Punjab में आदमपुर Airport का नाम Sri Guru Ravidas के नाम पर रखने के लिए Sunil Jakhar ने लिखा PM मोदी को पत्र

You are currently viewing Adampur Airport  का नाम Sri Guru Ravidas के नाम पर रखने के लिए Sunil Jakhar ने लिखा PM मोदी को पत्र

Jakhar wrote a letter to PM Modi to name Adampur Airport after Sri Guru Ravidas.

Punjab में आदमपुर Airport का नाम Sri Guru Ravidas के नाम पर रखने के लिए Sunil Jakhar ने लिखा PM मोदी को पत्र

 

  • चंडीगढ़ः जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट रखने के लिए पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में एक पत्र लिखकर मांग उठाई है। वहीं जाखड़ ने तुगलकाबाद में गुरु रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार के दौरान उसके चारों ओर एक उपयुक्त वाटिका बनाने के बारे में लिखा है। उन्होंने कहा है कि इससे पंजाब के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का ऐलान किया था।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की ओर से पीएम मोदी को पत्र लिखकर आदमपुर एयरपोर्ट सहित तुगलकाबाद में श्री गुरु रविदास मंदिर के पुननिर्माण एवं जीर्णोद्धार के संबंध में मांग उठाई है। अपने पत्र में जाखड़ ने लिखा है कि पंजाब के लोगों की भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं। बता दें कि जालंधऱ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर आए पीएम नरेन्द्र मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट रखने का वायदा किया था।

पत्र की कॉपी

जिक्रयोग्य है कि आदमपुर एयरपोर्ट दोआबा के साथ हिमाचल प्रदेश, पठानकोट व जम्मू के लिए काफी महत्व रखता है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे शुरू किया गया था। इसका दिल्ली से वर्चुअल तरीके से शुभारंभ हुआ था। वहीं, होशियारपुर को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। यह गुरु रविदास की तपोभूमि भी है। वहीं, इस एरिया में श्री गुरु रविदास को मानने वाले लोगों की संख्या कम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *