियान चला रहे थे।इसी दौरान वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में अभियान अभी जारी है।

  • पटाखों की चिंगारी के कारण Showroom में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    You are currently viewing पटाखों की चिंगारी के कारण Showroom में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Showroom caught fire due to spark from firecrackers, goods worth lakhs burnt to ashes

    पटाखों की चिंगारी के कारण Showroom में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    जगराओंः महानगर के अंतर्गत आते जगराओं में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक होलसेल में शोरूम में अचानक आग लग गई। जिस कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं लोगों ने घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण दीपावली पर चलाए जा रहे पटाखे बताए जा रहे हैं जिसकी चिंगारी के कारण शोरूम में आग लग गई।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जगराओं के अंतर्गत आते गुरुद्वारा श्री गुरुराम दास के पास पड़ते होलसेल कॉस्मेटिक के शोरुम में बीती रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी की कुछ ही पलों में शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं शोरूम के मालिकों को मामले की सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी तंग गलियां के कारण दुकान तक नही पहुंच पाई। जिसके चलते गाड़ी को श्री गुरुद्वारा आत्मा सिंह के पास ही खड़ी करके वहां से करीब 700-800 मीटर पानी की पाईप डालनी पड़ी। काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

  • Jalandhar में गोदाम को लगी भीषण आग, Fire Brigade ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    You are currently viewing Jalandhar में गोदाम को लगी भीषण आग, Fire Brigade ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    A massive fire broke out in a warehouse in Jalandhar, the fire brigade brought it under control after a lot of effort.

    Jalandhar में गोदाम को लगी भीषण आग, Fire Brigade ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते कोट किशन चंद इलाके में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जहां एक गोदाम में भयंकर आग लग गई। जिसके बाद लोगों ने आग की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को गोदाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मोहल्ले की संकरी गलियां होने के बावजूद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण अभी पटाखों से निकली चिंगारी को माना जा रहा है।

    गोदाम को लगी आग के बाद लपटें बाहर निकलती हुई। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोट किशन चंद इलाके में गोदाम को आग लगने के कारण हड़कंप मच गया और लोग सड़कों पर निकल आए। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को संकरी गली में आग लगने के कारण आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि आग के कारण गोदाम में पड़ा काफी सामान जल गयाऔर बचे सामान को लोगों की मदद से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया।

    बताया जा रहा है कि रात करीब पौने एक बजे घटना की सूचना दमकल विभाग के अधिकारी को दी गई। जिसके बाद एक के बाद एक करीब पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा घटनास्थल की जांच की गई। जल्द ही पूरी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दी जाएगी।