Author: Sumesh Sharma

  • हाय महंगाई; लाडोवाल समेत एक और टोल प्लाजा का रेट बढ़ा..

    हाय महंगाई; लाडोवाल समेत एक और टोल प्लाजा का रेट बढ़ा..

     

     

    अमृतसर – अगर आप अमृतसर से दिल्ली अपने वाहन पर जा रहे हैं तो आपका सफर महंगा होने वाला है। दरअसल टोल प्लाजा के रेट बढ़ने वाले हैं जोकि 1 सितंबर से लागू होंगे। लाडोवाल टोल प्लाज पर 10 रुपए बढ़ने की जानकारी सामने आ रही है।

    मीडिया रिपोटर्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पंजाब के सबसे महंगे लुधियाना लाडोवाल और करनाल के घरौंडा टोल प्लाजा के दाम बढ़ा दिए हैं। फिलहाल जो नए रेट सामने आ रहे हैं उनके मुताबिक लाडोवाल टोल पर कार और जीप ड्राइवर से सिंगल ट्रिप की 165 रुपए फीस ली जाएगी। 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए और मासिक पास 4930 रुपए में बनेगा। हल्के व्यापारिक वाहन के लिए सिंगल ट्रिप 285 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 430 रुपए और मासिक पास फीस 8625 रुपए होगी। ट्रक और बस के लिए सिंगल ट्रिप 575 रुपए, मल्टीपल 860 रुपए और मासिक पास 17245 रुपए में बनेगा। डबल एक्सल ट्रक का सिंगल ट्रिप 925 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 1385 रुपए और मासिक पास 27720 रुपए में बनेगा।

  • चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सभी रिकार्ड 12 घंटे में बरसा 103 एमएम पानी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    You are currently viewing चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सभी रिकार्ड 12 घंटे में बरसा 103 एमएम पानी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    Rain broke all records in Chandigarh, 103 mm of rain in 12 hours, Meteorological Department issued yellow alert

    चंडीगढ़ में बारिश ने तोड़े सभी रिकार्ड 12 घंटे में बरसा 103 एमएम पानी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

     चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान शहर में हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अकेले चंडीगढ़ में पिछले बीते 12 घंटे के दौरान 103 एमएम बारिश हो गई है। भारी बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं चौक-चौराहों समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश में यातायात धीमे होने से जाम के हालात बन गए। ऐसे में चंडीगढ़ में पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।

    मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पंचकूला में 37.5 मिलीमीटर बारिश हुई है और मोहाली में 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अभी सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान 1163 फीट से नीचे है। अगर बारिश होती है तो इसके बढ़ने की संभावना है। कल हुई बारिश के बाद सुखना का जलस्तर बढ़ गया था। उसके बाद सुखना लेक का एक फ्लड गेट भी खोलना पड़ा था। अगर अब बारिश होती है तो दोबारा से सुखना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

    वहीं मौसम विभाग के अनुसार जालंधर में 25 से लेकर 31 अगस्त तक आंधी तूफान के साथ थोड़ी बाारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं आने वाले सितंबर माह थोड़ा गर्म रहने की संभावना जताई जा रही है।

  • लुधियाना में स्कूल हादसे में मारी गई शिक्षका का हुआ अंतिम संस्कार, पति और बेटे ने दी अंतिम विदाई

    You are currently viewing लुधियाना में स्कूल हादसे में मारी गई शिक्षका का हुआ अंतिम संस्कार, पति और बेटे ने दी अंतिम विदाई

    Last rites of teacher killed in school accident in Ludhiana, husband and son bid farewell

    लुधियाना में स्कूल हादसे में मारी गई शिक्षका का हुआ अंतिम संस्कार, पति और बेटे ने दी अंतिम विदाई

    लुधियानाः लुधियाना के गांव बद्दोवाल में सरकारी स्मार्ट स्कूल के लेंटर गिरने से बीते दिन मारी गई शिक्षिका रविंदर कौर का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनको मुखाग्नि उनके पति और बेटे ने दी। इससे पहले आज मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया था, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आने और सांस की नली में मिट्टी फंसने से टीचर का मौत का कारण बताया गया है। जिसके बाद शव को परिवार के सुपुर्द किया था। बता दें कि सरकारी स्मार्ट स्कूल का अचानक लेंटर गिर गया। इससे कमरे में बैठे 4 टीचर दब गए।

    सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि टीचर की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीं सांस वाली नली में मिट्‌टी फंस गई थी। हादसे के बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीचर को मलबे के नीचे से निकाला गया था। रविंद्रपाल कौर सामाजिक विषय की टीचर थीं। वह 6वीं से 10वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाती थीं। जून महीने में ही वह नूरपुर बेट से बद्दोवाल के सरकारी स्कूल में तबादला करवाकर आई थीं। महानगर में वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही थी। उनका एक बेटा और पति मनदीप सिंह है।

    बता दें कि इस मामले में लुधियाना की डीसी सुरभि मलिक ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर जांच करेगा। बिल्डिंग की मरम्मत करने वाले ठेकेदार अनमोल कत्याल के पिता काला कत्याल जगराओं में भाजपा के पूर्व पार्षद रहे हैं। शिअद-भाजपा सरकार के समय जगराओं की मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य के ठेके इन्हें ही मिलते रहे हैं।

  • हिमाचल में बारिश का कहर जारी, कुल्लू में देखते ही देखते जमीन में दफन हो गए कई मकान

    You are currently viewing हिमाचल में बारिश का कहर जारी, कुल्लू में देखते ही देखते जमीन में दफन हो गए कई मकान

    Rain continues to wreak havoc in Himachal, many houses buried in the ground in Kullu

    हिमाचल में बारिश का कहर जारी, कुल्लू में देखते ही देखते जमीन में दफन हो गए कई मकान

    कुल्लूः पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं कुल्लू के अंतर्गत आते आनी उपमंडल में वीरवार को उस वक्त भयानक मंजर देखने को मिला, जब वहां कई मकान देखते ही देखते भूमि में दफन हो गए। बता दें कि प्रशासन द्वारा इन सभी मकानों को समय रहते ही खाली कराया गया अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। वीरवार को सुबह देखते ही देखते एक के बाद एक मकान ढहते चले गए और आंखों के सामने करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कुल्लू जिले के आनी बस स्टैंड के पास हुई है। आनी बस स्टैंड के पास इमारत के पीछे से लैंडस्लाइड हो रहा था। इस नाले का पानी भी इमारत के पीछे गिर रहा था। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक दम से पेड़ हिलने लगता है और फिर देखते देखते ही चार मंजिला घर पूरी तरह से जमीदोंज हो जाता है। वीडियो में युवक कह रहा है कि बिल्डिंग के ऊपर लोग हैं। इस दौरान अफरा तफरी भी देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने करीब एक सप्ताह पूर्व ही भवन खाली करने के लिए नोटिस जारी किए थे।

    प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। दो मकानों को पहले ही खाली करवा दिया गया था, जबकि एक मकान को आज सुबह खाली करवाया गया था। प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत औऱ बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते 72 घंटे से बारिश हो रही है। बुधवार को प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाड के चलते 11 लोगों को मौत हो गई थी। वीरवार को भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है

  • सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत

    You are currently viewing खन्ना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत

    Tragic road accident in Khanna, bullet rider dies after being hit by truck

     सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत

    खन्नाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर मंडियाला कलां के पास उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि सुमित ठाकुर जालंधर के डीएवी में एमबीए का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान सुमित ठाकुर (23) निवासी समैला जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुमित अपनी बुलेट बाइक पर खन्ना से जालंधर की तरफ जा रहा था कि मंडियाला कलां के पास ओवरब्रिज के ऊपर एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सुमित के परिवार वाले हिमाचल प्रदेश से खन्ना पहुंच गए और उनके बयान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए कोट पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह ने कहा- कि बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि सुमित ठाकुर को सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का शौक था। इसलिए बीकाम, वेटेनरी कोर्स करने के बाद भी कहीं पर नौकरी नहीं की। एमबीए के साथ साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। कुछ समय पहले ही भारतीय सेना में उसकी सिलेक्शन हो गई थी। लेकिन वह फिजिकल टेस्ट में पास नहीं हुआ था। यह टेस्ट भी दोबारा होना था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सुमित के पिता करतार सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में दमकल विभाग में कार्यरत हैं। और 2 साल पहले सुमित के बड़े भाई की मौत हो गई थी।

  • पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने मारा छापा

    You are currently viewing पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने मारा छापा

    ED raids house of former Punjab cabinet minister Bharat Bhushan Ashu and his close ones

    पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने मारा छापा

    लुधियानाः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर पर ईडी वीरवार सुबह छापा मारा। इतना ही नहीं ईडी ने पूर्व मंत्री के करीबी और सहयोगियों कांग्रेस नेता सनी भल्ला और रमन सुब्रमणियम सहित कई ठेकेदारों पर भी उसी वक्त छापामारी की गई। बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई पंजाब के मशहूर फूड ग्रेन स्कैम के संबंध में की गई है, जो आशु के फूड सिविल सप्लाइज, और कंस्यूमर मामलों के मंत्री रहने के दौरान हुआ था।

    मिली जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह जैसे ही ईडी की रेड हुई तो आशु और उनके परिवार को घर के अंदर ही रोक दिया गया। ईडी अधिकारियों की अलग-अलग टीमों, जिनमें 150 से अधिक पैरामिलिटरी फोर्स के जवान शामिल थे, वीरवार सुबह लगभग 22 परिसरों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें लुधियाना और नवांशहर में कई घर, कार्यालय और कमर्शियल बिल्डिंग शामिल हैं। यह भी पता चला है कि आशु के पूर्व पी.ए इंद्रजीत इंदी और एक अन्य सहयोगी पंकज मल्होत्रा मीनू के यहां भी छापेमारी की गई है। जानकारी यह भी मिली है, कि ई.डी टीम ने दस्तावेजों की जांच कर कुछ कागज अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं इस मामले में ठेकेदार तेलू राम के घर भी ईडी ने रेड की है। सूत्रों के मुताबिक, जैसे-जैसे कार्रवाई आगे बढ़ेगी और भी लोग जांच के दायरे में आ सकते हैं, खासकर कुछ कांग्रेस नेता।

    गौरतलब है कि भारत भूषण आशु टेंडर ट्रांसपोर्ट घोटाले मामले में जेल जा चुके हैं। उन पर कई तरह की अवैध संपत्ति बनाने का भी आरोप है। इसके अलावा आशु के करीबी मीनू मल्होत्रा का नाम भी टेंडर घोटाले से जुड़ा हुआ है। वहीं जानकारी यह भी मिल रही है, कि दबिश के लिए लोकेशंस बढ़ रही है, जिसके चलते विभाग चंडीगढ़ से विशेष टीमें बुलाई जा रही है।

  • तरनतारन में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1 किलो से ज्यादा हैरोइन के साथ 3 तस्कर किए गिरफ्तार

    You are currently viewing तरनतारन में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1 किलो से ज्यादा हैरोइन के साथ 3 तस्कर किए गिरफ्तार

    Police got big success in Tarn Taran, arrested 3 smugglers with more than 1 kg of heroin

    तरनतारन में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1 किलो से ज्यादा हैरोइन के साथ 3 तस्कर किए गिरफ्तार

    तरनतारनः जिले में पुलिस और सीआईए स्टाफ द्वारा चलाई नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने 1 किलो 290 ग्राम हैरोइन के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास पुलिस ने 1 किलो 290 ग्राम हेरोइन, 1 पिस्तौल, 30 लाख ड्रग मनी, वर्ना कार और 8 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह निवासी मानकपुरा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि माननीय अदालत से मिले रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इलाके में संदिग्धों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। इसी के चलते जब थाना सराय अमानत खां की पुलिस गश्त कर रही थी तो पुल सुआ अड्डा गहरी पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम जुगराज सिंह उर्फ ​​जग्गा निवासी भागूपुर जिला अमृतसर बताया, उसकी पीठ पर रखे बैग की तलाशी के दौरान उसके पास से 1 ड्रोन, 2 किलो हेरोइन और 30 हजार रुपए नकदी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद सारी हेरोइन दिन में ड्रोन की मदद से भारत पहुंची।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि ड्रोन के जरिए भारत पहुंचने वाली हेरोइन की खेप कब और कहां गिराई गई, इसकी सारी रिकार्डिंग ड्रोन में आ गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • ‘ चंद्रमा पर सैर के लिए निकला प्रज्ञान’: 14 दिन तक चंद्रमा की सतह पर घूमेगा Rovar ‘प्रज्ञान’

    ‘ चंद्रमा पर सैर के लिए निकला प्रज्ञान’: 14 दिन तक चंद्रमा की सतह पर घूमेगा Rovar ‘प्रज्ञान’

     

    नई दिल्ली : चंद्रमा की सतह पर पहुंचे चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) से रोवर ‘प्रज्ञान’ बाहर निकल आया है। इस प्रकिया पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने कहा, ‘‘भारत ने चांद पर सैर की।” अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इसरो ने कहा कि ‘‘रोवर बाहर निकल आया है”। इसरो ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 रोवर : ‘मेड इन इंडिया – मेड फॉर मून’। चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर से बाहर निकल आया है और भारत ने चांद की सैर की।”

    आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही लैंडर ‘विक्रम’ से रोवर ‘प्रज्ञान’ के सफलतापूर्वक बाहर निकलने की पुष्टि कर दी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रज्ञान’ को सफलतापूर्वक लैंडर से बाहर निकालने के लिए इसरो की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के कुछ घंटे बाद रोवर का बाहर निकलना चंद्रयान-3 के एक और चरण की सफलता को दर्शाता है। मैं अपने देशवासियों और वैज्ञानिकों के साथ पूरे उत्साह से उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूं जो ‘प्रज्ञान’ हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारे ज्ञान को समृद्ध करेगा।”

    चंद्रयान-3 के एलएम ‘विक्रम’ ने तय समय पर बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह को छुआ, जिससे पूरा देश जश्न में डूब गया। इसरो ने इससे पहले कहा था कि 26 किलोग्राम वजनी छह पहियों वाले रोवर को लैंडर के अंदर से चांद की सतह पर उसके एक ओर के पैनल को रैंप की तरह इस्तेमाल करते हुए बाहर निकाला जाएगा। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) का कुल वजन 1,752 किलोग्राम है और जिन्हें चंद्रमा के वातावरण के अध्ययन के उद्देश्य से एक चंद्र दिवस अवधि (करीब 14 पृथ्वी दिवस) तक संचालन के लिए डिजाइन किया गया है। इसरो के अधिकारियों ने हालांकि इसके अगले चंद्र दिवस तक काम करते रहने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

    रोवर इस दौरान चांद की सतह पर घूमकर वहां मौजूद रसायन का विश्लेषण करेगा। लैंडर और रोवर के पास वैज्ञानिक पेलोड हें जो चांद की सतह पर प्रयोग करेंगे। रोवर अपने पेलोड ‘एपीएक्सएस’ (अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर) के जरिए चंद्रमा की सतर का अध्ययन करेगा ताकि रासायनिक संरचना की जानकारी प्राप्त की जा सके और चंद्रमा की सतह के बारे में ज्ञान को और बढ़ाने के लिए खनिज संरचना का अनुमान लगाया जा सके।

  • नूंह हिंसा मामले में पुलिस के हाथ लगी एक और कामयाबी, एनकाउंटर दौरान आरोपी ओसामा गिरफ्तार

    नूंह हिंसा मामले में पुलिस के हाथ लगी एक और कामयाबी, एनकाउंटर दौरान आरोपी ओसामा गिरफ्तार

     

     

    नूंह  : नूंह में हिंसा के आरोपियों को दबोचने का सिलसिला जारी है। नूंह में लगातार दूसरे दिन हिंसा के आरोपी के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल हुए ओसामा उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है।

    ओसामा नूंह के फिरोजपुर नमक गांव का रहने वाला है। हिंसा के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी और ओसामा चकमा दे रहा था। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर विमल के नेतृत्व में बनी टीम का गुरुवार को ओसामा के साथ आमना-सामना हुआ। एनकाउंटर में ओसामा के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया है।

    पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक आरोपी गांव फिरोजपुर नमक से आली मेव की ओर जा रहा था। उजीना नहर नाले के पास पुलिस ने नाका लगाया था। पुलिस टीम को देखकर ओसामा ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से गोलीबारी के बीच ओसामा घायल होकर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा, एक कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

    इससे पहले सोमवार रात को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को दबोचा था। क्राइम ब्रांच पुलिस ने तावड़ू से लगी अरावली में छापेमारी की थी। वहां ढिडारा गांव के रहने वाले आरोपी आमिर ने पुलिस पर फायरिंग की थी। नूंह हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी से हथियार लूटने के आरोपी आमिर को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था।

  • बड़ा हादसा; तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, छह भारतीयों समेत सात लोगों की मौत; 19 घायल

    बड़ा हादसा; तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, छह भारतीयों समेत सात लोगों की मौत; 19 घायल

     

     

    काठमांडू : नेपाल में गुरुवार तड़के बारा के जीतपुर सिमारा उपमहानगर-22 के चुरियामाई मंदिर के पास एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोगों की पहचान हो गई है। बस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी, जिनमें से अधिकांश भारत से थे। जिला पुलिस बारा के प्रवक्ता दधिराम न्यूपाने ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

    बताया जाता है कि बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। इसी दौरान वह सड़क से उतरकर करीब 15 मीटर नीचे गिर गई। जिला पुलिस कार्यालय, मकवानपुर ने मृतक लोगों की पहचान लोहार पट्टी, महोत्तरी के 41 वर्षीय बिजय लाल पंडित और राजस्थान के बहादुर सिंह (67), मीरा देवी सिंह (65), सत्यवती सिंह (60), राजेंद्र चतुर्वेदी (70), श्रीकांत चतुर्वेदी (65) और बैजंती देवी (67) के रूप में है।

    डीपीओ, मकवानपुर के पुलिस अधीक्षक सीताराम रिजाल के अनुसार, बस में कुल 26 यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए 17 लोगों का हेटौडा अस्पताल और हेटौडा स्थित सांचो अस्पताल और चुरेहिल अस्पताल और चितवन के ओल्ड मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में इलाज किया जा रहा है।