Author: Sumesh Sharma

  • NEET PAPER लीक मामला: एक दिन पहले मिल गया था प्रश्न पत्र, 32 लाख में हुआ सौदा, आरोपियों ने बताई PAPER लीक होने की सारी कहानी..

    NEET PAPER लीक मामला: एक दिन पहले मिल गया था प्रश्न पत्र, 32 लाख में हुआ सौदा, आरोपियों ने बताई PAPER लीक होने की सारी कहानी..

     

    पटना- नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली से लेकर पटना तक राजनीति गर्म है। परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर उतर रहे हैं। इस बीच, पेपर लीक मामले को लेकर रोज खुलासे भी हो रहे हैं।

    ऐसे में आरोपियों का कबूलनामा सामने आया है। कहा गया है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही उन्हें प्रश्नपत्र मिल गया था और परीक्षा में जो प्रश्नपत्र मिले थे, वही पेपर उन्हें एक दिन पहले मिल गए। नीट परीक्षार्थी अनुराग यादव ने साफ कहा कि उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने ही उसे कोटा से पटना बुलाया था और कहा था कि परीक्षा में सब सेटिंग हो चुकी है। इसके बाद पटना के एक रेस्ट हाउस में अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास मुझे छोड़ दिया। इन लोगों ने मुझे नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दी। रात भर में पेपर रटवाया गया।

    सिकंदर यादवेंदु ही अनुराग के फूफा हैं। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। आरोपी अमित आनंद का कहना है कि उसकी दोस्ती सिकंदर से है। बातचीत के क्रम में सिकंदर द्वारा बताया गया कि मेरे पास भी लड़का है, जिसे आप परीक्षा में पास करा दीजिए, जो नीट की तैयारी कर रहा है। उसे पास करा देना है। इसके बदले में बताया कि 30-32 लाख रुपए लगेंगे, जिसके लिए भी वह तैयार हो गया। सभी को बुलाकर रात में प्रश्न पत्र का उत्तर रटवाया गया। उसने कबूलनामा में बताया कि सिकंदर के पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर हम लोग भी पकड़े गए।

    नीतीश कुमार ने भी स्वीकार किया कि सिकंदर से दोस्ती थी। उसने यह भी बताया कि बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक कराने एवं कदाचार के आरोप में जेल गया हूं। आरोपी सिकंदर यादवेन्दु ने स्वीकार किया कि उसकी दोस्ती अमित आनंद और नीतीश कुमार से नगर परिषद कार्यालय में हुई। दोनों से कार्यालय में मुलाकात के बाद काफी देर तक अपनी-अपनी बात साझा करते रहे। उसने बताया इसी बीच मुझे अमित आनंद और नीतीश कुमार द्वारा बताया गया कि मैं किसी भी परीक्षा, प्रतियोगिता में प्रश्न पत्र आउट कराकर बच्चों को पास करा देता हूं। उसने कहा कि जब मैंने नीट परीक्षा के विषय में बताया तो वो 30-32 लाख रुपये में ऐसा करने में सहमत हो गया। इसके बाद रामकृष्णा नगर में जाकर पेपर दिया तथा अमित आनंद एवं नीतीश कुमार द्वारा प्रश्न पत्र लाकर उत्तर सहित सभी को रटवाया गया ताकि परीक्षा में सफल हो सके। उसने बताया, इस बीच मैं भी लोभ लालच से प्रत्येक लड़के से 40-40 लाख रुपये की बात की। इसी दौरान बेली रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान शास्त्री नगर थाना के पुलिस द्वारा मुझे दूसरे लड़कों के एडमिट कार्ड के साथ पकड़ लिया गया।

  • पंजाब में  22 जून को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय व अन्य संस्थान

    पंजाब में  22 जून को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय व अन्य संस्थान

     

    जालंधर : पंजाब में 22 जून को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। दरअसल, 22 जून (शनिवार) को कबीर जयंती है, जिस कारण सभी सरकारी कार्यालयों अन्य संस्थानों और व्यापारिक इकाइयों (कमर्शियल यूनिट) में छुट्टी रहेगी।

    PunjabKesari

    पंजाब सरकार ने वर्ष 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन छुट्टी की घोषणा की है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब भर के स्कूल-कॉलेजों में पहले ही छुट्टियां हो चुकी है।

  • Jalandhar Municipal Corporation में तैनात सुपरिटेंडेंट की दिल का दौरा पड़ने से मौत

    You are currently viewing Municipal Corporation में तैनात सुपरिटेंडेंट की दिल का दौरा पड़ने से मौत

    Superintendent posted in Municipal Corporation dies of heart attack

    Jalandhar Municipal Corporation में तैनात सुपरिटेंडेंट की दिल का दौरा पड़ने से मौत

     

    • जालंधरः नगर निगम Jalandhar के प्राप्टी टैक्स विभाग में तैनात सुपरीडैंट भुपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह पांच बजे के करीब टिम्मी की अचानक से तबीयत खराब हो गई।

    जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए hospital में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद निगम में शोक की लहर दौड़ गई वहीं, टिम्मी के निधन पर उच्च अधिकारियों द्वारा परिवार के साथ शोक व्यक्त किया गया है।

    इस संबंधी नगर निगम कर्मचारियों ने बताया कि टिम्मी रोजाना की तरह मंगलवार को काम करने के लिए Office आए थे और सब कुछ नॉर्मल था, मगर आज सुबह उनकी मौत से पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है क्योंकि वह बिल्कुल ठीक थे। वहीं, विदेश में रह रहे रिश्तेदारों के लौटने के बाद टिम्मी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

    कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

    कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

     

    कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इसमें अभी तक दो आतंकी मारे गए हैं. हालांकि, अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी के एक जवान को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

    कश्मीर घाटी के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग मेंएसओजी (जम्मू-कश्मीर पुलिस) के एक जवान को गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी है.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में सोपोर के हादीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग करनी शुरू कर दी.

    घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया

    अधिकारी ने आगे बताया कि सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. हालांकि, अभी तक आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी के एक जवान को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • अमृतपाल को झटका, NSA की अवधि 1 साल बढ़ी

    अमृतपाल को झटका, NSA की अवधि 1 साल बढ़ी

     

    चंडीगढ़ – खालिस्तानी समर्थक एवं खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के साथियों पर एनएसए एक साल और बढ़ा दिया गया है। अमृतपाल के 9 साथियों पर एनएसए की मियाद 18 जून को यानी कल खत्म हो चुकी थी। अमृतपाल के साथ-साथ उसके सभी 9 साथियों पर भी ऑर्डर लागू किया गया है। फिलहाल, अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है।

    पंजाब सरकार के सूत्रों के अनुसार इन आदेशों को लोकसभा चुनावों के दो दिन बाद व परिणाम के एक दिन पहले ही 3 जून को जारी कर दिया गया था। फिलहाल परिवार व अमृतपाल के वकील को भी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अमृतपाल सिंह को NSA से बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल और उसके समर्थकों ने ह​​थियारों के साथ थाने पर हमला अपने समर्थक लवप्रीत उर्फ तूफान की रिहाई के लिए किया था। इस घटना के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

  • स्पाइसजेट की फ्लाइट में  बंद हुआ AC, 1 घंटे तक परेशान रहे यात्री

     स्पाइसजेट की फ्लाइट में  बंद हुआ AC, 1 घंटे तक परेशान रहे यात्री

     

    नई दिल्ली  दिल्ली से दरभंगा (एसजी 486) की यात्रा करने वाले स्पाइसजेट के यात्रियों को एक घंटे भीषण गर्मी के बीच सफर काटना पड़ा। प्रचंड गर्मी के बीच यात्रियों को विमान में एक घंटे से अधिक समय तक बिना एयर कंडीशनिंग (एसी) के विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस घटना की वीडियो सामने आई है जिसमें यात्री पसीना पोंछते और पंखा झुलाते नजर आ रहे हैं। एसी के बिना यात्रियों का हाल बुरा हो गया क्योंकि सभी दरवाजे बंद थे।

    AC shut down in SpiceJet flight… हालांकि एक घंटे बाद एसी चल गया और यात्रियों की समस्या हल हो गई। उल्लेखनीय है कि दिल्ली से पुणे (एसजी-8938) जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में शनिवार को करीब एक घंटे की देरी होने से करीब 100 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था और उन्हें कम एयर कंडीशनिंग वाले विमान में बैठने को मजबूर होना पड़ा।

  • हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में बगावत; CM सुक्खू की पत्नी को टिकट दिए जाने का विरोध, रोते हुए बोले डा. राजेश-मुझे 9 घंटे किडनैप करके रखा

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में बगावत; CM सुक्खू की पत्नी को टिकट दिए जाने का विरोध, रोते हुए बोले डा. राजेश-मुझे 9 घंटे किडनैप करके रखा

     

    नई दिल्ली  – हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में बगावत हो गई है। यह बगावत सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव में टिकट मिलने के बाद शुरू हुई है। कमलेश को टिकट मिलने के विरोधस्वरूप डॉ. राजेश शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आज रोते हुए राजेश शर्मा ने कहा कि CM सुक्खू ने 9 घंटे तक उन्हें ओक-ओवर ( शिमला में CM का सरकारी निवास) में किडनैप करके रखा। सीएम और दूसरे कांग्रेस नेता उन्हें धमकी दे रहे हैं कि उसका कारोबार बंद कर देंगे। पेशे से डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि मंत्री भी उन्हें धमका रहे हैं। डॉ. राजेश ने कहा कि यदि पुणे में उनके बच्चों की मौत होती है या फिर उनकी हार्ट अटैक से मौत होती है तो उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे। हाल में संपन्न संसदीय चुनाव में भी कमलेश ठाकुर को हमीरपुर से, भाजपा के अनुराग ठाकुर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा थी किंतु ऐसा नहीं हुआ और वहां ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को अवसर दिया गया।

    वहीं, कल सीएम ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के समय भी पार्टी हाईकमान ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाने को कहा था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। वह चाहते थे कि एक परिवार से एक ही राजनीति में आए, लेकिन इस बार फिर से प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां बनी हैं कि पार्टी हाईकमान ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाने के निर्देश दिए हैं। देहरा से डॉ. राजेश का टिकट पहले से तय माना जा रहा था। साल 2022 में पार्टी ने राजेश को ही टिकट दिया था।

  • पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी बरजिंदर सिंह भुल्लर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर…

    पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी बरजिंदर सिंह भुल्लर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर…

     

    लुधियाना : पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी बरजिंदर सिंह भुल्लर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलती ही थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान डीएसपी का शव कमरे में कुर्सी पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्ऱवाई शुरू कर दी है।।

    जानकारी के मुताबिक बरजिंदर सिंह भुल्लर करीब एक साल पहले रिटायर हुए थे। जब वह रिटायर हुए तो उनकी अंतिम पोस्टिंग आईआरबी में थी। वह सराभा नगर इलाके के ग्रीन एवेन्यू में अपने माता-पिता के साथ रहते थे जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ विदेश में रहती है।

    पता चला है कि बरजिंदर सिंह काफी समय से मानसिक अवसाद का शिकार थे। वह अक्सर घर में अकेले कमरे में बैठे रहते थे। आज उन्होंने कमरे में कुर्सी पर बैठकर खुद की लाइसैंसी रिवाल्वर से गोली मार ली जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका : MLA किरण चौधरी अपनी बेटी के साथ BJP में हुईं शामिल,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई

    हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका : MLA किरण चौधरी अपनी बेटी के साथ BJP में हुईं शामिल,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई

     

    चंडीगढ़  : हरियाणा के पूर्व CM चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से MLA किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी BJP में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। किरण चौधरी और श्रुति ने बीते कल ही को कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा है। जिसमें किरण ने लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया गया।

    MLA Kiran Choudhary joins BJP with her daughter in haryana : किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद से ही नाराज दिख रही थी। किरण ने खुलकर मीडिया के सामने कई बार राजनीतिक तौर पर उन्हें खत्म करने की साजिश रचने के आरोप लगाए। किरण चौधरी को भाजपा हरियाणा से राज्यसभा भेज सकती है। श्रुति चौधरी को तोशाम से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

    लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटें जीती थी। इसके अलावा 90 विधानसभा में से 46 पर कांग्रेस और 44 भाजपा जीती थी। ऐसे में 3 महीने बाद विस चुनाव में कांग्रेस के लिए माहौल अच्छा माना जा रहा था लेकिन अब पूर्व सीएम बंसीलाल परिवार का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 17 देशों के राजदूत रहे मौजूद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 17 देशों के राजदूत रहे मौजूद

     

    पटना  : पीएम मोदी ने आज बिहार को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी जब इसका उद्घाटन किया तो उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा 17 देशों के मिशन प्रमुख इस मौके के साक्षी बने। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों को बारीकी से निहारा है। 5वीं सदी की नालंदा यूनिवर्सिटी को आक्रांताओं ने भले ही नष्ट कर हिंदू और बौद्ध धर्म को खाक में मिलाने की कोशिश की हो। मगर, नालंदा यूनिवर्सिटी बीतती सदियों के साथ और भी ख्याति पाती गई और भी प्रख्यात होती चली गई

     पीएम मोदी ने अपने दौरे से पहले ट्वीट कर आज का दिन बेहद खास बताया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए यह बहुत खास दिन है। नालंदा का हमारे गौरवशाली हिस्से से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा। नालंदा यूनिवर्सिटी के नए परिसर में 2 शैक्षणिक ब्लॉक होंगे। 1900 छात्रों के बैठने की क्षमता है। 550 छात्र की क्षमता वाले हॉस्टल हैं। 2000 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर है। 3 लाख किताब की क्षमता वाली लाइब्रेरी है। नेट जीरो ग्रीन कैंपस है। विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है।

    नालंदा यूनिवर्सिटी का इतिहास काफी पुराना है। लगभग 1600 साल पहले नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना पांचवी सदी में हुई थी। जब देश में नालंदा यूनिवर्सिटी बनाई गई तो दुनियाभर के छात्रों के लिए यह आर्कषण का केंद्र था। विशेषज्ञों के मुताबिक 12वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों ने इस विश्वविद्यालयों को नष्ट कर दिया था। इससे पहले करीबन 800 सालों तक इन प्राचीन विद्यालय ने ना जाने कितने छात्रों को शिक्षा दी है।

    नालंदा विश्वविद्यालय की नींव गुप्त राजवंश के कुमार गुप्त प्रथम ने रखी थी। पांचवीं सदी में बने प्राचीन विश्वविद्यालय में करीब 10 हजार छात्र पढ़ते थे, जिनके लिए 1500 अध्यापक हुआ करते थे। छात्रों में अधिकांश एशियाई देशों चीन, कोरिया और जापान से आने वाले बौद्ध भिक्षु होते थे। इतिहासकारों के मुताबिक, चीनी भिक्षु ह्वेनसांग ने भी सातवीं सदी में नालंदा में शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने अपनी किताबों में नालंदा विश्वविद्यालय की भव्यता का जिक्र किया है। यह बौद्धों के दो सबसे अहम केंद्रों में से एक था।