Tag: दो लोगों की मौत

  • तेज रफ्तार मिनी बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

    You are currently viewing तेज रफ्तार मिनी बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

    Speeding mini bus collided with motorcycle, two people died

    तेज रफ्तार मिनी बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

    जीराः जीरा के अंतर्गत आती बर्ड सेंचुरी के पास मंगलवार दोपहर को हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बतााया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार निजी बस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो भाईयों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी थाना मक्खू की पुलिस को शिकायत देते मृतक की पत्नी सीमा रानी पत्नी मंगल सिंह निवासी मंड इंदरपुर जिला कपूरथला ने बताया कि वह अपने भाई गुरमेज सिंह के साथ मोटरसाइकलप र सावर थी जबकि उसका पति मंगल सिंह और जेठ किशन सिंह एक अन्य मोटरसाइकिल से निजी काम से हरिके आए हुए थे। जब वह अपना काम खत्म करके वापस बर्ड सेंचुरी के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक मिनी बस चालक ने गलत साइड से मेरे पति के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें उसके पति और जेठ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस चालक बस लेकर फरार हो गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आरोपी अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।

  • फिरोजपुर में हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, दो लोगों की मौत, श्री दरबार साहिब से माथा टेक लौट रहे थे युवक

    फिरोजपुर में हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, दो लोगों की मौत, श्री दरबार साहिब से माथा टेक लौट रहे थे युवक

    Terrible accident in Firozpur, truck hit the car, two people died, youths were returning from Sri Darbar Sahib

    फिरोजपुर में हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, दो लोगों की मौत, श्री दरबार साहिब से माथा टेक लौट रहे थे युवक

     

    फिरोजपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव बहक में शुक्रवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। जानकारी अनुसार दोनों युवक बुधवार की देर रात श्री हरिमंदर साहिब से माथा टेक कार से गांव लौट रहे थे। वहीं मृतकों की पहचान रणदीप सिंह (22) और अंग्रेज सिंह (22) के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी देते जांच अधिकारी एएसआइ शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस के पास रणदीप सिंह के पिता संपूर्ण सिंह ने बयान दर्ज करवाए हैं। उनका कहना था कि रणदीप और उसका रिश्तेदार अंग्रेज सिह पुत्र मक्खन सिंह निवासी बहक कार में सवार होकर बुधवार की सुबह श्री हरिमंदर साहिब अमृतसर माथा टेकने गए थे। देर रात करीब सवा 12 बजे के करीब जैसे ही वे घर लौट रहे थे तो गांव मेहर सिंह वाला के पास तेर रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही रणदीप और अंग्रेज की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के शव देखने के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

    एएसआई ने बताया कि ट्रक चालक खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है। युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें वारिसों के हवाले किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लेगी।

  • पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

    पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

    Car collided with tree in Patiala, two people died, youths were returning from oath-taking ceremony of Devendra Babli’s minister

    पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

     

    फतेहाबादः चंडीगढ़ में देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण से वापस लौट रही एक कार में सवार दो लोगों की पटियाला बायपास पर सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टोहाना निवासी लवली मेहता, अंशित मेहता, निखिल मेहता और दक्ष भाटिया मंगलवार को चंडीगढ़ के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए थे।

    शपथ ग्रहण के बाद रात को ये कार से टोहाना लौट रहे थे। रात 10 बजे के करीब पंजाब के पटियाला में उनकी कार सड़क पर नील गाय आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों टोहाना निवासी लवली मेहता और अंशित मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल निखिल मेहता और दक्ष भाटिया को चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मंत्री देवेंद्र बबली ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए सांत्वना व्यक्त की है।

    बता दें कि हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्‍तार करते हुए मंगलवार को दो नए मंत्रियों को मंडल में शामिल किया था। इसमें एक हिसार के बीजेपी विधायक कमल गुप्‍ता हैं तो दूसरे टोहाना के जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली हैं। मंगलवार शाम चार बजे इन दोनों विधायकों का चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह था।

    टोहाना शहर के दो युवकों की हादसे में मौत के बाद नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कहा कि मेरे बेहद करीबी साथियों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। देवेंद्र बबली ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए युवकों के स्वस्थ होने कामना करता हूं।