जालंधर की Maqsudan सब्जी मंडी में फैली दहशत, खंभों के बीच लटका मिला शव, मौके पर पहुंची Police

You are currently viewing Maqsudan सब्जी मंडी में फैली दहशत, खंभों के बीच लटका मिला शव, मौके पर पहुंची Police

Panic spread in Maqsudan vegetable market, dead body found hanging between pillars, police reached the spot

जालंधर की Maqsudan सब्जी मंडी में फैली दहशत, खंभों के बीच लटका मिला शव, मौके पर पहुंची Police

 

  • जालंधर: महानगर के अन्तर्गत आती Maqsudan Vegetable Market में बीती देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां शेड के पिल्लर से लटका हुआ शव बरामद हुआ। लोगों ने शव देख तुरंत इस बारे में Police को सूचना दी, जिसके बाद रात को ड्यूटी कर रहे ACP traffic और थाना नंबर-8 की Police ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Police अधिकारियों ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते उसके शव को 72 घंटे के लिए civil hospital की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बाजार में मजदूरी करता था।

इस संबंधी थाना नंबर-1 के एडिशनल SHO Rajinder Singh ने कहा कि आत्महत्या का कारण व्यक्ति के शरीर से जुड़ी कोई बीमारी है। उन्होंने बताया कि Police जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति शरीर पर खुजली से परेशान था और आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रहा था। इसके चलते उसने खंभे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

SHO ने बताया कि मृतक की उम्र 54 साल के करीब की लग रही है। मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र या अन्य चीज बरामद नहीं हुई है जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल, Police द्वारा आसपास के इलाकों में जाकर मृतक की तस्वीर दिखाकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *