मामूली विवाद में पत्रकार की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में पत्रकार की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक पत्रकार सुधीर सैनी (Sudhir Saini) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में एक पत्रकार सुधीर सैनी (Sudhir Saini) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और कार सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामूली विवाद के बाद हत्या

बताया जा रहा है कि पत्रकार सुधीर सैनी (Sudhir Saini) अपनी बाइक से सहारनपुर (Saharanpur) जा रहे थे. तभी पीछे से आ रही एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. पत्रकार की हत्या के बाद से सहारनपुर जिले में हड़कंप मच गया है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू की. सहारनपुर के एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सुधीर सैनी एक समाचार पत्र में कार्यरत थे. उन्होंने उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस तरह पकड़े गए आरोपी

राजेश कुमार ने बताया कि थाना देहात कोतवाली के चिल्काना रोड पर चिलकाना निवासी सुधीर सैनी (Sudhir Saini) मोटरसाइकिल से सहारनपुर की तरफ आ रहे थे. तभी एक ऑल्टो कार से हल्की टक्कर के बाद विवाद हो गया था और कार सवार व्यक्तियों ने सुधीर के साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान सुधीर को चोटें आईं, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई है. कुछ लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने कार का नंबर बताया और उसके आधार पर उनकी पहचान की गई. कार को कब्जे में लेने के साथ ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *