एनसीसी की रैली में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कहा-राष्ट्रभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं होती
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नेशनल कैडेट कॉर्प्स रैली को दिल्ली के करिअप्पा ग्राउंड में संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। और जब एक युवा देश, इस तरह के किसी ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनता है, तो उसके उत्सव में एक अलग ही उत्साह दिखता है। इस मौके उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं भी आप ही की तरह एनसीसी का सक्रिय कैडेट रहा हूं। मुझे एनसीसी में जो ट्रेनिंग मिली, आज देश के प्रति मेरी जिम्मेदारियों के निर्वहन में उस ट्रेनिंग से ताकत मिली। कुछ समय मुझे एनसीसी एलुमिनाई का कार्ड भी मिला था। उस नाते भी मैं आपका साथी हूं। आपसे जुड़ा हूं। मैं सभी को सैल्यूट करता हूं।
इस मौके प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जो कार्य हुए वे आगे भी होते रहें, इसका दारोमदार युवाओं पर है। जो भी एनसीसी एनएसएस में हैं वे ज्यादातर इसी सदी में पैदा हुए हैं और युवा हैं। आपको ही 2047 तक देश को आन बान शान के साथ आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित किया।
आज स्वतंरता सेनानी लाजपत राय की जयंती है। आज की फील्ड मार्शल जनरल करियप्पा की भी जयंती है। इन वीर सपूतों को आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज जब देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है, एनसीसी को मजबूत करने के लिए प्रयास जारी हैं। हमने रीव्यू कमेटी बनाई। एजुकेशन सिस्टम को एनसीसी से जोड़ने के लिए भी देश कई कदम उठा रहा है।








Leave a Reply