फिर विवादों में घिरा मशहूर ‘ जूस बार’ बिच्छू के बाद अब निकला कॉकरोच

You are currently viewing फिर विवादों में घिरा मशहूर ‘ जूस बार’ बिच्छू के बाद अब निकला कॉकरोच

After the famous ‘juice bar’ scorpion surrounded by controversies, now cockroach

फिर विवादों में घिरा मशहूर ‘ जूस बार’ बिच्छू के बाद अब निकला कॉकरोच

 जालंधर : महानगर के अधीन आते माईं हीरा गेट में स्थित ‘स्वीटी जूस बार’ एक बार फिर विवादों में घिर गया हैं। दरअसल, इस बार एक युवक अपनी बीमार दादी के लिए ‘स्वीटी जूस बार’ में जूस लेने के लिए गया था, इस दौरान उसे जूस के साथ एक नमक का पैकेट मिला, जब युवक ने नमक का पैकेट देखा तो वह हैरान रह गया। नमक के पैकेट के अंदर से कॉकरोच साफ नजर आ रहा था।

वहीं जब युवक ने दुकान के मालिक से बातचीत की पहले तो उसने अपनी गलती नहीं मानी और फिर कहा कि हो सकता है कि कॉकरोच उड़ कर नमक में आ गया होगा। बता दें कि पिछली बार एक महिला द्वारा न्यूडल्स में बिच्छू निकलने को लेकर बड़ा हंगामा हुआ था। उस दौरान स्वीटी जूस बार’ के समर्थन में आए लोग कह रहे थे कि हो सकता है कि उक्त महिला द्वारा शरारत की गई हो।

यह भी बताया जा रहा है कि दुकान के मालिक के पास फास्डफूड का लाइसेंस नहीं है। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के साथ दुकानदार द्वारा लापरवाही बरतने का मामला एक माह में दूसरी बार सामने आ चुका है। अब देखना होगा कि फूड विभाग उक्त दुकानदार पर क्या एक्शन लेता है और दुकानदार पर कोई सख्त कार्रवाई होगी या फिर पहले की तरह ये मामला शान्त हो जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *