बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए आई खुशखबरी; अमरनाथ यात्रा की तैयारी पूरी

 बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए आई खुशखबरी; अमरनाथ यात्रा की तैयारी पूरी

 

 
 

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा पहली जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस साल की प्रथम पूजा की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कई अधिकारी भी शामिल हुए। उप राज्यपाल ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि देश-विदेश से जो भी श्रद्धालु अमरनाथ आएं, वे अपने साथ एक अच्छा अनुभव साथ लेकर जाएं।

उन्होंने प्रदेश व देश में शांति, सुरक्षा समृद्धि के वातावरण की कामना की। साथ ही प्रदेश की जनता से तीर्थयात्रा को सुरक्षित, शांत व एवं विश्वासपूर्ण वातावरण बनाने में सहयोग करने के लिए भी गुजारिश की है। पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी। यह यात्रा रक्षा बंधन 31 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए पूरे देश में पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह व शाम की आरती का सीधा प्रसारण होगा। देश-दुनिया में बैठे श्रद्धालु रोजाना बाबा बर्फानी की आरती का लाभ उठा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *