फिरोजपुर में हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, दो लोगों की मौत, श्री दरबार साहिब से माथा टेक लौट रहे थे युवक

फिरोजपुर में हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, दो लोगों की मौत, श्री दरबार साहिब से माथा टेक लौट रहे थे युवक

Terrible accident in Firozpur, truck hit the car, two people died, youths were returning from Sri Darbar Sahib

फिरोजपुर में हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, दो लोगों की मौत, श्री दरबार साहिब से माथा टेक लौट रहे थे युवक

 

फिरोजपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव बहक में शुक्रवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। जानकारी अनुसार दोनों युवक बुधवार की देर रात श्री हरिमंदर साहिब से माथा टेक कार से गांव लौट रहे थे। वहीं मृतकों की पहचान रणदीप सिंह (22) और अंग्रेज सिंह (22) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते जांच अधिकारी एएसआइ शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस के पास रणदीप सिंह के पिता संपूर्ण सिंह ने बयान दर्ज करवाए हैं। उनका कहना था कि रणदीप और उसका रिश्तेदार अंग्रेज सिह पुत्र मक्खन सिंह निवासी बहक कार में सवार होकर बुधवार की सुबह श्री हरिमंदर साहिब अमृतसर माथा टेकने गए थे। देर रात करीब सवा 12 बजे के करीब जैसे ही वे घर लौट रहे थे तो गांव मेहर सिंह वाला के पास तेर रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही रणदीप और अंग्रेज की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के शव देखने के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

एएसआई ने बताया कि ट्रक चालक खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है। युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें वारिसों के हवाले किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *