Author: Sumesh Sharma

  • जालन्धर :गर्मियों की छुट्टियों के चलते बंद रहेंगी ये दुकानें, जल्दी से खरीद ले जरूरी सामान

    जालन्धर :गर्मियों की छुट्टियों के चलते बंद रहेंगी ये दुकानें, जल्दी से खरीद ले जरूरी सामान

     

    जालन्धर 18 जून : गर्मी की छुट्टियों के दौरान शहर के सभी बाजार बंद रखे गए हैं। इसी सिलसिले में विभिन्न दुकानें भी बंद होनी शुरू हो गई हैं। वहीं, आने वाले दिनों में कई अहम बाजार बंद रहने वाले हैं। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक बाजारों में काफी भीड़ रहेगी।

    एसोसिएशनों का कहना है कि लोगों को अपनी जरूरत का सामान पहले ही खरीद लेना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में कोई दिक्कत न हो। इसी सिलसिले में दवाई की दुकानों में भी छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है, इसके चलते होलसेल दवा की दुकानें 4 दिनों तक बंद रहेंगी।

    होलसेल केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूसीओ) के चेयरमैन रिशु वर्मा और अध्यक्ष निशांत चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 से 23 जून तक होलसेल दवाई की दुकानें बंद रखी जाएंगी।

  • नदी में समा गया करोड़ों की लागत से बना पुल, टूटने का Video आया सामने

     

     नदी में समा गया करोड़ों की लागत से बना पुल, टूटने का Video आया सामने

     

    सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुल भरभराकर नदी में समा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिलर बह जाने की वजह से पुल नदी में समा गया।

     

    नदी में टूटकर गिरा पुल। - India TV Hindi

    नदी में टूटकर गिरा पुल।

    अररिया: जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुलिस भरभराकर नदी में समा गया। ये पुलिस अररिया के पड़किया घाट पर बना हुआ था। बताया जा रहा है कि बकरा नदी पर मौजूद इस पुल के निर्माण में करोड़ों की लागत लगी थी। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि पुल को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ था। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही की वजह से ये घटना सामने आई है। पुल की लागत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि पड़रिया पुल के तीन पिलर बहकर नदी में समा गए, जिससे पुल टूट गया।

    विधायक ने अनियमितता का लगाया आरोप

    वहीं इस घटना पर सिकटी विधायक ने कहा कि पुल के पिलर बनाने में अनियमितता बरती गई, इसलिए पुल बह गया। अगर विभागीय अधिकारी के आंखों पर संवेदक की मेहरबानी का पर्दा नहीं पड़ता तो आज बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल नदी के गर्भ में नहीं समाता। जिस पुल पर आवागमन के लिए वर्षों से लोग प्रतीक्षारत हैं, आज सिखटी प्रखंड व कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला पड़रिया पुल अपने निर्माण के दौरान ही नदी के गर्भ में समा गया।

    अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल मंगलवार को गिरकर ध्वस्त हो गया. बताया जाता है कि बकरा नदी पर बने इस पुल का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही करोड़ों की लागत से बना यह पुल धड़ाम से गिर गया. सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया. पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है.

  • चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर काशी पहुंचे ;मुझे तीसरी बार पीएम बनाया, 60 साल बाद ऐसा हुआ है: PM मोदी

    चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर काशी पहुंचे ;मुझे तीसरी बार पीएम बनाया, 60 साल बाद ऐसा हुआ है: PM मोदी

    चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर काशी पहुंचे ;मुझे तीसरी बार पीएम बनाया, 60 साल बाद ऐसा हुआ है: PM मोदी

     

    लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी से सांसद निर्वाचित हुए हैं. चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं. पीएम रात बनारस में ही बिताएंगे और कल बिहार के नालंदा के लिए रवाना हो जाएंगे.

     

    मैं अब यहीं का हो गया हूं: PM

    नरेंद्र मोदी ने काशी में जनता जनार्दन को प्रणाम कर अपने संबोधन को शुरू किया. पीएम मोदी ने कहा कि काशीवासियों के असीम स्नेह से देश का प्रधानसेवक बनने का मौका मिला है. अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है. मैं अब यहीं का हो गया हूं.

    मैं बनारस के हर लोगों का आभार व्यक्त करता है. काशी के लोगों ने सिर्फ एमपी नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है. इसलिए आप लोगों को डबल बधाई. इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है वो अभूतपूर्व है.

    • 2100 से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लग चुका है: PM

       

      चंदौली में आधुनिक फिश मार्केट का निर्माण किया जा रहा है. मुझे खुशी है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना को भी बनारस में जबरदस्त सफलता मिल रही है. बनारस के 2100 से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लग चुका है. 3000 से ज्यादा घरों में पैनल लगाने का काम चल रहा है. इससे जुड़े लोगों को डबल फायदा हुआ है. इससे उनका बिजली बिल तो जीरो हुआ है साथ में महीने में उनती 2-3 हजार की कमाई भी हो रही है.

    •  

      किसानों को बोनस भी दिया जा रहा है: PM

       

      काशी में बनास डेयरी की स्थापना हो, किसानों के लिए बना कार्गो सेंटर हो या फिर इंटीग्रेटेड पैक हाउस हो, इसकी वजह से काशी और पूर्वांचल के किसान बहुत मजबूत हुए हैं. बनास डेयरी ने पशुपालकों के भाग्य को बदलने का काम किया है. अकेले बनारस के ही 14 हजार से अधिक पशुपालक इस डेयरी के रजिस्टर हो चुके हैं. किसानों को बोनस भी दिया जा रहा है.

    • माताओं और बहनों की भूमिका का विस्तार हो रहा: PM

       

      पीएम ने कहा कि अब खेती को नई दिशा देने में भी माताओं और बहनों की भूमिका का विस्तार किया जा रहा है. हमने आशा कार्यकर्ता के रूप में बहनों का काम देखा है. हमने डिजिटल इंडिया बनाने में बहनों की भूमिका देखी है. अब हम खेती को नई ताकत मिलते हुए देखेंगे. आज 30 हजार से अधिक महिला सहायता समूह को सर्टिफिकेट दिए गए हैं.

    •  

      किसानों के खाते में 700 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं: PM

       

      पीएम ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि आज दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम बन चुकी है. अभी तक किसानों के बैंक खाते में सवा तीन लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. अकेले वाराणसी के किसानों के खाते में 700 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. मुझे खुशी है कि किसानों के खाते में रुपये पहुंचाने के लिए बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया. विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी 1लाख किसान इस योजना से जुड़े हैं.

    •  

      पहला फैसला किसान और गरीब से जुड़ा लिया है: PM

       

      पीएम मोदी ने कहा कि मैंने किसान, नौजवान, नारी शक्ति को विकसित भारत का स्तंभ माना है. सरकार बनते ही मैंने सबसे पहला फैसला किसान और गरीब परिवारों से जुड़ा लिया है. देश भर में गरीब परिवारों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने हों या फिर पीएम किसान सम्मान निधि को आगे बढ़ाना हो ये फैसले करोड़ों- करोड़ों लोगों के लिए लिए गए. आज का ये कार्यक्रम भी विकसित भारत के इसी रास्ते को सशक्त करने वाला है.

  • औचक निरीक्षण करने टांडा थाने पहुंचे DIG Jalandhar Range, घर में सो रहे SHO पर सख्त एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला…

    You are currently viewing औचक निरीक्षण करने टांडा थाने पहुंचे DIG Jalandhar Range, घर में सो रहे SHO पर सख्त एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला….

    DIG Jalandhar Range reached Tanda police station for surprise inspection, strict action was taken against SHO sleeping in the house, know what is the whole matter….

    औचक निरीक्षण करने टांडा थाने पहुंचे DIG Jalandhar Range, घर में सो रहे SHO पर सख्त एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला…

    • होशियारपुरः DIG जालंधर रेंज Harmanbir Singh Gill मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब टांडा पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। बता दें कि यह निरीक्षण पंजाब पुलिस के ड्यूटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए था। इस दौरान DIG ने पाया कि थाने में सिर्फ सहायक मुंशी मौजूद था और उसके पास कोई हथियार भी नहीं था और साथ ही DSP और SHO थाने में नहीं थे। पता चला कि वे घर में सो रहे थे जिस पर SHO को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि थाना टांडा में पहुंचे जालंधर रेंज के DIG Harmanbir Singh Gill ने पहले मुंशी के कमरे में पहुंचकर वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम में बातचीत की। इसके बाद DIG गिल ने कंट्रोल रूम में बताया कि तीनों जिलों (जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर) के SSP को नोट करवाओ कि मैं आज थाना टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचा हूं।

    DIG ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे थाने में सिर्फ सहायक मुंशी बैठा था। सुबह 8 बजे वाली रोल कॉल मिसिंग थी और SHO व DSP Tanda अपने-अपने क्वार्टरों में पाए गए। थाने में मैनपावर बिल्कुल नहीं थी। थाने में एक महिला हवालाती थी, मगर कोई भी महिला मुलाजिम थाने में नहीं थी।

    DIG ने एक्शन लेते हुए कहा कि फिलहाल थाना Tanda के SHO को लाइन हाजिर कर रहा हूं। DSP के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और SSP होशियारपुर से एक्सप्लेनेशन कॉल की गई है। Gill ने कहा कि मेरे रेंज के हर थाने में ऐसे चेकिंग होती रहेगी और जहां कमी पाई गई, वहां पर कार्रवाई होगी। जो भी अधिकारी रेंज ऑफिस से आए एजेंडे को नहीं मानेगा, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

  • ये कैसा प्रेम? बीच सड़क पर एक्स-गर्लफ्रेंड का खौफनाक मर्डर, मारने के बाद प्रेमी बोला “मेरे साथ ऐसा क्यों किया?”

    ये कैसा प्रेम? बीच सड़क पर एक्स-गर्लफ्रेंड का खौफनाक मर्डर, मारने के बाद प्रेमी बोला “मेरे साथ ऐसा क्यों किया?”

     

    पालघर- महाराष्ट्र के वसई शहर की एक मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति को रिंच से महिला को पीटते हुए देखा गया। उस दौरान कुछ लोग इसे देखते रहे और घटना का वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

    वसई में गौरईपाड़ा में एक व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े हत्या की घटना मंगलवार सुबह हुई। व्यक्ति महिला के खून से लथपथ शव के पास बैठा रहा और कुछ बुदबुदाता रहा। सूचना मिलने पर वालिव पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची, व्यक्ति को हिरासत में लिया और महिला के शव को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, शख्स की पहचान रोहित यादव (29) के रूप में हुई है और मृतका आरती जाधव (22) है।

    प्रारंभिक जांच के अनुसार, नालासोपारा शहर के पास रहने वाले इस जोड़े के बीच पिछले दो साल से रिश्ता था, लेकिन रोहित को अचानक संदेह हुआ कि वह उसे धोखा दे रही है। फिर उनके बीच बहुत झगड़ा हुआ और रोहित ने चुपचाप उसके खिलाफ रंजिश पाल ली। मंगलवार सुबह (18 जून), वह वसई में एक निजी कंपनी में काम करने के लिए अपने घर से निकली। तभी जहां गुस्साए रोहित ने गौरीपाड़ा में उससे बात की और पूछा कि उसका किसके साथ रिश्ता चल रहा है। जब वह जाने लगी तो रोहित ने अपने हाथ में लिए लोहे के रिंच से उसके सिर पर बार-बार वार किया और उसे खून से लथपथ सड़क पर गिरा दिया। वह कुछ कदम आगे बढ़ा और फिर वापस आकर देखा कि वह जिंदा है या नहीं। जिंदा देख कर उसने पूरी ताकत से उसकी गर्दन पर वार किया और तब तक करता रहा, जब तक कि महिला की मौत नहीं हो गई। इसके बाद, वह सड़क पर उसके पास बैठ गया और कहने लगा: “मेरे साथ ऐसा क्यों किया?” आरती 12वीं तक पढ़ी है। वो गुलाबी रंग का टॉप और नीली लेगिंग पहने हुई थी।हाल ही में उसने कोई नौकरी शुरू की थी।

    इस दौरान हालांकि एक व्यक्ति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन रोहित ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया। लेकिन हैरानी की बात है कि दूसरे राहगीर और दुकानदार सड़क पर हो रही इस भयानक घटना को देखते रहे, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे, लेकिन किसी ने भी आगे आकर उस व्यक्ति को रोकने या महिला की मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

  • देश की बढ़ती ताकत ; डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बन रहा भारत, HAL को मिला नया ऑर्डर

    देश की बढ़ती ताकत ; डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बन रहा भारत, HAL को मिला नया ऑर्डर

     

    नई दिल्ली : भारत की डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय की ओर से 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का ऑर्डर मिला है। नया ऑर्डर मिलने के साथ ही एचएएल के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है और दोपहर 12 बजे यह 5,470 रुपये पर था।

    एचएएल द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी को रक्षा मंत्रालय की ओर से 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरपीएफ) मिला है। 156 में से 90 हेलीकॉप्टर भारतीय सेना और 66 हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना के लिए हैं।

    बता दें, आरपीएफ एक दस्तावेज होता है जिसमें किसी भी सरकार या कंपनी द्वारा अपनी आवश्यकताओं को बताया जाता है। इसमें सामान खरीदने के प्रोसेस, टाइमलाइन, नियम और शर्तों की जानकारी होती है। माना जा रहा है कि ये टेंडर 45,000 से 50,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

    156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदने का प्रस्ताव एचएएल को दिया जाना, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नई सरकार बनने के बाद कार्यभार संभालते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा उद्देश्य देश की सुरक्षा को मजबूत करना है। साथ ही रक्षा जरूरतों में आत्मनिर्भरता हासिल करना है।

    156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का नया ऑर्डर मिलने से पहले एचएएल के पास 38,561 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक थी। हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच एडवांस जीई इंजन बनाने को लेकर समझौता हुआ है। ये इंजन एचएएल की ओर से बनाए जाएंगे।

    भारत में डिफेंस इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है। एक अन्य सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की ऑर्डर बुक 75,934 करोड़ रुपये की है। एलएंडटी, जो कि डिफेंस क्षेत्र में भी कारोबार करती है, उसकी ऑर्डर बुक 94,000 करोड़ रुपये की है।

  • अजीब सनक; रील्स बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाना भूली लड़की, ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया खाई में गिरी कार, माैत

     

    अजीब सनक; रील्स बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाना भूली लड़की, ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया खाई में गिरी कार, माैत

     

    मुंबई – सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के चक्कर में कई बार जानलेवा हादसे हो जाते हैं। ताजा घटनाक्रम में एक लड़की कार ड्राइव करते समय रील्स बनाने के चक्कर में कार समेत खाई में गिर गई और उसकी माैके पर माैत हो गई। घटना औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है। लड़की की पहचान 23 साल की श्वेता दीपक सुरवासे के रूप में हुई है। खाई में गिरने से कुछ सेकेंड पहले का वीडियो भी सामने आया है। श्वेता रील बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाना भूल गई और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। उल्लेखनीय है कि सुलीभंजन में दत्त मंदिर का क्षेत्र मनोरम है, बरसात के मौसम में यह प्रकृति के साथ और अधिक खुल जाता है।इसलिए भक्त और पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं।

  • बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब में गहराया बिजली संकट, बदला जा सकता है दफ्तरों का समय

    बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब में गहराया बिजली संकट, बदला जा सकता है दफ्तरों का समय

    पटियाला- पंजाब में बढ़ती गर्मी के कारण पारा 44 डिग्री के पार चला गया है तो वहीं अब प्रदेश के लोगों को लंबे बिजली कटों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्ज फेडरेशन ने राज्य में गंभीर हो रही बिजली की उपलब्धता व आपूर्ति की स्थिति पर चिंता जताई है। जिसको लेकर फेडरेशन की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा गया है।

    कार्यालय का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक
    पत्र में कहा गया है कि “पंजाब राज्य में, 2023 के दौरान इसी अवधि की तुलना में 1 से 15 जून, 2024 के बीच बिजली की खपत में 43% की वृद्धि हुई है, जबकि अधिकतम मांग जून 2023 में 11309 मेगावाट से बढ़कर जून 2024 में 15775 मेगावाट हो गई है। पूरे पंजाब राज्य में धान की खेती के कारण जून के अंत तक अतिरिक्त कृषि भार बढ़ने की उम्मीद है, जिससे बिजली की असहनीय स्थिति पैदा हो सकती है।” “महोदय (पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिक्र करते हुए), एआईपीईएफ आपको भारत का सबसे कुशल और जनहितैषी मुख्यमंत्री मानता है और इसलिए आपसे अनुरोध करता है कि आप हमारे उपरोक्त पत्र में सूचीबद्ध बिजली खपत को नियंत्रित करने की पहल का नेतृत्व करें। हमारी राय में, यदि नीचे दोहराए गए इन कदमों को तुरंत लागू नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।”

    सुझाए गए कदम इस प्रकार हैं:
    – कार्यालय का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाना चाहिए।
    – सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, मॉल और दुकानें शाम 7 बजे बंद कर दी जानी चाहिए।
    – उद्योग पर पीक लोड प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

    बिजली से कई दिन तक रहना पड़ सकता है वंचित
    फेडरेशन का कहना है कि यदि स्थिति ऐसी ही रही तो ग्रिड में गड़बड़ी की पूरी संभावना है और लोगों को बिजली से कई दिन वंचित भी रहना पड़ सकता है। फेडरेशन ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बिजली की मांग नियंत्रित करने के लिए कोई कदम न उठाने पर भी चिंता जताई है। इसके साथ ही फेडरेशन ने राज्य में बिजली चोरी पर चिंता जता सरकार को सुझाव दिया है कि बिजली चोरों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज करें। बता दें कि 2023 में अधिकतम मांग 11,309 मेगावाट थी। अब वह 15,775 मेगावाट है।

    धान की रोपाई का बिजली पर असर
    धान की रोपाई शुरू होने से बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। राज्य में बिजली की मांग बढ़ने से कट भी लग रहे हैं। यहां तक कि कई जगह तो आठ घंटे तक के कट भी लगाए जा रहे हैं। यहां तक कि आने वाले समय में लोगों को आठ घंटे से भी ज्यादा लंबे कटों का सामना करना पड़ सकता है और यह संकट कई दिनों तक रहने का भी अनुमान है।

    ताजा आंकड़ों के मुताबिक 10 जून को पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 12607 मेगावाट, धान सीजन शुरू होते ही 11 जून को बढ़कर 13761 मेगावाट पहुंच गई थी। इसके बाद 12 जून को 14798 मेगावाट, 13 को 15379 मेगावाट और शुक्रवार को 15704 मेगावाट दर्ज की गई है। इन आंकड़ों से साफ है कि 11 जून को धान की रोपाई शुरू होते ही चार दिनों में बिजली की मांग में 3097 मेगावाट की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है।

  • बंगाल रेल हादसा; रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुची , रेल मंत्री ने 10-10 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

    बंगाल रेल हादसा; रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुची , रेल मंत्री ने 10-10 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

     

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा, पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी; मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से चोटिल को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि रेलवे के एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ पूरे तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

    वहीं कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपये और घायलों की 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, ”प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

    बता दें कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस पर पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है।

  • BJP ने शीतल अंगुराल को जालंधर वेस्ट उप चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

    BJP ने शीतल अंगुराल को जालंधर वेस्ट उप चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

    जालंधर : भारतीय जनता पार्टी ने भी जालंधर वेस्ट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जालंधर वेस्ट से आप छोड़ने वाले पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के उम्मीदवार बनाया गया है।

    आपको यह भी बता दें कि अंगुराल पहले भी इस सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। लोकसभा चुनाव के दौरान वह बीजेपी में चले गये थे और उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गयी थी। अब बीजेपी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं अभी तक अकाली दल और कांग्रेस को मजबूत दावेदार अभी तक नहीं मिला है और दोनों पार्टियां उम्मीदवार की घोषणा के लिए कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहती।