Author: Sumesh Sharma

  • डिजिटल भुगतान से अब नही पायेगी धोखाधड़ी, RBI ने डिजिटल पेमेंट सेफ्टी को लेकर जारी किए निर्देश

     डिजिटल भुगतान से अब नही पायेगी धोखाधड़ी, RBI ने डिजिटल पेमेंट सेफ्टी को लेकर जारी किए निर्देश

     

     
     

    नई दिल्ली: तेजी से बढ़ रहे डिजिटल भुगतान की धोखाधड़ी को रोकने के लिए अब कवायद तेज हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पिछले काफी वक्त से देश में पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स के लिए एक भुगतान सुरक्षा नियंत्रण और साइबर के लिए दिशा-निर्देश पर काम कर रहा है। अब केंद्रीय बैंक ने इसे लेकर मसौदा का मास्टर सर्कुलर जारी कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने 30 जून तक इस पर टिप्पणियां मांगी हैं। इन्हें आरबीआई के मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक, भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग को ईमेल या डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है।

    ड्राफ्ट गाइडलाइंस सूचना सुरक्षा जोखिमों और कमजोरियों सहित साइबर सुरक्षा जोखिमों की पहचान, मूल्यांकन, निगरानी और प्रबंधन के लिए शासन तंत्र को कवर करते हैं, और सुरक्षित डिजिटल भुगतान लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए आधारभूत सुरक्षा उपायों को निर्दिष्ट करते हैं। आरबीआई ने 8 अप्रैल को घोषणा की थी कि वह भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों- पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स (पीएसओ) के साइबर लचीलेपन और भुगतान सुरक्षा नियंत्रण पर निर्देश जारी करेगा।

    गाइडलाइंस में कहा गया है, उन अनियमित संस्थाओं के साथ पीएसओ के लिंकेज से उत्पन्न होने वाले साइबर और प्रौद्योगिकी संबंधी जोखिमों की प्रभावी ढंग से पहचान, निगरानी, नियंत्रण और प्रबंधन करने के लिए जो उनके डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र (जैसे पेमेंट गेटवे। थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर, विक्रेता, व्यापारी, आदि) का हिस्सा हैं, पीएसओ आपसी समझौते के अधीन यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी अनियमित संस्थाएं भी इन निदेशरें का पालन करें।

    यह पीएसओ का निदेशक मंडल है जो साइबर जोखिम और साइबर रिजिलिएंस सहित सूचना सुरक्षा जोखिमों पर पर्याप्त निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होगा। हालांकि, प्राथमिक निरीक्षण बोर्ड की एक उप-समिति को सौंपा जा सकता है जो प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक बार बैठक करेगी।

    साथ ही, आरबीआई ने पीएसओ को साइबर खतरों और साइबर हमलों का पता लगाने, नियंत्रण करने, प्रतिक्रिया देने और उनसे उबरने के लिए एक अलग बोर्ड-अनुमोदित साइबर संकट प्रबंधन योजना (सीसीएमपी) तैयार करने के लिए कहा है। इसके अलावा, पीएसओ नए उत्पादों या सेवाओं या प्रौद्योगिकियों के लॉन्च या बुनियादी ढांचे या मौजूदा उत्पाद या सेवाओं की प्रक्रियाओं में बड़े बदलाव करने से संबंधित साइबर जोखिम मूल्यांकन अभ्यास करेगा।

  • ‘जल्द बैरियर मुक्त होंगें हाइवे , GPS और कैमरे से कैलकुलेट होगा टोल’

    ‘जल्द बैरियर मुक्त होंगें हाइवे , GPS और कैमरे से कैलकुलेट होगा टोल’

     

     
     

    नई दिल्ली- सड़क परिवहन एवं उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने देश के विकास के लिए तैयार किए गए भविष्य के प्लानों को सिलसिलेवार तरीके से रखा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैसे आने वाले कुछ महीनों में सड़कों पर से बैरियर खत्म कर दिए जाएंगे और टोल कैलकुलेशन बहुत ही आधुनिक तरीके से होगा। भविष्य में टोल टैक्स जीपीएस और कैमरों के जरिए कैलकुलेट होगा।

    एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि बुनियादी संरचना के विकास से लोगों को फायदा पहुंचा है। वीके सिंह ने टोल टैक्स के बारे में कहा कि सड़क या राजमार्गों के निर्माण के लिए पैसा बैंकों से आता है और टोल टैक्स के रूप में वसूला गया पैसा वापस फिर बैंकों में जाता है। फास्ट टैग के बाद लोगों को सहूलियत हुई है। अब टोल पर ज्यादा समय नहीं लगता है। हम नई व्यवस्था की तरफ जा रहे हैं। चार से छह महीनों में सड़कों को हम बैरियर से मुक्त कर देंगे।

  • धमकी भरे फोन ने उडाई पुलिस की नींद ; कहा दम है तो धमाकों को रोक ली, स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना, पंजाब में रेड अलर्ट

    धमकी भरे फोन ने उडाई पुलिस की नींद ; कहा दम है तो धमाकों को रोक ली, स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना, पंजाब में रेड अलर्ट

     

     
     

    अमृतसर : शनिवार रात करीब एक बजे अमृतसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस कंट्रोल रूम में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास 4 बम लगाए जाने की सुचना मिली। इस फोन कॉल से पुलिस के होश उड़ गए। उसके बात तुरंत पूरे पंजाब में अलर्ट कर दिया गया। पंजाब पुलिस के बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर कर बम की तलाश शुरू कर दी गई। सुबह 4 बजे तक हर कोना जांचा, लेकिन बम नहीं मिले। साइबर टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने वाले के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लिया है। 20 साल के एक निहंग को हिरासत में लिया गया है।

    पुलिस कंट्रोल रूम में रात डेढ़ बजे फोन कर किसी ने सूचना दी कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के आसपास चार बम छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस में हिम्मत है तो वह धमाकों को रोक ले। इसके बाद फोन काट दिया गया। कंट्रोल रूम की टीम ने मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने नहीं उठाया। इसके तुरंत बाद कंट्रोल रूम इंचार्ज ने पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को यह जानकारी दी। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस लाइन से दस बम निरोधक दस्ते श्री हरमंदिर साहिब पहुंच गए। बमों को ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन कहीं भी बम नहीं मिले।

    पुलिस ने सुबह 4 बजे पता लगा लिया कि कॉल करने का आरोपी श्री हरमंदिर साहिब के पास के बांसा वाला बाजार का रहने वाला है। उसने चोरी के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बम रखने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी के घर से उसे हिरासत में ले लिया है। कॉल करने वाला बीस साल का निहंग है। आसपास के चार बच्चे भी उसके साथ शामिल थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और बच्चों के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

    बता दें कि मई महीने में श्री हरिमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट में तीन बम धमाकों से सनसनी फैल गई थी। मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम भी पहुंची थी। पंजाब पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस सूत्रों के अनुसार धमाके के पीछे का मकसद शांति भंग करना था। ब्लास्ट में पटाखों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

  • ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की जांच के लिए कमेटी का हुआ गठन, अब तक 280 लोगों की मौत- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की जांच के लिए कमेटी का हुआ गठन, अब तक 280 लोगों की मौत- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

     

     
     

    भुवनेश्वर : ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 280 हो गया है। वहीं 900 के करीब लोग घायल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। भारतीय सेना के कर्नल एसके दत्ता ने बताया कि सेना बीती रात से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी है और कोलकाता से और सैन्यकर्मियों को बुलाया गया है।

    घटनास्थल पहुंचे रेल मंत्री ने कहा कि यह एक दर्दनाक हादसा है। रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य सरकार बचाव कार्यों में जुटी हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मुआवजे का कल एलान कर दिया गया था। हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। साथ ही रेलवे सेफ्टी कमिश्नर भी घटनास्थल का दौरा करेंगे और इस बात की जांच करेंगे की हादसे की वजह क्या रही।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे के चलते एक दिन के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान कोई भी सेलिब्रेशन नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

    ऐसे हुआ रेल हादसा
    शक्रवार शाम को बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार शाम पटरी से उतर गई थी। जिसके चलते उसकी कुछ बोगियां बराबर वाली पटरी पर गिरीं। इसी बीच बराबर वाली पटरी पर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस आ गई और वह पटरी पर गिरी बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगियों से टकरा गई। चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस टक्कर लगने के बाद पटरी से उतरी तो उसकी कुछ बोगियां एक माल गाड़ी से टकरा गईं।

  • मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने अमेरिका में साधा निशाना, बोले-मैं भारत का पहला व्यक्ति जिसे मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा मिली

     मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने अमेरिका में साधा निशाना, बोले-मैं भारत का पहला व्यक्ति जिसे मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा मिली

     

     

    वाशिंगटन डीसी/नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आज़ाद भारत के इतिहास में मानहानि के मामले में उन्हें ही अब तक सबसे बड़ी सजा मिली है। अमेरिका के छह दिन के दौरे पर गए गांधी ने वाशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने संबंधी सवाल पर कहा, मैं 1947 के बाद के इतिहास में भारत का पहला व्यक्ति हूं, जिसे मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा मिली है। उन्होंने कहा, आज़ाद भारत के इतिहास में अब तक किसी को भी इस तरह के मामले में इतनी अधिक सजा नहीं दी गई है, और वह भी पहले अपराध पर। मेरा मानना है कि मैंने संसद में अडानी को लेकर जो भाषण दिया, उसके बाद मेरी अयोग्यता का मामला सामने आया है। इससे पता चलता है कि भारत में क्या चल रहा है।

    गांधी ने आगे कहा, मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मेरे साथ ऐसा कुछ होगा, लेकिन मुझे लगता है कि इससे मुझे एक बड़ा अवसर मिला है। मेरे पास जो अवसर होता, शायद उससे बहुत बड़ा अवसर। राजनीति इसी तरह काम करती है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में पूरा विपक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष कर रहा है और इसीलिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा करने करने का निर्णय लिया। प्रेस की आजादी और संस्थाओं की स्वायत्तता संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा “भारत में संस्थाओं और प्रेस पर निश्चित कब्जा है। मैं कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पूरे भारत में घूमा और लाखों भारतीयों से सीधे बात की। वे मुझे खुश नहीं लग रहे थे। भारत में बढ़ती बेरोजगारी और मुद्रास्फीति दो महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दे हैं, जिनको लेकर लोगों में आक्रोश है। गांधी से जब चीनी अतिक्रमण को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह सच्चाई है कि चीन ने हमारे बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। उसने हमारी 1500 वर्ग किमी जमीन कब्जाई हुई है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यह एकदम अस्वीकार्य है, भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मत इसको लेकर भिन्न हो।

  • ठग गिरोह का हुआ पर्दाफाश; खुद की 2660 फर्जी कंपनियां और सरकार को लगा दिया 15 हजार करोड़ का चूना, माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा

    ठग गिरोह का हुआ पर्दाफाश; खुद की 2660 फर्जी कंपनियां और सरकार को लगा दिया 15 हजार करोड़ का चूना, माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा

     

     

    नोयडा : दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिसने भारत के भगोडे कारोबारियों विजय माल्या और नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां.. नोएडा पुलिस ने जीएसटी नंबर सहित 2660 फर्जी कंपनियां बनाने वाले एक गिरोह के महिला समेत 8 लोगों को पकड़ा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि ये लोग सरकार को प्रति माह करीब 15000 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे थे।

    इस गिरोह ने फर्जी कंपनियां बनाकर देशभर में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया। नोएडा पुलिस ने मामले में सरगना समेत 8 को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, विजय माल्या पर 9 हजार करोड़, जबकि नीरव मोदी पर 14 हजार करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप है।

    नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरोपी दिल्ली-गाजियाबाद के तीन स्थानों पर ऑफिस खोलकर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेजों से तैयार 2600 से अधिक कंपनियों की सूची भी मिली है। पुलिस ने सरगना दीपक मुरजानी, विनीता, अश्वनी, यासीन, आकाश सैनी, राजीव, अतुल और विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

    जांच में आठ हजार लोगों के पैन की डिटेल के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस गिरोह ने पांच साल में सरकार को करीब 15 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान पहुंचाया है। गिरोह फर्जी कंपनी और फर्जी जीएसटी नंबर के आधार पर जीएसटी रिफंड ले लेता था। मार्च में मिली शिकायत के बाद पुलिस की तीन टीमों ने जांच कर गिरोह का खुलासा किया है।

    सेक्टर-20 पुलिस की ओर से पकड़ा गया ठग गिरोह 2660 फर्जी कंपनियों के जरिये देशभर में फर्जीवाड़ा कर रहा था। गिरोह में शामिल आठ आरोपियों से आठ लाख लोगों के पैन कार्ड के ब्योरे समेत फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गाजियाबाद और चंडीगढ़ में छापेमारी की।

    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि गिरोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है, जो देश के अलग-अलग हिस्से में बैठकर आरोपियों के साथ ठगी कर रहे थे। जांच में आरोपियों से 12 लाख 66 हजार रुपये नगद, 32 मोबाइल, चार लैपटॉप, 118 फर्जी आधार कार्ड, तीन कार, फर्जी जीएसटी नंबर के साथ ही अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी सबसे पहले फर्जी कंपनी और जीएसटी नंबर हासिल करने के लिए निजी वेबसाइट और अन्य आउसोर्सिंग कंपनियों के जरिए लोगों के पैन कार्ड का डाटा हासिल करते थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को कुछ रुपये का लालच देकर उनके आधार कार्ड में अपने नंबर को रजिस्टर्ड करा देते थे। इस प्रकार से एक ही व्यक्ति से मिलते-जुलते नामों के सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड में संशोधन कर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस काम को गिरोह का सरगना दीपक मुरजानी और उसकी पत्नी विनीता और उनके साथी करते थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों से फर्जी कंपानियां और उनकी जीएसटी नंबर हासिल करते लेते थे, जिसको आरोपी उसके साथ शामिल किए गए चार्टर्ड अकाउंटेंट को बेच देते थे।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह के सरगना दीपक मुरजानी द्वारा तैयार की गई फर्जी कंपनी और जीएसटी नंबर को गिरोह में शामिल 12 सीए हासिल कर लेते थे। इसके बाद वे पूरे देश में फैले उनके क्लाइंट को कम दरों में जीएसटी इनपुट क्रेडिट रिफंड और ब्लैक मनी को व्हाइट कराने के लुभावने ऑफर देते थे। वे सरकार से लाखों रुपये का इनपुट क्रेडिट का रिफंड भी अलग-अलग तरीके से ले लिया करते थे। गिरोह के सीए इन कंपनियों का जीएसटी बिल भी बेच देते थे।

    लक्ष्मी सिंह, (पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्ध नगर) ने कहा, ”फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामले की जांच के लिए जीएसटी विभाग के साथ ही अन्य एजेसियों को भी सूचित किया है।”

  •  रक्षा मंत्री ने कही कड़वी लेकिन सच्ची बातें; जब-जब सेनाएं कमजोर हुई हैं, तब तब आक्रांताओं ने भारत को नुकसान पहुंचाया 

     रक्षा मंत्री ने कही कड़वी लेकिन सच्ची बातें; जब-जब सेनाएं कमजोर हुई हैं, तब तब आक्रांताओं ने भारत को नुकसान पहुंचाया

     

     
     

    नई दिल्ली : भारत का इतिहास इस बात का उदाहरण है कि जब-जब भारत में सेनाएं कमजोर हुई हैं, तब तब आक्रांताओं ने भारत को नुकसान पहुंचाया है। सेना किसी भी राष्ट्र की सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा नहीं करती, बल्कि वह उस देश की सांस्कृतिक, आर्थिक और एक प्रकार से उस देश की पूरी सभ्यता की सुरक्षा करती है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इकनोमिक कॉन्क्लेव के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इसलिए एक सरकार के रूप में हमने यह सुनिश्चित किया है, कि हमारी सेनाएं सशक्त हों, उनके पास अत्याधुनिक हथियार हों और उनमें यूथफुलनेस बनी रहे। हमने हर वो कदम उठाया है जिससे भारत की सैन्य ताकत बढ़े और हम वापस भारत को एक सुपर पावर बना पाएं। रक्षा मंत्री ने स्पाइडर मैन फिल्म के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रेट पावर कम्स विद ग्रेट रिस्पांसिबिलिटी। उन्होंने कहा कि जब हम एक सुपर पावर के रूप में दुनिया के सामने आएंगे, तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोकतंत्र, धार्मिक स्वतन्त्रता, मानव की गरिमा और वैश्विक शांति जैसे जो वैश्विक मूल्य हैं, वो पूरी दुनिया में कायम हो सके। हां, हमें यह भी ध्यान में रखना होगा, कि हम अपने विचार किसी पर न थोपें।

    रक्षा मंत्री ने बताया कि हम पहली ऐसी सरकार हैं, जिसने हथियारों के आयात के लिए खुद पर ही प्रतिबंध लगाया है। हमने सेनाओं की ओर से 411 आइटम की, एवं डिफेंस पीएसयू की 4,666 आइटम की सकारात्मक स्वदेशी लिस्ट जारी की है। इसमें शामिल लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट, हथियार, गोले बारूद, मिसाइल और अन्य रक्षा साजो सामान शामिल हैं, जिनका निर्माण अब केवल और केवल हमारे ही देश में होगा।

    आज हमारा स्वदेशी रक्षा उत्पाद का आंकड़ा भी 1 लाख करोड़ रूपए पार कर चुका है। रक्षा मंत्री ने कहा, अगर मैं निर्यात की बात करू, तो आज से 7-8 साल पहले रक्षा उपकरणों का निर्यात जहां एक हजार करोड़ रुपए भी नहीं हुआ करता था, वह आज लगभग 16 हजार करोड़ रुपए हो गया है। हमने मेक इन इंडिया और डिफेंस कॉरिडोर जैसी नई शुरूआत के माध्यम यह सुनिश्चित किया, कि हम भारतीय सेनाओं के इस्तेमाल के लिए अत्याधुनिक हथियार भारत में ही निर्मित करें, और यदि संभव हो तो हम उसे निर्यात भी करें। सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित हमारे जिन गांवों को आज तक नजरअंदाज किया गया, हमने उन्हें भी सडक़ों के माध्यम से देश के बाकी क्षेत्रों से जोड़ा है। अगर आप एयरपोर्टस की संख्या पर गौर करें तो 2014 की तुलना में आज हमारे पास दोगुने से अधिक एयरपोर्टस हैं। हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज से यात्रा कर सके, इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, हमारे देश में कई सारे राजनीतिक दल हैं। जाहिर सी बात है, राजनीतिक दल लोकतंत्र की धुरी होते हैं। बिना राजनीतिक दलों के लोकतंत्र बेहतर तरीके से चल ही नहीं सकता। लेकिन हमारे देश के कई राजनीतिक दलों में हमें यह देखने को मिलता है कि वह किसी विचारधारा पर प्रेरित राजनीति नहीं करते हैं बल्कि उनकी राजनीति किसी व्यक्ति व किसी परिवार व किसी जाति के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। यदि मैं भारत के राजनीतिक भविष्य की बात करूं, तो मेरी यह इच्छा है कि जैसे-जैसे हम भविष्य में आगे बढ़ते जाएं, वैसे-वैसे ही हमारा लोकतंत्र सु²ढ़ होता जाए। राजनीति का अपराधीकरण खत्म होता जाए, और हमारा देश भरोसे की राजनीति के मार्ग पर आगे बढ़े। राजनीति को जनता की सेवा का एक माध्यम समझा जाए। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि बीटीएस के बारे में जानने वाला हमारा युवा, तानसेन को भी उतना ही जाने। नेपोलियन के बारे में पढऩे वाला हमारा युवा समुद्रगुप्त की विजय यात्रा के बारे में भी जाने। शेक्सपियर के हैमलेट को पढऩे वाला हमारा युवा, भरतमुनि के नाट्यशास्त्र और कालिदास के अभिज्ञान शाकुंतलम को भी उतना ही जाने। आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से योग और आयुर्वेद को हमने एक वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया है

  •  Z+ सिक्योरिटी को CM भगवंत मान किया मना, केंद्र का ऑफर ठुकराया- पंजाब पुलिस पर जताया भरोसा

     Z+ सिक्योरिटी को CM भगवंत मान किया मना,
    केंद्र का ऑफर ठुकराया- पंजाब पुलिस पर जताया भरोसा

     

     
     

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र द्वारा स्वीकृत की गई जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने गुरुवार को केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उनके लिए पंजाब पुलिस और सीएम सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है।

    बता दें कि केंद्र सरकार ने करीब एक सप्ताह पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान को मंजूरी दी थी और पूरा सुरक्षा कवच प्रदान करने को कहा था। केंद्र ने सीआरपीएफ को निर्देश दिए थे कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री मान को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय आधार पर ‘जेड प्लस’ सुरक्षा कवर प्रदान करे।

    पंजाब पुलिस सुरक्षा के अलावा जेड सुरक्षा कवर मुख्यमंत्री के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को सुरक्षित रखने के लिए स्वीकृत किया गया था। सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री को खतरे की धारणा पर रिपोर्ट तैयार करने के दौरान केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मान के लिए इस तरह के सुरक्षा कवर की सिफारिश की थी। सीआरपीएफ द्वारा इसके लिए 55 सशस्त्र जवानों की एक टीम सीएम मान के घर भेजी जानी थी।

    गौरतलब है कि मार्च में भगवंत मान की बेटी को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक तत्वों से धमकी भरे फोन आए थे। पटियाला के एक वकील ने दावा किया था कि अमेरिका में रहने वाली मान की बेटी सीरत कौर मान को खालिस्तानी समर्थक तत्वों ने कथित तौर पर फोन किया था और अपशब्द कहे थे। यह घटनाक्रम पंजाब में स्वयंभू सिख उपदेशक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई दौरान सामने आया था। राज्य पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया था, जिसने बाद में मोगा में आत्मसमर्पण कर दिया था।

    सीएम मान की सुरक्षा टीम ने गुरुवार को केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उनके लिए पंजाब और सीएम सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है। इस फैसले की वजह बताते हुए चिट्ठी में लिखा गया है कि पंजाब और दिल्ली में दो सुरक्षा चक्र होने के चलते समस्या हो सकती है। बीते 25 मई को ही केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला वीवीआईपी सुरक्षा से संबंधित खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया था। जेड प्लस सुरक्षा के तहत सीएम भगवंत मान की सुरक्षा में 55 कमांडों तैनात होने वाले थे, जिमने 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो शामिल होते। केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ शुरू किये गए ऑपरेशन के चलते सीएम भगवंत मान की जान को खतरा बताया गया था।

  • फतेहगढ़ साहिब में AGTF और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, चली गोलियां, 2 गैंगस्टर काबू

    फतेहगढ़ साहिब में AGTF और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, चली गोलियां, 2 गैंगस्टर काबू

     

     
     

    फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार ये ये मुठभेड़ देर रात को हुई और इसमें 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इन गैंगस्टरों ने 29 मई को बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप के कारिंदों से 40 लाख कैश लूटा था।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल पंप से लूट करने वाले गैंगस्टर एक आई-20 कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को दी। AGTF ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से खरड़ में नाकाबंदी कर दी।

    नाके पर जैसे ही आई-20 कार आई तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस पर AGTF ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस फायरिंग में गोली लगने से दोनों गैंगस्टर घायल हो गए और उन्हें AGTF ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल गैंगस्टरों को देर रात मरहम पट्टी के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया था।

  • इंडियन एयर फोर्स का ट्रेनी विमान हुआ हादसे का शिकार, पैराशूट ने बचाई दोनों पायलटों की जान

    इंडियन एयर फोर्स का ट्रेनी विमान हुआ हादसे का शिकार, पैराशूट ने बचाई दोनों पायलटों की जान

     

     
     

    बेंगलुरू : कर्नाटक के चामराजनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यरहां भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोट्र्स के अनुसार, इस विमान में दो पायलट सवार थे, जो सुरक्षित हैं। दोनों में एक महिला पायलट है। भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है, इसलिए जानकारी जुटाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। हादसे के वक्त अगर दोनों पायलट पैराशूट से न उतरते तो दोनों की मौत हो सकती थी। विमान का धुआं दूर-दूर से दिखाई दे रहा था और हादसास्थल पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।