Author: Sumesh Sharma

  • जालंधर: न्यूज़ पोर्टल चलाने वाले पत्रकार रवि गिल ने उठाया खौफनाक कदम! सुसाइड नोट बरामद

    जालंधर: न्यूज़ पोर्टल चलाने वाले पत्रकार रवि गिल ने उठाया खौफनाक कदम! सुसाइड नोट बरामद

     

    जालंधर:  जालंधर में न्यूज़ पोर्टल चलाने वाले रवि गिल की शास्त्री मार्किट में स्थित सिटी हब होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रवि गिल की जेब में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें एक अन्य पोर्टल चलाने वाली महिला, उसके भाई और एक अन्य पत्रकार सहित चार लोगों के नाम लिखे हुए हैं जिन पर रवि गिल ने पैसे मांग कर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। दोपहर से ही रवि गिल परेशान था जिसने अपना मोबाइल भी बंद किया हुआ था।

    लेकिन जैसे ही उसकी लोकेशन के बारे में पता चला तो उसके दोस्त तुरंत होटल में पहुंचे। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो रवि गिल की सांसें चल रही थीं  लेकिन अस्पताल में दाखिल करवाने के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के नज़दीक ऋषि नगर में रहने वाले रवि गिल और खुद को पत्रकार कहने वाली महिला पहले एक साथ ही न्यूज़ पोर्टल चलाते थे लेकिन कुछ समय से महिला अलग हो गई थी। थाना नई बारादरी की पुलिस रवि के परिजनों के बयान दर्ज़ कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी कब्ज़े में ले लिया है।

  • राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

    राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेगे. ये ऐलान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कर दिया है.

     

    लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने सग गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेगे. ये ऐलान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कर दिया है. वहीं, अजय राय का कहना है कि अगर प्रियंका गांधी की इच्छा हुई तो वाराणसी का एक-एक पार्टी कार्यकर्ता काम पर लगेगा. इस समय बीजेपी नेता स्मृति ईरानी बौखला गई हैं. अब जनता जवाब मांगती है.

    यूपी के कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी सांसद राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे. जब अजय राय से पूछा गया कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे. हमारे कार्यकर्ता उनकी सफलता के लिए मर मिटेंगे.

    कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारी में जुटी हुई है. पार्टी ने एक संगठनात्मक फेरबदल भी किया है. उसने गुरुवार को बृजलाल खाबरी को पद से हटाकर पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी नए जोश के साथ कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश में जुटी हुई है. खबरी ने पिछले साल अक्टूबर में यूपीसीसी प्रमुख का पद संभाला था. वह पहले तीन दशकों तक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में रहे थे. विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के कुछ महीनों बाद राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की गई थी. हालांकि पार्टी में लोगों को उनकी नियुक्त की बात अंदरखाने हजम नहीं हुई थी और बेचैनी जैसी स्थिति पैदा हो गई थी.

  • दिल्ली से पुणे जाने वाली  फ्लाइट में फोन पर मिली बम की धमकी के बाद मचा हडकंप, सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री

    दिल्ली से पुणे जाने वाली  फ्लाइट में फोन पर मिली बम की धमकी के बाद मचा हडकंप, सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री

     

    नई दिल्ली- दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद CISF समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आईं और आनन-फानन में जहाज को खाली करवाया। फिलहाल वहां पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से पुणे जाने को तैयार थी। तभी जीएमआर कॉल सेंटर को एक फोन आया, जिसमें प्लेन में बम होने की बात कही गई। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी खबर सुरक्षा एजेंसियों को दी।

    फिलहाल फ्लाइट को तुरंत रोक दिया गया। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में उसकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट मैनेजमेंट के मुताबिक सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ सुरक्षित उतार दिया गया है। जैसे ही जांच पूरी हो जाती है, विमान को रवाना कर दिया जाएगा।

  • अब जालंधर के इस प्रसिद्ध मंदिर में कटी-फटी जींस और छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

    You are currently viewing अब जालंधर के इस प्रसिद्ध मंदिर में कटी-फटी जींस और छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

    Now those who come wearing torn jeans and short clothes will not get entry in this famous temple of Jalandhar

    अब जालंधर के इस प्रसिद्ध मंदिर में कटी-फटी जींस और छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

     जालंधरः माईं हीरां गेट स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर कमेटी ने कटी फटी जींस, कैपरी व स्कर्ट सहित वेस्टर्न ड्रेस पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कमेटी द्वारा किए गए फैसले में ऐसी ड्रेसें पहनकर मंदिर आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के प्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू किया गया था।

    इस संबंधी जानकारी देते मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव एडवोकेट अनिल पाठक ने बताया कि भक्तों को अब मंदिर में केवल मर्यादित कपड़े पहनकर ही आना होगा। मंदिर की मर्यादा बनाए रखने तथा सदस्यों की सहमति से ही उक्त फैसला प्रबंधक कमेटी ने लिया है। बता दें कि श्री हरिमंदिर साहिब में पहले से ही माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू है।

    जिक्रयोग्य है कि हिंदू मंदिरों में ड्रेस कोड की प्रथा श्री काली माता मंदिर से ही चली है। पटियाला के श्री काली माता मंदिर में प्रबंधकों ने सबसे पहले मंदिर के बाहर बोर्ड लगाकर ड्रेस कोड लागू किया था। इसके बाद जालंधर के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर कमेटी ने ड्रेस कोड मंदिर परिसर में लागू किया। मंदिर के गेट पर बाकायदा फ्लैक्स लगाए थे।

  • ये कैसी सनक ; कुत्ता घुमाने को लेकर हो गया विवाद , गार्ड ने कर दी फायरिंग, दो की मौत व 8 लोग घायल

    ये कैसी सनक ; कुत्ता घुमाने को लेकर हो गया विवाद , गार्ड ने कर दी फायरिंग, दो की मौत व 8 लोग घायल

     

    इंदौर- मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के सुरक्षा कर्मी ने गोलियां चला दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खजराना थाना क्षेत्र के कृष्ण बाग कॉलोनी में बैंक का गार्ड कुत्ते को घुमा रहा था, इसी दौरान उसका पडोसी से विवाद हो गया। यह घटना गुरुवार की रात को लगभग 11 बजे की है। विवाद के बाद बैंक गार्ड राजपाल राजावत अपने घर गया और उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से छत पर पहुंचकर गोलियां चला दी। गोली राहुल वर्मा और विमल आमचा को लगी और उनकी मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हो गए।

    इंदौर जोन दो के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि राजपाल सिंह राजावत सुखलिया के एक बैंक में गार्ड है। उसका कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद हुआ। इस पर राजपाल ने छत पर जाकर गोलियां चला दी, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है।

  • कालेज प्रोफेसर समेत तीन की मौत, बेकाबू होकर कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ..

    कालेज प्रोफेसर समेत तीन की मौत, बेकाबू होकर कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ..

     

    सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से निकालकर कब्जे में ले लिया है।

    जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार HP85-1696 रोनहाट से लाणी-बोराड़ की तरफ जा रही थी। जासवीं केंची के समीप कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान रोनहाट कॉलेज के 47 वर्षीय प्रोफेसर डॉ रमेश भारद्वाज पुत्र शिवराम निवासी गांव बोहराड, 18 वर्षीय साक्षी शर्मा पुत्री भरतू राम निवासी गांव किणु-पनोंग और 38 वर्षीय जयराम शर्मा पुत्र सिंगाराम निवासी गांव लाणी उपतहसील रोनहाट जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

    गौर हो कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। दोनों राज्यों में इस सप्ताह 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़-बारिश में चार की जान गई है।

  • भाई को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे पत्रकार को घर में घुसकर गोलियों से भूना, सरपंच भाई की हत्या के मामले में था इकलौता गवाह

    भाई को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे पत्रकार को घर में घुसकर गोलियों से भूना, सरपंच भाई की हत्या के मामले में था इकलौता गवाह

     

    पटना : बिहार में अपराध चरम पर है। बेखौफ अपराधी सरेआम हत्या और लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। इसी बीच बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड में शुक्रवार तड़के पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है।

    मृतक विमल कुमार यादव अब दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही विमल कुमार घर का दरवाजा खोलकर बाहर आया तो बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    सूत्रों के अनुसार चार वर्ष पहले उनके छोटे भाई कुमार शशिभूषण उर्फ गब्बू की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई की हत्या के मामले में फिलहाल कोर्ट में सुनवाई चल रही है और विमल इस मामले में इकलौते गवाह था। फिलहाल विमल की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है। विमल के भाई कुमार शशिभूषण दबंग छवि के सरपंच हुआ करते थे। बलसारा पंचायत में सरपंच रहते हुए उन्होंने वहां अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। विमल कुमार पत्नी के सहारे एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

  • बादल फटने से चमोली में दरके पहाड़, नदियों के  विकराल रूप को देख सहमे लोग

     बादल फटने से चमोली में दरके पहाड़, नदियों के  विकराल रूप को देख सहमे लोग

     

    चमोली- थराली क्षेत्र में एक बार फिर से बारिश ने कहर बरपाया है। सोल क्षेत्र में अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना सामने आई हैं। बादल फटने के बाद प्राणमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा। साथ ही पिंडर नदी भी उफान पर आ गई। नदियों का पानी लोगों के घरों व शिव मंदिर में घुस गया। इससे भारी नुकसान हुआ है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

    जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते स्थानीय लोगों को बहुत नुकसान हो चुका है। अब बारिश की एक-एक बूंद से लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है। थराली क्षेत्र में देर रात को स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक किया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन लोगों की मकानों और भूमि को भारी क्षति पहुंचा है।

    थराली कस्बे के पास पिंडर नदी का प्रवाह क्षेत्र है। इससे पूर्व भी पिंडर नदी कई बार इस क्षेत्र में बड़ा नुकसान कर चुकी है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश के चलते और पिंडर नदी के जलस्तर बढ़ने से लोगों में खौफ का माहौल बन गया है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय युवा लगातार लोगों की सुरक्षा को लेकर सजग कर रहे हैं।

    सामाजिक कार्यकर्ता महावीर बिष्ट ने बताया कि, क्षेत्र में भारी बारिश ने काफी नुकसान पहुचाया है। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। देर रात हुई बारिश से शिव मंदिर भी मलबे की चपेट में आ गया है।

  • पंजाब : गुरदासपुर में आई बाढ़ में पुल टूटा, भाखड़ा डैम में अगले तीन दिन और छोड़ा जाएगा पानी

    पंजाब : गुरदासपुर में आई बाढ़ में पुल टूटा, भाखड़ा डैम में अगले तीन दिन और छोड़ा जाएगा पानी

     

     

    चंडीगढ़- हिमाचल में लगातार हो रहा बारिश के कारण पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गई है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर, रोपड़, तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण कई घरों में पानी भर गया है। वहीं किसानों की फसलें भी नुकसानी गई है।

    गुरदासपुर में बाढ़ के पानी से टूटा ड्रेन का पुल
    गुरदासपुर में बाढ़ के पानी के साथ चकशरीरफ से भैणी मियां खां के रास्ते में पड़ती ड्रेन का पुल टूट गया है। जिसके बाद इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। वहीं अब लोगों को दूसरे रास्तों से जाने के लिए कहा जा रहा है। गुरदासपुर डीसी ने कहा कि पौंग डैम से पानी का स्तर कम कर दिया गया है, अब सिर्फ 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते दिनों इस डैम से 1.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

    पाकिस्तान छोड़ा गया 2.50 लाख क्यूसेक
    ब्यास में पानी का स्तर 744 गेज तक पहुंच चुका है, वहीं यहां पानी 2.50 लाख क्यूसेक के आसपास बह रहा है। यही कारण है कि इसका असर तरनतारन में भी देखने को मिल रहा है। हालातों को देखते हुए हरिके हेड्स से पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ना शुरू कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 2.40 लाख क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। पूरा दिन पानी छोड़ने के बाद भाखड़ा बांध का वाटर लेवल 1 फीट नीचे हुआ है। भाखड़ा में अभी अगले तीन दिन और पानी छोड़ा जाएगा। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन के अनुसार रोजाना 80 हजार क्यूसेक के करीब पानी छोड़ा जा रहा है।

  • फ्लाइट की उड़ान से थोड़ी देर पहले ही बोर्डिंग गेट पर बेहोश हुआ पायलट,हुई मौत

    फ्लाइट की उड़ान से थोड़ी देर पहले ही बोर्डिंग गेट पर बेहोश हुआ पायलट,हुई मौत

     

    नई दिल्ली -नागपुर से पुणे जा रही इंडिगो की उड़ान से ठीक पहले गुरुवार को उसी उड़ान का एक पायलट बेहोश होकर बोर्डिंग गेट पर गिर गया। अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “नागपुर में हमारे एक पायलट के निधन पर हमें दु:ख है। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।”

    इस सप्ताह पायलटों की अचानक मौत का यह तीसरा मामला है, जिनमें से दो भारतीय हैं। कतर एयरवेज का एक अनुभवी पायलट बुधवार को एक यात्री के रूप में दिल्ली से दोहा जा रहा था। रास्‍ते में गंभीर रूप से बीमार पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। उड़ान क्यूआर 579 को बीच रास्‍ते से दुबई के लिए डायवर्ट किया गया। गौरतलब है कि यह पायलट पहले एलायंस एयर और स्पाइसजेट के साथ जुड़ा था।