Speeding mini bus collided with motorcycle, two people died
तेज रफ्तार मिनी बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
जीराः जीरा के अंतर्गत आती बर्ड सेंचुरी के पास मंगलवार दोपहर को हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बतााया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार निजी बस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो भाईयों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी थाना मक्खू की पुलिस को शिकायत देते मृतक की पत्नी सीमा रानी पत्नी मंगल सिंह निवासी मंड इंदरपुर जिला कपूरथला ने बताया कि वह अपने भाई गुरमेज सिंह के साथ मोटरसाइकलप र सावर थी जबकि उसका पति मंगल सिंह और जेठ किशन सिंह एक अन्य मोटरसाइकिल से निजी काम से हरिके आए हुए थे। जब वह अपना काम खत्म करके वापस बर्ड सेंचुरी के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक मिनी बस चालक ने गलत साइड से मेरे पति के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें उसके पति और जेठ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस चालक बस लेकर फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आरोपी अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।








Leave a Reply