फिल्लौर में बोले केजरीवाल, पंजाब को कटड़ और ईमानदार मुख्यमंत्री की जरूरत, 111 दिन की सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर कैसे ऊपर उठा सकती है
जालंधरः 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यहां सभी पार्टियों ने अपनी राजनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपनी चुनावी सरगर्मियों को तेज कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार को फिल्लौर में आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में टाउन हाल बैठक में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुन चुन कर ईमानदार लोगों को टिकट दी है। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा। बोले कि उन पर रेत चोरी के आरोप हैं, उनके घर ईडी की रेड हुई है, नोटों की गड्डियां मिली हैं। उनको मात्र 111 दिन मिले थे और उसमें ही उन्होंने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। रेता चोरों की सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर कैसे ऊपर उठा सकती है।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब को कटड़ और ईमानदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। एक तरफ भ्रष्ट नेता तो दूसरी तरफ ईमानदार भगवंत मान हैं। कांग्रेस-अकाली मिलकर पंजाब को लूट रहे हैं। इतना ही नहीं 111 दिनों में चन्नी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि हमने ईमानदार लोगों को टिकट दी है। हमें बस जनता का साथ चाहिए।
इस मौके पर केजरीवाल बोले न तो प्रिंसिपल प्रेम कुमार के पास पैसा है और नाभगवंत मान के पास। मान 7 वर्ष से सांसद हैं लेकिन किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने जब खुद भी चुनाव लड़ा था तो उनके पास भी पैसे नहीं थे। पंजाब की सबसे बड़ी जरूरत कट्टर ईमानदार सीएम होना चाहिए।








Leave a Reply