Author: Sumesh Sharma

  • पंजाब से जीत कर संसद पहुंचे 12 सांसदों ने ली शपथ..

    पंजाब से जीत कर संसद पहुंचे 12 सांसदों ने ली शपथ..

     

    नई दिल्ली- 18वीं लोकसभा के लिए पंजाब के 13 में से 12 सांसद आज शपथ ले रहे हैं। खडूर साहिब से जीते अमृतपाल सिंह आज शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि वह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में हैं।

    सबसे पहले गुरदासपुर से जीते सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शपथ ली। जिसके बाद अमृतसर के गुरजीत सिंह औजला ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली। अंत में उन्होंने जय जवान, जय किसान और जय संविधान का नारा भी लगाया। अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं थे। उसके बाद जालंधर से चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से सर्बजीत सिंह खालसा, शेर सिंह घुबाया, हरसिमरत कौर बादल, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. धर्मवीर सिंह गांधी ने शपथ ली।

    गुरजीत औजला के शपथ लेने के बाद अमृपाल सिंह का नाम लिया गया। लेकिन जेल में होने के कारण वे सांसद में उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते उन्हें आज शपथ नहीं दिलाई गई।

  • GST से घरेलू उपयोग की कई चीजें हुईं सस्ती, आम लोगों को हो रही बचत- PM मोदी

    GST से घरेलू उपयोग की कई चीजें हुईं सस्ती, आम लोगों को हो रही बचत- PM मोदी

    केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जीएसटी लागू होने के बाद देश में घर-घर में इस्तेमाल होने वाले आटा, सौंदर्य प्रसाधन, टेलीविजन और रेफ्रिजरेटर आदि समेत कई घरेलू चीजों की कीमतों में कमी आई है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर कहा है कि हमारे लिए सुधार 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन है. वस्तु एवं सेवा कर के लागू किए जाने के बाद घरेलू उपयोग की चीजें काफी सस्ती हो गई है. हमारी सरकार लोगों के जीवन को बदलने के लिए सुधारों की यह यात्रा जारी रहेगी. एक सरकारी के आंकड़ों के अनुसार, जीएसटी लागू होने के बाद आटा और सौंदर्य प्रसाधन के साथ-साथ टेलीविजन और रेफ्रिजरेटर जैसे ढेरों घरेलू सामान सस्ते हो गए हैं.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को सोशल मीडिया X अपने एक ट्वीट में जीएसटी को लागू किए जाने के बाद घरेलू उपयोग की कई चीजों के दामों में गिरावट आने का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे लिए सुधार 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन है.

    उन्होंने आगे कहा कि देश में जीएसटी लागू किए जाने के बाद घरेलू इस्तेमाल की कई चीजें सस्ती हो गई हैं. इससे गरीब और आम आदमी को काफी बचत हुई है. पीएम ने कहा कि हम आम लोगों के जीवन को बदलने के लिए सुधारों की इस यात्रा को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

  • Chandigarh के Elante Mall में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत, बाल-बाल बचा चचेरा भाई

    You are currently viewing Chandigarh के Elante Mall में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत, बाल-बाल बचा चचेरा भाई

    Child dies as toy train overturns in Chandigarh’s Elante Mall, cousin narrowly escapes

    Chandigarh के Elante Mall में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत, बाल-बाल बचा चचेरा भाई

     

    •  Chandigarh स्थित Elante Mall में शनिवार रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां टॉय ट्रेन पलटने से उसमे बैठा 11 साल का बच्चा नीचे गिर गया। जिसे परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, Police ने टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है। मृतक बच्चे की पहचान नवांशहर निवासी शहबाज (11) के रूप में हुई।

    इस संबंधी जतिंदर पाल सिंह निवासी नवांशहर ने Police को दी शिकायत बताया कि वह बीते शनिवार अपने 2 बच्चों, पत्नी और चचेरे भाई नवदीप के परिवार के साथ शनिवार को Chandigarh घूमने आया था। शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों परिवार के सदस्य घूमने और शॉपिंग करने Elante Mall पहुंच गए। मॉल के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर बेटा शहबाज और नवदीप का बेटा टॉय ट्रेन देखने के बाद उसमें झूला लेने के लिए कहने लगे। जतिंदर और नवदीप दोनों बच्चों को टॉय ट्रेन में झूला देने के लिए तैयार हो गए।

    जतिंदर पाल ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों की राइड के लिए 400 रुपए दिए, लेकिन ऑपरेटर ने पर्ची नहीं दी। उन्होंने बताया कि शहबाज और दूसरा बच्चा टॉय ट्रेन के सबसे पिछले डिब्बे में बैठ गए। ऑपरेटर सौरव टॉय ट्रेन में बैठे बच्चों को झूला दिलाने के लिए ट्रेन केground floor पर चक्कर लगाने लगा। इस दौरान ट्रॉय ट्रेन का संतुलन अचानक बिगड़ने पर सबसे पीछे वाला डिब्बा पलट गया जिस कारण बच्चे का सिर डिब्बे की खिड़की से निकलकर फर्श पर जोर से लगा। सिर में चोट लगने से खून आने लगा, जबकि नवदीप का बच्चा बाल-बाल बच गया। जिसके बाद शाहबाज को तुरंत उपचार के लिए hospital में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Industrial Area थाना Police ने जतिंदर पाल की शिकायत पर टॉय ट्रेन ऑपरेटर बापू धाम निवासी सौरभ और कंपनी के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और Police ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • BJP प्रत्याशी Sheetal Angural का Corporation के जोनल दफ्तर के बाहर किया जोरदार हंगामा, बोले-अनुमति के बावजूद AAP ने हमारे Flex-Boards फाड़े

    You are currently viewing BJP प्रत्याशी Sheetal Angural का Corporation के जोनल दफ्तर के बाहर जोरदार हंगामा, बोले-अनुमति के बावजूद AAP ने हमारे Flex-Boards फाड़े

    BJP candidate Sheetal Angural created a ruckus outside the zonal office of the corporation, said – despite permission, AAP tore our flex-boards

    BJP प्रत्याशी Sheetal Angural का Corporation के जोनल दफ्तर के बाहर किया जोरदार हंगामा, बोले-अनुमति के बावजूद AAP ने हमारे Flex-Boards फाड़े

     

    • जालंधरः जालंधर वेस्ट हलके के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर यहां सभी पार्टियां जोरशोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। वहीं सोमवार को भाजपा के प्रत्याशी तथा पूर्व विधायक शीतल अंगुराल द्वारा फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने के मामले को लेकर बबरीक चौक में स्थित कारपोरेशन के जोनल ऑफिस के बाहर जोरदार हंगामा किया है। इस मौके पूर्व विधायक ने पंजाब की AAP सरकार पर आरोप लगाते कहा कि अनुमति के बावजूद भी उनके पोस्टर फाड़े जा रहे हैं।

    नगर निगम के जोनल ऑफिस के बाहर हंगामा करते हुए शीतल अंगुराल। - Dainik Bhaskar

    मिली जानकरी के अनुसार सोमवार दोपहर को भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने बबरीक चौक में स्थित कारपोरेशन के जोनल ऑफिस के बाहर हंगामा कर दिया। अंगुराल ने आरोप लगाए हैं कि वेस्ट हलके में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लगवाए गए पोस्टरों को आप नेताओं और वर्करों द्वारा फाड़ दिया जाता है और आप नेताओं के पोस्टरों को नहीं उतारा गया। अंगुराल ने आरोप लगाए हैं कि सरकार द्वारा उन्हें टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि राज्य में आप की सरकार है।

    इस मौके पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा- चुनाव में अधिकारियों द्वारा आम आदमी पार्टी की मदद की जा रही है। लोग आम आदमी पार्टी के नेताओं को अपने मोहल्ले में घुसने नहीं दे रहे और ना ही उनकी बोर्ड और झंडे लगवा रहे हैं। जिसके चलते सरकारी अधिकारियों की मदद से आप नेताओं द्वारा चौंक और चौराहों पर अपने पोस्टर और बोर्ड सरकारी प्रॉप्टियों पर लगाए जा रहे हैं।

    इस मौके भाजपा नेता अमित तनेजा ने कहा- वह इसे लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित में शिकायत देंगे कि नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन का तबादला किया जाए। साथ ही आईएएस अधिकारी गौतम जैन ने मामले में उचित कार्रवाई की बात कही है।

  • सिकन्दर यादवेन्दु की गिरफ्तारी के बाद सामने आया प्रश्न पत्र लीक गिरोह ..

    सिकन्दर यादवेन्दु की गिरफ्तारी के बाद सामने आया प्रश्न पत्र लीक गिरोह ..

     

    पटना : नीट (यूजी) प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई) करेगी। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा अब तक इस मामले की जांच का दायरा बढ़कर कई अन्य राज्यों तक पहुंच गया है। इस कथित प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा इंजीनियर सिकन्दर यादवेन्दु की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। अब जब जांच आगे बढ़ रही है तो इसमें कई लोगों के शामिल होने और एक बड़े नेटवर्क की जानकारी मिल रही है।

    बिहार और पड़ोसी राज्य झारखंड में हो रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी और आरोपियों के कबूलनामों से इतना तो साफ है कि संगठित गिरोह ने परीक्षा संचालन करने वाले कर्मियों के साथ मिलीभगत कर प्रश्न पत्र लीक करने का बड़ा खेल खेला।

    गत 5 मई को पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के बेली रोड के समीप पुलिस ने जूनियर इंजीनियर सिकन्दर यादवेन्दु को गिरफ्तार किया। उसकी कार की तलाशी के क्रम में पुलिस को नीट परीक्षा के चार परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड मिले। इसके बाद पुलिस के कान खड़े हो गए। पटना के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

    आर्थिक अपराध इकाई ने प्रारंभ में ही स्पष्ट कर दिया था कि प्रश्न पत्र लीक हुआ है। इकाई ने 10 मई को पुलिस को तकनीकी सहयोग दिया और 17 मई को जांच का जिम्मा खुद संभाल लिया। इसके बाद जब जांच का दायरा बढ़ा तो परत दर परत मामले का खुलासा भी होता गया और कड़ियां जुड़ती चली गईं।

    ईओयू ने 18 और 19 जून को परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया। गिरफ्तार लोगों की स्वीकारोक्ति और मिल रहे साक्ष्यों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ईओयू से जांच रिपोर्ट मांगी। इस बीच, ईओयू ने झारखंड के भी विभिन्न शहरों में छापेमारी कर कई और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद यह साफ हो गया कि प्रश्न पत्र झारखंड के एक परीक्षा केंद्र से लीक हुआ और वहां से बिहार पहुंचा।

    बहरहाल, जांच अभी चल रही है। ईओयू तथा सीबीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस गिरोह के किंगपिन को खोजने और दोषियों को सजा दिलाने की होगी।

  • 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू, PM मोदी ने ली सांसद पद की शपथ..

    18वीं लोकसभा का सत्र शुरू, PM मोदी ने ली सांसद पद की शपथ..

     

    नई दिल्ली : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान हुआ, उसके बाद पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पीएम मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली। मोदी के बाद अन्य सांसद शपथ ले रहे हैं। सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे PM मोदी ने कहा- देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। देश को एक जिम्मदार विपक्ष की जरूरत है।

    Session of 18th Lok Sabha begins, PM Modi took oath as MP : संसद में आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तुहरि महताब को सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। दूसरी ओर, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर का विरोध किया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने नियमों को दरकिनार कर भर्तुहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वे 7 बार के सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के के. सुरेश 8 बार के सांसद हैं। नियमों के अनुसार, कांग्रेस सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था।

  • जानें कहां मचाया बाढ़ का कहर, अब तक 39 मौत, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

    जानें कहां मचाया बाढ़ का कहर, अब तक 39 मौत, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

     

    असम में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है, जिससे 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में बाढ़ से 2 लोगों की मौत की खबर आई है. राज्य के इस बिगड़ते हालात पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चिंता जताई है.

     

    असम में बाढ़ का कहर, अब तक 39 मौत, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
    फॉलो करें:

    पूर्वोत्तर राज्य असम पूरी तरह से बाढ़ में डूब गया है, जिससे बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों से निकलने के लिए मजबूर हो गए हैं. इस बाढ़ से लगभग 10 जिलों में लगभग 1 लाख से ज्यादा आबादी के लोग प्रभावित हुए हैं. असम की ऐसी गंभीर स्थिति पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य में बाढ़ की वजह से बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है.

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा है कि बाढ़ की वजह से राज्य की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जिससे 10 जिलों में 1.17 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुए हैं. बाढ़ से प्रभावित जिलों के 27 राजस्व क्षेत्र के 968 गांव बाढ़ से पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं.

    बाढ़ से बचने के लिए चलाए जा रहे 134 रिलीफ कैंप

    उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बाढ़ से राहत के लिए अभी के समय में अधिकारी करीब 134 रिलीफ कैंप और करीब 94 रिलीफ डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर चला रहे हैं. इन सभी रिलीफ कैंप में कुल 17,661 लोगों ने बाढ़ से बचने के लिए शरण ली है. खतरे की बात करते हुए सीएम ने कहा कि बराक के करीमगंज में कुशियारा नदी अभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

  • अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! एयरक्राफ्ट में खराबी की वजह से वापसी पर मंडराया संकट

    अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! एयरक्राफ्ट में खराबी की वजह से वापसी पर मंडराया संकट

     

    नई दिल्ली – अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर को लेकर बड़ी खबर आई है। नासा ने जानकारी दी कि अंतरिक्ष यात्रियों के पहले दल को ले जाने वाले स्टारलाइनर की वापसी को स्थगित कर दिया गया है। नासा ने इसके वापसी की कोई नई तारीख नहीं बताई है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि मिशन के दो अंतरिक्ष यात्री कब लौटेंगे।

    टेस्टिंग और तकनीकी मुद्दों के कारण पहले से ही देरी हुई है। अंतरिक्ष यान की वापसी पहले 26 जून को निर्धारित की गई थी।अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने 5 जून को उड़ान भरी थी। 2019 के बाद से इसे दो बार बिना मनुष्यों के अंतरिक्ष में भेजा गया है। इसके थ्रस्टर्स को पांच विफलताओं और पांच हीलियम रिसाव का सामना करना पड़ा है। नासा और बोइंग को खराबी का सामना करना पड़ा और अतिरिक्त परीक्षण करने पड़े, जिससे यह सवाल उठता है कि वास्तव में स्टारलाइनर अपने चालक दल को कब तक वापस ला सकेगा। इसके आलावा इस अंतरिक्ष यान की कई समस्याएं सामने आई हैं।

    बता दें कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से इस बार बुच विलमोर और भारतीय मूल की सुनिता विलियम्स आईएसएस पहुंची थीं। स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट का रिटर्न मॉड्यूल आईएसएस के हार्मोनी मॉड्यूल पर रुका है। हालांकि हार्मोनी मॉड्यूल में सीमित ईंधन ही बचा है। वहीं स्टारलाइन में पांच जगहों से हीलियम के रिसाव की वजह से वापसी की यात्रा नहीं शुरू हो पा रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक स्टारलाइनर में पांच थ्रस्टर हैं जिन्होंने काम करना बंद कर दिया था।

    इसी बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि स्टारलाइनर से अंतरिक्ष यात्रा बेहद खतरनाक है। अब स्पेस एक्स को अंतरिक्षयात्रियों को वापस लाने के लिए भेजा जाना चाहिए। अंतरिक्ष विज्ञानी जोनाथन मैकड्वेल ने कहा कि अगर कुछ थ्रस्टर काम नहीं भी करते हैं तब भी दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सुरक्षित वापस आ सकते हैं। इन छोटी समस्याओं से लैंडिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सबसे बुरा तो यही होगा कि अंतरिक्ष यात्री आईएसएस में मस्क के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का इंतजार करें।

  • उरी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में 2 दहशतगर्द को किया ढेर

    उरी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में 2 दहशतगर्द को किया ढेर

     

    कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. हालांकि, भारतीय सेना और BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है. अभी भी गोलीबारी जारी है.

     

    J&K: उरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 2 दहशतगर्द ढेर

    जम्मू कश्मीर (सांकेतिक)

    कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. हालांकि, भारतीय सेना और BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है. आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है. दहशतगर्द गोहलान इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें ढेर किया गया.

    सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. आतंकियों की मौजूदगी होने की खबर मिलते है सुरक्षाबल की टीम मौके पर पहुंच गई थी, और समय रहते ही आतंकियों को मार गिराया. जानकारी के मुताबिक आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

    बारामूला में दो आतंकी हुए थे ढेर

    बुधवार (19 जून) को भारतीय सेना संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला में दो आतंकवादियों को ढेर किया था. इसके अलावा हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था. रियासी हमले के मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी. मुठभेड़ में शामिल एक अधिकारी ने बताया था कि हादीपोरा इलाके में मारे गए दो आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है.

  • रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का आयोजन

    रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का आयोजन

    रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का आयोजन

    MBD NEWS ; चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 के उपलक्ष्य में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना)चंडीगढ़ के कार्यालय परिसर में योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में अन्य स्टेशनों पर स्थित सभी अधीनस्थ कार्यालयों को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया।

    इस अवसर पर आमंत्रित सरकारी योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय,चंडीगढ़ के योग प्रशिक्षक डा. अनुपमा कौशल और डा. सुमंत बातिश द्वारा योग के महत्व पर व्याख्यान दिया गया एवं योग-सत्र का संचालन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    *राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के नेतृत्व में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

    भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार, योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के सबसे भरोसेमंद साधनों में से एक के रूप में उभरा है। ‘योग’ शब्द संस्कृत मूल युज से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘जोड़ना’ या ‘एकजुट होना’, जो मन और शरीर की एकता का प्रतीक है, विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति, मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण।
    माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 में किए आह्वान और अथक प्रयासों के कारण, 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। तब से ही हर वर्ष भारत समेत पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उसी कड़ी में हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर राज्यपाल के साथ हरियाणा राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग क्रियाएं कर इस दिवस को यादगार बनाया।
    योग दिवस के अवस पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि योग और अध्यात्म का महत्व हमारे ग्रंथों में बताया गया है। जैसे इस शलोक के माध्यम से योग के महत्व को बताया गया है।

    धैर्यं यस्य पिता क्षमा च जननी शान्तिश्चिरं गेहिनी
    सत्यं सूनुरयं दया च भगिनी भ्राता मनः संयमः।
    शय्या भूमितलं दिशोपि वसनं ज्ञानामृतं भोजनं
    एते यस्य कुटिम्बिनः वद सखे कस्माद् भयं योगिनः।।

     

    इस श्लोक का अर्थ है, नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से व्यक्ति कुछ बहुत अच्छे गुणों को अपना सकता है, जैसे साहस जो पिता की तरह रक्षा करता है, क्षमा जो एक मां के पास होती है और मानसिक शांति जो एक स्थायी दोस्त बन जाती है। योग के नियमित अभ्यास से सत्य हमारा बच्चा, दया हमारी बहन, आत्म-नियंत्रण हमारे भाई, पृथ्वी हमारा बिस्तर बन जाती है और ज्ञान हमारी भूख को शांत करता है।
    उन्होंने बताया कि योग को धार्मिक रंग नही देना चाहिए। योग धर्म, जाति से ऊपर है। यह हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा है, यह जीवन में बहुत ही महत्व वाली चीज है। स्कूलों, कालेजों में भी नियमित योग का अभ्यास करवाना चाहिए। योग मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इसे अपनाना चाहिए। आज पुरा विश्व योग को अपना चुका है।
    राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हमें अपने जीवन में योग को दैनिक क्रिया के रूम में शामिल करना चाहिए। इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ हमें जीवन में अवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक युग में हम सुख सुविधाओं के पीछे भागते-दौड़ते रहते है, लेकिन इस इस भागदौड़ भरी जिंदगी में भी हमें ‘पहला सुख निरोगी काया’ की युक्ति को नहीं भूलना चाहिए। हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी हम अन्य भौतिक चीजों का सुख ले पाऐंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, एडीसी मोहन कृष्णा पी, डीएसपी सुरक्षा विकास रंगा समेत तमाम कर्मचारी योग कार्यक्रम में मौजूद रहे।