Author: Sumesh Sharma

  • मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन; आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला किया जमीदोज…

    मंदिर में फेंका गोवंश का कटा सिर, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन; आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला किया जमीदोज…

     

    रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक मंदिर में शरारती लोगों ने गोवंश का कटा हुआ सिर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है।

    रतलाम जिले के जावरा के जगन्नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह जब पुजारी पहुंचे, तो उन्हें वहां गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना से नाराज हिंदू समाज के लोगों ने जावरा के बाजार को बंद करा दिया और फोरलेन पर चक्का जाम कर दिया।

    पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस मामले में एक समुदाय विशेष के दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ किए जाने के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया। मौके पर बड़ी संख्या मेें पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने संवाददाताओं को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची। उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
    जावरा के शहर काजी हाफिज भुरु भाईजान ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • जालंधर की 2 चचेरी बहनों पर अमेरिका में हुई फायरिंग, एक की मौत; नकोदर का आरोपी न्यूजर्सी से गिरफ्तार

    जालंधर की 2 चचेरी बहनों पर अमेरिका में हुई फायरिंग, एक की मौत; नकोदर का आरोपी न्यूजर्सी से गिरफ्तार

     

    न्यूजर्सी  : अमेरिका के न्यूजर्सी में पंजाब के जालंधर की 2 बहनों पर युवक ने फायरिंग कर दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक भी जालंधर के नकोदर का बताया जा रहा है। दोनों चचेरी बहन थी। आरोपी की पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है। मरने वाली की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार जख़्मी हुए दोनों बहनों को वारदात के बाद तुरंत नेवार्क के एक अस्पताल में ले जाया गया। एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा- वे ड्राइव वे पर ही पड़ी थीं। वे वास्तव में हिल नहीं रही थीं।

    गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।

  • बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत; 23 यात्री थे सवार

    बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत; 23 यात्री थे सवार

     

    रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाईवे पर रौतेली के पास 23 यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ, फायर विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीमें मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।

    दरअसल, शनिवार को बद्रीनाथ हाइवे से 5 किलोमीटर दूर रौतेली के पास एक 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी, जिसमें सवार 23 यात्रियों में से 15 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इनको तुरंत नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    वहीं अभी और यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा खुद मौजूद हैं। साथ ही मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही एसडीआरएफ, फायर, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं।

    रुद्रप्रयाग एसपी डॉ वैशाखा ने बताया कि,हमको सूचना मिली कि 23 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर रौतेली के पास अलकनंदा नदी में गिर गई है। तुरंत मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक 15 यात्रियों को हॉस्पिटल भेजा है, जिनकी हालत काफी सीरियस है। बाकियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं अभी तक कितने यात्रियों की मौत हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को शुरू हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। और हर दिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यात्रा के साथ ही अब हादसे भी लगातार बढ़ने शुरू हो गए हैं।

  • आंतक की चिट्ठी से जम्मू कश्मीर-पंजाब से तक सन्देश में वैष्णो देवी, अमरनाथ और स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी

    आंतक की चिट्ठी से जम्मू कश्मीर-पंजाब से तक सन्देश में वैष्णो देवी, अमरनाथ और स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी

     

    नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के रियासी में 9 जून को हुए आतंकी हमले के बाद अंबाला रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की धमकी का खत मिला है। इस खत में पंजाब का गोल्डन टेम्पल, वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ मंदिर को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के कई रेलवे स्टेशन भी आतंकियों के निशाने पर रह सकते हैं।

    खत में लिखा गया है “हे खुदा मुझे माफ कर, जम्मू कश्मीर में अपने जेहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। हम ठीक 21 जून को जम्मू के रेलवे स्टेशन कठुआ, पठानकोट ब्यास, भटिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे। हम ठीक 23 जून को कटरा वैष्णो देवी, शिव मंदिर अमरनाथ मंदिर, श्रीनगर के लाल चौक, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, हिमाचल के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। इस बार जम्मू कश्मीर-पंजाब को खून से रंग देंगे। तभी खुदा मुझे माफ करेगा। खुदा हाजिफ।

    खत के अंत में यह भी बताया गया कि इसे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एरिया कमांडर कुला नूर अहमद ने लिखा है। सुरक्षा एजेंसियां इस खत की जांच कर रही हैं। शुक्रवार (15 जून) को अम्बाला रेलव स्टेशन पर रेलवे पुलिस को यह धमकी भरा खत मिला है, जिसकी जांच जारी है।

  • CM नीतीश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    CM नीतीश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में करवाया गया भर्ती

     

    पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने की खबर है। उनको मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह नीतीश के हाथ में तेज दर्द की शिकायत मिली थी।

    शनिवार की सुबह सीएम नीतीश कुमार के हाथ में अचानक से तेज दर्द शुरू हो गया। उन्‍हें तुरंत पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया जहां हड्डी विभाग के डॉक्‍टरों की टीम ने उनकी जांच की। नीतीश कुमार पिछले काफी समय से लगातार चुनाव में व्‍यस्‍त चल रहे थे।

    फिर एडीए के महत्‍वपूर्ण घटक के तौर उनके दल जेडीयू और उनकी केंद्र सरकार के गठन में महत्‍वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान उन्‍होंने कई बार दिल्‍ली का दौरा किया। वह नौ जून को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल रहे।

  • डीजीपी पंजाब ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, अपराध के खिलाफ कार्ययोजना पर हुई चर्चा…

    डीजीपी पंजाब ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, अपराध के खिलाफ कार्ययोजना पर हुई चर्चा…

    चंडीगड़ ; लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद स्थानीय प्रशासन फिर से सक्रिय हो गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और रेंज एडीजी/आईजी/डीआईजी, सीपी, एसएसपी, जिलों में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारी और पंजाब के सभी एसएचओ समेत अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हुए।

    बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। बैठक के दौरान डीजीपी ने संगठित अपराध, नशा तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुलिस थानों में मौजूद रहने के निर्देश भी दिए।

    एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा, कि “संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा करने और कार्य योजना तैयार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, रेंज एडीजी/आईजी/डीआईजी, सीपी, एसएसपी, जिलों में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारियों और पंजाब के सभी एसएचओ के साथ आज वीसी के माध्यम से एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। सभी अधिकारियों को पेशेवर पुलिसिंग करने, क्षमता निर्माण करने और सार्वजनिक शिकायतों के निवारण के लिए सभी कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहने का निर्देश दिया।”
  • Punjab में आदमपुर Airport का नाम Sri Guru Ravidas के नाम पर रखने के लिए Sunil Jakhar ने लिखा PM मोदी को पत्र

    You are currently viewing Adampur Airport  का नाम Sri Guru Ravidas के नाम पर रखने के लिए Sunil Jakhar ने लिखा PM मोदी को पत्र

    Jakhar wrote a letter to PM Modi to name Adampur Airport after Sri Guru Ravidas.

    Punjab में आदमपुर Airport का नाम Sri Guru Ravidas के नाम पर रखने के लिए Sunil Jakhar ने लिखा PM मोदी को पत्र

     

    • चंडीगढ़ः जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट रखने के लिए पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में एक पत्र लिखकर मांग उठाई है। वहीं जाखड़ ने तुगलकाबाद में गुरु रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार के दौरान उसके चारों ओर एक उपयुक्त वाटिका बनाने के बारे में लिखा है। उन्होंने कहा है कि इससे पंजाब के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का ऐलान किया था।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की ओर से पीएम मोदी को पत्र लिखकर आदमपुर एयरपोर्ट सहित तुगलकाबाद में श्री गुरु रविदास मंदिर के पुननिर्माण एवं जीर्णोद्धार के संबंध में मांग उठाई है। अपने पत्र में जाखड़ ने लिखा है कि पंजाब के लोगों की भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं। बता दें कि जालंधऱ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर आए पीएम नरेन्द्र मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट रखने का वायदा किया था।

    पत्र की कॉपी

    जिक्रयोग्य है कि आदमपुर एयरपोर्ट दोआबा के साथ हिमाचल प्रदेश, पठानकोट व जम्मू के लिए काफी महत्व रखता है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे शुरू किया गया था। इसका दिल्ली से वर्चुअल तरीके से शुभारंभ हुआ था। वहीं, होशियारपुर को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। यह गुरु रविदास की तपोभूमि भी है। वहीं, इस एरिया में श्री गुरु रविदास को मानने वाले लोगों की संख्या कम है।

  • कुवैत में 40 भारतीयों की मौत पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, सरकार ने तलाश के लिए Helpline Number जारी

    कुवैत में 40 भारतीयों की मौत पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, सरकार ने तलाश के लिए Helpline Number जारी

     

    कुवैत : दक्षिणी कुवैत में एक इमारत में लगी भीषण आग में बड़ी संख्या में भारतीयों के जिंदा जलने की खबर सामने आ रही है। इसमें 40 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। कुवैत के गृह मंत्री शेख फहाद अल-यूसुफ अल-सबा ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और मेल आईडी भी जारी की है। इसके जरिए पीड़ित परिवार कुवैत में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

    भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ये मेल आईडी जारी की

    Embassy Of India In Kuwait

    कुवैत में हुए इस भीषण अग्निकांड में इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई। इस इमारत के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें मजदूर रहते थे, जिसमें से अधिकतर भारतीय थे। ऐसे में इस अग्निकांड में मरने वालों में 40 भारतीय भी शामिल हैं। यह आग बुधवार की सुबह लगी थी। इसके लिए वहां की सरकार ने रियल एस्‍टेट ऑनर को जिम्मेदार ठहराया है। यह भीषण अग्निकांड मंजफ शहर में हुई है, जो दक्षिण कुवैत में पड़ता है।

     

    कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और लोगों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। जिस पर बात कर अपने लोगों की जानकारी हासिल की जा सकती है।

    इस घटना को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे राजदूत शिविर में गये हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।

    इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ”कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

  • PLI  प्रोडक्शन-लिंक्ड इनिशिएटिव स्कीम से देश मे आ सकता है 4 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश, पैदा होंगी 2 लाख नौकरियां

    PLI  प्रोडक्शन-लिंक्ड इनिशिएटिव स्कीम से देश मे आ सकता है 4 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश, पैदा होंगी 2 लाख नौकरियां

     

    नई दिल्ली : प्रोडक्शन-लिंक्ड इनिशिएटिव (पीएलआई) स्कीम के जरिए आने वाले कुछ वर्षों में भारत में 3 से 4 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश आ सकता है। बता दें, भारत में मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 14 सेक्टरों के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये की पीएलआई स्कीम चलाई जा रही है। इस निवेश से सेमीकंडक्टर, सोलर मॉड्यूल और फार्मा सेक्टर में करीब 2 लाख नए रोजगार पैदा हो सकते हैं।

    रेटिंग एजेंसी आईसीआरए का कहना है कि अर्थव्यवस्था में तेजी के साथ मध्यम अवधि में निजी सेक्टर के पूंजीगत खर्च में बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह पीएलआई जैसी स्कीम का आना है। आईसीआरए का कहना है कि मजबूत मांग और कंपनियों द्वारा आपूर्ति को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के कारण मेटल, स्पेशलिटी केमिकल और ऑटोमोटिव सेक्टर में तेजी देखने को मिल सकती है।

    सरकार द्वारा अब तक 14 सेक्टरों के लिए पीएलआई स्कीम शुरू की जा चुकी है। इसमें मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और विशेष इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, एपीआई और ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, टेलीकॉम और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक/आईटी प्रोडक्ट्स, उच्च दक्षता वाले सोलर पीवी मॉड्यूल और अन्य सेक्टर शामिल है।

    सरकार की ओर से कहा गया कि पीएलआई का उद्देश्य मुख्य सेक्टर में निवेश और नई टेक्नोलॉजी को आकर्षित करना है। साथ ही घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल भी अपने मंत्रालय के अधिकारियों से कह चुके हैं कि पीएलआई और मुक्त व्यापार समझौते जैसे इनिशिएटिव लाने होंगे, जिससे घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।

    पीएलआई स्कीम से भारत में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा सहारा मिला है। एप्पल इसका चमकता हुआ उदाहरण है। एप्पल की ओर से वित्त वर्ष 2024 में कुल 14 अरब डॉलर के आईफोन का प्रोडक्शन किया गया है। इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों में करीब 2 अरब डॉलर के आईफोन का निर्यात किया गया है।

  • डोडा जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार आतंकियों के स्कैच किए जारी

    डोडा जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार आतंकियों के स्कैच किए जारी

     

    जम्मू : डोडा जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। साथ ही इन आतंकियों की सूचना देने पर इनाम का ऐलान भी किया है। पुलिस ने इन आतंकवादियों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये (प्रत्येक पर पांच लाख रुपये) का इनाम देने की भी घोषणा की।

    बुधवार को करीब 1.45 बजे आतंकवादियों ने डोडा जिले के भद्रवाह इलाके के चत्तरगल्ला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग कर दी। एक अन्य घटना में, आतंकवादियों ने गंडोह इलाके में एक तलाशी दल पर हमला किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

    पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। माना जा रहा है कि ये आतंकी भद्रवाह, थाथरी, गंडोह के ऊपरी इलाकों में छिपे हो सकते है। ”प्रत्येक आतंकवादी की जानकारी देने पर 5 लाख रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया गया है। पुलिस ने लोगों से इन आतंकवादियों की मौजूदगी और गतिविधियों के बारे में सूचना देने की अपील की है।”

    इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को रियासी जिले में यात्री बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी किया था और उसके बारे में सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि जम्मू के रियासी में रविवार 9 जून को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हमला किया था। यह बस शिवखोड़ी से वापस आ रही थी। गोलीबारी के चलते बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई।