Author: Sumesh Sharma

  • भूस्खलन में दब गई कार; 4 माह के बच्चे समेत 5 की मौत..

     भूस्खलन में दब गई कार; 4 माह के बच्चे समेत 5 की मौत..

     

    हरिद्वार : उत्तराखंड में टिहरी के चंबा में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 महीने की बच्ची भी शामिल है। हरिद्वार में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पूरे प्रदेश में 22 से 22 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभवाना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा में सोमवार को अचानक हुए भूस्खलन के मलबे में सड़क के किनारे खड़ी एक कार दब गई। चार माह का बच्चा, उसकी मां और बुआ बैठे थे। इन्हें रेस्क्यू करने में छह घंटे लग गए। मलबा हटाकर मिली कार को कटर से काटकर उसमें फंसे मां-बेटे समेत तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन इनकी मौत हो चुकी थी। वहीं,देर शाम को मलबे से दो और शव निकाले गए।

    इस संबंध में चंबा थाना प्रभारी एसएस बुटोला ने बताया कि टिहरी के कंडीसौड़ जसपुर निवासी सुमन खंडूड़ी कार से अपने ससुराल रानीचौरी के डारगी जा रहे थे। खंडूड़ी दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। इनदिनों घर आए हुए थे। कार में उनके साथ पत्नी पूनम खंडूड़ी (25), चार महीने का बेटा और बड़ी बहन सरस्वती देवी (42) पत्नी विनोद सवार थे। सोमवार को दोपहर एक बजे के लगभग वह चंबा बाजार पहुंचे। उन्होंने चंबा थाने के पास नई टिहरी रोड पर सड़क किनारे पहाड़ी की तरफ कार को खड़ा कर दिया और बाजार में सामान लेने चले गए। इसी बीच अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और भारी भरकम मलबा कार के ऊपर आ गिरा। इसमें सुमन खंडूड़ी की पत्नी, बड़ी बहन और बच्चा कार के अंदर मलबे में दब गए।

    एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने भारी मलबा हटाकर तीनों को रेस्क्यू किया, लेकिन मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मलबा हटाने के दौरान देर शाम को एक युवक का शव भी बरामद किया गया। युवक के दबे होने का पहले पता नहीं था। उसकी शिनाख्त प्रकाश राज (25) पुत्र फलदास निवासी नवागर ज्ञानसू चंबा टिहरी के रूप में हुई है। बाद में एक और शव बरामद किया गया। कुल 6 लोगों की मौत हुई है।

  • सनी देओल ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे आगामी लोकसभा चुनाव

     सनी देओल ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे आगामी लोकसभा चुनाव

     

    चंडीगढ़ : फिल्म गदर- 2 की सफलता के बीच फिल्म अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद ने सनी देओल ने बड़ा ऐलान किया है। सनी देओल का ऐलान आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा को एक झटका भी है। सनी देओल ने ऐलान किया है कि वह अब आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सनी देओल ने कहा कि राजनीति में उनका मन नहीं लगता, इसलिए वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। सनी देओल ने कहा कि वह सिर्फ फिल्मों में ही काम करना चाहते हैं। इससे साफ हो गया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से अब भाजपा अपना नया प्रत्याशी उतारेगी।

    सनी देओल ने कहा कि एक्टिंग की दुनिया में मेरा जो दिल करे, वो मैं कर सकता हूं। लेकिन राजनीति में अगर मैं कुछ कमिट कर दूं और उसे पूरा न कर पाऊं, तो मुझसे वह बर्दाश्त नहीं होता है। मैं ऐसा नहीं कर सकता। सनी देओल की बतौर सांसद लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी ही उपस्थिति है, इसे लेकर सांसद ने कहा कि जब मैं संसद जाता हूं तो देखता हूं कि यहां देश चलाने वाले लोग बैठे हैं, सभी पार्टियों के नेता बैठे हैं। लेकिन यहां कैसा व्यवहार करते हैं, जबकि हम दूसरे लोगों से कहते हैं कि ऐसा व्यहार मत करो।

    बता दें कि सनी देओल मौजूदा समय में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। यह सीट भाजपा के लिए बेहद अहम है। इस सीट पर विनोद खन्ना भी भाजपा की टिकट पर 1999 से 2004 और 2014 से 2017 तक सांसद रहे। विनोद खन्ना के निधन के बाद यहां उपचुनाव में कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने जीत दर्ज की थी। 2019 में सनी देओल ने गुरदासपुर सीट फिर से भाजपा की झोली में डाली थी।

  • भारत की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, अमेरिका के कॉलेज में 3 करोड़ की स्कॉलरशिप के साथ हुआ चयन

    भारत की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, अमेरिका के कॉलेज में 3 करोड़ की स्कॉलरशिप के साथ हुआ चयन

     

    मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र के गांव फिटकरी निवासी छवि सिंह की बेटी राजकुमार का अमेरिका के ओबरलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स मे चयन हुआ है। ओबरलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स की ओर से छवि सिंह को तीन करोड़ की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

    फिटकरी निवासी छवि सिंह ने बताया कि उसका चयन इनवायरमेंट (पर्यावरण), इंटरनेशनल पॉलिटिक्स (अंतरराष्ट्रीय राजनीति) और एस्ट्रोलॉजी (ज्योतिष) कोर्स में हुआ है। इस प्रोग्राम में चार वर्षीय डिग्री के अंतर्गत उनकी कॉलेज फीस, ट्यूशन फीस, आवास, भोजन और हेल्थ इंश्योरेंस स्कालरशिप के माध्यम से ओबरलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स द्वारा किया जाएगा।

    पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी का अमेरिका की प्रतिष्ठित ओबरलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स ओहायो में चयन होने पर उनकी बेटी ने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं छवि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। छवि के चयन से फिटकरी मे खुशी का माहौल है। गांववासी मिठाई बांटने के साथ ही परिजनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

  • पत्रकार विमल यादव पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दबोचा

    पत्रकार विमल यादव पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दबोचा

     

     

    अररिया : बिहार के अररिया जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पत्रकार हत्या के मामले में नामजद आरोपी रानीगंज थाना के बेलसारा गांव निवासी अर्जुन शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी थानान्तर्गत चाणक्या चौंक से गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन शर्मा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पत्रकार हत्या मामले में यह मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी।

    बता दें, शुक्रवार की सुबह जिले के रानीगंज स्थित दैनिक अखबार के संवाददाता विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने पत्रकार के घर पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में विमल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।

  • बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, महिलाओं को बंधक बना 10 तोले सोने के गहने और नकदी लूट फरार, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, महिलाओं को बंधक बना 10 तोले सोने के गहने और नकदी लूट फरार, जांच में जुटी पुलिस

    Fearless robbers are high, 10 tolas of gold jewelry and cash looted by taking women hostage, police engaged in investigation

    बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, महिलाओं को बंधक बना 10 तोले सोने के गहने और नकदी लूट फरार, जांच में जुटी पुलिस

     बठिंडाः पंजाब में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला स्थानीय नार्थ इस्टेट इलाके से सामने आया हैं यहां नकाबपोश लुटेरों ने चाकू की नोक पर एक ही परिवार की 3 महिलाओं को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वारदात संबंधी जानकारी देते हुए घर के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि बीती रात वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उनकी पत्नी मोनिका रानी, ​​बेटी और भाभी जैतो में एक समारोह से लौटे थे और तीनों घर में मौजूद थे। रात करीब 2 बजे तेजधार हथियारों से लैस 2 नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए और महिलाओं को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने उनके घर से करीब 10 तोले सोने के गहने, कुछ नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप व स्कूटर आदि लूट मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

    मामले की जांच कर रहे थाना कैंट प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि लुटेरों को पता था कि घर में कोई आदमी मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात लुटेरों के बारे में पता चल सके उन्होंने कहा कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • फिर विवादों में घिरा मशहूर ‘ जूस बार’ बिच्छू के बाद अब निकला कॉकरोच

    You are currently viewing फिर विवादों में घिरा मशहूर ‘ जूस बार’ बिच्छू के बाद अब निकला कॉकरोच

    After the famous ‘juice bar’ scorpion surrounded by controversies, now cockroach

    फिर विवादों में घिरा मशहूर ‘ जूस बार’ बिच्छू के बाद अब निकला कॉकरोच

     जालंधर : महानगर के अधीन आते माईं हीरा गेट में स्थित ‘स्वीटी जूस बार’ एक बार फिर विवादों में घिर गया हैं। दरअसल, इस बार एक युवक अपनी बीमार दादी के लिए ‘स्वीटी जूस बार’ में जूस लेने के लिए गया था, इस दौरान उसे जूस के साथ एक नमक का पैकेट मिला, जब युवक ने नमक का पैकेट देखा तो वह हैरान रह गया। नमक के पैकेट के अंदर से कॉकरोच साफ नजर आ रहा था।

    वहीं जब युवक ने दुकान के मालिक से बातचीत की पहले तो उसने अपनी गलती नहीं मानी और फिर कहा कि हो सकता है कि कॉकरोच उड़ कर नमक में आ गया होगा। बता दें कि पिछली बार एक महिला द्वारा न्यूडल्स में बिच्छू निकलने को लेकर बड़ा हंगामा हुआ था। उस दौरान स्वीटी जूस बार’ के समर्थन में आए लोग कह रहे थे कि हो सकता है कि उक्त महिला द्वारा शरारत की गई हो।

    यह भी बताया जा रहा है कि दुकान के मालिक के पास फास्डफूड का लाइसेंस नहीं है। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के साथ दुकानदार द्वारा लापरवाही बरतने का मामला एक माह में दूसरी बार सामने आ चुका है। अब देखना होगा कि फूड विभाग उक्त दुकानदार पर क्या एक्शन लेता है और दुकानदार पर कोई सख्त कार्रवाई होगी या फिर पहले की तरह ये मामला शान्त हो जाएगा।

  • ब्यास नदी में बहने से कपूरथला में युवक की मौत, 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

    You are currently viewing ब्यास नदी में बहने से कपूरथला में युवक की मौत, 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

    Youth dies in Kapurthala due to flowing in Beas river, dead body found after 9 hours of hard work

    ब्यास नदी में बहने से कपूरथला में युवक की मौत, 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

     कपूरथलाः हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश से पंजाब में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। वहीं, ब्यास नदी के तेज बहाव में कपूरथला के गांव धारीवाल का रहने वाला एक युवक बह गया। जिसका पता चलते ही नजदीक क्षेत्र में रहने वाले कुछ गोताखोरों ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को निकाल लिया है। जिसकी पहचान गांव धालीवाल बेट वासी 35 वर्षीय हरजीत सिंह उर्फ ​​हरी पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शी सरबन सिंह ने बताया कि हरजीत सिंह अपने डेरे पर जाने के लिए जैसे ही ब्यास के पानी में उतरा तो बहाव तेज होने के चलते वह पानी में ही बह गया। उसे बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के समय मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना ढिलवां के एसएचओ बलवीर सिंह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से अब उसकी लाश मिली है।

  • लुधियाना में दो पड़ोसियों में मामूली बहसबाजी के बाद एक ने ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या

    You are currently viewing लुधियाना में दो पड़ोसियों में मामूली बहसबाजी के बाद एक ने ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या

    After a minor argument between two neighbors in Ludhiana, one killed an elderly person by hitting him with a brick.

    लुधियाना में दो पड़ोसियों में मामूली बहसबाजी के बाद एक ने ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या

     लुधियानाः गांव धनांसू में दो पड़ोसियों में हुई थोड़ी सी बहसबाजी खूनी जंग में उस वक्त तबदील हो गई, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला कर दिया। इस ह मले में एक बुजुर्ग की ईंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं बुजुर्ग की पहचान संतोख सिंह के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक एक दीवार की मरम्मत को लेकर मामूली बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि ईंटों से हमला करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर मृतक के बेटे जसवंत सिंह का कहना है कि उनके पड़ोसी दीवार की मरम्मत कर रहे थे, लेकिन दीवार का मलबा उनके घर में गिर रहा था। जब पिता उनके घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। जसवंत ने आरोप लगाए है कि उसके पड़ोसी चिट्‌टा और नशीली दवाओं का कारोबार करते हैं, जिन्हें पिता रोकते थे।

    हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पहुंचे डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि पुलिस के वारदात स्थल पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में पुलिस कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन, इस बड़े पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

    You are currently viewing पत्रकार रवि गिल सुसाइड केसः इस बड़े पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

    Journalist Ravi Gill Suicide Case: This big police officer fell down

    पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में पुलिस कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन, इस बड़े पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

     जालंधरः पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कार्रवाई करते हुए थाना चार के एसएचओ मुकेश कुमार व एएसआई बलकरण सिंह को लाइन हाजिर किया है। एसएचओ पर आरोप है कि उसने मृतक रवि गिल के परिवार को आरोपी कीर्ती व शुभम की गिरफ्तारी की झूठी सूचना दी थी। हालांकि इस मामले को लेकर कोई पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।

    बता दें कि बीते दिन मृतक रवि गिल के परिवार वाले उसके संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने धरना लगाकर कहा था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक वह संस्कार नहीं करेंगे। इस पर एसएचओ मुकेश कुमार ने धरने वाली जगह पर पहुंच कर उन्हें गलत सूचना दी कि 2 आरोपियों कीर्ती व शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके चलते परिवार वालों ने मृतक रवि का संस्कार कर दिया। इसके बाद जब आरोपी कीर्ती फेसबुक पर लाइव हुई तो इस पूरे झूठ से पर्दा उठा।

  • जनसभा के दौरान नेता जी पर युवक ने फेंका जूता, समर्थकों ने आरोपी को जमकर पीटा

    जनसभा के दौरान नेता जी पर युवक ने फेंका जूता, समर्थकों ने आरोपी को जमकर पीटा

     

     

    लखनऊ -उत्तर प्रदेश की राजधानी में सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा के महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंका। युवक को सपाइयों ने खूब पीटा। पुलिस युवक को पकड़कर ले गई। हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। स्वामी सपा के पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार से उतरकर वह अंदर जा रहे थे, तभी वकील की ड्रेस में आए युवक ने जूते से उन पर हमला कर दिया। जूता स्वामी प्रसाद को छूता हुआ दूर गिरा।

    सम्मेलन में हंगामा मच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस ने पहुंचकर आकाश को कार्यकर्ताओं से छुड़ाया। उसको हिरासत में लिया। होश में आने पर उससे पूछताछ की गई। उसने सिर्फ इतना कहा कि हम पूजा-पाठ करने वाले हैं। इसके बाद पुलिस उसको लेकर परिसर से निकल गई। अब उससे डिटेल में पूछताछ की जा रही है।