Journalist Ravi Gill Suicide Case: This big police officer fell down
पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में पुलिस कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन, इस बड़े पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज
जालंधरः पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कार्रवाई करते हुए थाना चार के एसएचओ मुकेश कुमार व एएसआई बलकरण सिंह को लाइन हाजिर किया है। एसएचओ पर आरोप है कि उसने मृतक रवि गिल के परिवार को आरोपी कीर्ती व शुभम की गिरफ्तारी की झूठी सूचना दी थी। हालांकि इस मामले को लेकर कोई पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।
बता दें कि बीते दिन मृतक रवि गिल के परिवार वाले उसके संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने धरना लगाकर कहा था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक वह संस्कार नहीं करेंगे। इस पर एसएचओ मुकेश कुमार ने धरने वाली जगह पर पहुंच कर उन्हें गलत सूचना दी कि 2 आरोपियों कीर्ती व शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके चलते परिवार वालों ने मृतक रवि का संस्कार कर दिया। इसके बाद जब आरोपी कीर्ती फेसबुक पर लाइव हुई तो इस पूरे झूठ से पर्दा उठा।








Leave a Reply