लुधियाना में दो पड़ोसियों में मामूली बहसबाजी के बाद एक ने ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या

You are currently viewing लुधियाना में दो पड़ोसियों में मामूली बहसबाजी के बाद एक ने ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या

After a minor argument between two neighbors in Ludhiana, one killed an elderly person by hitting him with a brick.

लुधियाना में दो पड़ोसियों में मामूली बहसबाजी के बाद एक ने ईंट मारकर की बुजुर्ग की हत्या

 लुधियानाः गांव धनांसू में दो पड़ोसियों में हुई थोड़ी सी बहसबाजी खूनी जंग में उस वक्त तबदील हो गई, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला कर दिया। इस ह मले में एक बुजुर्ग की ईंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं बुजुर्ग की पहचान संतोख सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक दीवार की मरम्मत को लेकर मामूली बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि ईंटों से हमला करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर मृतक के बेटे जसवंत सिंह का कहना है कि उनके पड़ोसी दीवार की मरम्मत कर रहे थे, लेकिन दीवार का मलबा उनके घर में गिर रहा था। जब पिता उनके घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। जसवंत ने आरोप लगाए है कि उसके पड़ोसी चिट्‌टा और नशीली दवाओं का कारोबार करते हैं, जिन्हें पिता रोकते थे।

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पहुंचे डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि पुलिस के वारदात स्थल पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *