Jalandhar में Police और बदमाशों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ दौरान एक युवक Arrested

You are currently viewing Jalandhar में Police और बदमाशों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ दौरान एक युवक Arrested

Heavy bullets fired between police and miscreants in Jalandhar, a youth arrested during the encounter

Jalandhar में Police और बदमाशों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, मुठभेड़ दौरान एक युवक Arrested

जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते जमशेर खास एरिया में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली। वहीं, पुलिस को घटना स्थल से कुछ गोलियों के खोल बरामद हुए हैं और पुलिस ने एक बदमाश का पीछा कर उसे संसारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी उच्च अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि जालंधर कैंट के गांव कूक्कड़ पिंड का एक युवक था जिसके पीछे पिछले काफी समय से पुलिस पड़ी हुई थी। उसने बताया कि कुछ दिन पहले कुक्कड़ पिंड के पास ही पुलिस और उक्त युवक के बीच विवाद हुआ था, मगर आरोपी युवक उस वक्त मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था।

आज सुबह युवक गाड़ी में सवार होकर जमशेर खास के पास आया था। उसके आने की सूचना पुलिस को लग गई इसके बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। जब आरोपी ने पुलिस को देखा तो वह अपनी गाड़ी भगाने लगा। इस दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई और फिर बिजली के खंभे से जा टकराई।

वहीं, पुलिस ने घेरा बनाकर उक्त आरोपी को किसी तरह गिरफ्तार कर लिया इस दौरान पुलिस और युवक के बीच ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं। घटना स्थल पर गोलियों के खोल भी मौके पर बिखरे नजर आए। बताया जा रहा है कि थाना सदर सहित करीब तीन थानों की पुलिस आरोपी के पीछे लगी हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *