मामला निपटाने के लिए एएसआई ले रहा था 5 हजार रुपए, विजिलेंस ने किया रंगे हाथों काबू

You are currently viewing मामला निपटाने के लिए एएसआई ले रहा था 5 हजार रुपए, विजिलेंस ने किया रंगे हाथों काबू

ASI was taking Rs 5,000 to settle the case, Vigilance caught red handed

मामला निपटाने के लिए एएसआई ले रहा था 5 हजार रुपए, विजिलेंस ने किया रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ : विजिलेंस की टीम ने एक एएसआई को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए एएसआई की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एएसआई लखबीर सिंह नामक व्यक्ति से उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मामले को निपटाने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे जिसमें से उसने 5 हजार रुपए पहले ही ले लिये थे।

मिली जानकारी के अनुसार थाना तलवंडी साबो में तैनात एएसआई जगरूप सिंह को बठिंडा जिले के नसीबपुरा गांव के रहने वाले लखवीर सिंह से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें लखवीर सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ अपने गांव की कुछ महिलाओं द्वारा थाना तलवंडी साबो में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच उक्त एएसआई द्वारा की जा रही थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई ने इस मामले का निपटारा करने के बदले में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उससे 5 हजार रुपए पहले ही एएसआई ले चुका है। इस शिकायत पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त एएसआई को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एएसआई जगरूप सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *