Author: Sumesh Sharma

  • NEET परीक्षा पर SC का बड़ा फैसला, 1563 छात्रों को फिर देनी होगी परीक्षा, काउंसलिंग पर रोक से किया इनकार

    NEET परीक्षा पर SC का बड़ा फैसला, 1563 छात्रों को फिर देनी होगी परीक्षा, काउंसलिंग पर रोक से किया इनकार

     

    नई दिल्ली  : नीट यूजी रिजल्ट 2024 मामले में दायर 3 याचिकाओं पर वीरवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 1563 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द करने का निर्णय लिया गया है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। केंद्र ने कहा कि इन 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि 23 जून को दोबारा परीक्षा होगी और 30 जून को रिजल्ट आएगा। इसलिए 6 जुलाई से शुरू होने वाली कॉउंसलिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    SC’s big decision on NEET, 1563 students will have to re-appear : वकील जे साई दीपक ने कहा कि हम मनमाने ढंग से अनुग्रह अंक देने और अनुचित तरीके अपनाने के खिलाफ हैं। यह कहना होगा कि यह यहां लंबित याचिका के परिणामों के अधीन है अन्यथा यह असफल हो जाएगा। एनटीए की ओर से वकील कनु अग्ररवाल ने कहा कि 12 जून को हुई बैठक के बाद एक निर्णय लिया गया है। समिति का विचार है कि 1563 उम्मीदवारों को नीट परीक्षा के लिए दोबारा परीक्षा देनी होगी। 1563 उम्मीदवारों को जारी किए गए सभी स्कोरकार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो लोग इस पुन: परीक्षा में शामिल नहीं होंगे उन्हें बिना प्रतिपूरक अंक के परीक्षा देनी होगी।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब आप कहते हैं कि उनके पास उपस्थित नहीं होने और स्कोरकार्ड रद्द करने का विकल्प है तो कुछ विसंगति है। अग्रवाल ने कहा जो लोग उपस्थित नहीं होंगे उनके पास प्रतिपूरक अंक के बिना उनके मूल अंक होंगे, लेकिन 1563 को पुनः परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा तो आपको उसको फिर से तैयार करने की जरूरत है।

  • भारतीय सेना का इंटरनल सर्वे, अग्निवीर योजना को लेकर करना चाहती है ये 5 बड़े बदलाव

     भारतीय सेना का इंटरनल सर्वे, अग्निवीर योजना को लेकर करना चाहती है ये 5 बड़े बदलाव

     

    Agniveer Bharti: अग्निवीर योजना को लेकर आर्मी ने इंटरनल सर्वे किया है. इसमें कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स बताए हैं. कहा जा रहा है कि भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर योजना के कुछ प्रावधानों में बदलाव की इच्छा जताई है. इसमें पांच बदलाव की बात सामने आई है.

    अग्निवीर योजना को लेकर भारतीय सेना का इंटरनल सर्वे, करना चाहती है ये 5 बड़े बदलाव

    भारतीय सेना.

    अग्निवीर योजना को लेकर बड़ी खबर आ रही है. कहा जा रहा है कि भारतीय सेना ने अग्निवीर योजना के कुछ प्रावधानों में बदलाव की इच्छा जताई है. योजना में संभावित बदलावों की सिफारिशों के लिए प्रमुख हितधारकों के साथ समीक्षा और सर्वेक्षण भी किया गया है. इसमें पांच बदलाव की बात सामने आई है. आर्मी ने अपने इंटरनल सर्वे पर कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स बताए हैं. ये पूरी जानकारी सैन्य सूत्रों से मिली है.

    सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, आर्मी के इंटरनल सर्वे में जो पहला पॉइंट है, उसमें अग्निवीरों का प्रतिशत बढ़ाना है.सेना चाहती है कि चार साल की समाप्ति के बाद भी अग्निवीरों की संख्या 60-70 फीसदी तक बरकरार रखी जाए. वर्तमान स्वरूप में अग्निवीरों का केवल 25 प्रतिशत हिस्सा ही रखा जाएगा. 75 प्रतिशत को लगभग 12 लाख के एकमुश्त भुगतान के साथ जाने दिया जाएगा.

    सेवा अवधि सात से आठ साल करना चाहती है सेना

    दूसरा पॉइंट है सेवा अवधि बढ़ाना. इसमें आर्मी सेवा अवधि को भी चार साल से बढ़ाकर सात से आठ साल करना चाहती है. चार साल की वर्तमान अग्निवीर भर्ती में औपचारिक बुनियादी प्रशिक्षण केवल नौ महीने का होता है. शेष प्रशिक्षण कार्य पर तब किया जाता है, जब अग्निवीर को यूनिट में तैनात किया जाता है.

    तीसरा पॉइंट है तकनीकी क्षेत्रों में भर्ती की आयु बढ़ाना. अभी 17 से 21.5 वर्ष की आयु के बीच अग्निवीरों को रखा जाता है. सेना सिग्नल, एयर डिफेंस और इंजीनियर्स जैसे तकनीकी हथियारों में भर्ती के लिए उम्र सीमा बढ़ाकर 23 साल करने का प्रस्ताव कर रही है. इन हथियारों को उनकी तकनीकी प्रकृति के कारण लंबी प्रशिक्षण अवधि की आवश्यकता होती है. जब तक अग्निवीर किसी तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञता विकसित करता है, तब तक सेवा अवधि समाप्त हो जाती है और उसे जाने देना पड़ता है.

    विकलांगता भुगतान और नौकरी खोजने में सहायता

    चौथा पॉइंट है विकलांगता भुगतान और सेवा अवधि समाप्त होने के बाद नौकरी खोजने में सहायता. सेना उन अग्निवीरों के लिए भी अनुग्रह भुगतान चाहती है जो प्रशिक्षण के दौरान विकलांग हो गए हैं. इसके अलावा एक पेशेवर एजेंसी होनी चाहिए जो अग्निवीरों को उनकी सेवा अवधि समाप्त होने के बाद भविष्य की नौकरियां खोजने के तरीके के बारे में मार्गदर्शन दे.पांचवां और आखिरी पॉइंट है निर्वाह भत्ता. सेना चाहतीहै कि युद्ध में अग्निवीर की मृत्यु होने पर उसके परिवार के सदस्यों को जीवन निर्वाह भत्ते का प्रावधान भी योजना में शामिल किया जाना चाहिए.

  • Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते हुए ASI को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    You are currently viewing Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते हुए ASI को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    Big action by Vigilance Bureau, ASI arrested red handed while taking bribe of Rs 10 thousand

    Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते हुए ASI को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

     

    • जालंधरः भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत Punjab Vigilance Bureau को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब Vigilance ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बरनाला जिले के थाना धनौला में तैनात एक सहायक Sub Inspector (ASI) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए ASI की पहचान Nirmal Singh के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य Vigilance Bureau के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को राजेश कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्त्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके बताया है कि उसके चचेरे भाई के खिलाफ थाना धनौला में police case दर्ज है और उक्त ASI ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है नहीं तो उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच- पड़ताल के बाद Vigilance Bureau की टीम ने जाल बिछाया और ASI निर्मल सिंह को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्त्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए ASI के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना Patiala Range में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

  • जालंधर की Maqsudan सब्जी मंडी में फैली दहशत, खंभों के बीच लटका मिला शव, मौके पर पहुंची Police

    You are currently viewing Maqsudan सब्जी मंडी में फैली दहशत, खंभों के बीच लटका मिला शव, मौके पर पहुंची Police

    Panic spread in Maqsudan vegetable market, dead body found hanging between pillars, police reached the spot

    जालंधर की Maqsudan सब्जी मंडी में फैली दहशत, खंभों के बीच लटका मिला शव, मौके पर पहुंची Police

     

    • जालंधर: महानगर के अन्तर्गत आती Maqsudan Vegetable Market में बीती देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां शेड के पिल्लर से लटका हुआ शव बरामद हुआ। लोगों ने शव देख तुरंत इस बारे में Police को सूचना दी, जिसके बाद रात को ड्यूटी कर रहे ACP traffic और थाना नंबर-8 की Police ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    Police अधिकारियों ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते उसके शव को 72 घंटे के लिए civil hospital की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बाजार में मजदूरी करता था।

    इस संबंधी थाना नंबर-1 के एडिशनल SHO Rajinder Singh ने कहा कि आत्महत्या का कारण व्यक्ति के शरीर से जुड़ी कोई बीमारी है। उन्होंने बताया कि Police जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति शरीर पर खुजली से परेशान था और आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रहा था। इसके चलते उसने खंभे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

    SHO ने बताया कि मृतक की उम्र 54 साल के करीब की लग रही है। मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र या अन्य चीज बरामद नहीं हुई है जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल, Police द्वारा आसपास के इलाकों में जाकर मृतक की तस्वीर दिखाकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

  • बड़ा हादसा :बेटी की शादी के लिए सब्जियां लेने जा रहे बाप बेटे को टिप्पर ने कुचला ..

     बड़ा हादसा :बेटी की शादी के लिए सब्जियां लेने जा रहे बाप बेटे को टिप्पर ने कुचला …

     

     

    जालंधर : जालंधर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एक टिप्पर चालक ने बाइक सवार बाप-बेटे को कुचल दिया है, जिसमें मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया है। नकोदर रोड पर खालसा स्कूल के पास हादसा पेश आया है। हादसा इतना भयानक था कि बाप-बेटे के टुकड़े हो गए। वहीं भार्गव कैंप थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

    मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले जसवीर सिंह (42) और क्रमण सिंह (16) के रूप में हुई है।

    जसवीर के जीजा मोहिंदर सिंह ने बताया कि आज बेटी की शादी थी। हमें मकसूदां मंडी में सब्जी लेने के लिए जाना था। मैं बाइक पर थोड़ी आगे निकल गया। दूसरी बाइक पर जसवीर और क्रमण आ रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर जब जसवीर नहीं आया तो उसने कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई।

    तब उसने गांव में कॉल कर कहा कि जसवीर और क्रमण फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक पर वापस आने लगा। जब खालसा स्कूल डंप के पास पहुंचा तो उसे एक्सीडैंट के बारे में पता लगा, जिसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

    घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौका लगते ही ड्राइवर टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने पीछा कर करीब 1 किलोमीटर दूर ड्राइवर को पकड़ लिया। टिप्पर बठिंडा की किसी फर्म का है। पुलिस ने टिप्पर को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मालिक को सूचना दी गई है।

    हादसा इतना दर्दनाक था कि शव बुरी तरह कुचले जा चुके थे। सड़क पर बाप-बेटे के शरीर का कोई हिस्सा कहीं पड़ा था तो कुछ हिस्से कहीं और पड़े थे। सड़क भी खून से बिल्कुल लाल हो गई। पुलिस ने पहले सभी अंगों को इकट्‌ठा किया, इसके बाद लिफाफे में डालकर उन्हें अस्पताल भिजवाया।

  • GST के दायरे में आएंगे क्या पेट्रोल-डीजल? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कही बड़ी बात..

     GST के दायरे में आएंगे क्या पेट्रोल-डीजल? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कही बड़ी बात..

     

    नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट 3.0 में हरदीप सिंह पुरी को एक बार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है और पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि इस बार केंद्र सरकार की कोशिश होगी कि पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस जैसी वस्तुओं को माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाए। इससे आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

    बता दें, पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाने की ये कोशिश नई नहीं है। जीएसटी व्यवस्था प्रभाव में आने और उसके बाद जीएसटी परिषद के गठन के बाद से ही इसकी कोशिशें की जा रही हैं। जीएसटी परिषद की लगभग हर बैठक में इस बात को सामने रखा गया है। लेकिन इस पर राज्यों के बीच सहमति अब तक नहीं बन पाई है।

    राज्य सरकार के लिए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट आय का एक बड़ा साधन है। ऐसे में राज्य सरकारें नहीं चाहती कि पेट्रोल-डीजल के जीएसटी के तहत जाने से उन्हें अपने राजस्व में नुकसान का सामना करना पड़े। राज्यों को इसके अलावा शराब पर टैक्स से भी मुख्य आय होती है। हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। वहीं पूरे देश में लोगों को इसकी अलग-अलग कीमत नहीं देनी होगी।

  • चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रहे उपस्थित…

    चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रहे उपस्थित…

     

    आंध्र प्रदेश : तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आज आंध्र प्रदेश के सीएम पद की चौथी बार शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विजयवाड़ा मौजूद थे।

    नायडू के अलावा पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की व 25 ने विधायक मंत्री पद की शपथ ली। आंध्र प्रदेश में टीडीपी-पवन कल्याण की जनसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। NDA को 164 विधानसभा सीट मिली हैं, जिनमें से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और भाजपा को 8 सीट मिली हैं।

    इससे पहले आंध्र प्रदेश के गवर्नर अब्दुल नजीर ने नायडू को आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने का न्यौता दिया। एनडीए नेताओं के अनुरोध के बाद राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

  • Mohan Charan Majhi होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री,बीजेपी विधायक दल की बैठक में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान

    Mohan Charan Majhi होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री,बीजेपी विधायक दल की बैठक में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान

     

    Mohan Charan Majhi: ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा उठ चुका है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी के नाम पर मोहर लग गई है. बुधवार को वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यूपी, राजस्थान की तरह बीजेपी ने ओडिशा में भी दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला इस्तेमाल किया है.

    ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन चरण माझी, बीजेपी विधायक दल की बैठक में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान

    मोहन माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री.

    ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा उठ चुका है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) के नाम पर मोहर लग गई है. वो आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. बुधवार को माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चर्चा है कि पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.

    बीजेपी यूपी, राजस्थान की तरह ओडिशा में भी दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला अमल में लाई है. कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. ओडिशा में मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव मौजूद रहे.

    बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कही ये बात

    पार्टी आलाकमान ने दोनों राजनाथ और भूपेंद्र को इसकी जिम्मेदारी जिम्मेदारी सौंपी थी. विधायक दल की बैठक के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे. के.वी. सिंह देव और पार्वती परिदा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. ये फैसला विधायक दल की बैठक में लिया गया है.

  • बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक; दिनदहाड़े Bank पर बोला धावा,मात्र दो मिनटों में लाखों रूपए लूटकर हुए फरार

    You are currently viewing Punjab में बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े Bank पर बोला धावा, लाखों रूपए लूटकर हुए फरार

    Terror of fearless robbers in Punjab, raided bank in broad daylight, escaped after looting lakhs of rupees

     बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक; दिनदहाड़े Bank पर बोला धावा,मात्र दो मिनटों में लाखों रूपए लूटकर हुए फरार

     

    • खन्ना : Punjab में बेखोफ लुटेरों के हौंसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

    ऐसा ही एक मामला मंगलवार दोपहर खन्ना के आधीन आते Punjab and Sindh Bank से सामने आया है यहां Motorcycle सवार तीन लुटेरो ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर Motorcycle पर सवार तीन हथियार बंद लुटेरे बैंक के बाहर आकर रुकते हैं। इसके बाद उन्होंने हथियार की नोक पर बैंक के स्टाफ को बंधक बना लिया और Bank से करीब 15 लाख रुपये लूट मौके से फरार हो गए। इतना ही जाते समय लुटेरों ने gunman से बंदूक छीन कर फायर करने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि उक्त लुटेरे जाते समय बंदूक वहीं फैंक गए।

    इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। फिलहाल, मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • UGC चेयरमैन ने दिया बड़ा अपडेट ; छात्र अब एक साल में दो बार एडमिशन यूनिवर्सिटिज में ले सकेंगे एडमिशन,जानें क्या पूरी है खबर.

     

    नई दिल्ली : देश भर में कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। छात्र अब एक साल में दो बार एडमिशन ले सकेंगे। कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए दो सत्र चलाए जाएंगे। जो छात्र पहले सत्र में एडमिशन लेने से चूक जाएंगे वे दूसरे सत्र में एडमिशन ले सकते हैं।

    यूनिवर्सिटीज ग्रांट कमीशन (UGC) के चेयरमैन एम.जगदीश कुमार ने आज, 11 जून 2024 को इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक यूजीसी यूनिवर्सिटीज को अब ये छूट दी जाएगी कि वे साल में दो बार एडमिशन प्रक्रिया आयोजित कर सकें। UGC अध्यक्ष ने कहा कि साल में दो बार एडमिशन की प्रक्रिया आयोजित करके भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान भी ग्लोबल लेवल पर चल रही एकेडमिक स्टैंडर्ड्स की बराबरी कर सकेंगे।

    इससे पहले यानी अब तक देश भर की यूनिवर्सिटीज व कॉलेजों में ग्रेजुएट व पोस्टग्रेजुएट कोर्सों के लिए साल में एक बार एडमिशन लिया जाता है। जानकारी के मुताबिक, आयोग का यह फैसला इसी एकेडमिक सेशन यानी 2024-25 से ही लागू होगा, जिसके बाद हायर एजुकेशनल इंस्टिट्यूट जुलाई-अगस्त के बाद छात्रों को जनवरी-फरवरी में भी एडमिशन दे सकेंगे।

    देश भर के गवर्मेंट यूनिवर्सिटीज, प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, डीम्ड यूनिवर्सिटीज और सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों में रेगुलर ग्रेजुएट कोर्सों में इस वर्ष एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- यूजी (CUET UG 2024) का आयोजन हाल ही में 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को किया गया था। इसके बाद से इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को अब आंसर-की जारी होने का इंतजार है, इसके बाद उनसे एजेंसी उनके ऑब्जेक्शन मांगेगी। इन ऑब्जेक्शन्स की रिव्यू करने के बाद रिजल्ट जारी होगा और छात्रों के NTA स्कोर जारी होंगे, जिसके आधार पर छात्रों को विभिन्न यूनिवर्सिटी व कॉलेज में एडमिशन मिलेगा।

    बता दें, एंट्रेंस एग्जाम अभी तक साल में एक ही बार आयोजित की रही है। माना जा रहा कि अब साल में दो बार एडमिशन लिए जाने से छात्रों को काफी फायदा मिलेगा।