Author: Sumesh Sharma

  • हिसार में ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 5 लोगों की मौत

    हिसार में ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 5 लोगों की मौत

     

     

     
     

    हिसार : हांसी में दिल्ली रोड पर ट्रक और क्रूजर गाड़ी की टक्कर होने से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

    मृतकों में तीन लोगों की पहचान संदीप, प्रवीण और प्रदीप के रूप में हुई है जोकि पास के खरकड़ा गांव के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक दशक से भी कम समय में बदल गया है भारत, वैश्विक व्यवस्था में अहम स्थान: रिपोर्ट

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक दशक से भी कम समय में बदल गया है भारत, वैश्विक व्यवस्था में अहम स्थान: रिपोर्ट

     

     
     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है और आज विश्व व्यवस्था में एक स्थान हासिल करने की ओर है। यह बात अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी की रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में कहा है कि आज भारत एशिया और वैश्विक वृद्धि में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार है। रिपोर्ट कहती है कि भारत को लेकर संदेह, विशेषरूप से विदेशी निवेशकों के मामले में, 2014 के बाद से हुए उल्लेखनीय बदलावों को नजरअंदाज करने जैसा है।

    रिपोर्ट में इन आलोचनाओं को खारिज किया गया है कि दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने और पिछले 25 साल के दौरान सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयर बाजार के बावजूद भारत अपनी क्षमता के अनुरूप नतीजे नहीं दे सका है। रिपोर्ट कहती है कि भारत एक दशक से कम समय में बदल गया है। ‘‘यह भारत 2013 से अलग है। 10 साल के छोटे से अरसे में भारत ने दुनिया की व्यवस्था में स्थान बना लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के पद संभालने के बाद 2014 से हुए 10 बड़े बदलावों का जिक्र करते हुए ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि भारत में कॉरपोरेट कर की दर को अन्य देशों के बराबर किया गया है। इसके अलावा बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके साथ ही माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह लगातार बढ़ रहा है। साथ ही सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत में डिजिटल लेनदेन बढ़ रहा है, जो अर्थव्यवस्था के संगठित होने का संकेत है।

  • भारतीय समुदाय की शिकायतों के बाद सिडनी ने रद्द किया ये कार्यक्रम

     भारतीय समुदाय की शिकायतों के बाद सिडनी ने रद्द किया ये कार्यक्रम

     

     
     

    मेलबर्न : भारतीय ऑस्ट्रेलियाई समुदाय की तरफ से शिकायतों के बाद सिडनी मेसोनिक सेंटर (SMC) ने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रचार जनमत संग्रह कार्यक्रम की बुकिंग को रद्द करने का फैसला किया। बता दें 4 जून को यह कार्यक्रम सिडनी मेसोनिक सेंटर में आयोजित किया जाना था।

    मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जब से सिख फॉर जस्टिस के कार्यक्रम होने की बात सामने आई थी, तब से ही लगातार शिकायतें और धमकियां मिल रही थीं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर कार्यक्रम की बुकिंग रद्द कर दी गई है।

    एक प्रवक्ता ने कहा कि हम बुकिंग के समय इस खालिस्तान घटना की प्रकृति को नहीं समझ पाए। बहुत विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि सिडनी मेसोनिक सेंटर किसी भी घटना का हिस्सा नहीं बनना चाहता है, जो संभावित रूप से समुदाय को नुकसान पहुंचा सकता है।

    इस रिपोर्ट में बताया गया है कि धर्मेंद्र यादव ने सिख फॉर जस्टिस के प्रचार कार्यक्रम द्वारा तैयार किए गए पोस्टर व बैनर में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों की प्रशंसा किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि पिछले पांच दिनों से हर सुबह हिंदू विरोधी नारे वाले बैनर देखने को मिल रहे थे।

    मीडिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगी जो दोनों देशों के बीच मजबूत और गहरे संबंधों को बाधित करना चाहते हैं।

    खालिस्तान संकट के संदर्भ में भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा है कि इस तरह के तत्वों पर नकेल कसने के लिए दोनों सरकारों को जो भी करना होगा, हम करेंगे।

  • 15 जून से पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यो में मानसून की बारिश के आसार

     15 जून से पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यो में मानसून की बारिश के आसार

     

     
     

    नई दिल्ली: अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ऊपर 19 मई से अटके दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने 29 मई को रफ्तार पकड़ी है। 15 जून से देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सामान्य गति से चलते हुए मानसून को 22 से 26 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह को पार करते हुए बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन यह उस स्थिति में 31 मई को पहुंचा है। इस तरह से यह सामान्य की तुलना में करीब एक सप्ताह देरी से चल रहा है।

    मानसून की गति को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि एक जून को केरल और तमिलनाडु में पांच जून तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र व तेलंगाना तक पहुंच जाएगा। 15 जून से गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश होने लगेगी। 20 जून से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर तक बारिश होगी। मानसून का यह दौर आठ जुलाई तक जारी रहेगा।

  • ड्रग्स के खिलाफ punjab police ने चलाया ऑपरेशन क्लीन, 2300 स्थानों पर छापेमारी

     ड्रग्स के खिलाफ punjab police ने चलाया ऑपरेशन क्लीन, 2300 स्थानों पर छापेमारी

     

     
     

    चंडीगढ़ : ड्रग्स के खिलाफ पूरे पंजाब में पंजाब पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लॉन्च हुआ है।

    पंजाब के 28 जिलों में 2300 स्थानों पर पंजाब पुलिस की छापेमारी जारी है। पंजाब पुलिस के करीब 5000 पुलिसकर्मी ऑपरेशन क्लीन में शामिल हैं।

  • फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा, क्रू से पहले गाली गलौज फिर की मारपीट कोशिश…

     फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा, क्रू से पहले गाली गलौज फिर की मारपीट कोशिश…

     

    एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार से एक यात्री के हंगामे की खबर सामने आई है, यात्री ने क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की और इसके बाद उन पर हमला भी कर दिया.

    Air India : फ्लाइट में पैसेंजर ने किया हंगामा, क्रू को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट

    एअर इंडिया (फाइल)
    नई दिल्ली. एयर इंडिया ने रेगुलेटर से शिकायत की है कि उनकी फ्लाइट में एक पैसेंजर ने फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर से गलत व्यवहार किया है. पैसेंजर ने न सिर्फ क्रू मेंबर्स के साथ गाली-गलौज की बल्कि उसने मार-पीट की कोशिश भी की है. एयर इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि पैसेंजर को एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया था.एयर इंडिया की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 29 मई को उनकी फ्लाइट AI882 एक पैसेंजर ने क्रू पर मौजूद लोगों से गलत व्यवहार किया. पैसेंजर ने पहले क्रू मेंबर्स को किसी बात पर आक्रामक होते हुए गाली-गलौज की. इसके बाद उसने क्रू पर शारीरिक हमला भी किया.

    दिल्ली एयरपोर्ट पर उतने के बाद भी पैसेंजर की आक्रमकता शांत नहीं हुई. जिसके बाद उसे सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया है. एयर इंडिया ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी रेगुलेटर को भी दी है. हालांकि अभी तक यात्री की पहचान से संबंधित कोई जानकारी पुलिस या एयर इंडिया की ओर से नहीं दी गई है.

  • खून पसीने की मेहनत के बाद कमाए मेडल आज शाम गंगा में बहाएंगे ; पहलवानों का ऐलान- अब India Gate पर होगा आमरण अनशन

    खून पसीने की मेहनत के बाद कमाए मेडल आज शाम गंगा में बहाएंगे ; पहलवानों का ऐलान- अब India Gate पर होगा आमरण अनशन

     

     
     

    नई दिल्‍ली : यौन उत्‍पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे आज शाम हरिद्वार पहुंचेगे और अपने सारे मैडल गंगा में बहा देंगे। पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि इन मेडलों को हम गंगा में बहाने जा रहे हैं, क्योंकि वह गंगा मां हैं। जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं, उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत कर इन मेडलों को हासिल किया था।

    विनेश फोगाट ने ट्विटर पर लिखा, हमारे साथ 28 मई को जो हुआ वो आप सबने देखा। हम महिला पहलवान ऐसा महसूस कर रही हैं जैसे इस देश में हमारा कुछ बचा ही नहीं। फोगाट ने लिखा, हमें वो पल याद आ रहे हैं, जब हमने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। अब लग रहा है कि ये मेडल क्यों जीते थे। उन्होंने आगे लिखा, ये मेडल हमें नहीं चाहिए। हम इन मेडल को गंगा में बहाने जा रहे हैं।

    फोगाट ने मेडल प्रवाहित करने के बाद आमरण अनशन का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, इन मेडल के गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, इसलिए हम अब इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। फोगाट ने कहा, इंडिया गेट हमारे उन शहीदों की जगह है जिन्होंने देश के लिए अपनी देह त्याग दी। हम उनके जितने पवित्र तो नहीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते वक्त हमारी भावना भी उन सैनिकों जैसी ही थी।

  • कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

    कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

     

     

    कर्नाटक में प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से विमान में सवार दोनों पायलटों को चोटें आई हैं.

    Emergency Landing: कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

    एक बार फिर ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

    बेलगावीः कर्नाटक में प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से विमान में सवार दोनों पायलटों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए वायुसेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    यह घटना कर्नाटक की है, जहां पर रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक टू सीटर वाले ट्रेनिंग एयरक्रॉफ्ट को बेलगावी में सांबरा हवाई अड्डे के पास इमरजेंसी लैंडिंग की. उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि इस दौरान दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं. दोनों पायलट को वायुसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी

    सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रेनिंग विमान ने एक पायलट और एक ट्रेनी पायलट को लेकर बेलगावी के सांबरा एयरपोर्ट से आज सुबह साढ़े नौ बजे उड़ान भरी थी, हालांकि, उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली.

    विमान में तकनीकी खराबी की वजह विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और इसे बेलगावी जिले के होनिहाला गांव में एक खेत में उतारा गया. यह बेलागवी में फ्लाइट ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर्स के लिए एक ट्रेनिंग विमान था.

    हादसे के बाद पहुंचे IAF के अफसर

    हादसे की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स के जवान, ट्रेनिंग स्कूल के अफसर और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. हालांकि हादसे में किसी तरह के जानमाल की कोई खबर नहीं है. जिस खेत में लैंडिंग कराई गई वहां पर ज्यागा लोगों की संख्या नहीं लग रही है.

  • माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

    बड़ा हादसा; माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

     

     
     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक भीषण हादसा हो गया। अमृतसर से कटरा जा रही बास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों का उपचार जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि 4 की मौत जीएमसी जम्मू में हुई है। मरने वालों और घायलों की अभी पहचान की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटरा) जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 10 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।

    सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

  • पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

    पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

     

     
     

    नई दिल्ली : देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने कुछ राहत प्रदान की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में अगले दो दिन तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इन राज्यों के साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

    आईएमडी के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 मई को, पंजाब में 29 मई को और उत्तराखंड में 29 से 31 मई के दौरान कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है और तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश और ओले गिर सकते हैं। हरियाणा और दिल्ली में मंगलवार को भी कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना भी नहीं है। पांच दिन बाद तापमान में दो से चार डिग्री के बीच बढ़ोतरी हो सकती है।

    सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से पहले के 24 घंटे में दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ तटवर्ती इलाकों और पूर्वोत्तर के राज्यों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60-70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चली।

    आईएमडी ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में आंधी और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, उन इलाकों में लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी जाती है। बारिश के समय लोगों को पेड़ के नीचे भी नहीं छिपना चाहिए।

    उत्तराखंड के जोशीमठ के अटलाकुड़ी में सोमवार को ग्लेशियर खिसककर हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर आ गया, जिससे सुबह करीब दो घंटे तक यात्रा बाधित रही। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सेवादार और एसडीआरएफ के जवानों ने बर्फ हटाई, जिसके बाद करीब 1900 तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब भेजा गया। सुबह करीब पांच बजे घांघरिया से 800 तीर्थयात्रियों का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ, लेकिन चार किलोमीटर की दूरी पर अटलाकुड़ी में ग्लेशियर आने से छह बजे यात्रा रुक गई। बर्फ हटाने में करीब दो घंटे लगे तब जाकर सुबह आठ बजे यात्रा सुचारु हो पाई।

    हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला और मंडी में बादल झमाझम बरसे। कुल्लू जिला में अंधड़ के कारण पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग को रोकना पड़ा। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। वहीं कुछ हिस्सों में दोपहर दो बजे शहर में एकाएक मौसम बदलने के साथ अंधड़ और तेज बारिश हुई। शहर के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। शिमला में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा मंडी में 25, भुंतर में नौ, सुंदरनगर में छह, कुफरी में 11 और मशोबरा में पांच मिलीमीटर बारिश हुई है।

    कुल्लू, मनाली, धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई। जिला कांगड़ा में सोमवार शाम को हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है। हमीरपुर जिला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 5:30 बजे के बाद गरज के साथ बारिश हुई। कई स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई है। ऊपरी इलाकों में बारिश के चलते गेहूं, व लहसुन आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 मई तक बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है। दो जून तक के लिए यलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में मानसून के सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिण पश्चिम मानसून से जून से सितंबर तक प्रदेश में सक्रिय रहने के आसार हैं। सीजन के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मानसून के सामान्य से अधिक रहने की संभावनाएं भी जताई गई है।