Author: Sumesh Sharma

  • Punjab के सीएम भगवंत मान ने कनाडा में हमले के बाद केंद्र सरकार से कहा …

    Punjab के सीएम भगवंत मान ने कनाडा में हमले के बाद केंद्र सरकार से कहा …

     

    कनाडा में हाल ही में ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानियों ने हमला किया. इसी के बाद अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा, कोई भी ऐसा नहीं चाहता कि ऐसी हिंसक घटनाएं हो. मैं मोदी सरकार से कनाडा सरकार से बात करने की मांग करता हूं.

    मोदी सरकार से कनाडा से बात करने की मांग करता हूं.... सीएम भगवंत मान ने कनाडा में हमले के बाद कहा

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    कनाडा और भारत के बीच जहां एक तरफ इस समय तनाव देखा जा रहा है. वहीं, कनाडा में एक बार फिर हिंदुओं को निशाना बनाया गया. कनाडा में 3 नवंबर को रविवार के दिन ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानियों ने हमला किया. खालिस्तानियों के इस हमले के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इसकी निंदा की है.

    कनाडा और भारत के बीच जहां एक तरफ इस समय तनाव देखा जा रहा है. वहीं, कनाडा में एक बार फिर हिंदुओं को निशाना बनाया गया. कनाडा में 3 नवंबर को रविवार के दिन ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानियों ने हमला किया. खालिस्तानियों के इस हमले के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इसकी निंदा की है.

    भगवंत मान ने क्या कहा?

    सीएम भगवंत मान ने इस हमले की निंदा करने के साथ-साथ सरकार से एक्शन लेने की मांग की. उन्होंने कहा, मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि जो भी एक्शन लेना है वो उस के लिए कनाडा सरकार से बात करें ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं न हो. साथ ही उन्होंने कहा, ‘सरबत दा भला’ सब का भला इस बात में विश्वास रखने वाले लोग (पंजाबी) दुनिया भर में रहते हैं. वे शांति पसंद करने वाले लोग हैं जो कड़ी मेहनत से अपना रास्ता बनाते हैं. मैं मोदी सरकार से कनाडा सरकार से बात करने की मांग करता हूं.

     

    पीएम ट्रूडो ने भी की निंदा

    कनाडा में मंदिर में हुए इस अटैक के बाद सोमवार शाम को मंदिर और समुदाय के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हुई. साथ ही भारत के कई नेता इस घटना की निंदा कर रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी इस घटना की निंदा की है और इसको अस्वीकार्य बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कनाडा में सभी को स्वतंत्रता और सुरक्षा के साथ अपने धर्म का पालन करने की इजाजत है.

  • AAP सांसद Harbhajan Singh मिले वरिष्ठ BJP नेता से, राजनितिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

    You are currently viewing AAP सांसद Harbhajan Singh मिले वरिष्ठ BJP नेता से, राजनितिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

    AAP MP Harbhajan Singh meets senior BJP leader, discussion sparks in political circles

    AAP सांसद Harbhajan Singh मिले वरिष्ठ BJP नेता से, राजनितिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

    • जालंधरः जालंधर में भारतीय टीम के क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात की। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी नेता से पूर्व क्रिकेटर की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई।

    इसे लेकर BJP नेता जयवीर शेरगिल ने खुद फोटो शेयर कर इसकी जानकारी सांझा की है। साथ ही शेरगिल ने लिखा कि- ”ये मुलाकात सिर्फ एक आम मुलाकात है, इसे राजनीति से जोड़कर न देखा जाए।” मेरे जालंधर स्थित घर पर क्रिकेट और पंजाब के खाने के स्वाद पर अच्छी “गपशप” हुई। साथ ही ब्रैकेट में शेरगिल ने लिखा कि- कोई राजनीतिक बात नहीं, बस जालंधर के 2 लड़के आपस में मिल रहे हैं।”

    PunjabKesari

    गौरतलब है कि इससे पहले पंजाबी गायक और बॉलीबुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी बीते दिन दिल्ली शो के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल के साथ मुलाकात की थी। दिलजीत दोसांझ अपनी टीम के साथ जयवीर शेरगिल के घर पहुंचे थे और उनके पूरे परिवार के साथ मुलाकात की थी। वहीं, जयवीर शेरगिल अपने घर के दरवाजे पर दिलजीत और उनकी टीम को रिसीव करने के लिए पहुंचे थे।

  • Punjab, Haryana, Delhi में छाई जहरीली हवा, AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल, 6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं

    You are currently viewing Punjab, Haryana, Delhi में छाई जहरीली हवा, AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल, 6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं

    Punjab, Haryana, Delhi में छाई जहरीली हवा, AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल, 6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं

    •  नई दिल्लीः दीपावली के बाद से ही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। यहां विगत कई दिनों से वायु प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में बनी हुई है। हवा की मंद गति, धीरे-धीरे तापमान में हो रही गिरावट, धुंध और धुएं के कारण वातावरण में स्मॉग की परत बन गई है। इस वजह से सोमवार को दिल्ली पूरे दिन स्मॉग की चादर में लिपटी रही इससे एयर इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में उच्च स्तर पर रहा।

    बता दें कि मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। उधर, प्रदूषण में बढ़ोतरी होते ही दिल्ली के अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रॉनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज (CPOD) जैसी सास संबंधी बीमारियों के मरीज 35% बढ़ गई है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इस वजह से फरीदाबाद को छोड़कर एनसीआर के अन्य प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली का औसत एयर इंडेक्स 381 रहा। इस वजह से सोमवार को दिल्ली देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। राजस्थान के श्री गंगानगर में एयर इंडेक्स सबसे अधिक 417 रहा। राजस्थान के हनुमानगढ़, हरियाणा के हिसार में एयर इंडेक्स 379 व बिहार के हाजीपुर का एयर इंडेक्स 377 रहा। दिल्ली के प्रदूषण में पीएम-10 का स्तर अधिकतम 324.7 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा जो मानक से सवा तीन गुना अधिक है। वहीं पीएम-2.5 का स्तर 180.7 माइक्रा ग्राम प्रति घन मीटर रहा जो मानक से तीन गुना अधिक है। राजधानी दिल्ली के अन्य 23 इलाकों में मंगलवार को एक्यूआई 300 से 400 के बीच में बना हुआ है।

    गौरतलब है कि पंजाब के कई शहरों की हवा जहरीली हो गई है। बढ़ते AQI के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चंडीगढ़ सहित जालंधर, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, और पटियाला में AQI अभी भी 200 के पार है। इसी तरह लुधियाना का AQI 184 दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के आठ शहरों में AQI 400 के पार चला गया है।

  • Jalandhar में तैनात कस्टम विभाग के Assistant Commissioner की Train की चपेट में आने के कारण Death, रेलवे Track पार करते हुए हादसा

    You are currently viewing Jalandhar में तैनात कस्टम विभाग के Assistant Commissioner की Train की चपेट में आने के कारण Death, रेलवे  Track पार करते हुए हादसा

    Jalandhar में तैनात कस्टम विभाग के Assistant Commissioner की Train की चपेट में आने के कारण Death, रेलवे Track पार करते हुए हादसा

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के अंतर्गत आते फगवाड़ा में एक कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी की ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक को क्रास कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक की पहचान सेवा राम (59) पुत्र पूरन राम निवासी श्री गुरुरविदास नगर जालंधर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी जोध सिंह ने कहा- मृतक सेवा राम जालंधर में कस्टम विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे तथा वह नंगल रेलवे फाटक की जमीन नापने के लिए टेप लेकर आया थे, गेट बंद होने के कारण उसने अपनी कार पहले ही साइड में खड़ी कर दी थी और वह रेलवे फाटक क्रॉस करने लगे तो इसी दौरान वह फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान फगवाड़ा से जालंधर की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन आती दिखाई दी। जब तुरंत उक्त ट्रैक पार कर किसी तरह दूसरी रेल लाइन पर पहुंचे तो इतने में जालंधर से लुधियाना की ओर जा रही मालगाड़ी उन्हें नहीं दिखी। जिसके बाद वह उसकी चपेट में आगा था। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी।

    जिसके बाद रेलवे के ड्राइवर द्वारा मामले की सूचना स्टेशन पर दी गई थी। जिसके बाद जांच के लिए पुलिस पहुंच गई थी। जेब से मिली पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान हुई। पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर दी है। मृतक कुछ ही दिनों में अपनी सेवा से रिटायर्ड होने वाले थे। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फगवाड़ा सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

  • किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि की मांग को केंद्र सरकार ने ठुकराया, कहा- हरियाणा की तरह अपने बजट से किसानों को दे प्रोत्साहन

    किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि की मांग को केंद्र सरकार ने ठुकराया, कहा- हरियाणा की तरह अपने बजट से किसानों को दे प्रोत्साहन

     

     

    चंडीगढ़- किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि की मांग को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे को लेकर साफ शब्दों में कहा है कि हरियाणा सरकार की तरह पंजाब सरकार भी अपने बजट से किसानों को प्रोत्साहन दे सकती है।

    आप पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बताया कि स्पेशल ग्रांट की डिमांड की थी, लेकिन भाजपा ने उसे रिजेक्ट कर दिया है। हमने देखा है कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब का कोई भी मुद्दा हो, चाहे वे आरपीएफ, नेशनल हेल्थ मिशन, स्कूल एजुकेशन के फंड्स को लेकर बहुत सारी रुकावटें इन्होंने डाली। धान की लिफ्टिंग को लेकर भाजपा सरकार की तरफ से पंजाब के लिए डाले जा रहे हैं, वे निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का जो एंटी पंजाब रवैया है, उस रवैये को बरकरार रखते हुए 1200 करोड़ की डिमांड को भारत सरकार ने रिजेक्ट कर दिया है। एक तरफ कहते हैं कि वे किसानों के साथ हैं। लेकिन लोग कैसे विश्वास करें। एक-एक करके हर बार जब भी पंजाब के किसानों की मदद का मुद्दा आता है, केंद्र सरकार पीछे हट जाती है।

    केंद्र ने कहा, यह बताना महत्वपूर्ण है कि हरियाणा सरकार अपने बजट से रेड जोन पंचायतों के लिए शून्य पराली जलाने की दिशा में 1,00,000 रुपए और येलो जोन पंचायतों को 50,000 रुपए का प्रोत्साहन दे रही है। इसके अलावा, ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के तहत वैकल्पिक फसलों की ओर रुख करने के लिए प्रति एकड़ 7,000 रुपए और धान की सीधी बुवाई के लिए प्रति एकड़ 4,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। इसके साथ ही केंद्र ने अपने हलफनामे में बताया कि साल 2018-19 से 2024-25 तक पंजाब राज्य को 1681.45 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता दी गई है। राज्य में 1.46 लाख से अधिक मशीनें वितरित की गई हैं और 25,500 से अधिक कस्टम हायरिंग सेंटर्स स्थापित किए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में पंजाब को आवंटित 300 करोड़ रुपए में से 150 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं और राज्य के पास 250 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध है।

  • India – Usa संबंधों पर क्या होगा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब

    India – Usa संबंधों पर क्या होगा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब

     

    कैनबरा : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को उम्मीद जताई अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो, भारत-अमेरिका संबंध लगातार बढ़ते रहेंगे। कैनबरा में संसद भवन में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, जयशंकर ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2017 में क्वाड गठबंधन को पुनर्जीवित करने का क्रेडिट दिया, जो भारत-पैसिफिक सहयोग में एक महत्वपूर्ण डेवलपमेंट था।

    जयशंकर ने यह पूछे जाने पर कि यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के बाद भारत-अमेरिका संबंध किस प्रकार विकसित होंगे, उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले पांच राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में अमेरिका के साथ अपने संबंधों में स्थिर प्रगति देखी है, जिसमें ट्रंप का पिछला कार्यकाल भी शामिल है।” उन्होंने कहा, “इसलिए, जब हम अमेरिकी चुनाव को देखते हैं, तो हमें विश्वास है कि परिणाम चाहे जो भी हो, अमेरिका के साथ हमारे संबंध बढ़ते रहेंगे।”

    बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। चुनाव परिणाम बुधवार सुबह तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि देरी संभव है, कभी-कभी परिणामों को अंतिम रूप देने में कई दिन, सप्ताह या एक महीने भी लग सकते हैं।

    विदेश मंत्री जयशंकर वर्तमान में दो देशों की यात्रा पर हैं, 7 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे और 8 नवंबर को सिंगापुर का दौरा करेंगे। वह रविवार को ब्रिस्बेन पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया और एक नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।

    अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वें विदेश मंत्रियों की फ्रेमवर्क डायलॉग (एफएमएफडी) की सह-अध्यक्षता की। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने पोस्ट किया, “आज कैनबरा में विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 15वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्रियों की फ्रेमवर्क डायलॉग संपन्न हुआ। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार बढ़ रही है। यह मजबूत राजनीतिक संबंधों, मजबूत रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विस्तारित व्यापार, अधिक गतिशीलता और गहन शैक्षिक संबंधों में परिलक्षित होती है। हमारे संबंधित पड़ोस, इंडो-पैसिफिक, पश्चिम एशिया, यूक्रेन और वैश्विक रणनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की।”

  • दर्दनाक हादसा, Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, Death

    You are currently viewing दर्दनाक हादसा,  Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, Death

    Painful accident, mother and daughter returning to in-laws’ house after celebrating Bhai Dooj, crushed by crane, died

    दर्दनाक हादसा, Bhai Dooj का त्यौहार मनाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी को क्रेन ने कुचला, Death

    • लुधियानाः लुधियाना में बीते दिन उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यहां भाई दूज का त्योहार मनाकर वापस ससुराल लौट रही महिला और उसकी 1 साल की बेटी को क्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रका दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रीना और उसकी 1 साल की बेटी यशिका के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बीती देर रात क्रेन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतका के पति रविंदर कुमार निवासी गांव बेनड़ा संगरुर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह पत्नी रीना और बेटी यशिका के साथ भाई दूज के मौके पर उसके मायके आया हुआ था। इस दौरान जब वह बाइक पर वापस अपने घर संगरूर वापस लौट रहे थे तो साहनेवाल से डेहलों की तरफ जाते समय जब वह टिब्बा नहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ड्राइवर ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भयंकर थी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिस कारण रीना और बेटी यशिका क्रेन की तरफ गिर गई और क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया और यशिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रीना गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले भर्ती करवाया गया, लेकिन जहां उसने भी उपचार दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी क्रेन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Phillaur में Petrol Pump के साथ सटी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत का माहौल

    You are currently viewing Phillaur में Petrol Pump के साथ सटी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत का माहौल

    A massive fire broke out in the building adjacent to the petrol pump in Phillaur, creating panic among the people.

    Phillaur में Petrol Pump के साथ सटी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत का माहौल

    • फिल्लौरः महानगर के अंतर्गत आते फिल्लौर में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक पेट्रोल पंप के बिल्कुल साथ सटी एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 2 दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं आग इतनी भयंकर था कि कुछ ही पलों में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसरा फिल्लौर में मशहूर डेरा मैया भगवान जी के बिल्कुल नजदीक बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात करीब 1 बजे लगी। वहीं जिस बिल्डिंग में आग लगी है। उसी के बिल्कुल साथ एक पेट्रोल पंप भी है। हालांकि आग अभी तक पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची परन्तु लोगों में दहशत का माहौल है।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की फिल्लौर, फगवाड़ा और लुधियाना से करीब 2 दर्जन गाड़ियां पहुंची। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 6 से 7 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाने का प्रयास जारी है। गनीमत रही कि आग से किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कबाड़ रखा हुआ था जिसके ठीक बगल में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। बिल्डिंग के पीछे मैया भगवान जी का डेरा भी है, जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते रहते हैं।

  • पीएम मोदी का वादा पूरा; ब्रिसबेन में नए वाणिज्य दूतावास का विदेश मंत्री ने किया उद्घाटन

     पीएम मोदी का वादा पूरा; ब्रिसबेन में नए वाणिज्य दूतावास का विदेश मंत्री ने किया उद्घाटन

     

    ब्रिस्बेन : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। जयशंकर दो देशों की यात्रा पर हैं। वह सात नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे और आठ नवंबर को सिंगापुर जाएंगे।

    जयशंकर ने लिखा, “आज ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक रूप से उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। यह क्वींसलैंड स्टेट के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा।”

    उद्घाटन समारोह में क्वींसलैंड के गवर्नर डॉ. जीनेट यंग और मंत्री रोस बेट्स और फियोना सिम्पसन सहित प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। एक अलग बैठक में, जयशंकर ने गवर्नर यंग के साथ आर्थिक, व्यापार और निवेश सहयोग पर चर्चा की।

    विदेश मंत्री ने पोस्ट किया, “आज ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड की गवर्नर महामहिम डॉ. जीनेट यंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। क्वींसलैंड राज्य के साथ आर्थिक, व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने के अवसरों और तरीकों पर चर्चा हुई।”

    इससे पहले जयशंकर ने ब्रिसबेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

    विदेश मंत्री ने रविवार को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत बनाने के लिए चार प्रमुख कारकों का जिक्र किया।

    विदेश मंत्री ने कहा, “इसके (भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत रिश्ते) चार कारण हैं – प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलिया, विश्व और आप सभी।”

    इस दौरान उन्होंने कहा, “आपकी मौजूदगी, कोशिश और योगदान से यह वाणिज्य दूतावास संभव हो पाया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सार्वजनिक रूप से किए गए उस वादे को पूरा करने आया हूं कि वह ब्रिस्बेन में वाणिज्य दूतावास खोलेंगे।”

    क्वींसलैंड में रहने वाले 125,000 भारतीए, जिनमें 15,000-16,000 छात्र शामिल हैं, का जिक्र करते हुए जयशंकर ने भारत के लिए राज्य के आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “भारत को ऑस्ट्रेलिया का 75 प्रतिशत निर्यात वास्तव में इसी राज्य से आता है।”

    ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के बाद, विदेश मंत्री जयशंकर 8 नवंबर को सिंगापुर जाएंगे, जहां वे आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क के 8वें गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे।

    विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि वे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के अवसरों की तलाश में सिंगापुर के नेतृत्व से भी मिलेंगे।

  • उत्तराखंड में बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 22 से ज्यादा की हुई मौत…

    उत्तराखंड में बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 22 से ज्यादा की हुई मौत…

     

    अल्मोड़ा : उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ है। यहां सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त ( Bus Accident) हो गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत (22 People Dead) हो गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। पुलिस (Police) प्रशासन ने रेस्क्यू का काम तेज कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रामनगर से एक बस रानीखेत की ओर को जा रही थी। बस में 40 यात्री सवार थे। सल्ट के कूपी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

    देखें VIDEO-

     

    हादसे के वक्त कुछ यात्री बाहर गिर पड़े। जख्मी यात्रियों ने सुबह करीब 9 बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी। आपदा प्रबंधन अधिजारी विनीत पाल ने बताता की सल्ट और रानीखेत से टीमों को घटनास्थल भेजा गया है। जिस जगह यह हादसा हुआ है वह पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा के नजदीक है। यह जगह रामनगर के नजदीक है। इस संबंध में डीसी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि एंबुलेंस भेज दी गयी है। एसडीएम व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव का तेजी से किया जा रहा है।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, ‘जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को तेजी से साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।’