Author: Sumesh Sharma

  • अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर दी हत्या; Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर किया Murder, Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

    Unknown killers strangled an elderly man to death, the family had gone to visit Himachal, police engaged in investigation

    अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर दी हत्या; Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

     

    • होशियारपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव माहिलपुर के थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या का मामला सामना आया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रशपाल सिंह पुत्र राम आसरा (60) निवासी गांव गोंदपुर के रूप में हुई।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक रशपाल सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मोनू ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मौसी अपने परिवार के साथ इटली से उनके गांव गोंदपुर आई थी। वीरवार शाम को वह अपनी मौसी के परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थल पीर निगाह माथा टेकने गया था और घर पर उसके पिता अकेले थे।

    घटना का उस वक्त पता चला कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसकी पड़ोसी ममता पिता को रोटी देने आई तो देखा कि घर का मेन गेट और अंदर कमरों के दरवाजे खुले थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब लोगों ने इकट्ठा होकर देखा तो रशपाल सिंह का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था, जिसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ-पैर कपड़े से कसकर बंधे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं वारदातस्थल पर पुलिस एसपी होशियारपुर मेजर सिंह , बलजिंदर सिंह मल्ही थाना प्रभारी माहिलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी।

    इस संबंध में होशियारपुर के एसपी मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव गोंदपुर में रशपाल सिंह की हत्या की सूचना मिली थी। वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंटिंग टीम और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured

    You are currently viewing Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured

    Major incident in Punjab, attackers opened fire on a young man standing outside the Central Jail, seriously injured

    Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured

     

    • फिरोजपुर : फिरोजपुर केंद्रीय जेल के बाहर शुक्रवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां जेल के बाहर खड़े युवक पर बुलेट सवार 3 आरोपियों ने गोलियां चला दीं। इस गोलाबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान ललित कुमार उर्फ लाली के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मौके पर खड़क सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके एक साथी की आज जमानत हुई थी, जिसे वह जेल से लेने के लिए आए थे और जेल के बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति आए, जिन्होंने ललित कुमार नाम के व्यक्ति पर गोलियां चला दी और गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया है। खड़क सिंह ने बताया कि गोलियां मारने के बाद आरोपी मौके से फिरोजपुर कैंट की ओर बुलेट से फरार हो गए।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए ललित कुमार का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब में 26 तक एंट्री कर सकता है प्री मानसून,लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार

     पंजाब में 26 तक एंट्री कर सकता है प्री मानसून,लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार

     

    चंडीगढ़ – Pre monsoon In Punjab… पंजाब में तपती गर्मी के बीच दो तीन दिनों से लोगों को राहत मिली है। बेशक बारिश बहुत कम हुई है लेकिन चिलचिलाती धूप का प्रकोप कम हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के नीचे चला गया है और आने वाले दिनों में इसमें मामूली बढ़ोतरी होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 26 जून को देखने को मिलेगा। यह प्री मानसून की शुरुआत होगी। अधिकतर इलाकों में मानसून अभी भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून इस साल जल्द आ जाएगा। बीते दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। पंजाब में सबसे गर्म गुरदासपुर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे ठंडा इलाका शहीद भगत सिंह नगर का बल्लोवाल क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।

  • अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में लाखों की चोरी करने वाले दो लोग पुलिस ने किये गिरफ्तार, जानें पूरी खबर..

    अभिनेता अनुपम खेर के ऑफिस में लाखों की चोरी करने वाले दो लोग पुलिस ने किये गिरफ्तार, जानें पूरी खबर..

     

    मुंबई : मुंबई के वीरा देसाई रोड वाले अनुपम खेर के ऑफिस में 19 जून की रात 2 लोग गेट तोड़कर घुसे थे। अभिनेता ने अपने ऑफिस का पूरा वीडियो साझा करते हुए दिखाया कि कैसे चोरों ने पूरी चालाकी के साथ दरवाजा तोड़ा और लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अब इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। इस घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने अभिनेता के ऑफिस में सेंध लगाकर फिल्म के नेगेटिव चुराए थे। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था और पुलिस में FIR दर्ज भी करवाया था।

    आरोपियों की पहचान माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान के रूप में हुई है। इन दोनों के बारे में पुलिस ने बताया कि ये सीरियल चोर हैं। शहर के अलग-अलग-अलग इलाकों में घूमकर ऑटो चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इस मामले के जांच के दौरान पता चला कि अनुपम खेर के ऑफिस में उन्होंने ही चोरी को अंजाम दिया था। उसी दिन मुंबई के विले पार्ले इलाके में भी चोरी की थी।

    आपको बता दें कि गुरुवार को एक्टर अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट और वीडियो शेयर करके इस घटना के बारे में बताया था उन्होंने एक्स पर लिखा,’कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दो चोरों ने दो दरवाजों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के निगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए। उन्होंने आगे बताया कि FIR दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने चोर को जल्द पकड़ने का आश्वाशन दिया है क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिए हैं।

  • जानें किस जगह की सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा; सरकार ने माफ किया 2 लाख रुपए तक का कर्ज

    जानें किस जगह की सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा; सरकार ने माफ किया 2 लाख रुपए तक का कर्ज

     

    नई दिल्ली : तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। कैबिनेट के फैसले की मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने खुद घोषणा की। तेलंगाना में किसानों का कर्ज माफ करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने तेलंगाना के अन्नदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जो कहा वो करके दिखाया, यही नीयत है और आदत भी।

    राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, तेलंगाना के किसान परिवारों को बधाई। कांग्रेस सरकार ने आपके 2 लाख रू तक के सभी ऋण माफ कर ‘किसान न्याय’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है – जो 40 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को कर्ज मुक्त बनाएगा। जो कहा, करके दिखाया – यही नीयत है और आदत भी।

    उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस सरकार का मतलब है – राज्य का खजाना किसानों और मजदूरों समेत वंचित समाज को मजबूत बनाने में खर्च होने की गारंटी, जिसका उदाहरण है तेलंगाना सरकार का यह फैसला। हमारा वादा है -कांग्रेस जहां भी सरकार में होगी, हिंदुस्तान का धन ‘हिंदुस्तानियों’ पर खर्च करेगी, ‘पूंजीपतियों’ पर नहीं।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ‘तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। उस वादे को पूरा करते हुए हमारी तेलंगाना सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इससे कर्ज में डूबे 40 लाख किसानों को राहत मिलेगी। कांग्रेस मानती है कि देश का सारा धन देश की जनता का है और उसे जनता की भलाई में ही खर्च होना चाहिए। हमने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी किसानों का कर्ज माफ किया था। जब केंद्र में हमारी सरकार थी तो देश भर के किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया था। कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, वंचितों और मध्य वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।”

    रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि 15 अगस्त से पहले सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। इस कर्जमाफी से सरकारी खजाने पर लगभग 31,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।

  • 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विशाल आयोजन

    10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विशाल आयोजन

    10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विशाल आयोजन

    MBD NEWS: चंडीगढ़ ( मनोज शर्मा) भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आज दिनांक 21 जून 2024 को समय प्रातः 5:30 से 6:45 बजे तक आसन प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करके पूरे हर्षोल्लास के साथ फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत चार जिलों के लगभग 500 से 600 साधक/ साधिकाओं द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल अनुसार विशाल सामूहिक योगाभ्यास किया।

    भारतीय योग संस्थान पिछले 58 वर्षों से पूरे विश्व को योग के माध्यम से स्वस्थ बनाने के लिए प्रयासरत है। योग संस्थान ने भारतीय संस्कृति की महान् मानवतावादी देन ” वसुधैव कुटुम्बकम् ” को अपने आदर्श के रूप में अपनाया है। एवं “लोका समस्ता: सुखिनों भवन्तु, सर्वे भवन्तु सुखिन:” तथा “जीओ और जीवन दो” के सिध्दांत को अपनी प्रेरणा का आधार माना है। भारतीय योग संस्थान पिछले 58 वर्षों से प्रतिवर्ष पूरे भारतवर्ष में 2 अक्टूबर को योग दिवस का आयोजन लगातार करता आ रहा है।

    भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित इस 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी भारतीय योग संस्थान के सान्निध्य में योगाभ्यास किया। भारतीय योग संस्थान पूर्वी जिला चंडीगढ़ के जिला प्रधान राजन कपूर द्वारा प्रोटोकॉल के अन्तर्गत आसनों का अभ्यास करवाया और प्रांतीय प्रधान गोपाल दास द्वारा प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास बहुत ही सुन्दर ढंग से करवाया गया। गोपाल सिंह परमार,प्रांतीय मंत्री,भारतीय योग संस्थान द्वारा उपस्थित सभी साधकों को नित्यप्रति योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रांतीय मंत्री द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों में ऐसी धारणा उत्पन्न हो चुकी है कि योग रोगियों के लिए है, जब तक रोग नहीं होगा योग नहीं करेंगे लेकिन असल में योग तो निरोग व्यक्तियों के लिए है। लोग इस धारणा से बाहर आकर अपने शरीर के लिए कम से कम एक घंटे का समय जरूर दें,रोग आने की प्रतीक्षा न करें,प्रतिदिन योग करें,तभी हम स्वस्थ रहकर सुखी और निरोग जीवन जी सकते हैं।

    योग को जीवन का अटूट अंग बनाने का न्योता

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दौरान अलग- अलग समागमों दौरान सैंकड़ो लोगों द्वारा उत्साह से की गई शिरकत


    जालंधर : (सुमेश शर्मा ) 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित ज़िला स्तरीय योग दिवस ई.एस.आई. अस्पताल शहीद उधम सिंह नगर, जालंधर में मनाया गया जहाँ समागम में हिस्सा लेने वाले सैंकड़ो लोगों ने सेहतमंद और ख़ुशहाल जीवन के लिए ज़िला निवासियों को योग को अपनी ज़िंदगी का अटूट अंग बनाने का न्योता दिया गया। इस साल योग दिवस ‘स्वै और समाज’ के विषय अधीन मनाया गया।

    ज़िला स्तरीय समागम दौरान ई.एस.आई.के डायरैक्टर डा. अमरजीत ने कहा कि सदियों से ही भारत में सेहतमंद और ख़ुशहाल ज़िंदगी के लिए योग अभ्यास की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय दौरान जहाँ तनावपूर्ण ज़िंदगी और जीवन निर्वाह में आए बदलाव कारण मानवीय ज़िंदगी के लिए बड़ा ख़तरा बना हुआ है, वही योग अभ्यास हमें बीमारियाँ से दूर रखने में महत्वपूर्ण योगदान डाल सकता है। उन्होंने लोगों को न्योता दिया कि वह रोज़ाना कम -से- कम एक घंटा योग अभ्यास करे, ताकि वह तंदरुस्त जीवन का लाभ उठा सकें।
    इससे पहले ज़िला आयुर्वैदिक अधिकारी डा. वेनूं खन्ना ने ज़िला स्तरीय समागम में शिरकत करने के लिए पहुँचे गणमान्यों का स्वागत किया। आयुर्वैदिक विभाग से विशेषज्ञ डाक्टरों जिनमें डा. अनीता, डा. योगेश, डा. मनूं हल्लण शामिल थे ने यहां पहुँचने वालों को योग के अलग- अलग आसनों की प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डा. रूपाली कोहली, डा. दलवीर कौर, डा. रितिका बाली, डा. चेतन मेहता भी मौजूद थे।

  • जालंधर में पुलिस व निहंगों में हुई झड़प, दो पुलिस अधिकारी घायल, 6 लोगों को हिरासत में लिया..

    जालंधर में पुलिस व निहंगों में हुई झड़प, दो पुलिस अधिकारी घायल, 6 लोगों को हिरासत में लिया..

     

    जालंधर :जालंधर के गढ़ा रोड पर निहंग सिंहों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार ठेके के बाहर धमकी भरे बोर्ड लगाने के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस पार्टी पर निहंग सिंहों ने हमला कर दिया। इस दौरान थाना 6 के एसएचओ और एसीपी माडल टाउन घायल हो गए। एसीपी और एसएचओ के ऊपर जैसे ही हमला हुआ तो तुरंत पुलिस फोर्स ने 6 निहंग सिंहों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें 2 नाबालिक भी शामिल है। निहंग सिंहों से उनके हथियार भी ले लिए गए। सभी को थाना 7 में ले जाया गया है। हालांकि एसीपी और एसएचओ के हाथों में चोटें आई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने सारे विवाद की वीडियो ग्राफी भी की है जोकि कुछ समय बाद पुलिस द्वारा सार्वजनिक कर दी जाएगी। पुलिस निहंग सिंहों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।

  • रिमोर्ट कंट्रोल गेट में फंसने से हुई मासूम की मौत , पोते का शव देख दादी को आया हार्ट अटैक… एक साथ उठे 2 जनाजे

    रिमोर्ट कंट्रोल गेट में फंसने से हुई मासूम की मौत , पोते का शव देख दादी को आया हार्ट अटैक… एक साथ उठे 2 जनाजे

     

    मलप्पुरम के तिरुर वैलाथुर में एक पड़ोसी घर के रिमोट कंट्रोल गेट में फंसने के कारण 9 साल के मासूम की मौत हो गई. पोते के शव को देखने आईं दादी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. दादी-पोते की मौत से परिवार के कोहराम मच गया.

     

    रिमोर्ट कंट्रोल गेट में फंसने से मासूम की गई जान, पोते का शव देख दादी को आया हार्ट अटैक... एक साथ उठे 2 जनाजे

    मृतक मासूम मुहम्मद सिनान का फाइल फोटो.

    केरल के मलप्पुरम में पड़ोसी घर के रिमोट कंट्रोल गेट में फंसने से 9 साल के मासूम की मौत हो गई. बच्चे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई. जब मासूम के शव को दादी ने देखा तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया. जब तक दादी को अस्पताल ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया. दादी-पोते की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. घर से एक साथ दो जनाजे सुपर्दे खाक होने को निकले तो माहौल गमगीन हो गया.

    घटना गुरुवार शाम की है. जिस वक्त हादसा हुआ तब वहां कोई नहीं था. बच्चे की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. उसे गेट से बाहर निकाला गया. गंभीर हालत में मासूम को कोट्टाक्कल के निजी अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम के शव को मंजेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया. मोहम्मद सिनान एमईटी सेंट्रल स्कूल, अलिनचुवाड में कक्षा 4 का छात्र था.

    गेट में फंस गया मासूम

    दर्दनाक हादसा मलप्पुरम के तिरुर वैलाथुर में हुआ. यहां अब्दुल गफूर का 9 साल का बेटा मुहम्मद सिनान अपने पड़ोसी के घर में गेट से होकर निकल रहा था. गेट रिमोर्ट कंट्रोल से चलता है. जैसे ही सिनान गेट से निकला वह उसमें फंस गया. गेट में मासूम को फंसा देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े. सिनान को बामुश्किल गेट से निकाला. वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया.

    दादी को पहुंचा सदमा, हो गई मौत

    परिवार वाले सिनान को इलाज के लिए कोट्टाक्कल के एक निजी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सिनान की मौत से परिजन बेसुध हो गए. बेटे की जान जाने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पोते की मौत की खबर सुनकर दादी आसिया को गहरा सदमा लगा. उनके सीने में अचानक दर्द उठा और उनकी भी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, आसिया को दिल का दौरा पड़ा था. घर में दादी-पोते की मौत से मातम पसर गया. मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मासूम सिनान के शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

  • कमिश्नरेट पुलिस ने 1.2 किलोग्राम अफीम के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

    कमिश्नरेट पुलिस ने 1.2 किलोग्राम अफीम के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

    पुलिस आयुक्त ने जालंधर से नशे के अभिशाप को समाप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

    MBD NEWS जालंधर, 21 जून: नशे के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को 1.2 किलोग्राम अफीम के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

    विवरण देते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि रामा मंडी चौक के पास गश्त के दौरान, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक महिला को बच्चे और एक बैग के साथ देखा। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही महिला ने संदिग्ध रूप से भागने की कोशिश की और अपना बैग फेंक दिया। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस दल ने महिला का पीछा किया और उसे पूछताछ के लिए रोका।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि छोड़े गए बैग की तलाशी के दौरान पुलिस को 1.2 किलोग्राम अफीम मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत महिला को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान गायत्री पत्नी मोहन सरूप निवासी फतेहगंज बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि पीएस कैंट जालंधर में 19-06-2024 को धारा 18-61-85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर नंबर 73 दर्ज की गई है।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और यदि कोई विवरण मिलता है तो उसे बाद में साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस को गिरफ्तार महिला का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। श्री स्वपन शर्मा ने शहर से नशे के अभिशाप को समाप्त करने की जिला पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

  • नशे के खिलाफ Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

    You are currently viewing Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

    Major action by police, 8 accused including illegal weapons and narcotics arrested

    नशे के खिलाफ Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

     

    • अमृतसर : नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत Amritsar Commissionerate Police को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब Police ने कार्रवाई करते हुए सीमा पार तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ Police ने NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी जानकारी Punjab के DGP Gaurav Yadav ने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सीमा पार तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    DGP Gaurav Yadav ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल, 45 जिंदा कारतूस, 2.07 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 7 वाहन बरामद किए गए हैं। DGP ने कहा कि पंजाब पुलिस Chief Minister Bhagwant Mann के निर्देशों के अनुसार ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।