Author: Sumesh Sharma

  • हिमाचल में कुदरत का कहर, चंद पलों में आखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने, देखते ही देखते धंस गया पूरा मोहल्ला

    You are currently viewing हिमाचल में कुदरत का कहर, चंद पलों में आखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने, देखते ही देखते धंस गया पूरा मोहल्ला

    Nature wreaks havoc in Himachal, houses destroyed in front of eyes in a few moments

    हिमाचल में कुदरत का कहर, चंद पलों में आखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने, देखते ही देखते धंस गया पूरा मोहल्ला

     

    •  शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते लैंडस्लाइड की वजह से एक के बाद एक इमरातें गिर रही हैं। बता दें कि शिमला के कृष्णानगर में भूस्खलन की चपेट में आने से चंद ही पलों में आखों के सामने लोगों के आशियाने जमींदोज हो गए। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला ही धंस गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णानगर के विष्णु मंदिर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को करीब 12 बजे ही दरारें आनी शुरू हो गईं थीं। और शाम 4 बजे के करीब भारी भूस्खलन हुआ। चंद पलों में सात से आठ मकान तबाह हो गए। इनमें कुछ मकान दो और तीन मंजिल के थे। 2014 में 28 करोड़ की लागत से बना नगर निगम शिमला का इकलौता स्लॉटर हाउस भी भूस्खलन में जमींदोज हो गया। बताया जा रहा है कि स्लॉटर हाउस में काम कर रहे दो युवक भूस्खलन में दब गए। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को शिमला में करीब एक दर्जन वाहन भूस्खलन की चपेट में आए हैं। लैंडस्लाइड की वजह से लोगों के घर बिखरे पड़े हैं जिस कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

    लोगों को राहत देने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तैनात की गई है। इसके साथ ही ये टीमें रेस्क्यू में भी जुटी हैं। कई शव निकाले जा चुके है जबकि अभी भी शवों की तलाश जारी है। वहीं, शिमला कालका हेरिटेज रेल लाइन के पास लैंडस्लाइड की वजह से रेल की पटरियों के नीचे से पूरी जमीन खिसक गई हैं और पटरियाँ हवा में लटकी हुई दिखाई दे रही हैं।

  • अमेरिका में बहस के बाद जज ने मारी पत्नी को गोली, घर से बरामद हुआ बड़ा हथियारों का जखीरा

    You are currently viewing अमेरिका में बहस के बाद जज ने मारी पत्नी को गोली, घर से बरामद हुआ बड़ा हथियारों का जखीरा

    Judge shoots wife after debate in America, large cache of arms recovered from home

    अमेरिका में बहस के बाद जज ने मारी पत्नी को गोली, घर से बरामद हुआ बड़ा हथियारों का जखीरा

    •  कैलिफोर्नियाः अमेरिका में पति-पत्नी के बीच हुई मामूली बहस खून-खराबे तक पहुंच गई कि गुस्साए पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान जेफरी फर्ग्यूसन के रूप में हुई है। वहीं मृतक महिला की पहचान शेरिल के रूप में हुई है। आरोपी जेफरी अपनी पत्नी के साथ खाने के लिए बाहर गया था, जहां मामूली सी बहस के बाद उसने पत्नी को गोली मार दी।

    मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान ऑरेंज काउंटी के उप जिला अटॉर्नी क्रिस्टोफर एलेक्स ने अदालत को बताया कि फर्ग्यूसन और उसकी पत्नी शेरिल अपने घर के पास एक रेस्तरां में खाने पर गए थे, जहां बहस करने लगे। यह बहस तीन अगस्त को हुई थी। इस दौरान जज ने बंदूक की नकल करते हुए अपनी पत्नी को अंगुली दिखाई थी। जब दोनों घर पर वापस आ गए तो 65 वर्षीय शेरिल फर्ग्यूसन ने कहा कि इससे बढ़िया तुम मुझ पर असली बंदूक क्यों नहीं तान देते। इस पर जज ने अपनी पिस्तौल निकाली और गोली मार दी। बाद में 911 पर फोन करके एक सहायक चिकित्सक को यह कहते हुए बुलाया कि पत्नी को गोली मार दी गई है। जब एक अधिकारी ने पूछा कि क्या उसने हथियार चलाया है, तो उसने कहा कि इस पर बात नहीं करना चाहता था।

    अटॉर्नी क्रिस्टोफर एलेक्स ने आगे बताया कि जज ने फोन काटने के बाद अपने कोर्ट क्लर्क और बेलीफ को यह कहते हुए संदेश भेजा कि मैंने अभी-अभी अपनी पत्नी को खोया है। मैंने अपनी पत्नी को गोली मारी है। मैं कल नहीं आऊंगा। मैं हिरासत में रहूंगा। मुझे बहुत खेद है।

  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख़ 31 अगस्त

     

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख़ 31 अगस्त

    डिप्टी कमिशनर ने योग्य बच्चों को रजिस्ट्रेशन करने की अपील की

    डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने आज योग्य बच्चों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अपील करते हुए बताया कि इस पुरुस्कार के लिए 31 अगस्त 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
    इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर ने बताया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) हर साल उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने असाधारण बहादुरी का काम किया हो, जिन असाधारण योग्यताओ के साथ विशेष उपलब्धियाँ हासिल की हों। उन्होंने बताया कि यह पुरुस्कार बहादुरी, खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, वातावरण, कला और सभ्याचार और नवीनता के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की प्राप्ति के लिए दिए जाते है।

    कोई भी बच्चा, जो भारत का नागरिक है और आवेदन देने की अंतिम तारीख़ तक उम्र 18 साल से अधिक नहीं है, पुरुस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि माँगी गई योग्यता वाले बच्चे प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) की वैबसाईट https//: awards. gov. in पर 31 अगस्त 2023 तक अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं I
    अवार्ड में एक मैडल होता है, जो कि प्रधान मंत्री की तरफ से दिया जाता है। और ज्यादा जानकारी के लिए वैबसाईट dcpojal2016@ gmail. com और 7973846008 संपर्क किया जा सकता है।

     

  • बड़ा फैसला: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नजदीक तोड़फोड़ करने पर लगी रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश

     बड़ा फैसला: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नजदीक तोड़फोड़ करने पर लगी रोक, यथास्थिति बनाए रखने का आदेश

     

     

    नई दिल्ली -देश की शीर्ष अदालत ने आज मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण करने वालों को फौरी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने कृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विध्वंस अभियान पर 10 दिनों के लिए रोक लगा दी है। रेलवे को नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अब एक हफ्ते बाद होगी। जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस संजय कुमार और एसवीएन भट्टी की पीठ ने मामले में केंद्र और अन्य को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता याकूब शाह की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया,”100 घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। 70-80 घर बचे हैं। सारी बात निष्फल हो जाएगी। उन्होंने यह अभ्यास उस दिन किया जब उत्तर प्रदेश की अदालतें बंद थीं।”

    बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता की तरफ से यह अपील की गई थी कि रेलवे ने अतिक्रमण के लिए 100 से अधिक घरों पर बुलडोजर चला दिया है। याचिकाकर्ता की सुप्रीम कोर्ट से मांग थी कि इस कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए। पक्ष को सुनने के बाद तीन जजों की पीठ ने इसपर 10 दिनों का स्टे लगा दिया है।

  • जोशीमठ के हेलंग में भरभरा गिर गया मकान, 7 लोग मलबे में दबे; 2 की मौत

    जोशीमठ के हेलंग में भरभरा गिर गया मकान, 7 लोग मलबे में दबे; 2 की मौत

     

    चमोली : चमोली के जोशीमठ के हेलंग में चल रहे एक क्रेशर प्लांट के पास एक मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें सात लोग दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे दो घायलों को बुधवार सुबह रेस्क्यू किया और एक शव बरामद किया।

    अलकनंदा नदी के पास बने इस भवन में क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। वहीं मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

    पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि सभी दबे लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया हैं जिसमें 4 लोगों को देर रात ही सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था जिसमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने बुधवार सुबह दो घायलों का रेस्क्यू किया और एक शव और बरामद किया। मृतकों की पहचान अनमोल (उम्र 19 ) और प्रिन्स (उम्र 21 ) के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के रहने वाले थे।

  • बारिश ने मचा रखी है तबाही… हिमाचल से उत्तराखंड तक मौत का तांडव, 60 से ज्यादा मौतें, अलर्ट जार

     बारिश ने मचा रखी है तबाही… हिमाचल से उत्तराखंड तक मौत का तांडव, 60 से ज्यादा मौतें, अलर्ट जारी

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड का खतरा है. हालात को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में आज स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं.

    बाढ़, बारिश और तबाही... हिमाचल से उत्तराखंड तक मौत का तांडव, 60 से ज्यादा मौतें, अलर्ट जारी

    लैंड स्लाइड की वजह से खाई में गिरी कार

    रविवार से ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. इस संबंध में राज्य के शिक्षा सचिव ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि भारी बारिश की वजह से कई जगह लैंड स्लाइड हुई है. यहां खतरा आगे भी बना हुआ है. इसलिए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखा के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में इस समय आपदा का दौर चल रहा है. 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता है. चूंकि खतरा अभी बना हुआ है. ऐसे में हालात को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया है. बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार से ही बारिश हो रही है. इन राज्यों में से हिमाचल प्रदेश ज्यादा प्रभावित हुआ है और यहां कई जगह लैंड स्लाइड की घटनाएं हुई हैं.

    हालात को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट किया गया है. इसी बीच मंगलवार की देर शाम मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ट्रफ और कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. ऐसे हालात में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक यह स्थिति धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ने लगी है. इसके चलते हिमालय की तलहटी वाले इलाके प्रभावित हो सकते हैं.

    यह स्थिति अगले तीन चार दिनों तक बनी रह सकती है. मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों में आपदा राहत टीमों को अलर्ट किया गया है. इसी क्रम में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करते हुए आम आदमी को भी संभावित स्थिति के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है. भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र और स्काईमेट वेदर में जलवायुऔर मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक मानसून ट्रफ का एक हिस्सा मेरठ और दिल्ली के बीच केंद्रित है. इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश होने की संभावना है. वहीं, जब ट्रफ रेखा 20 अगस्त के आसपास उत्तर की ओर बढ़ेगी तो उत्तरी राज्यों फिर से भारी बारिश हो सकती है.

  • रुद्र सेना ने सावन के पवित्र माह में शिवपुरी धाम में किया रुद्र अभिषेक

    रुद्र सेना ने सावन के पवित्र माह में शिवपुरी धाम में किया रुद्र अभिषेक

    रुद्र सेना ने सावन के पवित्र माह में शिवपुरी धाम में किया रुद्र अभिषेक

    Mbd Web News(सुमेश शर्मा) सावन मास के पावन उपलक्ष पर शिव पूरी धाम मे किशन पूरा मे महा रूद्र अभिषेक का आयोजन रूद्र सेना सग़ठन के संचालक दयाल वर्मा की तरफ से आयोजन किया गया इस मौक पर समाज सेवक सुदेश विज व उनके बेटे प्यूष विज ने शिरकत की गई जानकारी देते हुए दयाल वर्मा ने कहा की हिंदू शास्त्रों में की जाने वाली “रूद्र अभिषेक” यह एक प्राचीन सनातनी धर्म अनुष्ठान है। ‘रूद्र’ यह शब्द भगवान शिव के तांडव रूप को दर्शाता है, और ‘पूजा’ उनकी की गयी साधना को। यह अनुष्ठान करने से उपासक को आंतरिक शांति और तृप्ति प्राप्त होती है। इस अनुष्ठान में भगवन शिव के रौद्र रूप की पूजा की जाती है जो की सभी बुरी शक्तिया, और बुरी उर्जाए का सर्वनाश करती है। सुदेश विज ने कहा की कई पुराने शास्त्रों में लिखित है की, रूद्र अभिषेक अनुष्ठान ग्रहो के हानिकारक दोष का निवारण करता है। जिस व्यक्ति के जन्म कुंडली में ग्रहो की गलत स्थान है वह भगवान शिव के क्रोध से प्रभावित करती है। इसीलिए, ग्रहो से बने हानिकारक दुष्परिणामों को दूर करने के लिए, रूद्र अभिषेक करना उचित माना गया है। कहा जाता है की, दोनों तरह की उर्जाए (सकारात्मक और नकारात्मक) वायुमंडल में होती है। सकारात्मक ऊर्जा ख़ुशी, समृद्धि, आनंद से जुडी है, और नकारात्मक ऊर्जा तनाव, बीमारिया, निंदा, आदि से संबंधित है। इस अनुष्ठान को करने से सभी नकारात्मक उर्जाए सकारात्मक परिवर्तित हो जाती है, जिससे जीवन में खुशियाली छा जाती है।संदीप वर्मा ने बताया की यह एक धार्मिक अनुष्ठान है जो भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। जब कोई भगवान शिव को रूद्र अभिषेक जैसे अनुष्ठान करके खुश करता है तो वे उनपर आशीर्वाद प्रदान करते है। भगवान शिव के आशीर्वाद से किसी भी व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं, ख़ुशी और स्थिरता , मन की शांति में बदल जाती है।इस मौके पर अमित वर्मा, सुनील कुमार, केतन, मोहित शर्मा, करण गंडोतरा,सुरिंदर बावा,शेखर आंनद, दिनेश कुमार, कुणाल शर्मा, आशु पंडित, दिनेश पड़ित, सोनू यादव, सुरेश कुमार, सन्नी,जोजी, प्रदीप,सतीश,रिंकू,विकास खन्ना, विक्की ढल, राजू वालिया, पंकज जुलका,राहुल,सुखदीप कौर प्रिती खुशी उपस्थिति रही

  • पोंग और भाखड़ा डैम से छोड़े पानी ने पंजाब के कई जिलों में मचाई हाहाकार, इस जगह पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात, NDRF की टीमें तैनात

    पोंग और भाखड़ा डैम से छोड़े पानी ने पंजाब के कई जिलों में मचाई हाहाकार, इस जगह पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात, NDRF की टीमें तैनात

    होशियारपुर : पोंग और भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के कई जिले जलमग्न हो गए। होशियारपुर जिले में ब्यास नदी और रूपनगर जिले में सतलुज नदी के पास के कई गांवों में बाढ़ जैसा हालात पैदा हो गए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने से एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं। वहीं, गुरदासपुर में जिला प्रशासन ने भी निचले इलाकों और ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।

    सरकार ने गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन जिलों के लोगों से ब्यास के आसपास न जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि होशियारपुर में पोंग बांध जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण तलवाड़ा, हाजीपुर, दसुया, टांडा और मुकेरियां गांवों के कई खेतों में बाढ़ आ गई। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी के पास स्थित निचले गांवों, खेतों और कुछ घरों में पानी घुस गया है।

    जानकारी के अनुसार हाजीपुर ब्लॉक का बील सरियाना गांव दो-तीन फीट पानी में डूबा हुआ है, जिससे कुछ ग्रामीणों को पुरोचक के एक गांव के गुरुद्वारे में विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हाजीपुर क्षेत्र के पट्टी नाम नगर, हंडोवाल, उलाहा, ढाडे करवाल और पट्टी नवे घर गांवों और तलवाड़ा ब्लॉक के चंगरवान, चकमीरपुर और सथवान की कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।

  • डबल मर्डर; मां-बेटी की हत्या: डॉग स्कवाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

    डबल मर्डर; मां-बेटी की हत्या: डॉग स्कवाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

     

    दिन चढ़ते ही मां-बेटी की हत्या: डॉग स्कवाड के साथ जांच में जुटी पुलिस

     बरनाला  बरनाला में बुधवार सुबह 2 हत्याएं हो गईं। पुलिस स्टेशन सदर के तहत आने वाले गांव सेखा में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मां और बेटी का कत्ल कर दिया। साथ ही घर जमाई रह रहे बेटी के पति को गंभीर घायल कर दिया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई है, जो चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन सदर के SHO अंडर ट्रेनी पीपीएस करण शर्मा ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। हमला बेहद तेज हथियार से सुनियोजित तरीके से हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सेखा में घर में वृद्ध महिला हरबंस कौर अपनी बेटी परमजीत कौर और उसके पति राजदीप सिंह के साथ रहती थी‌। उसने राजदीप सिंह को घर जमाई रखा हुआ था। वहीं खून से लथपथ तीनों लोगों को पड़ोसियों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

    मां-बेटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजदीप सिंह को लुधियाना के लिए रेफर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इनका कुछ जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह कत्ल हो सकता है‌। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पौंग डैम में बढ़ रहे जलस्तर का असर, पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट

    पौंग डैम में बढ़ रहे जलस्तर का असर, पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट

     

    चंडीगढ़ -पंजाब में ब्यास नदी के साथ लगने वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पौंग डैम में लगभग सात लाख क्यूसिक से अधिक पानी की आमद होने के कारण पाँच जिलों के निवासियों को नदी के नज़दीक न जाने की सलाह दी है। जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को कहा कि पाँच जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन जिलों के लोगों को ब्यास नदी के नज़दीक न जाने की सलाह दी जाती है। उन्होने कहा कि पानी के बहाव को रोकने के लिए नदी के किनारों को और अधिक मज़बूत किया गया है और विभाग के फील्ड स्टाफ को 24 घंटे स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है। पौंग डैम का मौजूदा स्तर 1395.91 फुट है और अधिक से अधिक स्तर 1390.00 फुट निर्धारित किया गया है, जबकि डैम की बनावट के मुताबिक इसके पानी का स्तर 1421 फुट हो सकता है और डैम 1400 फुट तक पानी को आसानी से रोकने की क्षमता रखता है।

    भविष्य में पानी का बहाव ज़्यादा होने की स्थिति से निपटने के लिए डैम से लगभग 68,000 क्यूसिक पानी को कंट्रोल्ड तरीके से छोड़े जाने का फ़ैसला किया गया है। पानी को कंट्रोल तरीके से छोड़ा जायेगा और इसको धीरे-धीरे बढ़ाया जायेगा। यह फ़ैसला भविष्य में पानी का बहाव बढऩे की स्थिति से निपटने के लिए लिया गया है और यदि भविष्य में पानी का बहाव बढ़ता है तो डैमों की भंडारण क्षमता काफ़ी है। इसी दौरान मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हिमाचल प्रदेश में पड़ रही भारी बारिश के कारण डैमों में आ रहे अतिरिक्त पानी के कारण पैदा हुई स्थिति के मद्देनजऱ सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मीटिंग की। मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों के जान-माल की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और नदियों के साथ बसे लोगों को सुरक्षित रखने पर काम करें। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और ज़रूरत पडऩे पर राहत कैंप लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संवेदनशील जगहों की निरंतर चौकसी रखी जाये और किसी भी ज़रूरत पडऩे पर जल संसाधन विभाग और उनके दफ़्तर के साथ तुरंत सम्पर्क कायम किया जाए।