Author: Sumesh Sharma

  • चांद पर उतरते ही चंद्रयान के लैंडर ने भेजा ये मैसेज ; भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी…

    चांद पर उतरते ही चंद्रयान के लैंडर ने भेजा ये मैसेज ; भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी…

    चांद पर उतरते ही चंद्रयान के लैंडर ने भेजा ये मैसेज ; भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी…

     

    चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन गया है. हिंदुस्तान से पहले चीन, अमेरिका और रूस ऐसा कर चुके हैं. हिंदुस्तान के मून मिशन चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चांद पर लैंडिंग की. खास बात ये है कि ये साउथ पोल में हुई है जो अब तक कोई देश नहीं कर पाया था.

    भारत के मिशन मून चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की है. 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रयान ने इतिहास रचा. चांद पर उतरते ही चंद्रयान-3 के लैंडर ने संदेश भेजा है. उसने कहा कि भारत मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी. ISRO ने ट्वीट करके ये जानकारी दी. इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम 6.04 पर इसने चांद की सतह को छुआ.

  • पंजाब में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सरकार ने लिया स्कूलों को 23 से 26 तक बंद करने का फैसला

    पंजाब में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सरकार ने लिया स्कूलों को 23 से 26 तक बंद करने का फैसला

    हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण लगातार हो रहे लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं को देखते हुए पंजाब सरकार हुई अलर्ट

    मनाली और मंडी की तरफ जाने वाले हो जाये सावधान, सरकार ने दी हिदायत, इन रास्तों पर भारी खतरा 

     

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) इस समय की सबसे बड़ी खबर स्कूलों से जुड़ी हुई है जिसमें पंजाब सरकार ने मौसम में हो रही गड़बड़ी को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूलों को 23 से 26 तक बंद करने का फैसला लिया है जिसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्विटर के माध्यम से सांझा की है ।

    सरकार का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक बारी बारिश होने की उम्मीद है जिसकी वजह से प्रशासन यह एहतियात भरत रही है ताकि किसी को परेशानी ना हो

     

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਇਕ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀ ਭਾਰੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਣ ਆਏ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਤੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ/ਏਡਿਡ/ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ (23 ਅਗਸਤ 2023) ਤੋਂ ਮਿਤੀ 26 ਅਗਸਤ 2023 (ਸ਼ਨੀਵਾਰ) ਤੱਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ।

     

     

  • जानें किस जगह पर रेलवे का पुल गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 17 लोगों की मौत

    जानें किस जगह पर रेलवे का पुल गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 17 लोगों की मौत

     

    निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने की वजह से 17 मजदूरों की मौत हुई है. ये हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ है. मिजोरम के मुख्यमंत्री ने भी हादसे की जानकारी दी और दुख जताया. राहत बचाव का काम चल रहा है.

     

    रेलवे का पुल गिरने से 17 लोगों की मौत, मिजोरम में बड़ा हादसा

    मिजोरम में रेलवे ब्रिज हादसा

    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से बुधवार सुबह दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है. यहां साइरांग के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ब्रिज गिर गया, इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है. रेलवे प्रशासन द्वारा यहां पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है. हादसा सुबह तकरीबन 10 बजे हुआ. अभी भी 30-40 लोगों के फंसे होने की आशंका है.

    रिपोर्ट्स के अनुसार इस रेलवे ब्रिज का निर्माण साइरांग के पास कुरुंग नदी के ऊपर हो रहा था. इससे बैराबी और साइरांग क्षेत्र की कनेक्टिविटी प्रभावित हो गई है. रेलवे का जो पिलर गिरा है उसकी ऊंचाई तकरीबन 104 मीटर बताई जा रही है, यानी कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी 42 मीटर ज्यादा है.

     

    ये निर्माणाधीन पुल मिजोरम की राजधानी ऐजावल से करीब 20 किलोमीटर दूर है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

    मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरम थांगा ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि ऐजावल के पास साइरंग में अंडर कंस्ट्रक्शन ओवर ब्रिज गिर गया है जिसके चलते 17 मजदूरों की मौत हो गई. उन्होंने इस घटना पर दुख जाहिर किया और कहा कि वो मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

  • भारत को एक सूत्र में बांध रहा है ISRO का चन्द्रयान-3, लैंडिंग को लेकर कहीं हवन और जगह जगह पूजा पाठ करने में जुटे लोग

    भारत को एक सूत्र में बांध रहा है ISRO का चन्द्रयान-3, लैंडिंग को लेकर कहीं हवन और जगह जगह पूजा पाठ करने में जुटे लोग

    अगर आज बाधा आई तो फिर 27 को चंद्रमा पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग, ISRO वैज्ञानिक ने बताया प्लान

     

    बेंगलूरु : चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।

    अहमदाबाद में स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (ISRO) के निदेशक देसाई ने सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर आगे का प्लान बताया। उन्होंने कहा, ’23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होने से दो घंटे पहले लैंडर मॉड्यूल की हेल्थ और चांद पर स्थिति के आधार पर हम तय करेंगे कि लैंड करना सही होगा या नहीं। अगर हालात हमारे पक्ष में नहीं लगेंगे, तो हम 27 अगस्त को मॉड्यूल को चांद पर उतारेंगे। कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए और हम 23 अगस्त को मॉड्यूल को लैंड कर सकेंगे।’

    चंद्रयान का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन रविवार रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा हुआ था। इसके बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। डीबूस्टिंग में स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को धीमा किया जाता है।

    बता दें चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल कर लैंड करेगा। इसे 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा। उत्तम

    लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खीचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा।

    लैंडिंग का लाइव इवेंट शाम 5:20 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे। अभी वो साउथ अफ्रीका में हैं इसलिए वर्चुअली शामिल हो रहे हैं। वहीं मिशन की सफलता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी में जगह-जगह पर हवन कराए जा रहे हैं।

  • करोडों लोगों के ह्रदय में बसने वाले श्री राम के खिलाफ टिप्पणी करने वाले अजय खोसला को लगा कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई रद्द

    करोडों लोगों के ह्रदय में बसने वाले श्री राम के खिलाफ टिप्पणी करने वाले अजय खोसला को लगा कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई रद्द

     

    करोडों लोगों के ह्रदय में बसने वाले प्रभु श्री राम के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बोल कर हिंदुओ की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले को पुलिस कब तक करेगी गिरफ्तार

     

    राजीनामा करवाने में जुटे कई राजनीतिक लोगों में लगी है होड़ , वही ऐसी कोशिश में लगे व्यक्तियों की चर्चा पूरे जोरों पर है

     

    जालंधर  चर्च में जाकर भगवान श्री राम एवं हिन्दुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अजय खोसला को कोर्ट ने झटका दिया है। कोर्ट ने खोसला की जमानत याचिका खारिज कर दी है। खोसला के खिलाफ 295 ए व कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है। यह केस उनके द्वारा पंजाब बंद से एक दिन पहले चर्च में दिया गया था। इस मामले की वीडियो वायरल हुई थी और इसके बाद थाना बस्ती बावा खेल में अजय खोसला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद खोसला की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब खोसला पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। वहीं अब सवाल यह पैदा होता है कि अगर कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका ही रद्द कर दी तो पुलिस प्रशासन कब अजय खोसला को गिरफ्तार करेगा। वहीं, शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के नेता रोहित जोशी ने कहा कि भगवान राम हम सबके आराध्य हैं और उनके खिलाफ की गई कोई भी टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब पुलिस प्रशासन को चाहिए इस दिशा में सही कदम उठाए ताकि रामभक्तों की जिन भावनाओं को ठेस पहुंची है उन पर मरहम लग सके।

  • Chandrayaan-3 के चंद्रमा पर होनें वाली सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया का LIVE टेलीकास्ट देखेंगे छात्र, इन ऐतिहासिक लम्हों के साक्षी बनेगे

    Chandrayaan-3 के चंद्रमा पर होनें वाली सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया का LIVE टेलीकास्ट देखेंगे छात्र, इन ऐतिहासिक लम्हों के साक्षी बनेगे

     

     

     

     

     

     

    लखनऊ : बुधवार शाम को जब भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार लैंड करेगा तो उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के छात्र भी इस ऐतिहासिक लम्हे के साक्षी बनेंगे। सरकार ने इस अवसर पर छात्रों के ज्ञानवर्धन, उनकी जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों को 23 अगस्त की शाम को एक घंटा खोलने और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।

    अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि यह पहली बार है जब सरकार ने इस तरह के ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को एजुकेट करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।

    उन्होंने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनाएंगे।

    इसी क्रम में सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिया गया है कि इस दिन 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।

  • मामला निपटाने के लिए एएसआई ले रहा था 5 हजार रुपए, विजिलेंस ने किया रंगे हाथों काबू

    You are currently viewing मामला निपटाने के लिए एएसआई ले रहा था 5 हजार रुपए, विजिलेंस ने किया रंगे हाथों काबू

    ASI was taking Rs 5,000 to settle the case, Vigilance caught red handed

    मामला निपटाने के लिए एएसआई ले रहा था 5 हजार रुपए, विजिलेंस ने किया रंगे हाथों काबू

    चंडीगढ़ : विजिलेंस की टीम ने एक एएसआई को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए एएसआई की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एएसआई लखबीर सिंह नामक व्यक्ति से उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मामले को निपटाने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे जिसमें से उसने 5 हजार रुपए पहले ही ले लिये थे।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना तलवंडी साबो में तैनात एएसआई जगरूप सिंह को बठिंडा जिले के नसीबपुरा गांव के रहने वाले लखवीर सिंह से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें लखवीर सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ अपने गांव की कुछ महिलाओं द्वारा थाना तलवंडी साबो में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच उक्त एएसआई द्वारा की जा रही थी।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई ने इस मामले का निपटारा करने के बदले में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उससे 5 हजार रुपए पहले ही एएसआई ले चुका है। इस शिकायत पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त एएसआई को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एएसआई जगरूप सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, आइसक्रीम दुकान के मालिक की गोली मारकर की हत्या

    You are currently viewing अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, आइसक्रीम दुकान के मालिक की गोली मारकर की हत्या

    Fearless robbers shot dead ice cream shop owner in Amritsar

    अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, आइसक्रीम दुकान के मालिक की गोली मारकर की हत्या

    अमृतसर : महानगर में लुटेरो का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लुटेरों लूटपात और हत्याओं जैसी संगीन अपराधों कोअंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। वहीं पुलिस सांप निकलने के बाद लाठी पीटती नजर आती है। ऐसा ही एक मामला सोमवार देर रात महानगर में उस वक्त सामने आया, जब एक आईसक्रीम की दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक दुकानदार की पहचान राजिंदर कुमार कालिया के रूप में हुई हैं जो कि बिजली विभाग से एसडीओ के पद से रिटायर्ड हुए थे।

    घटना की जानकारी देते आसपास के दुकानदारों ने बताया कि 3 हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे, जिनमें से एक मोटरसाइकिल पर बैठा था, जबकि 2 युवक दुकान में घुस गए और कुछ सामान खरीदने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझाकर उसके गल्ले से पैसे निकालने लगे। जब दुकानदार ने गल्ले से पैसे निकालने का विरोध किया तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी।

    मामले की सूचना मिलते ही छेहरटा थाने की पुलिस और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में कैद इन हमलावरों को जल्द ही बेनकाब कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल

    You are currently viewing मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल

    Gangsters of Jaggu Bhagwanpuria gang fired in Mohali, one seriously injured

    मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल

    मोहाली : जिले के अंतर्गत आते गांव घड़ुआं में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने एक युवक को घर के बाहर बुलाकर उस पर गोलियों की बरसात कर दी। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपियों का मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला जिले के जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 गैंगस्टरों द्वारा किया गया है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह धनोआ निवासी गांव घडुआं के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह न बताया कि गत देर रात्रि 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर मनप्रीत के घर के बाहर आए और उसे आवाज लगाने लगे। इसी दौरान जब मनप्रीत बाहर के आया तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर अंधाधुंध 7 गोलिया चला दीं। गनीमत रही कि इस दौरान वह बच गया और गोलियां उसके दरवाजे पर जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने हमलावरों का एक मोटरसाइिकल व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित मनप्रीत ने बताया कि उसका भाई अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया के एंटी ग्रुप के सम्पर्क में है। इसी के चलते उस पर फायरिंग की गई है।

    वहीं इस फायरिंग को लेकर हमलावरों का कबूलनामा भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर ‘छोटा होशियारपुरिया’ के नाम एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें लिखा गया कि, ”घडुआं में गोलियां हमने चलाई हैं, इसका मुख्य कारण सनी धनोआ है, जोकि अमेरिका में एंटी पार्टी के साथ मिला हुआ है… इसके बारे मनप्रीत को सब पता था, जिसने अपने भाई को नहीं रोका.. इसलिए हमने ये फायरिंग की है।

  • तेज रफ्तार मिनी बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

    You are currently viewing तेज रफ्तार मिनी बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

    Speeding mini bus collided with motorcycle, two people died

    तेज रफ्तार मिनी बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

    जीराः जीरा के अंतर्गत आती बर्ड सेंचुरी के पास मंगलवार दोपहर को हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बतााया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार निजी बस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो भाईयों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी थाना मक्खू की पुलिस को शिकायत देते मृतक की पत्नी सीमा रानी पत्नी मंगल सिंह निवासी मंड इंदरपुर जिला कपूरथला ने बताया कि वह अपने भाई गुरमेज सिंह के साथ मोटरसाइकलप र सावर थी जबकि उसका पति मंगल सिंह और जेठ किशन सिंह एक अन्य मोटरसाइकिल से निजी काम से हरिके आए हुए थे। जब वह अपना काम खत्म करके वापस बर्ड सेंचुरी के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक मिनी बस चालक ने गलत साइड से मेरे पति के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें उसके पति और जेठ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस चालक बस लेकर फरार हो गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आरोपी अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।