मोहाली में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टरों ने की फायरिंग, एक गंभीर घायल
मोहाली : जिले के अंतर्गत आते गांव घड़ुआं में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने एक युवक को घर के बाहर बुलाकर उस पर गोलियों की बरसात कर दी। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपियों का मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला जिले के जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 गैंगस्टरों द्वारा किया गया है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह धनोआ निवासी गांव घडुआं के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह न बताया कि गत देर रात्रि 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर मनप्रीत के घर के बाहर आए और उसे आवाज लगाने लगे। इसी दौरान जब मनप्रीत बाहर के आया तो उक्त व्यक्तियों ने उस पर अंधाधुंध 7 गोलिया चला दीं। गनीमत रही कि इस दौरान वह बच गया और गोलियां उसके दरवाजे पर जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने हमलावरों का एक मोटरसाइिकल व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित मनप्रीत ने बताया कि उसका भाई अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया के एंटी ग्रुप के सम्पर्क में है। इसी के चलते उस पर फायरिंग की गई है।
वहीं इस फायरिंग को लेकर हमलावरों का कबूलनामा भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर ‘छोटा होशियारपुरिया’ के नाम एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें लिखा गया कि, ”घडुआं में गोलियां हमने चलाई हैं, इसका मुख्य कारण सनी धनोआ है, जोकि अमेरिका में एंटी पार्टी के साथ मिला हुआ है… इसके बारे मनप्रीत को सब पता था, जिसने अपने भाई को नहीं रोका.. इसलिए हमने ये फायरिंग की है।








Leave a Reply