प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख़ 31 अगस्त

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख़ 31 अगस्त

डिप्टी कमिशनर ने योग्य बच्चों को रजिस्ट्रेशन करने की अपील की

डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने आज योग्य बच्चों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अपील करते हुए बताया कि इस पुरुस्कार के लिए 31 अगस्त 2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी कमिशनर ने बताया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) हर साल उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने असाधारण बहादुरी का काम किया हो, जिन असाधारण योग्यताओ के साथ विशेष उपलब्धियाँ हासिल की हों। उन्होंने बताया कि यह पुरुस्कार बहादुरी, खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, वातावरण, कला और सभ्याचार और नवीनता के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की प्राप्ति के लिए दिए जाते है।

कोई भी बच्चा, जो भारत का नागरिक है और आवेदन देने की अंतिम तारीख़ तक उम्र 18 साल से अधिक नहीं है, पुरुस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि माँगी गई योग्यता वाले बच्चे प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार ( पी.एम.आर.बी.पी.) की वैबसाईट https//: awards. gov. in पर 31 अगस्त 2023 तक अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं I
अवार्ड में एक मैडल होता है, जो कि प्रधान मंत्री की तरफ से दिया जाता है। और ज्यादा जानकारी के लिए वैबसाईट dcpojal2016@ gmail. com और 7973846008 संपर्क किया जा सकता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *