Author: Sumesh Sharma

  • दर्दनाक सड़क हादसा : यात्रियों को ले जा रही बस पलटी, 4 की मौत; 3 की हालत गंभीर

     दर्दनाक सड़क हादसा : यात्रियों को ले जा रही बस पलटी, 4 की मौत; 3 की हालत गंभीर

     

    शिमला  : हिमाचल के शिमला जिला के जुब्बल में आज सुबह हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल लाया गया है। हादसे के वक्त ड्राइवर-कंडक्टर समेत बस में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से बस ड्राइवर कर्म दास पुत्र भोगी राम गांव कुडू जुब्बल, कंडक्टर राकेश पुत्र शिव राम गांव धरकोटी बिलासपुर, बिरमा देवी (62 साल) पत्नी अमर सिंह निवासी धांसर गांव और धनशाह ( 52) नेपाल की मौत हुई है, जबकि जयेंद्र सिंह रांगटा (63), दीपिका (25) पुत्री संजय ठाकुर निवासी गिल्टाड़ी और हस्त बहादुर घायल हैं।

     जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी के रोहड़ू डिपो की बस सुबह 7 बजे जुब्बल के कुडू से गिल्टाड़ी के लिए निकली थी। कुडू से यह बस मुश्किल से 3 किलोमीटर आगे पहुंचने के बाद चौरी कैंच में हादसे का शिकार हो गई और ढांक से करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। यह बस पहाड़ी के ऊपर वाली सड़क से गिरने के बाद निचली सड़क पर रुकी, जहां आधी बस हवा में बाहर लटक गई। यहां से बस खाई में गिरी होती तो हादसा और भी भीषण हो सकता था। स्थानीय प्रशासन ने लोकल लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों का भी कुछ देर में रोहड़ू में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

    एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है। उन्होंने बताया कि बस में ड्राइवर-कंडक्टर सहित कुल 7 लोग सवार थे। इसमें 4 की मौत हो गई है, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें IGMC शिमला रेफर करना पड़ सकता है।

    बताया जा रहा है कि यह बस गिल्टाड़ी से सवारियां लेने जा रही थी। वापसी में इस बस में रोजाना 45-50 से ज्यादा सवारियां होती है। ऐसे में यदि यह हादसा वापसी में आते वक्त होता तो भारी जानी नुकसान होता। मृतक चालक कर्म दास अपने पीछे एक बेटा, दो बेटी छोड़ और पत्नी छोड़ गए है, जबकि कंडक्टर राकेश कुमार अपनी पत्नी को पीछे छोड़ गए हैं।

  • जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए सुरजीत कौर को शिअद ने बनाया अपना प्रत्याशी

    जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए सुरजीत कौर को शिअद ने बनाया अपना प्रत्याशी

     

    चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ने गुरुवार को जालंधर पश्चिम (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिये दो बार पार्षद रहीं सुरजीत कौर को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया।

    जागीर कौर ने बताया कि यह फैसला पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की तरफ से पार्टी उम्मीदवर तय करने के लिए गठित चार सदस्यीय समिति ने लिया है।
    सुरजीत कौर के दिवंगत पति-जत्थेदार प्रीतम सिंह भी एक बार पार्षद रह चुके हैं। जागीर कौर ने बताया कि सुरजीत कौर स्वयं भी अपने सामाजिक कार्यों और समुदाय की सेवा के लिए जानी जाती हैं और उम्मीद जताई कि लोग जालंधर पश्चिम से एक मेहनती पार्टी नेता का समर्थन करेंगे।

  • जेल में आसाराम बापू की  तबीयत बिगड़ने के बाद  एम्स में करवाया गया भर्ती

    जेल में आसाराम बापू की  तबीयत बिगड़ने के बाद  एम्स में करवाया गया भर्ती

     

    जयपुर-  आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सोमवार को आसाराम ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जेल अधिकारी उसे जेल डिस्पेंसरी ले गए, जहां उसका इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट हुआ।

    गुरुवार को उसे नियमित जांच के लिए एम्स ले जाया गया, जहां उसे एनीमिया पाया गया। हालांकि, उसकी अन्य जांच रिपोर्ट सामान्य थी। जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस बीच, गुरुवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर आसाराम को फिर से एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। इससे पहले आसाराम ने जोधपुर के एक निजी अस्पताल में आयुर्वेदिक इलाज कराने की अनुमति राजस्थान हाई कोर्ट से मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई थी।

  • उड़ान के दौरान आसमान में हुई दो विमानों की जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक पायलट की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

    उड़ान के दौरान आसमान में हुई दो विमानों की जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक पायलट की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

     

    आर्को : अमेरिका में भयानक प्लेन हादसा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दक्षिणी इडाहो के एक हवाई अड्डे के पास फसलों की देखभाल में काम आने वाले हवाई जहाज आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों हवाई जहाज जमीन पर गिर गए। हदसे में एक पायलट की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बट्टे काउंटी शेरिफ़ कार्यालय ने बताया कि दुर्घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई।

    बट्टे काउंटी शेरिफ़ कार्यालय ने बताया कि आर्को में हवाई अड्डे के पास घास और फसलों से ढके क्षेत्र में हादसा हुआ है। आर्को, इडाहो फॉल्स से लगभग 70 मील (113 किलोमीटर) पश्चिम में है। शेरिफ़ कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और संघीय उड्डयन प्रशासन को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

    अधिकारियों ने हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि पायलटों के नाम तब तक के लिए गुप्त रखे गए हैं जब तक कि उनके परिवारों को इसकी सूचना नहीं दे दी जाती है।

  • जानें किस जगह सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान,महिलाओं को हर महीने सरकार देगी 1000 रुपए

    जानें किस जगह सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान,महिलाओं को हर महीने सरकार देगी 1000 रुपए

     

    रांची : झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के तहत झारखंड में महिलाओं के अकाउंट में हर महीने एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार की योजना से राज्य की 38-40 लाख महिलाओं को फयदा मिलने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि झारखंड सरकार जल्द ही पश्चिम बंगाल की ‘लक्ष्मी भंडार’ पहल की तर्ज पर महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। जानकारी के मुताबिक इस योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वाबलंबन योजना’ रखा गया है।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को योजना के तहत प्रति माह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी लेकिन इसके लिए वित्त विभाग और कैबिनेट से मंजूरी की जरूरत है। उधर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि 25 से 50 वर्ष आयु वर्ग की सभी वर्ग की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जल्द ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत करें।

    उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 25 से ऊपर और 50 वर्ष से कम उम्र के सभी वर्ग समुदाय की गरीब जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार झारखंड प्रदेश की महिलाओं की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, महिला सशक्तिकरण और परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संबंधी ई.एस.आई. अस्पताल में मनाया जाएगा ज़िला स्तरीय समागम- डिप्टी कमिश्नर

    10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संबंधी ई.एस.आई. अस्पताल में मनाया जाएगा ज़िला स्तरीय समागम- डिप्टी कमिश्नर

     

    10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संबंधी ई.एस.आई. अस्पताल में मनाया जाएगा ज़िला स्तरीय समागम- डिप्टी कमिश्नर

    लोगों को समागम में अधिक से अधिक भाग लेने का न्योता

    जालंधर, 20 जून डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सम्बन्धित ज़िला स्तरीय समागम 21 जून को ई.एस.आई. अस्पताल कंपलैक्स, उधम सिंह नगर, जालंधर में सुबह 5:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक मनाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िला स्तरीय योग दिवस सम्बन्धित सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि ज़िला स्तरीय समागम में बड़े स्तर पर लोगों द्वारा शिरकत की जा रही है।

    उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए कि ज़िला स्तरीय योग दिवस समागम में शामिल होना सुनिश्चित बनाया जाए।

  • Jalandhar उपचुनाव के लिए BSP ने अपने उम्मीदवार का किया ऐलान, पढ़ें किसे मिली टिकट…

    You are currently viewing Jalandhar उपचुनावः BSP ने अपने उम्मीदवार का किया ऐलान, पढ़ें किसे मिली टिकट…

    Jalandhar by-election: BSP announced its candidate, read who got the ticket…

    Jalandhar उपचुनाव के लिए BSP ने अपने उम्मीदवार का किया ऐलान, पढ़ें किसे मिली टिकट…

     

    • जालंधरः Jalandhar West विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में Bahujan samaj party ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने जालंधर वेस्ट से Binder Lakha पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है।

    यह घोषणा BSP के प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने की है। उन्होंने कहा कि वह करीब 25 सालों से पार्टी के संगठन के लिए विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि BSP प्रत्याशी का नामांकन पत्र आज ही दाखिल किया जाएगा।

    बता दें कि Jalandhar West विधानसभा सीट को लेकर बुधवार को लखनऊ में पार्टी की सुप्रीमो Mayawati ने मीटिंग की थी। मीटिंग में पार्टी के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी शामिल हुए थे और इस मौके हर मुद्दे पर मंथन किया था। साथ ही तय किया था कि पार्टी की तरफ से उप चुनाव में कैंडिडेट उतारा जाएगा इसके बाद आज सुबह पार्टी की मीटिंग हुई जिसमें सारी चीजों पर मंथन करने के बाद Binder Lakha को टिकट दी गई है।

    जिक्रयोग्य है कि Aam Aadmi Party के विधायक रहे शीतल अंगुराल द्वारा लोकसभा चुनावों के दौरान अपने पद से इस्तीफा देते हुए भाजपा को ज्वाइंन कर लिया था। जिसके बाद जालंधर वेस्ट से सीट खाली हो गई थी। जिसेक चलते 10 July को Jalandhar West हलके में उपचुनाव होने जा रहे है।

  • जालंधर उपचुनावः BJP प्रत्याशी Sheetal Angural ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री Bittu सहित कई बड़े नेता मौके पर मौजूद

    You are currently viewing जालंधर उपचुनावः BJP प्रत्याशी Sheetal Angural ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री Bittu सहित कई बड़े नेता मौके पर मौजूद

    Jalandhar by-election: BJP candidate Sheetal Angural filed nomination, many big leaders including Union Minister Bittu were present on the spot.

    जालंधर उपचुनावः BJP प्रत्याशी Sheetal Angural ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री Bittu सहित कई बड़े नेता मौके पर मौजूद

     

    • जालंधरः जालंधर वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनावों को लेकर जहां सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिये हैं, वहीं वीरवार को भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक केजी भंडारी, मनोरंजन कालिया समेत विभिन्न वरिष्ठ नेता रोड शो में पहुंचे। इस दौरान रिटर्निगर ऑफिस अलका कालिया ने भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल का नामांकन लिया।

    जानकारी के अनुसार वीरवार को डीसी आफिस में पहुंचने से पहले शीतल अंगुराल ने बस्ती क्षेत्र से भव्य रोड शो निकाला। शीतल अंगुराल के समर्थक बस्ती दानिशमंद से नाचते-गाते डीसी कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं। नामांकन भरने जा रहे पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा- वेस्ट हलके का भविष्य अब आप लोगों के हाथ में है। कौन सी सरकार चाहिए, जिसने आज तक पंजाब के लिए कुछ किया या फिर जिन्होंने दस साल में भारत का नाम चमकाया है।

    रोड शो के दौरान शीतल अंगुराल को हार पहनाते हुए समर्थक।

    इसी दौरान पिछले लोकसभा चुनाव लड़ चुके और अपनी कॉमेडी को लेकर मशहूर हुए सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर नीटू शटरां वाले ने भी आजाद नामांकन भर दिया है। नीटू नामांकन से पहले बीजेपी नेताओं से मिला और उनके साथ फोटो करवाए और वीडियो भी बनाए। साथ ही नीटू ने पूर्व विधायक केडी भंराडी की जमकर तारीफ की।

    जिक्रयोग्य है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था।

  • Police के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, Mahindra Bolero गाड़ी से 210 पेटियां अवैध शराब बरामद, एक Arrested

    You are currently viewing Police के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, Mahindra Bolero गाड़ी से 210 पेटियां अवैध शराब बरामद, एक Arrested

    Big success for police, 210 boxes of illegal liquor recovered from Mahindra Bolero vehicle, one arrested

    Police के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, Mahindra Bolero गाड़ी से 210 पेटियां अवैध शराब बरामद, एक Arrested

     

    •  खन्नाः फतेहगढ़ साहिब के अंतर्गत आते थाना बडाली आला की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने महिंद्रा बोलेरो गाड़ी से 210 पेटियां शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब सहित बोलैरो गाड़ी के चालक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लुधियाना के यह अवैध शराब की खेप ढंडारी में सप्लाई की जानी थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमलोह के गांव मानगढ़ के रहने वाले राहुल कुमार के तौर पर हुई।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी दविंदर चौधरी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कासो ऑपरेशन के तहत नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति बोलैरो गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 210 पेटियां अवैध शराब बरामद की। जांच में सामने आया कि राहुल आलू लोड करके चंडीगढ़ मंडी में लेकर गया था। वापसी पर शराब लोड करके लौट रहा था।

    डीएसपी ने बताया कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ के सेक्टर 37डी के ठेके से भेजी गई। ड्राइवर राहुल से बोला गया था कि ढंडारी में पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी करनी है। वहां से आगे का व्यक्ति आकर खुद गाड़ी ले जाएगा। पुलिस पूरा नेटवर्क खंगाल रही है। एक्साइज विभाग भी जांच में जुटा है कि आखिर कैसे चंडीगढ़ के ठेके से इतनी खेप लोड करके भेजी गई। जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसी ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

  • बड़ी वारदात;चाचा ने भतीजे की छाती में चाकू घोंपा, अस्पताल में हुई मौत

     बड़ी वारदात;चाचा ने भतीजे की छाती में चाकू घोंपा, अस्पताल में हुई मौत

    फगवाड़ा  : पंजाब के फगवाड़ा में एक बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। फगवाड़ा के मनसा देवी नगर में चाचा ने अपने भतीजे की छाती में चाकू घोंप कर मार डाला। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के बेटे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए डी.एस.पी जसप्रीत सिंह और SHO गौरव धीर ने बताया कि मृतक की पहचान मनसा देवी नगर की गली नंबर 1 निवासी लाल मुहम्मद अंसारी के बेटे साहिल अंसारी के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि साहिल अंसारी और मुसाहिब अंसारी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें साहिल अंसारी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद गंभीर हाल में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव रघुनाथपुर थाना मजोलिया हाल निवासी मनसा देवी नगर निवासी रईसमिया अंसारी के पुत्र मुसाहिब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।