Author: Sumesh Sharma

  • जानें कैसे पकड़े गए नीट पर्चा लीक के मास्टरमाइंड,नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद…

    जानें कैसे पकड़े गए नीट पर्चा लीक के मास्टरमाइंड,नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद…

     

     

     

    नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है. अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और धांधली हुई. इस बीच बिहार पुलिस ने नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद समेत कई लोगों को पकड़ा है जिन्होंने परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और बाद में किए अपने एक-एक गुनाह को कबूल किया है.

     

     

    नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद... कैसे पकड़े गए नीट पर्चा लीक के मास्टरमाइंड

    नीट परीक्षा लीक का आरोपी सिकंदर

    बिहार में नीट का पर्चा लीक होने के बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई लोगों को हिरासत में लिया है और अब वह लोग जो बात बता रहे हैं, उनसे यह पूरी तरह से साफ है कि एनटीए भले ही परीक्षा के पाक-साफ होने की कितनी भी बात कहे, लेकिन यह पूरी तरह से निराधार है. बिहार पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनके आधार पर बनाए गई डायरी में आरोपियों ने कई बातों का पर्दाफाश किया है. इसमें नीतीश, सिकंदर, अमित और आनंद समेत ऐसे कई नाम दर्ज हैं, जिन्होंने परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और बाद में किए अपने एक-एक गुनाह को कबूल किया है.

    नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है. अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और धांधली हुई है. सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा है, लेकिन एनटीए कह रहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ है. हालांकि बिहार पुलिस की डायरी में इस कबूलनामे के सच को कैसे इंकार किया जा सकता है. इसमें जो बातें लिखी गई हैं, वह साफ-साफ कहती हैं कि नीट का पेपर लीक हुआ था और कई नटवरलालों के हाथ में परीक्षा से पहले ही पहुंच गया था.

    14 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ”किसी बच्चे के साथ कोई अन्याय नहीं होगा. हमारी प्रक्रिया पूरी पारदर्शी है, लेकिन यह भी देखना होगा कि जो लोग सवाल कर रहे हैं, वह कौन हैं. उन्होंने कोचिंग इंस्टिट्यूट वालों पर सवाल उठाए. जब 4750 सेंटर में इतने विद्यार्थी परीक्षा देते हैं, एक-दो सेंटर की गड़बड़ी ध्यान में आई है, उसपर भी कंसर्न अथॉरिटी इंक्वायरी कर रहे हैं. पिछले दिनों में भी टॉपर बच्चे अच्छे नंबर पर होते थे, इस बार यह 61 हुए हैं. ग्रेस मार्क्स मिलने के कारण छह बच्चों का भी नाम जुड़ा था.” धर्मेंद्र प्रधान ने एक-दो सेंटर पर गड़बड़ी की बात कही, लेकिन छात्रों के आरोपों से लगता है कि यह मामला उतना छोटा नहीं है, जितना सरकार समझ रही है. सरकार का दावा है कि वो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, लेकिन अब भी सुप्रीम कोर्ट में नई याचिकाएं दाखिल हो रही हैं और छात्र इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

  • जानें किस जगह इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकला जहरीले सांप का बच्चा? 15 छात्र बीमार

    जानें किस जगह इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकला जहरीले सांप का बच्चा? 15 छात्र बीमार

     

     

    बिहार के बांका में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने खाने में सांप का मरा हुआ बच्चा निकलने का दावा दिया. जैसे ही एक छात्र के खाने में सांप का मरा हुआ बच्चा मिला तो उसने बाकी के छात्रों को बताया. इसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया. लेकिन तब तक कुछ छात्र खाना खा चुके थे. थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.

     

    बिहार: इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकला जहरीले सांप का बच्चा? 15 छात्र बीमार

    खाने में निकला सांप का बच्चा.

    जरा सोचिए, आप खाना खा रहे हों और तभी आपको उसमें रेंगता हुआ कोई कीड़ा दिख जाए? यह सोचते ही किसी का भी मन खराब हो जाएगा. उसे उल्टी होने लगेगी. लेकिन बिहार के बांका से तो खाने में मरा हुआ सांप का बच्चा निकलने की खबर सामने आई है. जी हां, ये बात बिल्कुल सच है. घटना बांका से महज 7 किलोमीटर दूर इंजीनियरिंग कॉलेज की है. छात्रों का दावा है कि एक छात्र के खाने में सांप का मरा हुआ बच्चा निकला.

    उसने इस बारे में अन्य छात्रों को बताया. जिसके बाद सभी छात्रों ने इसे लेकर खूब हंगामा किया. आरोप है कि कैंटीन के खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई थी. लेकिन इस पर कभी ध्यान ही नहीं दिया गया. गुरुवार की रात जब छात्रों को डिनर दिया गया तो उस खाने में जहरीले सांप का बच्चा निकला. जब तक खाने में सांप का पता चलता तब तक कुछ छात्रों ने डिनर कर लिया था.

    खाने के बाद उन छात्रों की तबीयत खराब होने लगी. 15 छात्रों को तुरंत बांका के सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के बाद सभी छात्रों को वापस कॉलेज भेज दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बांका सदर एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे. कुछ देर बाद बांका की जिलाधिकारी अंशुल कुमार भी कॉलेज पहुंचीं और खुद मामले की जांच की.

    प्रशासन ने खारिज किया दावा

    बांका SDO अभिनाश कुमार ने कहा कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि खाने में निकला कीड़ा कोई जहरीले सांप का बच्चा था. उसकी जांच अभी की जा रही है. खाने के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. लेकिन खाने में गुणवत्ता की कमी को लेकर मेस वाले पर जुर्माना जरूर लगाया गया है. SDO ने कहा हमने मामले की जांच की है. मेस वाले पर जुर्माना लगाया गया है. बच्चों को समझाकर फिर से खाना बनवाया गया. उसके बाद प्रिंसिपल और छात्रों ने एक साथ भोजन किया. फिलहाल मामले की जांच जारी है

  • Dalhousie में गहरी खाई में गिरी Punjab Police के जवान की कार, मौके पर ही मौत

    You are currently viewing Dalhousie में गहरी खाई में गिरी Punjab Police के जवान की कार, मौके पर ही मौत

    Punjab Police jawan’s car falls into a deep ditch in Dalhousie, dies on the spot

    Dalhousie में गहरी खाई में गिरी Punjab Police के जवान की कार, मौके पर ही मौत

     

    • गुरदासपुरः गुरदासपुर के अधीन आती आईटीआई कॉलोनी में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब यहां Punjab Police में तैनात जवान की हिमाचल प्रदेश के डल्होजी में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 40 फीट गहरी खाई में कार गिरने के कारण जवान की मौत हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक जवान की पहचान रमन कुमार ITI Colony Gurdaspur के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम सात बजे के करीब की बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, रमन कुमार अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के Dalhousie Khajjiar घूमने गया था। इस दौरान जैसे ही वह खजियार के पास गाड़ी पार्क करने लगा तो गाड़ी 40 फीट पीछे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में रमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

    बता दें कि रमन कुमार Punjab Police के विभिन्न थानों मे अपनी सेवाएं निभा चुके हैं और मौजूदा समय में वह गुरदासपुर पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे।

  • दर्दनाक रेल हादसा : कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, अब तक 7 की मौत-30 घायल

    दर्दनाक रेल हादसा : कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, अब तक 7 की मौत-30 घायल

    कोलकात्ता : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर तत्काल बचाव टीम पहुंची है। रेस्क्यू जारी है।

    इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा से एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। स्तब्ध हूं, हालांकि पूरी जानकारी का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव दल और मेडिकल सहायता के लिए टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। डीएम और एसपी को भी मौके पर भेजा गया है।

    इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीनों बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक बोगी तो दूसरी बोगी के ऊपर आकर हवा में लटक गई। वहीं दूसरी बोगी ट्रैक पर पलटी दिखाई दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं तीनों बोगियों को पहुंचा है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। बोगी में मौजूद घायल यात्री कराहते दिखाई दिए। रेस्क्यू टीम सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने में जुटी हुई है।

    रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी। मालगाड़ी ट्रेन के ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी। क्या कोई तकनीकी समस्या की वजह से यह हादसा हुआ, इसका भी पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर पता चला है कि सिग्नलिंग की समस्या के कारण मालगाड़ी उसी लाइन पर चली गई थी।

    इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,’ बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें साथ मिलकर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं रेलवे ने घायलों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। घायलों के परिजन 033-23508794, 033-23833326 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।

  • AAP ने मोहिंदर भगत को जालंधर वेस्ट से उपचुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार

     AAP ने मोहिंदर भगत को जालंधर वेस्ट से उपचुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार

     

    जालंधर:   जालंधर में उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। AAP ने इस बार भाजपा को छोड़कर आए मोहिंदर भगत को टिकट दी है। मोहिंदर भगत BJP के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं। उनकी जालंधर वेस्ट हलके में मजबूत पकड़ है। भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट नहीं मिली थी।

    2023 में हुए उपचुनाव के दौरान मोहिंदर भगत BJP छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में AAP का झाड़ू थामा। मोहिंदर के पिता चुन्नी लाल भगत पंजाब BJP का बड़ा चेहरा थे।

    वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फरवरी 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने उन्हें मैदान में उतारा था, जहां उनकी करारी हार हुई। मोहिंदर भगत ने उपचुनाव के दौरान अचानक BJP छोड़ी और आप जॉइन कर ली।

  • गर्मी से लोग हुए बेहाल,;बीते 36 घण्टे से बंद है बिजली, लगातार कोशिश करते रहे विभाग के कर्मचारी ,लेकिन 36 घण्टे बाद भी नही पाया कोई समाधान…

    गर्मी से लोग हुए बेहाल,;बीते 36 घण्टे से बंद है बिजली, लगातार कोशिश करते रहे विभाग के कर्मचारी ,लेकिन 36 घण्टे बाद भी नही पाया कोई समाधान…

    गर्मी से लोग हुए बेहाल,;बीते 36 घण्टे से बंद है बिजली, लगातार कोशिश करते रहे विभाग के कर्मचारी ,लेकिन 36 घण्टे बाद भी नही पाया कोई समाधान…

     

    36 घण्टे से बिजली गुल

    लोगो को दो दिन से नही मिला पानी

    गर्मी से परेशान हुए बच्चे व बुजुर्ग

    किसी नेता न पूछा जनता का हाल

    MBD NEWS: जालंधर के लधेवाली के नजदीक न्यू बेअंत नगर क्षेत्र में पिछले 36 घण्टे से बंद हुई लाइट के कारण पूरे क्षेत्र में त्राहि त्राहि के लोगों में मची हुई है। पिछली दो रातों से लाइट बंद रहने के कारण लोगों के गर्मी में पसीने छूट चुके है।वहीं छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है।

    बता दे कि न्यू बेअंत नगर एरिया में बिजली की दिक्कत रोजाना ही बढ़ती जा रही है लोगों की नाराजगी इतनी बढ़ चुकी है कि लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को कोसते नजर आ रहे है।
    क्षेत्र निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर पर लोड बहुत ज्यादा है इसके समाधान हेतू बिजली विभाग को नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरुरत है ।

    जिसकी डिमांड लोग पिछले काफी समय से करते रहे है लेकिन विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्या को अनसुना कर रखा है।

    बीते 36 घण्टों दो बार बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आ कर जली हुई तार को बदला लेकिन अभी मात्र 10 मिंट में दोबारा से जल गई। जिससे विभाग का नुक्सान हो चुका उच्च अधिकारियों को विशेष तौर पर ध्यान हुए इस समस्या का कोई पक्का समाधान करना चाहिए।

    36 घण्टे बीत चुके लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई ।विभाग के अधिकारियों से लोग फ़ोन पर सम्पर्क करने में जुटे है लाइट न होने के कारण पानी की भी समस्या भी पैदा हो गई है।

  • 2 दिन में 11 केस, 10 किलो सोना बरामद, जानिए कैसे होता है तस्करी का खेल

    2 दिन में 11 केस, 10 किलो सोना बरामद, जानिए कैसे होता है तस्करी का खेल

     

    एयरपोर्ट कमिश्नरेट मुंबई कस्टम्स जोन-III ने 11 मामलों में करीब 10 किलो से ज्यादा मात्रा में सोना जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग 6.71 करोड़ रुपये है. ऐसे एक मामला सूरत से भी सामने आया है वहां दुबई जाने वाले एक यात्री को सूरत हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के कर्मियों ने दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कच्चे हीरे छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया.

    सोने की तस्करी का रास्ता अब काफी बदल गया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव सोने की मात्रा में हुआ है. पहले हवाई जहाज से दो से पांच किलो तक तस्कर सोना लाते थें. जिससे वो अमूमन पकड़ लिए जाते थें. लेकिन अब समय बदल गया है, चोर और शातिर हो गए हैं. पकड़ने के डर के कारण वो अब कम मात्रा में सोने की स्मगलिंग करते हैं. इसके तरीके भी अलग है. हालांकि फिर भी तस्कर पकड़ ही लिए जाते हैं. सीएसएम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कमिश्नरेट ने 14 से 16 जून के दौरान तस्करी के कई मामलें सामने आए हैं.

    एयरपोर्ट कमिश्नरेट मुंबई कस्टम्स जोन-III ने 11 मामलों में करीब 10 किलो से ज्यादा मात्रा में सोना जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग 6.71 करोड़ रुपये है. सोना लाने के ये नए तरीके अपनाते हैं. कभी सोने पीस कर उसे मोम में मिलाकर तस्करी करते हैं तो कभी शरीर के अंदर छुपाकर तस्करी करते हैं. बता दें, कस्टम्स के नियमों के अनुसार 20 लाख रुपए या उससे अधिक का माल बरामद होने पर गिरफ्तारी होती है.

    ऐसे होता है तस्करी का खेल

    शारजाह से मुंबई और मुंबई से काठमांडू की यात्रा कर रहे दो भारतीय नागरिकों को रोका गया. उनकी तालाशी ली गई तो उनके पास से सोने की धूल मोम में मिली, जिसका कुल वजन 7110.000 ग्राम था. ये मोम यात्री द्वारा पहनी गई पैंट की जेब और शरीर में छिपा हुआ था. इसके बाद दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

  • जालंधर : रविवार को सुबह 9 से शाम 5 और 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी बिजली बंद, जानें कौन कौन है ये इलाके..

    जालंधर : रविवार को सुबह 9 से शाम 5 और 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी बिजली बंद, जानें कौन कौन है ये इलाके..

     

    जालंधर 15 जून 

     

    09.00 से 5.00 बजे तक

    *एस/एसटीएन 132 केवी फोकल प्वाइंट जालंधर*
    1.11 केवी राजा गार्डन (श्रेणी -2)
    2.11 केवी टावर (श्रेणी -2)
    3.11 केवी राम विहार (श्रेणी -2)
    4.11 केवी
    5.11 केवी सत्यम (श्रेणी -2)
    6.11KV नहर नं.  1 (श्रेणी-2)
    7.11KV DIC नं.  1 (श्रेणी-2)
    8.11 केवी गदाईपुर नंबर 1 (श्रेणी -2)
    9.11 केवी बी एस एन एल (श्रेणी -2)
    10.11 केवी औद्योगिक नंबर 1 (श्रेणी -2)
    11.11KV औद्योगिक क्रमांक 2 (श्रेणी -2)
    12.11 केवी कोल्ड स्टोर (श्रेणी -2)

    *प्रभावित क्षेत्र*

    गदईपुर, राजा गार्डन, बुलंदपुर, वर्धमान इंडस्ट्रीज के पास, डिलाइट इंडस्ट्रीज़ के पास, राजा गार्डन, स्वर्ण पार्क, रंधावा मसंदा पेट्रोल पंप के सामने, रोज़ एन्क्लेव, फोकल पॉइंट इंडस्ट्रीज, ग्लोब कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, दादा कॉलोनी, बड़ा सईपुर, छोटा सईपुर, संजय गांधी नगर, आदि।

    सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहने वाले इलाके

    1. एस/एसटीएन 66 केवी टांडा रोड जालंधर।

    11 केवी कोटला रोड
    11kv नई इस्टेट
    11kv पुरानी इस्टेट
    11kv ट्रिब्यून

    प्रभावित क्षेत्र:-
    न्यू एस्टेट, ओल्ड एस्टेट, कोटला रोड, थ्री स्टार, ट्रिब्यून, बुलंदपुर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर और औद्योगिक क्षेत्र आदि।

  • भरी गर्मी में रात भर बंद रही पूरी रात बिजली,विभाग को सारी रात फोन करते रहे लोग,रात भर नही हुआ समाधान,गर्मी में रात भर तड़पते रहे लोग…

    भरी गर्मी में रात भर बंद रही पूरी रात बिजली,विभाग को सारी रात फोन करते रहे लोग,रात भर नही हुआ समाधान,गर्मी में रात भर तड़पते रहे लोग…

    भरी गर्मी में रात भर बंद रही पूरी रात बिजली,विभाग को सारी रात फोन करते रहे लोग,रात भर नही हुआ समाधान,गर्मी में रात भर तड़पते रहे लोग..

     

    MBD NEWS: जालंधर के लधेवाली के नजदीक न्यू बेअंत नगर क्षेत्र में रात भर से बंद हुई लाइट के कारण पूरे क्षेत्र में त्राहि त्राहि के लोगों में मच गई ।रात भर लाइट बंद रहने के कारण लोगों के गर्मी में पसीने छूट गए वहीं छोटे-छोटे बच्चे जो छुट्टियों में अपने नानके घर आए हुए हैं बुरी तरह से प्रभावित हो वापिस भागने को मजबूर हो गये।

    बता दे कि इस एरिया में बिजली की दिक्कत रोजाना ही बढ़ती जा रही है लोगों की नाराजगी इतनी बढ़ चुकी है कि लोग बिजली विभाग को कोसते नजर आ रहे है।

    लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर की बहुत ज्यादा है इस लोड को नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरुरत है जिसकी डिमांड लोग पिछले काफी समय से करते रहे है लेकिन विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्या को अनसुना कर रखा है।

    सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आ कर जली हुई तार को बदल दी लेकिन अभी मात्र 10 मिंट में दोबारा से जल गई।

    12 घण्टे बीत चुके लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई ।विभाग के अधिकारियों से लोग फ़ोन पर सम्पर्क करने में जुटे है लाइट न होने के कारण पानी की भी समस्या भी पैदा हो गई है।

  • पंजाब सरकार ने विभिन्न पदों के लिए विभागीय परीक्षाओं का किया ऐलान, एक Click में पढ़ें पूरी Detail

    पंजाब सरकार ने विभिन्न पदों के लिए विभागीय परीक्षाओं का किया ऐलान, एक Click में पढ़ें पूरी Detail

     

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने विभिन्न पदों के लिए विभागीय परीक्षाओं का ऐलान किया है। अधिकारियों की यह विभागीय परीक्षाएं महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सैक्टर- 26, चंडीगढ़ में 22 से 26 जुलाई, 2024 तक करवाई जाएंगी।

    इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए परसोनल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सहायक कमिश्नर/ अतिरिक्त सहायक कमिशनर, आई.पी.एस अधिकारी, तहसीलदार/ राजस्व विभाग के अधिकारियों, वन विभाग के अधिकारियों, कृषि/भू संभाल/ बागबानी विभाग के अधिकारियों, पशु पालन विभाग के अधिकारियों, मछली पालन विभाग के अधिकारियों, जेल और डेयरी विभाग के अधिकारियों, सहकारिता विभाग के अधिकारियों, ब्लाक विकास एंव पंचायत अधिकारियों, एल.सी.एस, श्रम विभाग और रोज़गार विभाग के अधिकारियों और कर एंव आबकारी विभाग के साथ सम्बन्धित अधिकारियों के पदों के लिए परीक्षाएं करवाई जाएंगी।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि परीक्षा देने के इच्छुक अधिकारी अपने विभागों के द्वारा 28 जून, 2024 तक सचिव, परसोनल विभाग और सचिव, विभागीय परीक्षा समिति (पीसीएसशाखा), पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ को अपने आवेदन भेज सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि सीधे भेजे गए आवेदन पर किसी भी सूरत में विचार नहीं किया जाएगा। अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा और कोई रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा और इसके लिए सम्बन्धित आवेदक स्वंय ज़िम्मेदार होगा।

    उन्होंने कहा कि जिस उम्मीदवार को 12 जुलाई, 2024 तक रोल नंबर प्राप्त नहीं होता, वह पी.सी.एस.शाखा के साथ ईमेल supdt. pcs@ punjab. gov. in या टैलीफ़ोन नंबर 0172- 2740553 ( पी.बी.एक्स- 4648) पर संपर्क कर सकता है।