Author: Sumesh Sharma

  • Punjab university में हिस्सेदारी पर Punjab और Haryana के CM के बीच एक बार फिर से नहीं बनी सहमति

    Punjab university में हिस्सेदारी पर Punjab और Haryana के CM के बीच एक बार फिर से नहीं बनी सहमति

     

     
     

    चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के मामलों को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक राज्यपाल बीएल पुरोहित की अगुआई में हुई। यह बैठक यूटी सचिवालय में हुई जिसमें दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। हालांकि इस बैठक में पीयू में हरियाणा को हिस्सेदारी देने पर सहमति नहीं बन पाई। वहीं अब इस मामले में अगली मीटिंग 3 जुलाई को होगी।

    मीटिंग के बाद पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि 1970 में बंसीलाल हरियाणा के CM थे। उन्होंने अपनी मर्जी से यूनिवर्सिटी से हिस्सा निकाल लिया और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से कॉलेज जोड़ लिए। इस वक्त यूनिवर्सिटी को 40% फंड पंजाब दे रहा है। हिमाचल ने भी अपनी मर्जी से हिस्सेदारी छोड़ी। इसके बाद PU को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की गेम चली। उन्होंने कहा कि पीयू पंजाब की विरासत है और उनकी सरकार राज्य के हकों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। बता दें कि इससे पहले भी भगवंत मान PU में हरियाणा की हिस्सेदारी देने से दो टूक इनकार कर कर चुके हैं।

    वहीं दूसरी तरफ हरियाणा CM ने मांग की कि यदि PU हरियाणा के कुछ कॉलेजों को मान्यता देती है तो बदले में उनकी सरकार यूनिवर्सिटी के कुल खर्च का 40% हिस्सा ग्रांट के रूप में दे सकती है।

  • अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी  को मिली उम्रकैद और लगा एक लाख का जुर्माना

    अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी  को मिली उम्रकैद और लगा एक लाख का जुर्माना

     

     
     

    वाराणसी : वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया। अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित पांच लोग आरोपी हैं। अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी मुख्य आरोपी है। कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

     

    कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर के साथ ही नौ मंजिला बिल्डिंग स्थित अदालत कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। वाराणसी और प्रयागराज में हुआ मुकदमे की सुनवाई लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को पूर्व विधायक अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने इस हत्याकांड को लेकर मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

  • सीएम मान ने विरोधी पार्टियों को कहा एक थाली के चट्टे बट्टे, मजीठिया और सिद्धू को लगी मिर्ची 

     

    सीएम मान ने विरोधी पार्टियों को कहा एक थाली के चट्टे बट्टे, मजीठिया और सिद्धू को लगी मिर्ची

     

     
     

    जालंधर  : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जफ्फी पर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट करके बिना नाम लिए इन पर निशाना साधा वहीं सिद्धू और मजीठिया ने भी ट्वीट वार शुरू कर दी।

    सीएम मान ने किया ट्वीट
    मान ने ट्वीट में लिखा कि जब जनरल डायर को रोटियां खिलाने वाले, धार्मिक स्थानों पर टैंक चढ़ाने वाले, गुरु साहिबों की बेअदबियां करवाने वाले, देश को धर्म के नाम पर लड़ाने वाले, किसान विरोधी कानून बनाने वाले, तस्करों को गाड़ी में बठाने वाले, बात बात पर ताली मारने वाले हो जाएं सारे इकट्ठे तो इसे कहते हैं- एक थाली के चट्टे बट्टे।

    मजीठिया ने ट्वीट के जरिए दिया जवाब
    इसके जवाब में बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट किया कि जब। दरबार साहिब हमले के लिए जिम्मेदार परिवार को गले लगाया। जिन्हें गुरु घरों पर धारा 144 मिलती है। विमान से उतारना है मातृत्व की शपथ लेने वाले। अपने बच्चों को गोद नहीं ले रहे हैं। सिख नौजवान और एनएसए पाने वाले और सुरक्षा हटाकर सिद्धू मुसेवाले की हत्या करने वाले। लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार। गोल्डी बराड़ और बीएमडब्ल्यू झूठे। शहीद भगत सिंह की जगह उनकी तस्वीरें लगाने वाले, एसवाईएल के जरिए हरियाणा को पानी की गारंटी देने वाले, दिल्ली से दूर रहकर पंजाब को नियंत्रित करने वाले। पंजाब पर 45000 करोड़ का कर्ज। जो जेलों में अध्यक्ष के रूप में बैठे हैं। कटारुचुक के विचार उत्तेजक। बच्चों के झूठे उपहार खाने वाले। जो शराब के नशे में तृप्ति का ट्वीट कर रविवार मनाते हैं।

    नवजोत सिद्धू ने भी ट्वीट के ज़रिए घेरी मान सरकार
    लोकतंत्र को विजिलैंस तंत्र बनाने वाले, दिल्ली के इशारे पर पंजाब को प्यादा बन रिमोट कंट्रोल से चलाने वाले, पंजाब के माफीयों को कमीश्नन लेकर सुरक्षा कवच पहनाने वाले। मीडिया को इश्तेहारों के लालच पर नचाने वाले। पंजाब पर कर्जे कर्जा चढ़ाने वाले। केंद्र सरकार के साथ सौदे कर पंजाब को गिरवी रखवाने वाले। पंजाब के अमन-अमान को राजनीतिक मनसुबों में उल्झाने वाले। झूठ बेचकर फोके ऐलानों के पुलिंदे बनाने वाले। पूजने वाली मां की झूठी कस्में खाने वाले। केसरी शहीदों वाली पग सिरपर बांधकर शादी का सेहरा सजाने वाले अपने चेहरे पर लगी धूड़ को शीशे की धूल समझ के मिटाने वाले। नैतिक लैकचरिंग करदे ने…. फेर पंजाब दे लोग ने मित्रा……

  • उड़ीसा रेल दुर्घटना में माता-पिता खो चुके बच्चों की पढ़ाई का ज़िम्मा उठाएंगे गौतम अडानी

    उड़ीसा रेल दुर्घटना में माता-पिता खो चुके बच्चों की पढ़ाई का ज़िम्मा उठाएंगे गौतम अडानी

     

     
     

    नई दिल्ली- गौतम अडानी ने कोरोमंडल ट्रेन हादसे पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हादसे में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी अब अडानी ग्रुप उठाएगा। बता दें, ओडिशा हादसे में करीब 288 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसमें बच्चे, बूढ़े समेत कई लोग शामिल हैं। ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

    गौतम अडानी ने किया ऐलान
    अरबपति बिजनेसमैन गौतम अडानी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से उनका मन काफी दुखी है। लोगों का दुख कुछ हद तक कम करने के लिए अडानी ग्रुप ने फैसला किया है कि वो हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की स्कूली पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ितों और उनके परिजनों को हिम्मत और बच्चों का फ्यूचर अच्छा बने ये हम सबकी जिम्मेदारी है।

    10 लाख के मुआवजे का हुआ ऐलान
    कोरोमंडल ट्रेन एक्सीडेंट में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उधर, रेल मंत्रालय ने भी मृतकों के परिजनों के 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इसके अलावा तमिलनाडु के CM MK स्टालिन और वेस्ट बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी अपने राज्यों के पीड़ितों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

  • जून की गर्मी को जाएं भूल एक बार फिर मौसम ने ली करवट- बादल और रिमझिम बारिश से बदली फिज़ा

    जून की गर्मी को जाएं भूल एक बार फिर मौसम ने ली करवट- बादल और रिमझिम बारिश से बदली फिज़ा

     

     0 

    नई दिल्ली : वीकेंड पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार सुबह नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के आसपास की कुछ जगहों पर गरज के साथ रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। अनुमान है कि शाम तक कुछ और स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद है। दिल्ली में भी बादल छाए हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार, मौसम वैज्ञानिकों ने कल दिन में ही आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि एनसीआर का मौमस फिर बदल सकता है। इसके चलते रविवार को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। इसने अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी-बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत का अधिकतम तापमान 6 जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने की उम्मीद है। मई के बाद अब जून की शुरुआत भी गर्मी से राहत भरी है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज (रविवार), 4 जून को भी गरज, बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।

  • ओडिशा रेल हादसे में जिम्मेदार लोगों की हुई पहचान, सेफ्टी कमिश्नर जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट

    ओडिशा रेल हादसे में जिम्मेदार लोगों की हुई पहचान, सेफ्टी कमिश्नर जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट

     

     
     

    बालासोर : ओडिशा के बालासोर में हुई कोरोमंडल दुर्घटना को लेकर अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक बड़ा बयान सामने आया है। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। दरअसल अश्विनी वैष्णव रविवार को दोबारा घटनास्थल पहुंचे। यहां उन्होंने श्रमिकों की हौसला अफजाई की और हालातों का जायजा लिया। इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के पीछे की वजह और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। इसकी जांच चल रही है। सेफ्टी कमिश्नर जल्द अपनी रिपोर्ट सैंपेंगे।

    ममता बनर्जी के ‘कवच’ नहीं लगाने के आरोप पर रेल मंत्री ने कहा, “कल ममता ने जो सुरक्षा कवच की बात कही वो सही नहीं है… उन्हें इस विषय में जितना पता था उन्होंने बोला लेकिन वे बातें यहां लागू नहीं होती है। कवच का यहां कोई काम नहीं है।” उन्होंने कहा कि ममता ने हादसे के बारे में ‘कोई और वजह’ नहीं बताई।

    साथ ही रेल मंत्री ने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर काम तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कल घटनास्थल का दौरा किया था। हम आज ट्रैक को बहाल करने की कोशिश करेंगे। सभी शव निकाल लिए गए हैं। हमारा लक्ष्य बुधवार सुबह तक बहाली का काम खत्म करना है ताकि इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो सके। बता, दें ट्रैक के मरम्मत के काम के लिए हजार से ज्यादा लोगों की टीम काम में लगी जुटी हुई है।

    वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। रेलवे की टीम ने पूरी रात काम करकी रही। अब मृतकों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाने का काम हो रहा है। घटना कोलकाता-चेन्नई मेन लाइन पर हुई है। ऐसे में काफी ट्रेनें ऐसी हैं जिनके रूट को बदला गया है और कई ट्रेनें बंद हैं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के घायलों के इलाज का जायजा लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे।

    उधर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक लाख रुपए की मदद का ऐलान किया गया है।

  • बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए आई खुशखबरी; अमरनाथ यात्रा की तैयारी पूरी

     बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए आई खुशखबरी; अमरनाथ यात्रा की तैयारी पूरी

     

     
     

    श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा पहली जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस साल की प्रथम पूजा की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कई अधिकारी भी शामिल हुए। उप राज्यपाल ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि देश-विदेश से जो भी श्रद्धालु अमरनाथ आएं, वे अपने साथ एक अच्छा अनुभव साथ लेकर जाएं।

    उन्होंने प्रदेश व देश में शांति, सुरक्षा समृद्धि के वातावरण की कामना की। साथ ही प्रदेश की जनता से तीर्थयात्रा को सुरक्षित, शांत व एवं विश्वासपूर्ण वातावरण बनाने में सहयोग करने के लिए भी गुजारिश की है। पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी। यह यात्रा रक्षा बंधन 31 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए पूरे देश में पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह व शाम की आरती का सीधा प्रसारण होगा। देश-दुनिया में बैठे श्रद्धालु रोजाना बाबा बर्फानी की आरती का लाभ उठा सकते हैं।

  • ओडिशा ट्रेन हादसे के युवाओं ने कायम की मिसाल; अपना खून देकर घायलों की जान बचाने में जुटे सैकड़ों युवा, अस्पतालों में लगीं लाइनें

    ओडिशा ट्रेन हादसे के युवाओं ने कायम की मिसाल; अपना खून देकर घायलों की जान बचाने में जुटे सैकड़ों युवा, अस्पतालों में लगीं लाइनें

     

     
     

    भुवनेश्वर : ओडिशा के बालासोर जिले में विनाशकारी ट्रेन त्रासदी के घायल पीडि़तों के लिए सैकड़ों स्थानीय युवा अस्पतालों में रक्तदान करने के लिए कतार में खड़े हैं। शुक्रवार शाम को हुई दुर्घटना की खबर फैलते ही युवा रक्तदान करने के लिए बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल और भद्रक में रात भर लाइन में लगे रहे। नवीनतम जानकारी के अनुसार, बहनागा स्टेशन के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे में 260 से अधिक लोगों के मारे जाने और 900 से अधिक के घायल होने की पुष्टि हुई है। दुर्घटना में कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए। कतार में खड़े एक युवक ने कहा, हम (लगभग 25 स्वयंसेवक) स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए यहां बालासोर अस्पताल आए हैं। अगर हमारा खून किसी की जान बचा सकता है, तो इससे बढक़र कोई और खुशी नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर अस्पताल का दौरा किया और घायल यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने इतने लोगों की जान बचाने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशासन को धन्यवाद दिया। पटनायक ने मीडियाकर्मियों से कहा, मैं बेहद इस ट्रेन दुर्घटना से बहुत दु:खी हूं। मैं स्थानीय लोगों और स्थानीय टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने लोगों को मलबे से बचाने के लिए रात भर काम किया। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने ऐसे दु:खद समय में रक्तदान के लिए युवा स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया।

    जेना एक ट्वीट में कहा, यहां बालासोर में रात भर में 500 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। वर्तमान में 900 यूनिट स्टॉक में है। इससे दुर्घटना पीडि़तों के इलाज में मदद मिलेगी। मैं उन सभी स्वयंसेवकों का व्यक्तिगत रूप से ऋणी और आभारी हूं, जिन्होंने एक नेक काम के लिए रक्तदान किया है।

  • ट्रेन में सावार चश्मदीदों ने सुनाई ट्रेन हादसे की आपबीती…

    ट्रेन में सावार चश्मदीदों ने सुनाई ट्रेन हादसे की आपबीती…

     

     

    बालासोर : ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो ह्दयविदारक हैं। हर तरफ लाशें और खून से सना ट्रैक देखकर लोगों की आंखों में आंसू हैं वहीं अपनों की तलाश में लोग इधर उधर भटकते फिर रहे हैं। एक पैसेंजर ने बताया कि हम एस5 बोगी में थे और जिस समय हादसा हुआ उस उस समय मैं सोया हुआ था। तेज आवाज से मेरी नींद खुली। मैंने देखा कि ट्रेन पलट गई है। मेरी सीट ऊपर वाली थी, मैं वहां पंखा पकड़ कर बैठा रहा। ट्रेन में भगदड़ मच गई थी। लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। तभी पैंट्री कार में आग लग गई। हम दूसरी तरफ भागे, तो हमने देखा कि वहां मरे हुए लोग पड़े हैंै। तब तक कोई बाहरी व्यक्ति मदद के लिए नहीं आ पाया था।

    चश्मदीद बोले- लोग चीख रहे थे, कहीं किसी का हाथ पड़ा था तो कहीं पैर; कई  डिब्बों में फंसे थे | Odisha Train Tragedy | Odisha Train Accident  Eyewitness Report - Dainik Bhaskar

    ट्रेन से बाहर निकलकर लोग ही एक-दूसरे की मदद कर रहे थे। अच्छी बात ये थी कि हमारी सीट के नीचे एक 2 साल का बच्चा था, जो बिल्कुल सुरक्षित था। हमने उसके परिवार को बचाने में मदद की। इस ट्रेन हादसे से सुरक्षित निकले एक शख्स ने कहा कि जब मैं ट्रेन से बाहर निकला, तो मैंने देखा कि चारों ओर शरीर के अंग बिखरे हुए हैं, एक पैर यहां, एक हाथ वहां, कहीं किसी का चेहरा पड़ा था। रिपन दास नाम के एक शख्स भी इस घटना में घायल हो गए. उनके भाई ने बताया कि जब उसने मुझे फोन किया, तो वो एम्बुलेंस में था. उसकी गर्दन, कमर और पैर में चोट हैं….सटीक संख्या मालूम नहीं लेकिन हमें पता चला है कि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों की जान चली गई है।टक्कर इतनी भीषण थी कि खिड़कियों के कांच टूट गए और करीब 50 लोग बाहर जाकर गिरे।

    चश्मदीद बोले- लोग चीख रहे थे, कहीं किसी का हाथ पड़ा था तो कहीं पैर; कई  डिब्बों में फंसे थे | Odisha Train Tragedy | Odisha Train Accident  Eyewitness Report - Dainik Bhaskar

    ओडिशा में बालासोर जिले में कल शाम हुई रेल दुर्घटना के कारण 58 से अधिक ट्रेनों को पूरी तरह से और 10 को आंशिक रूप से रद्द किया गया है जबकि 41 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

    दक्षिण पूर्व रेलवे की एक विज्ञप्ति के अनुसार खडगपुर भुवनेश्वर खंड पर चलने वाली 58 गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है जबकि दस गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 41 गाड़ियों काे परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है जबकि एक गाड़ी को परिवर्तित समय पर चलाने का निर्णय लिया गया है।

    ट्रेन सं. 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन सं. 12864 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु सिटी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो जून को बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास लगभग 18.55 बजे पटरी से उतरने के कारण खडगपुर भुवनेश्वर खंड पर रेल यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। रेलवे के इंजीनियर मार्ग को साफ करके यातायात बहाल करने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

  •  ‘शकुनि मामा’ के किरदार से प्रसिद्ध कलाकार की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

     ‘शकुनि मामा’ के किरदार से प्रसिद्ध कलाकार की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

     

     
     

    मुंबई : बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ के ‘शकुनि मामा’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर गुफी पेंटल की हालत खराब बताई जा रही है। उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। गुफी के कॉमेडियन भाई ने सभी से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की है। गुफी को दिल और किडनी से संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 78 साल के हैं। गुफी अंधेरी वेस्ट के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। गुफी की तबीयत को लेकर उनके फैंस चिंतित हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    गुफी पेंटल के भाई ने के स्वास्थ्य के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी। उन्होंने कहा, “गुफी जी की तबीयत बहुत खराब है। उन्हें दिल और किडनी की समस्या है।” उन्होंने फैंस से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को कहा। गुफी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर तब सामने आई जब एक्ट्रेस टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया।

    टीना घई ने इंस्टाग्राम पर गुफी पेंटल की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”गुफी पेंटल जी दर्द में हैं। प्रार्थना कीजिए।” इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ फैंस से प्रार्थना करने की अपील की और ओम सांई राम लिखा।

    बता दें, गुफी पेंटल ने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, असरानी और अन्य सह-कलाकार थे। वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जबकि उन्हें आज तक ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाने के लिए याद किया जाता है।