Author: Sumesh Sharma

  • दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर शुक्रवार सुबह डिपार्चर फोरकोर्ट पर कैनोपी गिरने के बाद केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला

    दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर शुक्रवार सुबह डिपार्चर फोरकोर्ट पर कैनोपी गिरने के बाद केंद्रीय मंत्री का बड़ा फैसला

    नई दिल्ली : दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर शुक्रवार सुबह डिपार्चर फोरकोर्ट पर कैनोपी गिरने की घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि देश के सभी एयरपोर्ट पर इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थिति की समीक्षा के बाद केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, आज टर्मिनल-1 पर सुबह 5 बजे बेहद दुःखद घटना हुई। भारी बारिश की वजह से टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया।

    उन्होंने कहा, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि इसे बहुत गंभीर घटना के रूप में लिया गया है। न केवल इस पर एयरपोर्ट की, बल्कि पूरे देश में जितने भी एयरपोर्ट हैं, हम उन सभी की फिर से जांच करेंगे। हम सभी एयरपोर्ट की गहन जांच करेंगे। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार तड़के हुए हादसे में कैनोपी का एक हिस्सा वहां खड़ी कारों पर गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

    राम मोहन नायडू ने कहा, टर्मिनल-1 से जो भी उड़ानें संचालित हो रही हैं, उन्हें टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित कर दिया गया है। टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। इंडिगो ने दोपहर बाद दो बजे तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। उसने यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान चुनने या पूरा रिफंड पाने के लिए लिंक उपलब्ध कराया है।

    वहीं स्पाइसजेट की उड़ानें सुबह 10.30 बजे के बाद से टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित की गई हैं। हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चेक-इन काउंटर बंद कर दिये गये हैं। इंडिगो के अलावा अन्य विमान सेवा कंपनियों की टर्मिनल 1 की उड़ानों को टर्मिनल 2 और 3 पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

  • NEET पेपर लीक मामले को लेकर में संसद में हंगामा, राहुल गांधी बोले-देश के युवा घबराए…

    NEET पेपर लीक मामले को लेकर में संसद में हंगामा, राहुल गांधी बोले-देश के युवा घबराए…

     

    नई दिल्ली – नीट पेपर लीक मामले में पूरे देश में सियासत गरमाई हुई है। सड़क पर हंगामा और संसद में संग्राम जारी है। आज संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। लोकसभा में चर्चा के पहले ही विपक्ष ने नीट को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद निचले सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष NEET पर चर्चा की मांग को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया था।

    लोकसभा स्पीकर ने कहा कि नियमों के मुताबिक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद के बीच स्थगन प्रस्ताव नहीं लाया जाता। उधर, संसद में जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं पीएम से रिक्वेस्ट करता हूं कि NEET मामले पर रिस्पेक्टफुली चर्चा करें। देश के युवा घबराए हुए हैं। उन्हें नहीं पता क्या होने वाला है। संसद से यह मैसेज जाना चाहिए कि सरकार और विपक्ष उनकी चिंताओं को लेकर एक साथ हैं। नीट मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार NEET पर जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि नीट पर विपक्ष भ्रमित न करे, हम चर्चा से भाग नहीं रहे। छात्रों और अभिभावकों से सुझाव मांगे गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार प्रतिबद्धता से मामले की जांच करवा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • NEET पेपर विवाद; NTA के OFFICE में घुसे NSUI कार्यकर्ता,लगाया ताला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    NEET पेपर विवाद; NTA के OFFICE में घुसे NSUI कार्यकर्ता,लगाया ताला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

     

     

    नीट पेपर विवाद को लेकर एनएसयूआई (National Students’ Union of India) लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. गुरुवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता एनटीए दफ्तर में घुस गए. उन्होंने एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दफ्तर में ताला लगा दिया.

    NEET: एनटीए के दफ्तर में घुसे NSUI कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    NTA के दफ्तर में घुसे NSUI कार्यकर्ता.

    नीट पेपर विवाद को लेकर कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई (National Students’ Union of India) विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुरुवार को एनटीए दफ्तर में घुस गए. एनटीए के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही उन्होंने दफ्तर में ताला लगा दिया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प हुई.

    नीट पेपर को लेकर एनएसयूआई ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया था. इसमें कहा था, बीजेपी की लीकेज सरकार 3.0 में भी छात्र-छात्राओं के भविष्य को शिक्षा माफियाओं के हाथ में सौंपकर बर्बाद किया जा रहा है. NEET अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए NSUI लड़ाई लड़ती रहेगी. हमारी मांग है कि नीट की परीक्षा दोबारा कराई जाए. साथ ही NTA जैसी भ्रष्टाचारी बैन संस्था को बंद किया जाए.

    इस मामले को लेकर बुधवार को जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्र संघ ने भी विरोध प्रदर्शन किया था. जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया गया था. पेपर में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विद्यार्थी एनटीए को खत्म करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इस प्रदर्शन में आइसा और डीयू के क्रांतिकारी युवा संगठन सहित अन्य संगठनों ने भी हिस्सा लिया था.

  • बेखौफ अपराधी; Jalandhar में लिफ्ट देना युवक को पड़ गया महंगा, Activa छीन कर फरार हुए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात..

    You are currently viewing Jalandhar में लिफ्ट देना युवक को पड़ गया महंगा, Activa छीन कर फरार हुए लुटेरे, CCTV में कैद हुई घटना

    Giving lift in Jalandhar proved costly for young man, robbers snatched Activa and fled, incident captured in CCTV

    बेखौफ अपराधी; Jalandhar में लिफ्ट देना युवक को पड़ गया महंगा, Activa छीन कर फरार हुए लुटेरे, CCTV में कैद हुई वारदात..

     

    जालंधर : महानगर के अंतर्गत आते ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर में सुबह-सुबह एक काम पर जा रहे एक युवक को दो युवकों को लिफ्ट देनाा महंगा पड़ गया। जिसके बाद लुटेरे युवक को एक्टिवा से धक्का देकर एक्टिवा लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    इस संबंध जानकारी देते हुए पीड़ित युवकत विक्की साहनी ने बताया कि उनकी सोढल रोड पर दूध पनीर की दुकान है। जब उनकी दुकान में काम करने वाले राजेश निवासी सोढल रोड दूसरी दुकान में पनीर की सप्लाई देकर वापस आ रहा था तो इसी दौरान सुबह करीब साढ़े 9 बजे ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर नीचे पहुंचा तो 2 युवकों ने उसे हाथ से इशारा करके रोक लिया। दोनों आरोपियों ने अपने टू व्हीलर में पैट्रोल खत्म होने की बात कह कर पैट्रोल पंप तक छोड़ने की बात कही थी।

    पीड़ित राजेश ने कहा कि उसने जैसे ही युवकों को एक्टिवा के पीछे बैठने को कहा तो एक युवक ने कहा कि वह खुद एक्टिवा चला लेगा ताकि जल्द पहुंच सके। राजेश ने भी उसे एक्टिवा दे दी और कुछ ही दूरी पर आरोपी ने राजेश को धक्का देकर गिरा दिया जिसके बाद एक्टिवा लेकर फरार हो गया। पीड़ित राजेश ने तुरंत अपने मालिक को सूचना दी जिसके बाद थाना 8 की पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Pathankot के एक गांव में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

    You are currently viewing Pathankot के गांव Kot Bhattiyan में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

    Two suspicious youths seen in Kot Bhattiyan village of Pathankot, cooked food with labor and ate it, then ran away after threatening them.

    Pathankot के एक गांव में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

     

    • पठानकोटः जिले के अंतर्गत आते गांव कोट भट्टियां में बीते दिन दो संदिग्ध युवक एक फार्म हाऊस पर काम कर रही लेबर के पास पहुंचे, जहां उन्होंने लेबर से खाना बनवाकर खाया और फिर किसी को बताने की सूरत में गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद लेबर द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव कोट भट्टियां पाकिस्तानी सीमा के साथ सटा हुआ है।

    पठानकोट में दो संदिग्धों के दिखने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। - Dainik Bhaskar

    मिली जानकारीके अनुसार जम्मू कश्मीर बॉर्डर के साथ लगते अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास पठानकोट के गांव कोट भट्टियां में अमित कुमार के फार्म हाउस में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे काले कपड़े पहने दो संदिग्ध व्यक्तियों ने लेबर से मांगा खाना और कहा खाना बन गया है हम खाना यहीं खाएंगे। फार्म हाउस पर रहने वाले बिहार निवासी महंस ने आर्मी को बताय कि, संदिग्धों ने उसे धमकी दी कि, किसी को कुछ बताया तो इसका अंजाम तुमको भुगतना पड़ेगा, हम अभी दरिया के किनारे से आ रहे है। दोनों के पास पिठू बैग और हथियार भी थे।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है, वहीं पठानकोट पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी फोर्स लेकर संदिग्धों की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल दोनों संदिग्ध या उनके बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस व बीएसएफ की ओर से संयुक्त रुप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली के खाली नजर आ रहे हैं। उन्हें कोई भी सुराग नहीं मिला।

  • Jalandhar की नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Jalandhar की नहर में तैनात मिला युवक का शव, जांच में जुटी Police

    Jalandhar की नहर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी Police

     

    • जालंधर: जिले के अंतर्गत आते गांव रायपुर में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक युवक का शव रायपुर की नहर से तैरता हुआ बरामद किया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ प्राप्त कर रही है।

    मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना मकसूदा के एएसआई हरबंस पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा कड़ी में मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला गया। शव बाहर निकाल कर उसकी तलाशी ली गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं मृतककी पहचान के लिए उसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    जिक्रोयोग्य है कि करीब 2 साल पहले भी इसी नहर में से दो महिलाओं के शव मिले थे जिनकी पहचान पुलिस आज तक नहीं करवा पाई है। इनमें से एक महिला की तो गोली मारकर हत्या की गई थी। आज मिले शव को बाहर निकाल कर देखा तो युवक मूल रूप से नेपाली लग रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों को मृतक की फोटो भेजी है ताकि शव की पहचान हो सके।

  • दर्दनाक हादसा ;जन्मदिन की पार्टी मनाकर लाैट रहे दोस्तों की कार नहर में गिरी, 2 की माैत 4 जख्मी..

    दर्दनाक हादसा ;जन्मदिन की पार्टी मनाकर लाैट रहे दोस्तों की कार नहर में गिरी, 2 की माैत 4 जख्मी..

     

    पठानकोट : धीरा पुल पर कल रात हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दोस्त कार में सवार होकर बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार धीरा पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कार सवार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

  • आयुष्मान योजना में अब होगा 70 साल पार कर चुके सभी का इलाज, जानिए पूरी खबर..

     आयुष्मान योजना में अब होगा 70 साल पार कर चुके सभी का इलाज, जानिए पूरी खबर..

     

    नई दिल्ली- अब 70 साल की उम्र पार कर चुके सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा को संबोधित करते हुए देश के बुजुर्गों को ये खुशखबरी दी है।

    संसद भवन में राष्ट्रपति मु्र्मू ने कहा कि, नई सरकार में हम 70 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान का फायदा दे रहे हैं। यही नहीं किसानों के प्रति भी सरकार ने लगातार कार्य किए हैं। बता दें कि घोषणापत्र जारी करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल या इससे ज्यादा के बुजुर्गों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि बीमारी का इलाज कैसे कराएंगे। यह चिंता मध्यमवर्गीय के लिए और भी ज्यादा गंभीर होती है। भाजपा ने अब संकल्प ले लिया है कि 70 साल से ज्यादा आयु के हर एक व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा।’ भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया था, ‘हम बुजुर्गों का कवर करने के लिए आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करेंगे और उन्हें मुफ्त और अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगे।’ इस योजना की शुरुआत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्तीय वर्ष 2019 के बजट के दौरान की थी। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है, जिसके तहत फिलहाल 5 लाख रुपये का कवर मिलता है।

  • व्यक्ति ने जीते 34 करोड़ रुपये, खुशी के मारे आया हार्ट अटैक..

    व्यक्ति ने जीते 34 करोड़ रुपये, खुशी के मारे आया हार्ट अटैक..

     

    नई दिल्ली  : कैसीनो में एक व्यक्ति ने इतने पैसे जीत लिए कि उससे खुशी बर्दाश्त नहीं हुई और वहीं पर हार्ट अटैक आ गया। चौंकाने वाली यह घटना सिंगापुर में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 3.2 मिलियन पाउंड (34 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लगने के बाद शख्स खुशी से हवा में उछलने-कूदने लगा। लेकिन अगले ही पल वह नीचे गिर पड़ा।

     

    एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित ‘मरीना बे सैंड्स कैसीनो’ में 22 जून को हुई। जैकपॉट जीतते ही शख्स ने हवा में उछल-उछलकर मुक्के बरसाना शुरू कर दिया। लेकिन अगले ही पल जैसे ही बेहोश होकर गिरा, वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वायरल हो रहे वीडियो में शख्स के साथ आई महिला को जोर-जोर से रोते हुए और मदद की गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है। कैसीनो के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और शख्स को होश में लाने का प्रयास किया। इसके बाद शख्स के होश में आते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

  • जमीनी विवाद में पक्षों में हुई खूनी झड़प, बाप-बेटे समेत समेत 3 की हत्या; खेत में पड़ी मिली लाशें

     जमीनी विवाद में पक्षों में हुई खूनी झड़प, बाप-बेटे समेत समेत 3 की हत्या; खेत में पड़ी मिली लाशें

     

    राजपुरा : नजदीकी गांव चतर नगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया है। इस मौके पर घनौर के DSP बूटा सिंह और शंभू थाने के SHO अमनपाल सिंह विर्क भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

    जानकारी के मुताबिक यहां 2 पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। जहां एक तरफ से पटियाला के गांव नोगावां के रहने वाले दिलबाग सिंह और उनका बेटा जसविंदर सिंह जस्सी गांव चतर नगर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष से चतर नगर के ही रहने वाले सतविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह वहां मौजूद थे। दोनों में ठेके की जमीन को लेकर विवाद हो गया और मारपीट के बाद फायरिंग भी हुई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने दिलबाग सिंह और उनके बेटे जसविंदर सिंह जस्सी की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पहले पक्ष के व्यक्ति सतविंदर सिंह की भी मौत हो गई। गोली लगने से घायल उसके साथी हरप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह का राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में इलाज चल रहा है।

    इस मौके पर डीएसपी घनूर बूटा सिंह और शंभू थाने के एसएचओ अमनपाल सिंह विर्क पुलिस पार्टी समेत पहुंचे। घटना स्थल पर दिलबाग सिंह और उनके बेटे जसविंदर जस्सी के शव खेतों में पड़े थे। पुलिस पार्टी ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।